Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Mark 15 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 At dawn the chief priests, elders, scribes, and the whole council consulted together, bound Jesus, led him away, and handed him over to Pilate. भोर होते ही धर्मवृद्धों और शास्‍त्रियों के साथ मुख्य याजकों और संपूर्ण महासभा ने सम्मति की और यीशु को बाँधकर ले गए, तथा पिलातुस के हाथों सौंप दिया।
2 Pilate asked him, "Are you the King of the Jews?" "You say so," Jesus replied. पिलातुस ने उससे पूछा, “क्या तू यहूदियों का राजा है?” इस पर उसने उससे कहा,“तू आप ही कह रहा है।”
3 The chief priests kept accusing him of many things. फिर मुख्य याजक उस पर बहुत से आरोप लगाने लगे।
4 So Pilate questioned him again: "Have you no answer? See how many charges they bring against you." पिलातुस ने उससे फिर पूछा, “क्या तेरे पास कोई भी उत्तर नहीं? देख, वे तुझ पर कितने आरोप लगा रहे हैं।”
5 But Jesus said nothing more, and Pilate was amazed. परंतु यीशु ने कोई उत्तर नहीं दिया। इस पर पिलातुस को आश्‍चर्य हुआ।
6 Now at the festival, Pilate used to release one prisoner for them—whoever they asked for. पर्व के समय वह किसी एक बंदी को, जिसके लिए लोग अनुरोध करते थे, छोड़ दिया करता था।
7 A man called Barabbas was in prison with the rebels who had committed murder during the uprising. उस समय बरअब्बा नामक व्यक्‍ति उन विद्रोहियों के साथ बंदी था जिन्होंने विद्रोह में हत्या की थी।
8 The crowd came up and began asking Pilate to do for them what he always did. भीड़ ऊपर जाकर पिलातुस से माँग करने लगी कि जैसा तू हमारे लिए करता आया है वैसा ही कर।
9 "Do you want me to release for you the King of the Jews?" Pilate answered, इस पर पिलातुस ने उनसे कहा, “क्या तुम चाहते हो कि मैं तुम्हारे लिए यहूदियों के राजा को छोड़ दूँ?”
10 for he knew it was out of envy that the chief priests had handed him over. क्योंकि वह जानता था कि मुख्य याजकों ने उसे ईर्ष्या के कारण पकड़वाया है।
11 But the chief priests stirred up the crowd to have him release Barabbas for them instead. परंतु मुख्य याजकों ने भीड़ को उकसाया कि वह बदले में बरअब्बा को ही उनके लिए छोड़े।
12 "So what do you want me to do with the one you call King of the Jews?" Pilate asked them again. इस पर पिलातुस ने उनसे फिर पूछा, “तो जिसे तुम यहूदियों का राजा कहते हो, उसके साथ मैं क्या करूँ?”
13 Crucify him!" they shouted back. तब वे फिर से चिल्‍लाए, “उसे क्रूस पर चढ़ा!”
14 "Why? What evil has he done?" Pilate asked. But they shouted all the louder, "Crucify him!" पिलातुस ने उनसे कहा, “क्यों! उसने क्या बुराई की है?” परंतु वे और भी अधिक चिल्‍लाए, “उसे क्रूस पर चढ़ा!”
15 To satisfy the crowd, Pilate released Barabbas to them. He had Jesus flogged, and handed him over to be crucified. तब भीड़ को संतुष्‍ट करने की इच्छा से पिलातुस ने उनके लिए बरअब्बा को छोड़ दिया और यीशु को कोड़े लगवाकर सौंप दिया कि क्रूस पर चढ़ाया जाए।
16 Soldiers led him away into the palace (the governor's headquarters) and called together the whole company of soldiers. फिर सैनिक उसे राजभवन के आँगन में ले गए जो प्रीटोरियुम कहलाता है और उन्होंने पूरे सैन्य दल को एक साथ बुलाया।
17 They dressed him in purple, twisted together a crown of thorns, and set it on him. तब उन्होंने उसे बैंजनी वस्‍त्र पहनाया और काँटों का मुकुट गूँथकर उसके सिर पर रखा;
18 And they began to salute him: "Hail, King of the Jews!" और उसका अभिवादन करने लगे, “यहूदियों के राजा, तेरी जय हो!”
19 They kept beating his head with a staff, spat on him, and knelt in mock homage to him. फिर वे उसके सिर पर सरकंडा मारते, उस पर थूकते और घुटने टेककर उसे प्रणाम करते रहे।
20 After mocking him, they stripped off the purple and put his own clothes on him, then led him out to crucify him. जब वे उसका उपहास कर चुके तो उन्होंने उसका बैंजनी वस्‍त्र उतारकर उसी के वस्‍त्र उसे पहना दिए। तब वे उसे क्रूस पर चढ़ाने के लिए बाहर ले गए।
21 They forced a passerby coming from the countryside—Simon of Cyrene, father of Alexander and Rufus—to carry his cross. तब उन्होंने वहाँ से निकलनेवाले सिकंदर और रूफुस के पिता शमौन कुरेनी को, जो गाँव से आ रहा था, बेगार में पकड़ा कि वह यीशु का क्रूस उठाकर ले चले।
22 They brought Jesus to the place called Golgotha (which means Place of a Skull). फिर वे यीशु को “गुलगुता” नामक स्थान पर लाए, जिसका अर्थ खोपड़ी का स्थान है।
23 They offered him wine mixed with myrrh, but he did not take it. वे उसे गंधरस मिला हुआ दाखरस देने लगे परंतु उसने नहीं लिया।
24 They crucified him. They divided his clothes among them, casting lots for what each would get. तब उन्होंने उसे क्रूस पर चढ़ा दिया और अपने लिए पर्ची डालकर कि कौन क्या ले, उसके वस्‍त्रों को आपस में बाँट लिया।
25 It was nine in the morning when they crucified him. जब उन्होंने यीशु को क्रूस पर चढ़ाया तब सुबह के नौ बजे थे।
26 The written notice of the charge against him read: THE KING OF THE JEWS. उसके दोषपत्र पर लिखा था : “यहूदियों का राजा।”
27 They crucified two rebels with him, one on his right and one on his left. उसके साथ उन्होंने दो डाकुओं को भी क्रूस पर चढ़ाया, एक उसके दाहिनी ओर और दूसरा उसके बाईं ओर।
28 Not in this edition [इस प्रकार पवित्रशास्‍त्र का वह वचन पूरा हुआ कि वह अपराधियों के साथ गिना गया।]
29 Those passing by insulted him, shaking their heads, saying, "Ha! You who tear down the temple and build it in three days, वहाँ से आने-जानेवाले अपने सिर हिलाते हुए यह कहकर उसकी निंदा कर रहे थे, “अरे! मंदिर को ढाकर तीन दिन में बनानेवाले!
30 save yourself and come down from the cross!" क्रूस से उतरकर अपने आपको बचा।”
31 Likewise the chief priests and scribes mocked him among themselves: "He saved others; himself he can't save. इसी प्रकार मुख्य याजक भी शास्‍त्रियों के साथ आपस में उसका उपहास करते हुए कह रहे थे, “इसने दूसरों को बचाया, पर अपने आपको नहीं बचा सकता।
32 Let the Christ, King of Israel, come down from the cross now, so we can see and believe." Those crucified with him also insulted him. इस्राएल का राजा मसीह, अब क्रूस से नीचे उतर आए, ताकि हम देखें और विश्‍वास करें!” जो उसके साथ क्रूस पर चढ़ाए गए थे, वे भी उसकी निंदा कर रहे थे।
33 At noon, darkness came over the whole land until three in the afternoon. जब दिन के बारह बज गए तो सारे देश पर अंधकार छा गया और तीन बजे तक रहा।
34 At three in the afternoon Jesus cried out loudly, "Eloi, Eloi, lema sabachthani?" meaning, "My God, my God, why have you forsaken me?" तीन बजे, यीशु ने ऊँची आवाज़ में पुकारा,“इलोई, इलोई, लमा शबक्‍तनी?” जिसका अर्थ है,“हे मेरे परमेश्‍वर, हे मेरे परमेश्‍वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?”
35 When some of those standing nearby heard this, they said, "Listen, he's calling Elijah." जो पास खड़े थे उनमें से कुछ लोग यह सुनकर कहने लगे, “देखो, वह एलिय्याह को बुला रहा है।”
36 One ran, filled a sponge with sour wine, put it on a reed, and gave him a drink. "Let him be," he said, "let's see if Elijah comes to take him down." तभी किसी ने दौड़कर स्पंज को सिरके से भरा, और सरकंडे पर लगाकर उसे पीने को दिया और कहा, “ठहरे रहो, देखते हैं कि इसे नीचे उतारने के लिए एलिय्याह आता है या नहीं।”
37 With a loud cry, Jesus breathed his last. फिर यीशु ने ऊँची आवाज़ से चिल्‍लाकर प्राण त्याग दिया।
38 And the curtain of the temple was torn in two from top to bottom. तब मंदिर का परदा ऊपर से नीचे तक फटकर दो टुकड़े हो गया।
39 The centurion facing Jesus saw how he breathed his last and said, "Truly this man was the Son of God." यीशु के सामने खड़े शतपति ने उसे इस प्रकार प्राण त्यागते देखकर कहा, “सचमुच यह मनुष्य परमेश्‍वर का पुत्र था।”
40 Women were also watching from a distance, including Mary Magdalene, Mary the mother of James the younger and Joses, and Salome. कुछ स्‍त्रियाँ भी दूर से देख रही थीं, जिनमें मरियम मगदलीनी, छोटे याकूब तथा योसेस की माता मरियम और सलोमी थीं।
41 These women had followed him in Galilee and served him; many others who came up with him to Jerusalem were also there. जब वह गलील में था तो ये उसके पीछे चलती और उसकी सेवा करती रहती थीं, तथा अन्य बहुत सी स्‍त्रियाँ भी थीं जो उसके साथ यरूशलेम तक आई थीं।
42 Evening had come, and since it was Preparation Day—the day before the Sabbath. यह तैयारी का दिन, अर्थात् सब्त से पहले का दिन था। अतः जब संध्या हो गई,
43 Joseph of Arimathea, a prominent council member who himself was waiting for the kingdom of our Father, dared to go to Pilate and ask for Jesus' body. तो अरिमतिया का यूसुफ जो महासभा का प्रतिष्‍ठित सदस्य था और स्वयं भी परमेश्‍वर के राज्य की प्रतीक्षा करता था, आया और साहस करके पिलातुस के पास गया और यीशु का शव माँगा।
44 Pilate was surprised he was already dead; summoning the centurion, he asked if Jesus had been dead long. पिलातुस को आश्‍चर्य हुआ कि वह इतनी जल्दी मर गया; और उसने शतपति को बुलाकर पूछा कि वह मर चुका है या नहीं।
45 When he learned from the centurion that it was so, he granted the body to Joseph. शतपति से जानकारी प्राप्‍त करके उसने यूसुफ को शव दे दिया।
46 Joseph bought linen, took the body down, wrapped it in the cloth, and laid it in a tomb cut from rock. Then he rolled a stone against the tomb's entrance. तब यूसुफ ने मलमल की एक चादर खरीदी और शव को उतारकर उस चादर में लपेटा तथा उसे एक कब्र में जो चट्टान में खोदी गई थी, रख दिया। फिर उसने कब्र के द्वार पर एक बड़ा सा पत्थर लुढ़का दिया।
47 Mary Magdalene and Mary the mother of Joses saw where he was laid. मरियम मगदलीनी और योसेस की माता मरियम देख रही थीं कि उसे कहाँ रखा गया है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]