Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 9 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Jesus called the twelve together, gave them power and authority over all the demons and to heal diseases. फिर यीशु ने बारहों को एक साथ बुलाकर उन्हें सब दुष्‍टात्माओं पर और बीमारियों से स्वस्थ करने के लिए सामर्थ्य और अधिकार दिया,
2 And he sent them out to proclaim the kingdom of our Father and to heal the sick. और उन्हें परमेश्‍वर के राज्य का प्रचार करने तथा बीमारों को स्वस्थ करने के लिए भेजा।
3 He said to them, "Take nothing for the road: no staff, bag, bread, or money, and don't take two tunics each. उसने उनसे कहा,“यात्रा के लिए कुछ न लेना, न तो लाठी, न थैला, न रोटी, न रुपए और न ही दो-दो कुरते रखना।
4 Whatever house you enter, stay there, and leave from there. जिस किसी घर में तुम प्रवेश करो, वहीं रहो और वहीं से विदा हो।
5 Wherever they won't welcome you, shake the dust off your feet as you leave that town, as a testimony against them." यदि लोग तुम्हें ग्रहण न करें, तो उस नगर से निकलते हुए अपने पैरों से धूल झाड़ दो ताकि उनके विरुद्ध साक्षी हो।”
6 So they set out and went from village to village, proclaiming the good news and healing everywhere. अतः वे निकलकर गाँव-गाँव सुसमाचार सुनाते और हर स्थान पर लोगों को स्वस्थ करते हुए फिरते रहे।
7 Herod the tetrarch heard all that was happening, and was puzzled, because some said John had been raised from the dead, जब चौथाई देश के राजा हेरोदेस ने इन सब घटनाओं के विषय में सुना तो दुविधा में पड़ गया क्योंकि कुछ लोगों का कहना था कि यूहन्‍ना मृतकों में से जिलाया गया है,
8 others that Elijah had appeared, and still others that one of the prophets of old had risen. और कुछ लोगों का यह भी कहना था कि एलिय्याह प्रकट हुआ है, और अन्य लोगों का यह कि प्राचीन काल का कोई भविष्यवक्‍ता जी उठा है।
9 Herod said, "I beheaded John—so who is this I hear such things about?" He kept seeking to see him. परंतु हेरोदेस ने कहा, “यूहन्‍ना का सिर तो मैंने कटवाया था; फिर यह कौन है जिसके विषय में मैं ऐसी बातें सुन रहा हूँ?” और वह यीशु को देखना चाहता था।
10 When the apostles returned, they told Jesus all they had done. He took them and withdrew privately to a town called Bethsaida. जब प्रेरित लौट आए तो उन्होंने जो कुछ किया था यीशु को कह सुनाया। तब वह उन्हें लेकर चुपचाप बैतसैदा नामक नगर को चला गया।
11 But the crowds found out and followed him. He welcomed them, spoke to them of our Father's kingdom, and healed those who needed it. परंतु जब लोगों को यह पता चला तो वे उसके पीछे चल पड़े। तब यीशु उनका स्वागत करके उन्हें परमेश्‍वर के राज्य के विषय में बताने लगा, और जिन्हें स्वस्थ होने की आवश्यकता थी उन्हें स्वस्थ करने लगा।
12 As the day was ending, the Twelve came and said to him, "Send the crowd away to find lodging and food in the villages and countryside around us—we're in a remote place here." जब दिन ढलने लगा, तो बारहों ने पास आकर उससे कहा, “भीड़ को विदा कर, कि वे आस-पास के गाँवों और बस्तियों में जाकर ठहरें और उन्हें भोजन मिले, क्योंकि हम यहाँ निर्जन स्थान में हैं।”
13 He said, "You give them something to eat." They said, "We have only five loaves and two fish—unless we go and buy food for this whole crowd." परंतु उसने उनसे कहा,“तुम ही उन्हें खाने को दो।” उन्होंने कहा, “यह तभी हो सकता है जब हम जाकर इन सब लोगों के लिए भोजन खरीद लें, नहीं तो हमारे पास पाँच रोटियों और दो मछलियों को छोड़ और कुछ नहीं है।”
14 For there were about 5,000 men. He told his disciples, "Seat them in groups of about fifty each." क्योंकि वहाँ लगभग पाँच हज़ार पुरुष थे। तब उसने अपने शिष्यों से कहा,“इन्हें लगभग पचास-पचास के समूहों में बैठा दो।”
15 They did so, and had everyone sit down. उन्होंने ऐसा ही किया और उन सब को बैठा दिया।
16 He took the five loaves and two fish, looked up to heaven, blessed and broke them, then kept giving them to the disciples to serve the crowd. तब उसने पाँच रोटियों और दो मछलियों को लिया और स्वर्ग की ओर देखकर आशिष माँगी, और उन्हें तोड़कर शिष्यों को देता गया कि लोगों को परोसें।
17 All ate and were satisfied; the leftover pieces filled twelve baskets. अतः सब खाकर तृप्‍त हो गए, और उन्होंने बचे हुए टुकड़ों की बारह टोकरियाँ उठाईं।
18 Once, while praying alone with his disciples nearby, Jesus asked them, "Who do the crowds say I am?" फिर ऐसा हुआ कि जब वह अकेले प्रार्थना कर रहा था और शिष्य उसके साथ थे, तो उसने उनसे पूछा,“लोग मुझे क्या कहते हैं?”
19 They answered, "John the Baptist. Others say Elijah. Still others, that an ancient prophet has risen." उन्होंने उत्तर दिया, “ यूहन्‍ना बपतिस्मा देनेवाला, और कुछ लोग एलिय्याह, फिर कुछ लोग उसे प्राचीन काल का एक भविष्यवक्‍ता कहते हैं, जो जी उठा है।”
20 "But who do you say that I am?" he asked. Peter answered, "The Christ of our Father." उसने उनसे कहा,“परंतु तुम मुझे क्या कहते हो?” पतरस ने उत्तर दिया, “परमेश्‍वर का मसीह।”
21 Jesus strictly warned them, ordering them to tell no one this, तब यीशु ने उन्हें चेतावनी देकर यह आज्ञा दी कि यह बात किसी से न कहना,
22 saying, "The Son of Man must suffer many things and be rejected by the elders, chief priests, and scribes, and be killed, and on the third day be raised." और कहा,“अवश्य है कि मनुष्य का पुत्र बहुत दुःख उठाए; धर्मवृद्धों, मुख्य याजकों और शास्‍त्रियों द्वारा ठुकराया जाए, मार डाला जाए और तीसरे दिन जी उठे।”
23 Then he told them all, "Whoever wants to come after me must deny himself and take up his cross daily and follow me. तब वह सब से कहने लगा,“यदि कोई मेरे पीछे आना चाहता है, तो वह अपने आप का इनकार करे, प्रतिदिन अपना क्रूस उठाए और मेरे पीछे हो ले;
24 For whoever intends to save his life will lose it, but whoever loses his life because of me will save it. क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहेगा, वह उसे गँवाएगा; परंतु जो कोई मेरे कारण अपना प्राण गँवाएगा, वह उसे बचाएगा।
25 For what use is it if someone gains the whole world, yet loses or forfeits himself? क्योंकि मनुष्य यदि सारे जगत को प्राप्‍त करे, परंतु अपना प्राण गँवा दे या उसकी हानि उठाए तो उसे क्या लाभ होगा?
26 Whoever is ashamed of me and my words, the Son of Man will be ashamed of him when he comes in his own glory and the glory of the Father and the holy angels. जो कोई मुझसे और मेरे वचनों से लजाएगा, मनुष्य का पुत्र भी जब अपनी, और अपने पिता की और पवित्र स्वर्गदूतों की महिमा में आएगा तो उससे लजाएगा।
27 But I tell you truly, some standing here will not taste death before they see the kingdom of our Father." परंतु मैं तुमसे सच कहता हूँ कि यहाँ खड़े लोगों में से कुछ ऐसे हैं कि जब तक परमेश्‍वर के राज्य को न देख लें, तब तक मृत्यु का स्वाद कदापि न चखेंगे।”
28 About eight days after these words, Jesus took Peter, John, and James up a mountain to pray. फिर ऐसा हुआ कि इन बातों के लगभग आठ दिन बाद यीशु पतरस, यूहन्‍ना और याकूब को साथ लेकर प्रार्थना करने पहाड़ पर गया।
29 As he was praying, the appearance of his face changed, and his clothing became dazzling white. जब वह प्रार्थना कर रहा था तो उसके मुख का रूप बदल गया और उसका वस्‍त्र श्‍वेत होकर चमकने लगा।
30 And there were two men talking with him—Moses and Elijah, और देखो, दो पुरुष उससे बातचीत कर रहे थे, वे मूसा और एलिय्याह थे।
31 who appeared in glory, speaking of his departure, which he was about to fulfill in Jerusalem. वे महिमा में प्रकट होकर यीशु की मृत्यु की बात कर रहे थे जो यरूशलेम में होने वाली थी।
32 Peter and his companions were weighed down with sleep; fully awake, they saw his glory and the two men standing with him. पतरस और उसके साथी नींद में थे; परंतु जब वे पूरी तरह जागे तो उन्होंने यीशु की महिमा को और उन दो पुरुषों को जो उसके साथ खड़े थे, देखा।
33 As they were leaving him, Peter said to Jesus, "Master, it's good we're here. Let's make three shelters—one for you, one for Moses, one for Elijah." He didn't know what he was saying. जब वे यीशु के पास से जाने लगे, तो पतरस ने यीशु से कहा, “हे स्वामी, हमारा यहाँ होना अच्छा है, इसलिए हम तीन मंडप बनाएँ, एक तेरे लिए, एक मूसा के लिए और एक एलिय्याह के लिए।” वह नहीं जानता था कि क्या कह रहा है।
34 As he spoke, a cloud came and covered them in shadow; entering it, they were afraid. जब वह ये बातें कह ही रहा था कि एक बादल आया और उन पर छाने लगा, और जब वे बादल से घिरने लगे तो डर गए।
35 A voice from the cloud said, "This is my Son, my Chosen One—listen to him!" फिर बादल में से यह आवाज़ आई, “यह मेरा पुत्र है, जिसे मैंने चुना है, इसकी सुनो।”
36 When the voice ended, Jesus was found alone. They stayed silent, telling no one in those days what they had seen. यह आवाज़ आने के बाद यीशु अकेला पाया गया। अतः वे चुप रहे और जो कुछ उन्होंने देखा था उसके विषय में उन दिनों किसी को नहीं बताया।
37 The next day, when they came down from the mountain, a large crowd met him. फिर ऐसा हुआ कि अगले दिन जब वे पहाड़ से नीचे उतरे तो एक बड़ी भीड़ उससे मिली।
38 A man from the crowd shouted, "Teacher, please look at my son, because he's my only child. और देखो, भीड़ में से एक मनुष्य ने पुकारकर कहा, “हे गुरु, मैं तुझसे विनती करता हूँ, मेरे पुत्र पर दृष्‍टि कर, क्योंकि वह मेरा एकलौता पुत्र है;
39 A spirit seizes him, and suddenly he cries out; it convulses him until he foams, scarcely leaving him, battering him. और देख, एक आत्मा उसे जकड़ लेती है और वह अचानक चिल्‍लाने लगता है, और वह उसे ऐसे मरोड़ती है कि उसके मुँह से फेन निकलने लगता है और उसे तड़पाकर कठिनाई से छोड़ती है।
40 I begged your disciples to drive it out, but they could not." मैंने तेरे शिष्यों से विनती की कि उसे निकाल दें, परंतु वे निकाल न सके।”
41 Jesus answered, "Distrustful, twisted generation, how long must I stay with you and endure you? Bring your son here." इस पर यीशु ने कहा,“हे अविश्‍वासी और भ्रष्‍ट पीढ़ी! कब तक मैं तुम्हारे साथ रहूँगा और तुम्हारी सहूँगा? अपने पुत्र को यहाँ ले आ।”
42 As the boy was coming, the demon threw him down and convulsed him. But Jesus rebuked the unclean spirit, healed the boy, and returned him to his father. वह अभी आ ही रहा था कि दुष्‍टात्मा ने उसे पटककर मरोड़ा; परंतु यीशु ने उस अशुद्ध आत्मा को डाँटा, और लड़के को अच्छा करके उसके पिता को सौंप दिया।
43 All were astonished at our Father's majesty. While everyone was amazed at everything Jesus did, he said to his disciples, तब सब लोग परमेश्‍वर की महानता पर आश्‍चर्यचकित हुए। जब सब लोग उन सब कार्यों पर जिन्हें वह कर रहा था आश्‍चर्य कर रहे थे, तो यीशु ने अपने शिष्यों से कहा,
44 "Store these words in your ears: the Son of Man will soon be delivered into human hands." “तुम इन वचनों पर अपने कान लगाओ कि मनुष्य का पुत्र मनुष्यों के हाथों पकड़वाया जाने वाला है।”
45 But they didn't understand this word—hidden from them so they couldn't grasp it—and they were afraid to ask him about it. परंतु वे इस बात को नहीं समझे, और उनसे यह गुप्‍त रखी गई थी कि वे इसे न जानें, और वे इस बात के विषय में उससे पूछने से डरते थे।
46 Now an argument arose among them as to which of them was the greatest. अब उनमें यह विवाद छिड़ गया कि हममें से बड़ा कौन है।
47 But Jesus, knowing their hearts' thoughts, took a child and stood him beside himself, परंतु यीशु ने उनके मन के विचार को जान लिया, और एक बच्‍चे को लेकर अपने पास खड़ा किया,
48 and told them, "Whoever receives this child in my name receives me, and whoever receives me receives the one who sent me. For the least among you all—that one is great." और उनसे कहा,“जो कोई मेरे नाम से इस बच्‍चे को ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है, और जो मुझे ग्रहण करता है, वह मेरे भेजनेवाले को ग्रहण करता है; क्योंकि तुम सब में जो छोटा है, वही बड़ा है।”
49 John said, "Master, we saw someone driving out demons in your name and tried to stop him, because he doesn't follow with us." तब यूहन्‍ना ने कहा, “हे स्वामी, हमने किसी को तेरे नाम से दुष्‍टात्माओं को निकालते हुए देखा, और उसे रोकने का प्रयास किया क्योंकि वह हमारे साथ तेरा अनुसरण नहीं करता।”
50 "Do not stop him," Jesus said to him, "for whoever is not against you is for you." परंतु यीशु ने उससे कहा,“उसे मत रोको, क्योंकि जो तुम्हारे विरोध में नहीं, वह तुम्हारी ओर है।”
51 When the days neared for him to be taken up to heaven, Jesus resolutely set his face to go to Jerusalem. फिर ऐसा हुआ कि जब उसके स्वर्ग में उठाए जाने का दिन निकट आ रहा था, तो उसने यरूशलेम जाने का विचार दृढ़ किया।
52 He sent messengers ahead of him. They went and entered a Samaritan village to prepare for him, उसने अपने आगे दूतों को भेजा। उन्होंने जाकर सामरियों के एक गाँव में प्रवेश किया कि उसके लिए तैयारी करें;
53 but the people there did not welcome him, because he was heading for Jerusalem. परंतु उन्होंने उसका स्वागत नहीं किया, क्योंकि वह यरूशलेम की ओर जा रहा था।
54 Seeing this, the disciples James and John said, "Lord, do you want us to call down fire from heaven to consume them?" यह देखकर उसके शिष्य याकूब और यूहन्‍ना ने कहा, “हे प्रभु, तू चाहे तो क्या हम आग को आकाश से उतरकर उन्हें भस्म करने को कहें?”
55 But he turned and rebuked them. परंतु उसने मुड़कर उन्हें डाँटा [और कहा,“तुम नहीं जानते कि तुम कैसी आत्मा के हो।
56 And they went on to another village. क्योंकि मनुष्य का पुत्र मनुष्यों के प्राणों को नाश करने नहीं, बल्कि बचाने आया है।”] और वे दूसरे गाँव की ओर चले गए।
57 As they walked the road, someone said to him, "I'll follow you wherever you go." जब वे मार्ग में जा रहे थे, किसी ने यीशु से कहा, “जहाँ भी तू जाएगा, मैं तेरे पीछे चलूँगा।”
58 Jesus said, "Foxes have dens, birds of the sky have nests, but the Son of Man has nowhere to lay his head." यीशु ने उससे कहा,“लोमड़ियों की माँदें और आकाश के पक्षियों के घोंसले होते हैं, परंतु मनुष्य के पुत्र के लिए सिर रखने का भी स्थान नहीं है।”
59 To another he said, "Follow me." He replied, "Lord, first let me go bury my father." उसने दूसरे से कहा,“मेरे पीछे हो ले।” परंतु उसने कहा, “प्रभु, पहले मुझे जाकर अपने पिता को गाड़ने की अनुमति दे।”
60 But Jesus told him, "Let the dead bury their own dead, but you go proclaim the kingdom of our Father." परंतु उसने उससे कहा,“मृतकों को अपने मृतक गाड़ने दे, पर तू जाकर परमेश्‍वर के राज्य का प्रचार कर।”
61 Another also said, "I'll follow you, Lord, but first let me say goodbye to those at my house." फिर एक और ने भी कहा, “प्रभु, मैं तेरे पीछे चलूँगा; परंतु पहले मुझे अपने घर वालों से विदा लेने की अनुमति दे।”
62 Jesus replied, "No one who puts a hand to the plow and looks back is fit for our Father's kingdom." परंतु यीशु ने उससे कहा,“जो कोई हल पर हाथ रखकर पीछे की ओर देखता है, वह परमेश्‍वर के राज्य के योग्य नहीं।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]