Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 10 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 After this, the Lord appointed seventy-two more, sending them ahead of him two by two, into every town and place he himself intended to go. इन बातों के बाद प्रभु ने सत्तर अन्य व्यक्‍तियों को नियुक्‍त किया, और उन्हें दो-दो करके अपने आगे हर उस नगर और स्थान पर भेजा, जहाँ वह स्वयं जाने पर था।
2 He told them, "The harvest is plentiful, but workers are few. So ask the Father of the harvest to send out workers into his harvest. यीशु ने उनसे कहा :“फसल तो बहुत है, परंतु मज़दूर थोड़े हैं; इसलिए फसल के स्वामी से विनती करो कि वह अपनी फसल काटने के लिए मज़दूरों को भेजे।
3 Go! Look, I am sending you out like lambs among wolves. जाओ; देखो, मैं तुम्हें मेमनों के समान भेड़ियों के बीच में भेजता हूँ।
4 Carry no purse, no bag, no sandals, and greet no one on the road. तुम न तो बटुआ और न थैला और न जूते लेना और न ही मार्ग में किसी को नमस्कार करना।
5 Whatever house you enter, first say, 'Peace to this house.' जिस किसी घर में तुम प्रवेश करो, पहले कहो, ‘इस घर में शांति हो।’
6 If a person of peace is there, your peace will rest on them; if not, it will return to you. यदि वहाँ कोई शांति का पात्र होगा, तो तुम्हारी शांति उस पर ठहर जाएगी; नहीं तो तुम्हारे पास लौट आएगी।
7 Stay in that house, eating and drinking what's offered, for the worker deserves his wage. Don't move from house to house. तुम उसी घर में रहो, और जो उनसे मिले वही खाओ और पीओ, क्योंकि मज़दूर को अपनी मज़दूरी मिलनी चाहिए। घर-घर मत फिरना।
8 Whenever you enter a town and they welcome you, eat what is set before you. जिस किसी नगर में तुम जाओ और वहाँ के लोग तुम्हारा स्वागत करें, तो जो कुछ तुम्हारे सामने परोसा जाए, उसे खाओ,
9 Heal the sick there and tell them, 'The kingdom of our Father has come near to you.' और वहाँ के बीमारों को स्वस्थ करो, और उनसे कहो, ‘परमेश्‍वर का राज्य तुम्हारे निकट आ गया है।’
10 But when you enter a town that doesn't welcome you, go out into its streets and say, परंतु जिस किसी नगर में तुम जाओ और वहाँ के लोग तुम्हें ग्रहण न करें, तो उसकी गलियों में जाकर कहो,
11 'Even your town's dust stuck to our feet, we wipe off against you. Yet know this: the kingdom of our Father has come near.' ‘हम तुम्हारे नगर की धूल को भी, जो हमारे पैरों में लगी है, तुम्हारे सामने झाड़ देते हैं; परंतु तुम यह जान लो कि परमेश्‍वर का राज्य निकट आ गया है।’
12 I tell you, it will be more bearable on that day for Sodom than for that town. मैं तुमसे कहता हूँ कि उस दिन सदोम की दशा उस नगर से अधिक सहनीय होगी।
13 "Woe to you, Chorazin! Woe to you, Bethsaida! Had the miracles done among you happened in Tyre and Sidon, they would have repented long ago, sitting in sackcloth and ashes. “हे खुराजीन! तुझ पर हाय; हे बैतसैदा! तुझ पर हाय; क्योंकि जो सामर्थ्य के कार्य तुममें किए गए, यदि सूर और सैदा में किए जाते, तो बहुत पहले ही वे टाट ओढ़कर और राख पर बैठकर पश्‍चात्ताप कर लेते।
14 But it will be more bearable for Tyre and Sidon at the judgment than for you. जैसा भी हो, न्याय के दिन सूर और सैदा की दशा तुमसे अधिक सहनीय होगी।
15 And you, Capernaum, will you be lifted to heaven? You'll be brought down to the grave. और तू, हे कफरनहूम, क्या तुझे स्वर्ग तक ऊँचा उठाया जाएगा? तू तो अधोलोक तक नीचे उतारा जाएगा।
16 Whoever listens to you listens to me; whoever rejects you rejects me; whoever rejects me rejects the one who sent me." “जो तुम्हारी सुनता है, वह मेरी सुनता है, और जो तुम्हें अस्वीकार करता है, वह मुझे अस्वीकार करता है; और जो मुझे अस्वीकार करता है, वह मेरे भेजनेवाले को अस्वीकार करता है।”
17 The seventy-two returned with joy and said, "Lord, even the demons submit to us in your name." वे सत्तर आनंद के साथ लौटे और कहने लगे, “प्रभु, तेरे नाम से तो दुष्‍टात्माएँ भी हमारे अधीन हो जाती हैं।”
18 He said to them, "I saw Satan fall like lightning from heaven. इस पर यीशु ने उनसे कहा,“मैं देख रहा था कि शैतान बिजली के समान आकाश से गिरा।
19 Look, I have given you authority to trample on snakes and scorpions, and over all the enemy's power—nothing will harm you. देखो, मैंने तुम्हें साँपों और बिच्छुओं को रौंदने का और शत्रु की सारी शक्‍ति पर अधिकार दिया है; और तुम्हें किसी से कुछ भी हानि न होगी।
20 But don't rejoice that the spirits submit to you—rejoice that your names are written in heaven." फिर भी इस बात से आनंदित मत होना कि आत्माएँ तुम्हारे अधीन हो जाती हैं, परंतु इससे आनंदित होना कि तुम्हारे नाम स्वर्ग में लिखे हैं।”
21 At that moment Jesus rejoiced in the Holy Spirit and said, "Father, Sovereign of heaven and earth, I praise you—you hid these things from the wise and clever, and revealed them to little children. Yes, Father, for this pleased you." उसी घड़ी यीशु ने पवित्र आत्मा में मगन होकर कहा,“हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं तेरी स्तुति करता हूँ, क्योंकि तूने इन बातों को बुद्धिमानों और समझदारों से छिपाया और बच्‍चों पर प्रकट किया है; हाँ पिता, क्योंकि तेरी दृष्‍टि में यही अच्छा था।
22 "All has been given to me by my Father. No one knows who the Son is but the Father, or who the Father is but the Son—and whoever the Son chooses to reveal him to." मेरे पिता ने मुझे सब कुछ सौंपा है, और पिता को छोड़ कोई नहीं जानता कि पुत्र कौन है; और न ही पुत्र और जिस पर पुत्र प्रकट करना चाहे उसको छोड़ कोई जानता है कि पिता कौन है।”
23 Then turning to the disciples, he said privately, "Blessed are the eyes that see what you see! फिर उसने शिष्यों की ओर मुड़कर अकेले में कहा,“धन्य हैं वे आँखें जो उन बातों को देख रही हैं जिन्हें तुम देखते हो।
24 For I tell you, many prophets and kings wanted to see what you see and never saw it, to hear what you hear and never heard it." क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि जो तुम देखते हो उसे बहुत से भविष्यवक्‍ताओं और राजाओं ने देखना चाहा, परंतु नहीं देखा, और जो तुम सुनते हो, उसे सुनना चाहा, परंतु नहीं सुना।”
25 A lawyer stood and tested him: "Teacher, what must I do to inherit eternal life?" और देखो, एक व्यवस्थापक उसकी परीक्षा लेने के लिए खड़ा हुआ, और कहने लगा, “हे गुरु, अनंत जीवन का उत्तराधिकारी होने के लिए मैं क्या करूँ?”
26 He said to him, "What is written in the Law? How do you read it?" उसने उससे कहा,“व्यवस्था में क्या लिखा है? तू उसे कैसे पढ़ता है?”
27 He answered, "Love your Father with all your heart, with all your soul, with all your strength, with all your mind, and your neighbor as yourself." उसने उत्तर दिया, “तू प्रभु अपने परमेश्‍वर से अपने संपूर्ण मन और अपने संपूर्ण प्राण और अपनी संपूर्ण शक्‍ति और अपनी संपूर्ण बुद्धि से प्रेम रखना, और अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना।”
28 He said to him, "You have answered correctly. Do this and you will live." अतः यीशु ने उससे कहा,“तूने ठीक उत्तर दिया; यही कर तो तू जीवित रहेगा।”
29 But wanting to justify himself, he asked Jesus, "And who is my neighbor?" परंतु अपने आपको धर्मी ठहराने की इच्छा से उसने यीशु से कहा, “तो मेरा पड़ोसी कौन है?”
30 Jesus said, "A man went down from Jerusalem to Jericho and fell among robbers, who stripped and beat him, then left him half dead. इस पर यीशु ने कहा :“एक मनुष्य यरूशलेम से यरीहो को जा रहा था कि डाकुओं ने उसे घेर लिया, और उसके वस्‍त्र छीनकर उसे मारा-पीटा और अधमरा छोड़कर चले गए।
31 Now, by chance a priest was going down that road; seeing him, he passed by on the other side. संयोग से एक याजक उसी मार्ग से जा रहा था, परंतु जब उसने उसे देखा तो कतराकर चला गया;
32 So too a Levite came to the place, saw him, and passed by on the other side. इसी प्रकार एक लेवी भी उस स्थान पर आया और जब उसे देखा तो कतराकर चला गया।
33 But a Samaritan traveling that road found him, and seeing him, was moved with compassion. फिर एक सामरी यात्री उसके पास से निकला और जब उसे देखा तो उसने तरस खाया,
34 He went to him, bandaged his wounds, poured on oil and wine, put him on his own animal, took him to an inn, and cared for him. और उसके पास गया और उसके घावों पर तेल और दाखरस डालकर पट्टियाँ बाँधीं, तथा उसे अपनी सवारी पर चढ़ाकर एक सराय में ले गया और उसकी देखभाल की।
35 The next day he took out two silver coins, gave them to the innkeeper, and said, 'Take care of him. Whatever more you spend, I will repay when I return.' अगले दिन उसने दो दीनार निकालकर सराय के मालिक को दिए और कहा, ‘इसकी देखभाल करना, और इससे अधिक जो भी तेरा लगेगा, मैं अपने लौटने पर तुझे चुका दूँगा।’
36 Which of these three do you think became a neighbor to the man who fell among the robbers?" अब तेरे विचार से इन तीनों में से उस व्यक्‍ति का, जो डाकुओं के हाथ पड़ गया था, पड़ोसी कौन हुआ?”
37 He said, "The one who showed him mercy." Jesus said to him, "Go and do likewise." उसने कहा, “वही, जिसने उस पर दया की।” यीशु ने उससे कहा,“जा और तू भी ऐसा ही कर।”
38 As they traveled, Jesus entered a village. A woman named Martha welcomed him into her home. जब वे जा रहे थे तो यीशु ने एक गाँव में प्रवेश किया, और मार्था नामक एक स्‍त्री ने अपने घर में उसका स्वागत किया।
39 She had a sister called Mary, who sat at the Lord's feet and listened to his teaching. उसकी मरियम नामक एक बहन थी, वह प्रभु के चरणों में बैठकर उसका वचन सुनने लगी।
40 But Martha was distracted by all the serving. She came to him and said, "Lord, don't you care that my sister left me to serve alone? Tell her to help me." परंतु मार्था बहुत सेवा करते-करते विचलित हो गई, और पास आकर कहने लगी, “प्रभु, क्या तुझे यह ध्यान नहीं कि मेरी बहन ने मुझे सेवा करने के लिए अकेला छोड़ दिया? इसलिए उससे कह कि मेरी सहायता करे।”
41 But the Lord answered her, "Martha, Martha, you are anxious and troubled about many things, इस पर प्रभु ने उससे कहा,“मार्था, मार्था, तू बहुत सी बातों की चिंता करती है और घबरा जाती है,
42 but one thing is needed. Mary has chosen the good share; it won't be taken from her." परंतु एक बात आवश्यक है; और मरियम ने उस उत्तम भाग को चुन लिया है जो उससे छीना नहीं जाएगा।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]