Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 11 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 He was praying in a place; when he finished, one of his disciples said, "Lord, teach us to pray, as John also taught his disciples." फिर ऐसा हुआ कि यीशु किसी स्थान पर प्रार्थना कर रहा था, और जब वह कर चुका, तो उसके शिष्यों में से एक ने उससे कहा, “प्रभु, हमें प्रार्थना करना सिखा, जैसे यूहन्‍ना ने भी अपने शिष्यों को सिखाया था।”
2 He said to them, "When you pray, say: Father, may your name be honored as holy. Your kingdom come. तब उसने उनसे कहा,“जब तुम प्रार्थना करो, तो कहो : हे पिता, तेरा नाम पवित्र माना जाए; तेरा राज्य आए।
3 Give us each day our daily bread. हमारी दिन भर की रोटी प्रतिदिन हमें दिया कर।
4 And forgive us our sins, for we ourselves also forgive everyone who is indebted to us. And do not lead us into temptation." हमारे पापों को क्षमा कर, क्योंकि हम भी अपने प्रत्येक अपराधी को क्षमा करते हैं; और हमें परीक्षा में न पड़ने दे ।”
5 He said to them, "Which of you has a friend and will go to him at midnight and say to him, 'Friend, lend me three loaves,' फिर उसने उनसे कहा :“तुममें से ऐसा कौन है जिसका एक मित्र आधी रात को उसके पास जाए और उससे कहे, ‘मित्र, मुझे तीन रोटियाँ दे,
6 "because a friend of mine arrived from a journey, and I have nothing to serve him,' क्योंकि मेरा एक मित्र यात्रा करता हुआ मेरे पास आया है और उसके सामने परोसने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है।’
7 "and he answers from inside, 'Don't trouble me; the door's already shut, and my children are in bed with me. I can't get up and give you anything'? और वह भीतर से उत्तर दे, ‘मुझे तंग न कर; द्वार पहले ही बंद है, और मेरे बच्‍चे मेरे साथ बिस्तर पर हैं; मैं तुझे उठकर कुछ नहीं दे सकता।’
8 "I tell you: even though the sleeping friend won't get up and give him anything just because they are friends, the asking friend's shameless persistence will still get the sleeper up to give him whatever he needs." मैं तुमसे कहता हूँ, यदि वह उसका मित्र होने पर भी उठकर उसे न दे, फिर भी उसके आग्रह करते रहने के कारण उसकी जितनी आवश्यकता हो उठकर उसे देगा।
9 "I tell you: ask and it'll be given to you; seek and you'll find; knock and it'll be opened to you. “मैं तुमसे कहता हूँ, माँगो और तुम्हें दिया जाएगा; ढूँढ़ो और तुम पाओगे; खटखटाओ और तुम्हारे लिए खोला जाएगा।
10 "Everyone who asks receives; the one who seeks finds; to the one who knocks it will be opened. क्योंकि प्रत्येक जो माँगता है उसे मिलता है, और जो ढूँढ़ता है वह पाता है, और जो खटखटाता है उसके लिए खोला जाएगा।
11 "What father among you, if his son asks for a fish, will give him a snake instead; तुममें से कौन ऐसा पिता होगा जिसका पुत्र मछली माँगे और वह मछली के बदले उसे साँप दे?
12 "or if he asks for an egg, will give him a scorpion? या अंडा माँगे, तो उसे बिच्छू दे?
13 "If you, though evil, know how to give your children good gifts, how much more will the Father from heaven give the Holy Spirit to those who ask him!" इसलिए, यदि तुम बुरे होकर अपने बच्‍चों को अच्छी वस्तुएँ देना जानते हो, तो तुम्हारा पिता जो स्वर्ग में है, उससे भी बढ़कर अपने माँगनेवालों को पवित्र आत्मा क्यों न देगा।”
14 He was driving out a demon that was mute. When it left, the mute man spoke, and the crowds were amazed. फिर यीशु ने एक दुष्‍टात्मा को निकाला जो गूँगी थी; और ऐसा हुआ कि जब दुष्‍टात्मा निकली तो गूँगा मनुष्य बोलने लगा और लोगों को आश्‍चर्य हुआ;
15 But some of them said, "By Beelzebul, the ruler of the demons, he casts out demons," परंतु उनमें से कुछ ने कहा, “वह दुष्‍टात्माओं के प्रधान बालज़बूल के द्वारा दुष्‍टात्माओं को निकालता है।”
16 while others, testing him, kept seeking from him a sign from heaven. अन्य लोग उसे परखने के लिए उससे स्वर्ग का कोई चिह्‍न माँगने लगे।
17 But knowing their thoughts, he said to them, "Every kingdom divided against itself is ruined, and a house divided against a house falls. परंतु उनके विचारों को जानकर उसने उनसे कहा :“प्रत्येक राज्य जिसमें फूट पड़ी हो, वह उजड़ जाता है; और जब घर ही घर के विरुद्ध हो जाए तो वह गिर जाता है।
18 "If Satan too is divided against himself, how will his kingdom stand? For you say I drive out demons by Beelzebul. यदि शैतान अपना ही विरोधी हो जाए, तो उसका राज्य कैसे स्थिर रहेगा? क्योंकि तुम कहते हो कि मैं बालज़बूल के द्वारा दुष्‍टात्माओं को निकालता हूँ।
19 "If I drive out demons by Beelzebul, by whom do your sons drive them out? So they will judge you. यदि मैं बालज़बूल के द्वारा दुष्‍टात्माओं को निकालता हूँ, तो तुम्हारे पुत्र किसके द्वारा निकालते हैं? इस कारण वे ही तुम्हारे न्यायी होंगे।
20 "But if I expel demons by the finger of our Father, the kingdom of our Father has come upon you. परंतु यदि मैं परमेश्‍वर के सामर्थ्य से दुष्‍टात्माओं को निकालता हूँ, तो परमेश्‍वर का राज्य तुम्हारे पास आ पहुँचा।
21 "When a strong man, fully armed, guards his own palace, his possessions are safe. जब कोई शक्‍तिशाली मनुष्य हथियार लेकर अपने घर की रखवाली करता है, तो उसकी संपत्ति सुरक्षित रहती है;
22 "But when someone stronger attacks and overcomes him, the attacker takes away the armor the strong man trusted in and divides up his plunder. परंतु जब उससे भी अधिक शक्‍तिशाली मनुष्य आक्रमण करके उसे जीत लेता है, तो वह उसके समस्त हथियार छीन लेता है जिन पर उसे भरोसा था, और उसकी संपत्ति को लूटकर बाँट देता है।
23 "Whoever is not with me is against me, and whoever does not gather with me scatters. जो मेरे साथ नहीं, वह मेरे विरुद्ध है, और जो मेरे साथ नहीं बटोरता, वह बिखेरता है।
24 "When an unclean spirit leaves a person, it goes through dry regions seeking rest. Finding none, it says, 'I'll return to the house I left. “जब अशुद्ध आत्मा मनुष्य में से निकल जाती है, तो वह विश्राम की खोज में सूखे स्थानों में भटकती है। जब उसे नहीं मिलता तो कहती है, ‘जहाँ से मैं निकली थी अपने उसी घर में लौट जाऊँगी,’
25 And when it comes, it finds the house swept and put in order. और आकर उसे झाड़ू लगा और सजा सजाया पाती है।
26 "Then it goes and brings seven other spirits more evil than itself; they enter and live there, and that person's final state is worse than the first." फिर वह जाकर अपने से भी बुरी सात और आत्माओं को ले आती है, और प्रवेश करके वहीं बस जाती है, तब उस मनुष्य की दशा पहले से भी बुरी हो जाती है।”
27 As he said this, a woman in the crowd called out, "Blessed is the womb that carried you, and the breasts that nursed you!" फिर ऐसा हुआ कि जब यीशु ये बातें कह रहा था तो भीड़ में से एक स्‍त्री ने ऊँची आवाज़ में उससे कहा, “धन्य है वह गर्भ जिसमें तू रहा और वे स्तन जिनसे तेरा पोषण हुआ।”
28 But he said, "Blessed rather are those who hear the word of our Father and keep it!" उसने कहा,“हाँ, बल्कि अधिक धन्य वे हैं जो परमेश्‍वर का वचन सुनते और उसका पालन करते हैं।”
29 As crowds gathered, he began to say, "This generation is an evil generation. It seeks a sign, but no sign will be given to it except the sign of Jonah. जब भीड़ बढ़ रही थी तो वह कहने लगा :“यह पीढ़ी एक बुरी पीढ़ी है; यह चिह्‍न ढूँढ़ती है, परंतु योनाके चिह्‍न को छोड़ उसे कोई चिह्‍न नहीं दिया जाएगा।
30 For as Jonah became a sign to the people of Nineveh, so the Son of Man will be to this generation. क्योंकि जिस प्रकार योना नीनवे के लोगों के लिए एक चिह्‍न ठहरा, उसी प्रकार मनुष्य का पुत्र भी इस पीढ़ी के लिए चिह्‍न ठहरेगा।
31 The queen of the South will rise at the judgment with this generation's people and condemn them—she came from earth's ends to hear Solomon's wisdom, and look, something greater than Solomon is here. दक्षिण की रानी न्याय के दिन इस पीढ़ी के लोगों के साथ उठकर उन्हें दोषी ठहराएगी; क्योंकि वह सुलैमान की बुद्धिमानी की बातें सुनने के लिए पृथ्वी के छोर से आई, परंतु देखो, यहाँ वह है जो सुलैमान से भी बढ़कर है।
32 "Ninevites will rise at the judgment with this generation and condemn it, for they repented when Jonah preached, and someone greater than Jonah is here. न्याय के दिन नीनवे के लोग इस पीढ़ी के साथ उठ खड़े होंगे और इसे दोषी ठहराएँगे, क्योंकि उन्होंने योना का प्रचार सुनकर पश्‍चात्ताप किया, परंतु देखो, यहाँ वह है जो योना से भी बढ़कर है।
33 "No one lights a lamp and puts it in a cellar or under a basket, but on a stand, so those entering see the light. “कोई भी दीपक जलाकर उसे तहखाने में या टोकरी के नीचे नहीं रखता, बल्कि दीवट पर रखता है, ताकि भीतर आनेवालों को प्रकाश मिले।
34 Your eye is your body's lamp: when it's clear, your whole body is full of light; when bad, your body is full of darkness. तेरी देह का दीपक तेरी आँख है। जब तेरी आँख ठीक है, तो तेरी सारी देह उजियाली है; परंतु जब वह बुरी है, तो तेरी देह भी अंधकारमय है।
35 "Therefore be careful that the light in you is not darkness. इसलिए चौकस रह कि तेरे भीतर का उजियाला कहीं अंधकार न बन जाए।
36 "So if your whole body is full of light, with no dark part, it will be completely bright—like a lamp shining its beam on you." यदि तेरी सारी देह उजियाली हो, और उसका कोई भाग अंधकारमय न हो, तो वह सब ऐसी उजियाली होगी, जैसे दीपक अपनी चमक से तुझे प्रकाश देता है।”
37 As he spoke, a Pharisee invited him to eat with him; he went in and reclined at the table. जब यीशु बात कर ही रहा था तो एक फरीसी ने उससे विनती की कि उसके साथ भोजन करे; और वह भीतर जाकर भोजन करने बैठ गया।
38 The Pharisee was astonished to see that he did not first wash before the meal. फरीसी को यह देखकर आश्‍चर्य हुआ कि उसने भोजन से पहले हाथ नहीं धोए।
39 And the Lord said to him, "Now you Pharisees clean the cup and dish on the outside, but inside you're full of greed and evil. प्रभु ने उससे कहा :“तुम फरीसी तो कटोरे और थाली को बाहर से माँजते हो, परंतु तुम्हारे भीतर लूट और दुष्‍टता भरी है।
40 You fools! Did not the one who made the outside make the inside also? हे मूर्खो, जिसने बाहर का भाग बनाया, क्या उसने भीतर का भाग भी नहीं बनाया?
41 "But give to the poor the things that are within, and everything will be clean for you. बल्कि जो भीतर का है उसे दान करो, और देखो तुम्हारे लिए सब कुछ शुद्ध होगा।
42 "But woe to you Pharisees! You bring the tenth of mint, rue, and every herb, yet neglect justice and love of our Father. These you should have done, without neglecting the others. “परंतु हे फरीसियो, तुम पर हाय! क्योंकि तुम पुदीने, सिताब और हर प्रकार के साग-पात का दशमांश तो देते हो, परंतु परमेश्‍वर के न्याय और प्रेम की उपेक्षा करते हो; चाहिए था कि इन्हें करते और उनमें भी कमी न आने देते।
43 "Woe to you Pharisees! For you love the front seat in synagogues and greetings in marketplaces. हे फरीसियो, तुम पर हाय! क्योंकि तुम्हें आराधनालयों में मुख्य आसन और बाज़ारों में नमस्कार प्रिय लगता है।
44 "Woe to you! For you are like unmarked graves, and people walk over them without knowing it." हाय तुम पर,क्योंकि तुम छिपी कब्रों के समान हो, जिन पर लोग अनजाने में चलते हैं।”
45 One of the lawyers answered him, "Teacher, in saying these things you insult us also." इस पर व्यवस्थापकों में से एक ने उससे कहा, “हे गुरु, ऐसी बातें कहकर तू हमारा भी अपमान करता है।”
46 And he said, "How terrible for you experts in the law too! You load people with crushing burdens, yet won't touch those burdens with one finger. परंतु उसने कहा :“तुम व्यवस्थापकों पर भी हाय! क्योंकि तुम मनुष्यों पर असहनीय बोझ लादते हो, और स्वयं उन बोझों को अपनी एक उँगली से भी नहीं छूते।
47 "Woe to you! You build the prophets' tombs, but it was your fathers who killed them. हाय तुम पर, क्योंकि तुम भविष्यवक्‍ताओं के स्मारकों को बनाते हो, जबकि तुम्हारे ही पूर्वजों ने उन्हें मार डाला था।
48 "So you are witnesses and approve your fathers' deeds, for they killed them and you build their tombs.' इसलिए तुम साक्षी हो कि तुम अपने पूर्वजों के कार्यों से सहमत हो, क्योंकि उन्होंने उन्हें मार डाला और तुम उनके स्मारक बनाते हो।
49 "So the wisdom of our Father also said, 'I will send them prophets and apostles; some of them they will kill and persecute.' इसी कारण परमेश्‍वर की बुद्धि ने भी कहा, ‘मैं उनके पास भविष्यवक्‍ताओं और प्रेरितों को भेजूँगी, और उनमें से कितनों को वे मार डालेंगे और कितनों को सताएँगे,’
50 "so the blood of all the prophets shed since the foundation of the world may be charged against this generation, ताकि जितने भविष्यवक्‍ताओं का लहू इस जगत की उत्पत्ति से बहाया गया है, उन सब का लेखा इस पीढ़ी से लिया जाए,
51 "from Abel's blood to Zechariah's blood, who died between the altar and the sanctuary. Yes, I tell you, it will be charged to this generation. हाबिल के लहू से लेकर जकरयाह के लहू तक, जो वेदी और मंदिर के बीच मारा गया; हाँ, मैं तुमसे कहता हूँ, उसका लेखा इसी पीढ़ी से लिया जाएगा।
52 "Woe to you lawyers! For you took away the key of knowledge—you didn't enter, and you blocked those entering." तुम व्यवस्थापकों पर हाय! क्योंकि तुमने ज्ञान की कुंजी तो ले ली, पर स्वयं प्रवेश नहीं किया; और प्रवेश करनेवालों को भी रोक दिया।”
53 When he left there, the scribes and Pharisees began hounding him fiercely, pressing him to speak on many things, यीशु वहाँ से बाहर निकल गया, और शास्‍त्री और फरीसी उससे अत्यंत बैर रखने लगे और बहुत से विषयों पर उससे प्रश्‍न करने लगे,
54 lying in wait for him, to catch him in something he might say. और इस ताक में रहने लगे कि उसके मुँह की किसी बात से उसे फँसाएँ।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]