1Two days before Passover and Unleavened Bread, the chief priests and scribes were looking for a way to seize Jesus by trickery and kill him.HSBदो दिन के बाद फसह और अख़मीरी रोटी का पर्व था। मुख्य याजक और शास्त्री इस खोज में थे कि यीशु को किस प्रकार छल से पकड़कर मार डालें।
2For they said, "Not during the feast, or the people might riot."HSBपरंतु वे कहते थे, “पर्व के समय नहीं, कहीं ऐसा न हो कि लोगों में उपद्रव हो जाए।”
3While he was in Bethany, in Simon the leper's house, reclining at the table, a woman came with an alabaster flask of pure nard perfume, very costly. She broke the flask and poured it on his head.HSBजब यीशु बैतनिय्याह में शमौन कोढ़ी के घर भोजन करने बैठा हुआ था, तो एक स्त्री संगमरमर के पात्र में जटामांसी का बहुमूल्य शुद्ध इत्र लेकर आई। उसने उस संगमरमर के पात्र को तोड़कर इत्र को यीशु के सिर पर उंडेल दिया।
4There were some who said to themselves indignantly, "Why was this perfume wasted like that?HSBपरंतु कुछ लोग आपस में बड़बड़ाने लगे, “इत्र की यह बरबादी क्यों हुई?
5For this perfume could have sold for over 300 denarii and given to the poor." And they scolded her.HSBक्योंकि यह इत्र तीन दीनार सौ से भी अधिक में बिक जाता और वह धन कंगालों में बाँटा जा सकता था।” और वे उस स्त्री को डाँटने लगे।
6But Jesus said, "Leave her alone. Why trouble her? She has done a beautiful thing for me.HSBपरंतु यीशु ने कहा,“उसे छोड़ दो! क्यों उसे तंग कर रहे हो? उसने मेरे लिए भला कार्य किया है;
7For the poor are always with you, and you can do good for them whenever you want; but you won't always have me.HSBकंगाल तो सदा तुम्हारे साथ रहेंगे और जब तुम चाहो उनके साथ भलाई कर सकते हो, परंतु मैं तुम्हारे साथ सदा न रहूँगा।
8She has done what she could; she has anointed my body beforehand for burial.HSBजो वह कर सकती थी, उसने किया; उसने मेरे गाड़े जाने की तैयारी में पहले ही से मेरी देह पर इत्र मला है।
9Truly, I tell you, wherever the gospel is preached worldwide, what she did will be told in memory of her."HSBमैं तुमसे सच कहता हूँ, समस्त संसार में जहाँ कहीं सुसमाचार प्रचार किया जाएगा, वहाँ इस स्त्री ने जो किया उसका वर्णन भी उसकी स्मृति में किया जाएगा।”
10Then Judas Iscariot, one of the twelve, went to the chief priests to betray Jesus to them.HSBतब यहूदा इस्करियोती जो बारहों में से एक था, मुख्य याजकों के पास गया ताकि यीशु को उनके हाथ पकड़वा दे।
11Hearing this, they were glad and promised him money. So he looked for a chance to betray Jesus.HSBयह सुनकर वे प्रसन्न हुए और उसे रुपए देने की प्रतिज्ञा की। तब वह इस खोज में लग गया कि किस प्रकार अवसर पाकर उसे पकड़वा दे।
12On the first day of Unleavened Bread, when they sacrificed the Passover lamb, his disciples asked him, "Where do you want us to go and prepare for you to eat the Passover?"HSBअख़मीरी रोटी के पर्व के पहले दिन, जब फसह के मेमने का बलिदान किया जाता था, उसके शिष्यों ने उससे पूछा, “तू कहाँ चाहता है कि हम जाकर तेरे खाने के लिए फसह का भोज तैयार करें?”
13He sent two of his disciples, "Go into the city; a man carrying a jar of water will meet you. Follow him,HSBतब उसने अपने दो शिष्यों को भेजा और उनसे कहा,“नगर में जाओ और वहाँ तुम्हें पानी का घड़ा उठाए हुए एक मनुष्य मिलेगा; उसके पीछे चले जाना,
14and wherever he enters, tell the house's owner, 'The Teacher says: Where is my guest room, where I may eat the Passover with my disciples?'HSBऔर वह जिस घर में प्रवेश करे, उस घर के स्वामी से कहना, ‘गुरु कहता है, “मेरा अतिथि कक्ष कहाँ है, जहाँ मैं अपने शिष्यों के साथ फसह का भोज करूँ?” ’
15And he will show you a large upper room furnished and ready; there prepare for us."HSBऔर वह तुम्हें एक तैयार और बड़ा सा ऊपरी कक्ष दिखाएगा जो सुसज्जित किया हुआ है; वहीं तुम हमारे लिए तैयारी करना।”
16The disciples left, went to the city, found things as he had told them, and prepared the Passover.HSBउसके शिष्य निकलकर नगर में आए और जैसा उसने उनसे कहा था वैसा ही पाया, और फसह का भोज तैयार किया।
17And when it was evening, Jesus came with the twelve.HSBफिर संध्या होने पर वह बारहों के साथ आया।
18While they reclined and ate, Jesus said, "Truly, I tell you, one of you will betray me, one eating with me."HSBजब वे बैठे भोजन कर रहे थे, तब यीशु ने कहा,“मैं तुमसे सच कहता हूँ कि तुममें से एक, जो मेरे साथ भोजन कर रहा है, मुझे पकड़वाएगा।”
19They began to grieve and ask him, one by one, "Is it I?"HSBउन पर उदासी छा गई और वे एक-एक करके उससे पूछने लगे, “क्या वह मैं हूँ?”
20He said to them, "One of the twelve, dipping bread with me into the dish.HSBऔर उसने उनसे कहा,“वह बारहों में से एक है, जो मेरे साथ थाली में हाथ डालता है।
21The Son of Man goes as the Scriptures said about him, but how terrible for that man who betrays him—better if he had never been born."HSBमनुष्य का पुत्र तो जाता ही है जैसा उसके विषय में लिखा है, परंतु हाय उस मनुष्य पर जिसके द्वारा मनुष्य का पुत्र पकड़वाया जाता है। यदि उस मनुष्य का जन्म ही न होता तो उसके लिए अच्छा था।”
22As they ate, he took bread, blessed it, broke it, gave it to them, and said, "Take; this is my body."HSBजब वे भोजन कर रहे थे तो यीशु ने रोटी ली, आशिष माँगकर तोड़ी और उन्हें देकर कहा,“लो, यह मेरी देह है।”
23He took a cup, gave thanks, gave it to them, and they all drank from it.HSBफिर उसने कटोरा लेकर धन्यवाद किया, और उन्हें दिया; तथा सब ने उसमें से पीया।
24He said to them, "This is my blood of the covenant, poured out for many.HSBउसने उनसे कहा,“यहवाचा का मेरा वह लहू है जो बहुतों के लिए बहाया जाता है।
25Truly I tell you, I will not drink wine again until that day when I drink it new in the kingdom of our Father."HSBमैं तुमसे सच कहता हूँ कि मैं अंगूर का रस उस दिन तक फिर कभी न पीऊँगा जब तक मैं परमेश्वर के राज्य में नया न पीऊँ।”
26And when they had sung a hymn, they went out to the Mount of Olives.HSBफिर वे भजन गाकर जैतून पहाड़ की ओर चले गए।
27Jesus said to them, "You will all stumble, for it's written: 'I will strike the shepherd, and the sheep will be scattered.'HSBतब यीशु ने उनसे कहा,“तुम सबठोकर खाओगे, क्योंकि लिखा है : मैं चरवाहे को मारूँगा और भेड़ें तितर-बितर हो जाएँगी।
28But after I am raised up, I will go ahead of you to Galilee."HSB“परंतु अपने जी उठने के बाद मैं तुमसे पहले गलील को जाऊँगा।”
29Peter said to him, "Even though they all fall away, I will not."HSBपतरस ने उससे कहा, “चाहे सब ठोकर खाएँ, परंतु मैं नहीं खाऊँगा।”
30Jesus said to him, "Truly I tell you, today, this night, before the rooster crows twice, you will deny me three times."HSBतब यीशु ने उससे कहा,“मैं तुझसे सच कहता हूँ कि आज इसी रात को, मुरगे के दो बार बाँग देने से पहले, तू तीन बार मेरा इनकार करेगा।”
31But he insisted, "Even if I must die with you, I will never deny you." They all said the same.HSBपरंतु वह दृढ़तापूर्वक यही कहता रहा, “यदि मुझे तेरे लिए मरना भी पड़े, फिर भी मैं तेरा इनकार कभी न करूँगा।” और सब शिष्य भी इसी प्रकार कहने लगे।
32They arrived at a place called Gethsemane, and he told his disciples, "Sit here while I pray."HSBफिर वे गतसमनी नामक स्थान पर आए, और उसने अपने शिष्यों से कहा,“जब तक मैं प्रार्थना करता हूँ, यहीं बैठे रहो!”
33He took Peter, James, and John, and began to feel deep distress and anguish.HSBवह पतरस, याकूब और यूहन्ना को अपने साथ ले गया, और अत्यंत व्यथित और व्याकुल होने लगा।
34He said to them, "My soul is crushed with grief, to death. Stay here and stay alert."HSBउसने उनसे कहा,“मेरा मन बहुत उदास है, यहाँ तक कि मैं मरने पर हूँ; तुम यहीं ठहरो और जागते रहो।”
35Going a little farther, he fell to the ground and prayed that, if possible, the hour would pass from him.HSBफिर थोड़ा आगे बढ़कर वह भूमि पर गिरा और प्रार्थना करने लगा कि यदि संभव हो तो उस पर से यह घड़ी टल जाए,
36He said, "Abba, Father, all things are possible for you. Take this cup from me—but let it be your will, not mine."HSBऔर कहा,“हे अब्बा, हे पिता, तेरे लिए सब कुछ संभव है। यह कटोरा मुझसे हटा ले; फिर भी जो मैं चाहता हूँ वह नहीं बल्कि जो तू चाहता है, वही हो।”
37He returned, found them asleep, and said to Peter, "Simon, are you asleep? Couldn't you stay awake one hour?HSBतब वह आया और उन्हें सोते हुए पाया। उसने पतरस से कहा,“शमौन, क्या तू सो रहा है? क्या तू एक घड़ी भी न जाग सका?
38Watch and pray, so you don't fall into temptation. The spirit is willing, but the flesh is weak."HSBजागते और प्रार्थना करते रहो कि तुम परीक्षा में न पड़ो; आत्मा तो तैयार है परंतु देह दुर्बल है।”
39And again he went away and prayed, saying the same words.HSBऔर उसने फिर जाकर उन्हीं शब्दों में प्रार्थना की।
40Again he found them sleeping, eyes heavy, not knowing how to answer him.HSBउसने फिर आकर उन्हें सोते हुए पाया, क्योंकि उनकी आँखें नींद से भारी हो रही थीं, और वे नहीं जानते थे कि उसे क्या उत्तर दें।
41He came a third time and said, "Still sleeping and resting? Enough—the hour has come. Look, the Son of Man is handed over into the hands of sinners.HSBफिर वह तीसरी बार आया और उनसे कहा,“क्या तुम अब तक सोते और विश्राम करते हो? बहुत हुआ! अब घड़ी आ पहुँची है। देखो, मनुष्य का पुत्र पापियों के हाथों पकड़वाया जाता है।
42Rise, let us be going; see, my betrayer is here."HSBउठो, हम चलें! देखो मेरा पकड़वानेवाला निकट आ पहुँचा है।”
43While he was still speaking, Judas—one of the twelve—arrived, and with him a crowd with swords and clubs from the chief priests, scribes, and elders.HSBअभी यीशु यह कह ही रहा था कि यहूदा जो बारहों में से एक था, आ पहुँचा; और उसके साथ मुख्य याजकों, शास्त्रियों और धर्मवृद्धों की ओर से आई एक भीड़ थी जिनके पास तलवारें और लाठियाँ थीं।
44His betrayer had given them a signal: "The one I kiss is him—seize him and take him away securely."HSBउसे पकड़वानेवाले ने उन्हें यह संकेत दिया था, “जिसे मैं चूमूँ, वह वही है, उसको पकड़कर सुरक्षित ले जाना।”
45He came up to Jesus at once, said, "Rabbi!" and kissed him.HSBवहाँ पहुँचकर यहूदा ने तुरंत उसके पास जाकर कहा, “रब्बी!” और उसे चूमा।
46And they laid hands on him and seized him.HSBतब उन्होंने यीशु पर हाथ डाला और उसे पकड़ लिया।
47One of the bystanders drew his sword, struck the high priest's servant, and cut off his ear.HSBपरंतु जो पास खड़े थे उनमें से एक ने तलवार खींचकर महायाजक के दास पर चलाई और उसका कान उड़ा दिया।
48Jesus said to them, "Have you come out with swords and clubs to seize me, like a robber?HSBइस पर यीशु ने उनसे कहा,“क्या तुम डाकू समझकर तलवारों और लाठियों के साथ मुझे पकड़ने आए हो?
49Every day I was with you in the temple teaching, and you didn't arrest me. But let the Scriptures be fulfilled."HSBमैं तो प्रतिदिन तुम्हारे साथ मंदिर-परिसर में उपदेश देता था, तब तो तुमने मुझे नहीं पकड़ा; परंतु यह इसलिए हुआ कि पवित्रशास्त्र के लेख पूरे हों।”
50And they all left him and fled.HSBतब सब उसे छोड़कर भाग गए।
51And a young man followed him, wearing nothing but a linen cloth. And they seized the young man,HSBएक युवक अपनी नग्न देह पर चादर लपेटे उसके पीछे-पीछे चलने लगा और लोगों ने उसे पकड़ा।
52but he left the linen cloth and ran away naked.HSBतब वह चादर छोड़कर निर्वस्त्र ही भाग गया।
53They led Jesus to the high priest, and all the chief priests and elders and scribes gathered.HSBफिर वे यीशु को महायाजक के पास ले गए; और सब मुख्य याजक, धर्मवृद्ध और शास्त्री एकत्रित हुए।
54Peter had followed at a distance, all the way into the high priest's courtyard, and sat with the guards, warming himself by the fire.HSBपतरस दूरी बनाए रखकर उसके पीछे-पीछे महायाजक के आँगन में भीतर तक गया और सिपाहियों के साथ बैठकर आग तापने लगा।
55The chief priests and the whole council sought testimony against Jesus to put him to death, but found none.HSBमुख्य याजक और संपूर्ण महासभा यीशु को मार डालने के लिए उसके विरुद्ध गवाही ढूँढ़ने लगी, परंतु उन्हें नहीं मिली;
56For many gave false testimony against him, but their testimony did not agree.HSBक्योंकि बहुत लोग उसके विरुद्ध झूठी गवाही दे रहे थे, परंतु वे गवाहियाँ एक समान नहीं थीं।
57And some stood up and gave false testimony against him, saying,HSBतब कुछ लोग खड़े होकर उसके विरुद्ध यह झूठी गवाही देने लगे,
58"We heard him say, 'I will destroy this temple made by hands, and in three days build another not made by hands.'"HSB“हमने इसे कहते हुए सुना है, ‘मैं हाथों से बने इस मंदिर को ढा दूँगा और तीन दिन में दूसरा बनाऊँगा जो हाथों से बना नहीं होगा।’ ”
59Yet even about this their testimony did not agree.HSBपरंतु उनकी यह गवाही भी एक समान नहीं थी।
60The high priest stood up in the midst and asked Jesus, "You have no answer? What are these men testifying against you?"HSBतब महायाजक ने बीच में खड़े होकर यीशु से पूछा, “क्या तेरे पास कोई भी उत्तर नहीं? ये लोग तेरे विरुद्ध क्या गवाही दे रहे हैं?”
61He stayed silent, answered nothing. Again the high priest asked him, "Are you the Christ, the Son of the Blessed?"HSBपरंतु वह चुप रहा और उसने कोई उत्तर नहीं दिया। महायाजक ने उससे फिर पूछा, “क्या तू उस परम धन्य का पुत्र मसीह है?”
62Jesus said, "I AM, and you will see the Son of Man seated at the right hand of the Mighty One and coming with heaven's clouds."HSBयीशु ने कहा,“मैं हूँ! और तुम मनुष्य के पुत्र को सर्वशक्तिमान के दाहिनी ओर बैठा और आकाश के बादलों के साथ आता हुआ देखोगे।”
63And the high priest tore his clothes and said, "What further witnesses do we need?HSBतब महायाजक ने अपने वस्त्र फाड़ते हुए कहा, “अब हमें और गवाहों की क्या आवश्यकता है?
64You have heard his blasphemy. What is your decision?" And they all condemned him as deserving death.HSBतुमने यह निंदा सुनी, तुम्हारा क्या विचार है?” और उन सब ने उसे मृत्युदंड के योग्य ठहराया।
65Some began spitting on him, covering his face, and punching him, saying to him, "Prophesy!" Then the guards slapped him.HSBतब कुछ लोग उस पर थूकने, और उसका मुँह ढककर उसे घूँसे मारने और उससे कहने लगे, “भविष्यवाणी कर!” और सिपाहियों ने उसे पकड़कर थप्पड़ मारे।
66While Peter was below in the courtyard, one of the high priest's servant girls came,HSBजब पतरस नीचे आँगन में था तो महायाजक की दासियों में से एक वहाँ आई,
67seeing Peter warming himself, she looked at him and said, "You too were with the Nazarene, Jesus."HSBऔर पतरस को आग तापते देखकर, उसे घूरते हुए बोली, “तू भी तो उस नासरी यीशु के साथ था।”
68But he denied it: "I don't know or understand what you mean." Then he went out to the entrance, and a rooster crowed.HSBपरंतु उसने यह कहकर इनकार किया, “मैं नहीं जानता और न ही मेरी समझ में आ रहा है कि तू क्या कह रही है?” फिर वह बाहर प्रवेश द्वार की ओर चला गया, और मुरगे ने बाँग दी।
69The servant girl saw him and again told the bystanders, "This man is one of them."HSBतब वह दासी उसे देखकर पास खड़े लोगों से फिर कहने लगी, “यह तो उन्हीं में से है।”
70But he denied it again. A little later the bystanders again told Peter, "You truly are one of them, for you're a Galilean."HSBपरंतु उसने फिर से इनकार किया। थोड़ी देर बाद जो पास खड़े हुए थे, वे फिर पतरस से कहने लगे, “सचमुच तू उन्हीं में से है, क्योंकि तू भी तो गलीली है।”
71He began to call down curses on himself and swear, "I don't know this man you're talking about."HSBतब वह अपने को कोसने और शपथ खाने लगा, “जिस मनुष्य की तुम बात कर रहे हो, उसे मैं नहीं जानता।”
72At once a rooster crowed a second time. Peter remembered Jesus' words: "Before the rooster crows twice, you will deny me three times." He broke down and wept.HSBऔर तुरंत मुरगे ने दूसरी बार बाँग दी; तब पतरस को वह बात स्मरण आई जो यीशु ने उससे कही थी :“मुरगे के दो बार बाँग देने से पहले, तू तीन बार मेरा इनकार करेगा।” तब वह फूट फूटकर रोने लगा।