Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Mark 13 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Leaving the temple, one of his disciples said to him, "Teacher, look! What huge stones, what magnificent buildings!" जब यीशु मंदिर से बाहर निकल रहा था तो उसके शिष्यों में से एक ने उससे कहा, “हे गुरु! देख, ये कैसे पत्थर और कैसे भवन हैं!”
2 Jesus said to him, "Do you see these great buildings? Not one stone will remain here on another; all will be torn down." यीशु ने उससे कहा,“क्या तुम इन विशाल भवनों को देख रहे हो? यहाँ एक पत्थर भी पत्थर पर टिका न रहेगा जो ढाया न जाएगा।”
3 As he sat on the Mount of Olives facing the temple, Peter, James, John, and Andrew asked him privately, जब यीशु मंदिर के सामने जैतून पहाड़ पर बैठा हुआ था तो पतरस, याकूब, यूहन्‍ना और अंद्रियास ने एकांत में उससे पूछा,
4 tell us, when will these things happen, and what sign shows all this is about to be fulfilled? “हमें बता कि ये बातें कब होंगी? और जब ये सब बातें पूरी होने पर होंगी तो क्या चिह्‍न होगा?”
5 Jesus began to tell them: "Watch out that no one deceives you. तब यीशु ने उन्हें बताना आरंभ किया :“सावधान रहो! कोई तुम्हें न भरमाए।
6 Many will come in my name, claiming, 'I am he,' and they will deceive many. बहुत से लोग मेरे नाम से आकर कहेंगे, ‘मैं वही हूँ,’ और बहुतों को भरमाएँगे।
7 When you hear of wars and rumors of wars, don't be troubled—these must happen, but the end isn't yet. जब तुम युद्धों की आवाज़ और युद्धों की चर्चाएँ सुनो, तो घबरा मत जाना। इन बातों का होना अवश्य है, परंतु तब भी अंत न होगा।
8 Nation will rise against nation, kingdom against kingdom, earthquakes in various places, famines—these are the beginning of birth pains. क्योंकि जाति, जाति के विरुद्ध और राज्य, राज्य के विरुद्ध उठ खड़े होंगे; स्थान-स्थान पर भूकंप आएँगे और अकाल पड़ेंगे। ये बातें पीड़ाओं का आरंभ होंगी।
9 Watch yourselves. They'll hand you to councils and beat you in synagogues. Because of me you'll stand before governors and kings, as a testimony to them. “परंतु तुम अपने विषय में सावधान रहना। वे तुम्हें महासभाओं में सौंपेंगे, तुम आराधनालयों में पीटे जाओगे और मेरे कारण शासकों और राजाओं के सामने खड़े किए जाओगे, ताकि उनके लिए साक्षी हो।
10 And the gospel must first be proclaimed to all nations. परंतु पहले सब जातियों में सुसमाचार का प्रचार किया जाना आवश्यक है।
11 When they arrest and hand you over, don't worry beforehand what to say. Say whatever you're given in that hour—it's not you speaking, but the Holy Spirit. जब वे तुम्हें पकड़कर ले जाएँ, तो तुम पहले से चिंता मत करना कि क्या कहोगे, परंतु उस समय जो कुछ तुम्हें बताया जाए, वही कहना; क्योंकि बोलनेवाले तुम नहीं बल्कि पवित्र आत्मा है।
12 Brother will betray brother to death, father his child. Children will rise against parents and have them put to death. “भाई, भाई को और पिता अपनी संतान को मृत्यु के लिए सौंप देगा और संतान अपने माता-पिता के विरुद्ध उठ खड़ी होगी और उन्हें मरवा डालेगी।
13 All will hate you for my name, but whoever endures to the end will be saved. मेरे नाम के कारण सब लोग तुमसे घृणा करेंगे, परंतु जो अंत तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा।
14 When you see the abomination of desolation standing where it should not be (reader, take note), those in Judea must flee to the mountains. “जब तुम उस उजाड़नेवाले घृणित पात्र को वहाँ खड़े हुए देखो जहाँ उसे नहीं होना चाहिए, (पाठक समझ ले)तो जो यहूदिया में हों, वे पहाड़ों पर भाग जाएँ।
15 Let no one on the housetop go down or enter the house to take anything out. जो छत पर हो, वह नीचे न उतरे और न ही कुछ लेने के लिए अपने घर में प्रवेश करे।
16 Let no one in the field go back to get their coat. जो खेत में हो, वह अपना वस्‍त्र लेने के लिए पीछे न लौटे।
17 How dreadful it will be in those days for pregnant women and nursing mothers! परंतु हाय उन पर जो उन दिनों में गर्भवती होंगी और जो दूध पिलाती होंगी।
18 Pray that it will not happen in winter, प्रार्थना करो कि यहशीतकाल में न हो।
19 for those days will bring suffering unmatched since our Father created the world until now—and never to be matched again. क्योंकि वे ऐसे क्लेश के दिन होंगे जैसे सृष्‍टि के आरंभ से लेकर—जिसे परमेश्‍वर ने सृजा—अब तक न तो हुए और न कभी होंगे।
20 Had the Sovereign not shortened those days, no one would survive; but the Sovereign shortened them for the elect he chose. यदि प्रभु ने उन दिनों को कम न किया होता तो कोई भी प्राणी नहीं बचता; परंतु उन चुने हुओं के कारण जिन्हें उसने स्वयं चुना है, उसने उन दिनों को कम किया है।
21 Then if anyone tells you, 'Look, here is the Christ!' or 'Look, there!' don't believe it. उस समय यदि कोई तुमसे कहे, ‘देखो, मसीह यहाँ है’ या ‘देखो, वहाँ है’ तो विश्‍वास मत करना।
22 False christs and false prophets will appear, performing signs and wonders to deceive the elect, if possible. क्योंकि झूठे मसीह और झूठे भविष्यवक्‍ता उठ खड़े होंगे तथा चिह्‍न और अद्भुत कार्य दिखाएँगे कि यदि संभव हो तो चुने हुओं को भटका दें।
23 So be on your guard; I have told you everything ahead of time. परंतु तुम सावधान रहो! मैंने पहले ही तुम्हें सब कुछ बता दिया है।
24 But in those days, after that suffering, the sun will darken, and the moon will not give its light; “उन दिनों में क्लेश के बाद सूर्य अंधकारमय हो जाएगा और चंद्रमा अपना प्रकाश नहीं देगा,
25 the stars will fall from the sky, and the powers in the heavens will be shaken. आकाश से तारे गिरने लगेंगे, और जो शक्‍तियाँ आकाश में हैं, वे हिलाई जाएँगी।
26 Then they will see the Son of Man coming in clouds with great power and glory. तब लोग मनुष्य के पुत्र को बड़े सामर्थ्य और महिमा के साथ बादलों में आते हुए देखेंगे।
27 He will send his angels and gather his chosen from the four winds, from earth's ends to heaven's ends. तब वह स्वर्गदूतों को भेजेगा और पृथ्वी के छोर से लेकर आकाश के छोर तक, चारों दिशाओं से अपने चुने हुओं को इकट्ठा करेगा।
28 Learn this from the fig tree: once its branch softens and leaves sprout, you know summer is near. “अतः अंजीर के पेड़ के इस दृष्‍टांत से सीखो : जब उसकी डाली कोमल हो जाती है और पत्तियाँ निकलने लगती हैं, तो तुम जान लेते हो कि ग्रीष्मकाल निकट है।
29 So also, when you see these things happening, know it's near, at the door. इसी प्रकार जब तुम भी इन बातों को होते हुए देखो, तो जान लो कि वह निकट है बल्कि द्वार पर ही है।
30 Truly I tell you, this generation will certainly not pass away until all these things have happened. मैं तुमसे सच कहता हूँ कि जब तक ये सब बातें पूरी न हो जाएँ, तब तक इस पीढ़ी का अंत कदापि न होगा।
31 Heaven and earth will pass away, but my words will never pass away. आकाश और पृथ्वी टल जाएँगे, परंतु मेरे वचन कभी न टलेंगे।
32 But no one knows that day or hour—not the angels in heaven, not the Son, only the Father. “परंतु उस दिन या घड़ी के विषय में कोई नहीं जानता, न स्वर्ग के दूत और न ही पुत्र, परंतु केवल पिता।
33 Be on guard! Stay alert! For you do not know when that time will come. सावधान! जागते रहो और प्रार्थना करो!क्योंकि तुम नहीं जानते कि वह समय कब आएगा।
34 Like a man on a journey: he leaves his house, gives his servants authority—each his own task—and orders the doorkeeper to stay alert. यह ऐसा है जैसे कोई मनुष्य अपना घर छोड़कर दूर यात्रा पर जाते हुए अपने दासों को अधिकार और हर एक को उसका कार्य सौंप जाए, तथा द्वारपाल को आज्ञा दे कि वह जागता रहे।
35 So stay alert, since you don't know when the master of the house comes—evening, midnight, rooster's crow, or dawn. इसलिए जागते रहो, क्योंकि तुम नहीं जानते कि घर का स्वामी कब आएगा; हो सकता है संध्या के समय या आधी रात को या मुरगे के बाँग देने के समय या भोर को।
36 Otherwise, if he comes suddenly, he may find you sleeping. कहीं ऐसा न हो कि वह अचानक आकर तुम्हें सोते हुए पाए।
37 What I say to you, I say to everyone: Keep watch!" जो तुमसे कह रहा हूँ, वही मैं सब से कहता हूँ, ‘जागते रहो।’ ”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]