Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 12 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Meanwhile, as thousands crowded together, trampling each other, Jesus began speaking first to his disciples: "Guard yourselves against the yeast of the Pharisees—that is, hypocrisy. उस समय जब वहाँ हज़ारों लोग इकट्ठे हो गए, यहाँ तक कि वे एक दूसरे पर गिरे जा रहे थे, तो यीशु ने पहले अपने शिष्यों से कहना आरंभ किया :“फरीसियों के ख़मीर, अर्थात् पाखंड से अपने आपको बचाए रखो।
2 Nothing is concealed that will not be revealed, and nothing hidden that will not be made known. ऐसा कुछ ढका नहीं जो प्रकट न किया जाएगा, और न कुछ छिपा है जो जाना न जाएगा।
3 So whatever you said in darkness will be heard in the light, and what you whispered in private rooms will be announced from the rooftops. इसलिए जो तुमने अंधकार में कहा है, वह उजियाले में सुना जाएगा, और जो तुमने भीतरी कमरों में फुसफुसाकर कहा है, वह छतों पर से प्रचार किया जाएगा।
4 "I tell you, my friends: don't fear those who kill the body, then can do nothing more. “अब मैं तुमसे जो मेरे मित्र हो कहता हूँ, उनसे मत डरो जो शरीर को घात करते हैं और उसके बाद कुछ और नहीं कर सकते।
5 I'll show you whom to fear: fear the one who, after killing, has authority to throw you into hell. Yes, I tell you, fear him. मैं तुम्हें बताऊँगा कि तुम्हें किससे डरना चाहिए; घात करने के बाद जिसके पास नरक में डालने का अधिकार है, उससे डरो; हाँ, मैं तुमसे कहता हूँ, उसी से डरो।
6 Aren't five sparrows sold for two small coins? Yet not one is forgotten before our Father. क्या पाँच गौरैयाँ दो पैसे में नहीं बिकतीं? फिर भी परमेश्‍वर उनमें से एक को भी नहीं भूलता।
7 But even the hairs of your head are all counted. Don't be afraid—you're worth more than many sparrows. तुम्हारे सिर के सब बाल भी गिने हुए हैं। डरो मत, तुम बहुत सी गौरैयों से अधिक मूल्यवान हो।
8 "And I tell you, whoever acknowledges me before others, the Son of Man will also acknowledge before our Father's angels. “मैं तुमसे कहता हूँ, जो कोई मनुष्यों के सामने मुझे स्वीकार करता है, मनुष्य का पुत्र भी उसे परमेश्‍वर के स्वर्गदूतों के सामने स्वीकार करेगा;
9 But whoever denies me before others will be denied before our Father's angels. परंतु जो मनुष्यों के सामने मेरा इनकार करता है, उसका परमेश्‍वर के स्वर्गदूतों के सामने इनकार किया जाएगा।
10 Anyone who speaks a word against the Son of Man will be forgiven, but whoever blasphemes against the Holy Spirit will not be forgiven. “जो कोई मनुष्य के पुत्र के विरुद्ध कोई बात कहेगा, उसका अपराध क्षमा किया जाएगा; परंतु जो पवित्र आत्मा की निंदा करता है उसका अपराध क्षमा नहीं किया जाएगा।
11 When they bring you before synagogues, rulers, and authorities, don't worry how to defend yourselves or what to say, “जब लोग तुम्हें आराधनालयों, शासकों और अधिकारियों के सामने ले जाएँ, तो तुम चिंता न करना कि अपने बचाव में कैसे और क्या उत्तर दोगे या क्या कहोगे;
12 for the Holy Spirit will teach you in that very hour what you must say." क्योंकि पवित्र आत्मा तुम्हें उसी घड़ी सिखाएगा कि क्या कहना चाहिए।”
13 Someone in the crowd said to him, "Teacher, tell my brother to divide the inheritance with me." भीड़ में से किसी ने यीशु से कहा, “हे गुरु, मेरे भाई से कह कि पैतृक संपत्ति का मेरे साथ बँटवारा करे।”
14 But Jesus said to him, "Man, who appointed me a judge or arbitrator over you?" परंतु उसने उससे कहा,“हे मनुष्य, किसने मुझे तुम्हारे ऊपर न्यायी या बँटवारा करनेवाला नियुक्‍त किया है?”
15 He said to them, "Watch out! Guard against every kind of greed, because life isn't made up of possessions, however many." फिर उसने उनसे कहा,“ध्यान दो, हर प्रकार के लोभ से बचे रहो, क्योंकि किसी का जीवन उसकी संपत्ति के अधिक होने पर निर्भर नहीं होता।”
16 And he told them a parable: "The land of a certain rich man produced a good harvest. फिर यीशु ने उनसे एक दृष्‍टांत कहा :“किसी धनी मनुष्य के खेत में अच्छी उपज हुई।
17 He thought to himself, 'What should I do? I have no place to store my crops.' तब वह अपने मन में सोचने लगा, ‘मैं क्या करूँ? क्योंकि मेरे पास कोई स्थान नहीं है, जहाँ मैं अपनी उपज को इकट्ठा करूँ।’
18 So he said, 'Here's what I'll do: tear down my barns, build bigger ones, and store all my grain and my goods there.' फिर उसने कहा ‘मैं ऐसा करूँगा कि अपने खत्तों को तोड़कर उन्हें और भी बड़ा बनाऊँगा, और वहाँ अपना सारा अनाजऔर अच्छी वस्तुएँ इकट्ठा करूँगा,
19 And I will say to my soul, "Soul, you have plenty stored up for many years—rest, eat, drink, enjoy life." और मैं अपने प्राण से कहूँगा, “हे प्राण, तेरे पास बहुत वर्षों के लिए बहुत सी अच्छी वस्तुएँ रखी हैं; विश्राम कर, खा, पी, और आनंद मना।” ’
20 But our Father said to him, 'Fool! Tonight your soul is demanded back from you. Then what you've prepared, whose will it be?' परंतु परमेश्‍वर ने उससे कहा, ‘हे मूर्ख! इसी रात तेरा प्राण तुझसे ले लिया जाएगा; अब तूने जो तैयारी की है, वह किसकी होगी?’
21 That's what happens to anyone who piles up treasure for himself but isn't rich toward our Father." जो अपने लिए धन बटोरता है वह ऐसा ही है और परमेश्‍वर के सामने धनी नहीं।”
22 Then Jesus told his disciples, "So I tell you: don't worry about your life—what you'll eat—or about your body—what you'll wear. फिर उसने अपने शिष्यों से कहा :“इसलिए मैं तुमसे कहता हूँ, अपने प्राण के लिए चिंता मत करो कि क्या खाएँगे, और न ही अपनी देह के लिए कि क्या पहनेंगे।
23 For life is more than food, and the body more than clothing. क्योंकि प्राण भोजन से और देह वस्‍त्र से बढ़कर है।
24 Look at the ravens: they don't sow or reap, have no storeroom or barn, yet our Father feeds them. How much more valuable you are than birds! कौवों पर ध्यान दो, वे न बोते और न ही काटते हैं, न उनके गोदाम और न ही खत्ते होते हैं, फिर भी परमेश्‍वर उन्हें खिलाता है; तुम्हारा मूल्य तो पक्षियों से कहीं अधिक है।
25 Which of you by worrying can add a single hour to his life? तुममें से कौन है जो चिंता करके अपनी आयु में एक घड़ीभी बढ़ा सकता है?
26 Since you cannot do such a small thing, why do you worry about the rest? इसलिए यदि तुम सब से छोटा कार्य भी नहीं कर सकते, तो अन्य बातों की चिंता क्यों करते हो?
27 Notice how the lilies grow: no toil, no spinning. Yet I tell you, not even Solomon in all his splendor was dressed like one of these. सौसन के फूलों पर ध्यान दो कि वे कैसे बढ़ते हैं; वे न तो परिश्रम करते हैं और न ही कातते हैं; परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि सुलैमान भी अपने सारे वैभव में उनमें से किसी के समान वस्‍त्र पहने हुए नहीं था।
28 If this is how our Father clothes the grass of the field—here today, thrown into the oven tomorrow—how much more will he clothe you, you of little faith? यदि परमेश्‍वर मैदान की घास को, जो आज है और कल भट्ठी में झोंकी जाएगी, ऐसे वस्‍त्र पहनाता है, तो हे अल्पविश्‍वासियो, वह तुम्हें इससे बढ़कर क्यों न पहनाएगा।
29 Do not seek what you will eat or drink, and do not be anxious. इसलिए तुम इसकी खोज में मत रहो कि क्या खाएँगे और क्या पीएँगे, और न ही संदेह करो;
30 For all the nations of the world seek these things; your Father knows you need them. क्योंकि संसार की जातियाँ इन सब वस्तुओं की खोज में रहती हैं, परंतु तुम्हारा पिता जानता है कि तुम्हें इनकी आवश्यकता है।
31 Instead, seek our Father's kingdom, and these things will be given to you as well. परंतु परमेश्‍वर के राज्य की खोज करो, और येवस्तुएँ तुम्हें मिल जाएँगी।
32 "Do not be afraid, little flock, for your Father has been pleased to give you the kingdom. “हे छोटे झुंड, मत डर! क्योंकि तुम्हारा पिता इससे प्रसन्‍न है कि तुम्हें राज्य दे।
33 Sell your possessions and give to the poor. Make yourselves purses that don't wear out—an unfailing treasure in the heavens, where no thief comes near and no moth destroys. अपनी संपत्ति बेचकर दान कर दो; और अपने लिए ऐसे बटुए बनाओ जो पुराने नहीं होते, अर्थात् स्वर्ग में समाप्‍त न होनेवाला धन इकट्ठा करो, जिसके निकट न तो चोर आता है और न कीड़ा नष्‍ट करता है।
34 For where your treasure is, there your heart will be also. क्योंकि जहाँ तुम्हारा धन है, वहाँ तुम्हारा मन भी होगा।
35 "Be dressed and ready for service, and keep your lamps burning, “तुम्हारी कमर कसी रहे और तुम्हारे दीपक जलते रहें,
36 like servants waiting for their master's return from the wedding feast, so when he comes and knocks, they open the door at once. और तुम उन मनुष्यों के समान बनो जो अपने स्वामी की प्रतीक्षा करते हैं कि वह विवाह से कब लौटेगा, ताकि जब वह आकर द्वार खटखटाए तो तुरंत उसके लिए द्वार खोल दें।
37 Blessed are the servants the master finds alert when he comes. Truly I tell you, he will dress himself for service, have them recline at the table, and come serve them. धन्य हैं वे दास, जिन्हें स्वामी आकर जागते हुए पाए; मैं तुमसे सच कहता हूँ कि वह अपनी कमर कसकर उन्हें भोजन करने के लिए बैठाएगा और आकर उन्हें परोसेगा।
38 Whether he comes at midnight or just before dawn, blessed are those servants if he finds them ready. यदि वह रात के बारह बजे या प्रातः तीन बजेआकर उन्हें जागते हुए पाए, तो वे दास धन्य हैं।
39 Know this: if the homeowner knew what hour the thief was coming, he would not have let his house be broken into. परंतु यह जान लो कि यदि घर का स्वामी जानता कि चोर किस घड़ी आएगा, तो वहअपने घर में सेंध लगने नहीं देता।
40 You too must be ready—the Son of Man comes at an hour you don't expect." तुम भी तैयार रहो, क्योंकि जिस घड़ी तुम सोचते भी नहीं होगे, उसी घड़ी मनुष्य का पुत्र आ जाएगा।”
41 Peter said, "Lord, are you telling this parable for us, or for everyone?" तब पतरस ने कहा, “प्रभु, क्या तू यह दृष्‍टांत हमसे कह रहा है या सब से?”
42 The Lord replied, "Who is the faithful, wise manager the master puts in charge of his household servants, to give them their ration at the right time? प्रभु ने कहा :“ऐसा विश्‍वासयोग्य और बुद्धिमान प्रबंधक कौन है, जिसे उसका स्वामी अपने नौकरों के ऊपर नियुक्‍त करे कि उन्हें उचित समय पर भोजन सामग्री दे?
43 Blessed is that servant whom the master finds doing so when he returns. धन्य है वह दास, जिसे उसका स्वामी आकर ऐसा करते हुए पाए;
44 Truly I tell you, he will put him in charge of all his possessions. मैं तुमसे सच कहता हूँ कि वह उसे अपनी सारी संपत्ति पर अधिकारी नियुक्‍त करेगा।
45 But if that servant tells himself, 'My master delays his coming,' and starts beating the servants, men and women, and eats, drinks, and gets drunk. परंतु यदि वह दास अपने मन में कहे, ‘मेरे स्वामी के आने में देर है,’ और वह सेवकों और सेविकाओं को पीटने लगे, और खा-पीकर मतवाला होने लगे,
46 That servant's master will come on a day he doesn't expect, at an hour he doesn't know, cut him in two, and give him a place among the unfaithful. तो उस दास का स्वामी ऐसे दिन आएगा जब वह उसकी प्रतीक्षा न करता हो और ऐसी घड़ी जिसे वह न जानता हो; और उसे वह कठोर दंड देगा और उसका भाग अविश्‍वासियों के साथ ठहराएगा।
47 The servant who knew his master's will but didn't prepare or act on it will get many blows. वह दास जो अपने स्वामी की इच्छा जानकर भी न तो तैयार रहा और न ही उसकी इच्छा के अनुसार चला, वह बहुत मार खाएगा;
48 But the one who didn't know, yet did what deserved punishment, will get few blows. Everyone given much will be asked for much; the one entrusted with much will be asked for even more. परंतु जो न जानकर मार खाने के योग्य कार्य करे, वह कम मार खाएगा। अतः प्रत्येक जिसे बहुत दिया गया है, उससे बहुत माँगा जाएगा, और जिसे बहुत सौंपा गया है, उससे अधिक लिया जाएगा।
49 "I came to throw fire on the earth—how I wish it were already lit! “मैं पृथ्वी पर आग लगाने आया हूँ, और मेरी बड़ी इच्छा थी कि आग सुलग गई होती।
50 But I have a baptism to undergo, and how distressed I am until it is accomplished! परंतु मुझे एक बपतिस्मा लेना है, और जब तक वह पूरा नहीं हो जाता तब तक मैं कितना व्यथित हूँ।
51 Do you think I came to bring peace on the earth? No, I tell you, but division. क्या तुम सोचते हो कि मैं पृथ्वी पर मेल-मिलाप कराने आया हूँ? मैं तुमसे कहता हूँ, नहीं, बल्कि फूट डालने आया हूँ।
52 From now on there will be five in one household divided—three against two and two against three. क्योंकि अब से एक घर के पाँच जनों में फूट होगी, तीन दो के और दो तीन के विरुद्ध होंगे,
53 They'll split—father against son and son against father, mother against daughter and daughter against mother, mother-in-law against her daughter-in-law and daughter-in-law against mother-in-law." अर्थात् पिता पुत्र के और पुत्र पिता के, माँ बेटी के और बेटी माँ के, सास अपनी बहू के और बहू सास के विरुद्ध होगी।”
54 He also told the crowds, "When you see a cloud rising in the west, you immediately say, 'Rain is coming,' and so it does. तब वह लोगों से भी कहने लगा :“जब तुम पश्‍चिम से बादल को उठता हुआ देखते हो, तो तुरंत कहते हो कि वर्षा होगी, और ऐसा ही होता है;
55 And when the south wind blows, you say, 'It will be hot,' and it is. और जब दक्षिणी हवा चलती है तो तुम कहते हो कि गर्मी पड़ेगी, और ऐसा ही होता है।
56 Hypocrites! You know how to read the face of earth and sky. Why don't you know how to read this present time? हे पाखंडियो, तुम धरती और आकाश के लक्षण परखना जानते हो, परंतु इस समय को परखना क्यों नहीं जानते?
57 "And why don't you judge for yourselves what is right? “तुम अपने आप ही निर्णय क्यों नहीं करते कि उचित क्या है?
58 While going with your accuser to the magistrate, work to settle with him on the way, or he may drag you to the judge, and the judge hand you to the officer, and the officer throw you in prison. अतः जब तू अपने विरोधी के साथ अधिकारी के सामने जाता हो, तो मार्ग में ही उससे छूटने का यत्‍न कर, कहीं ऐसा न हो कि वह तुझे खींचकर न्यायाधीश के पास ले जाए, और न्यायाधीश तुझे दरोगा को सौंप दे, और दरोगा तुझे बंदीगृह में डाल दे।
59 I tell you, you will not get out until you have paid the very last penny." मैं तुझसे कहता हूँ, जब तक तू एक-एक पैसाचुका न देगा, वहाँ से कभी छूट न पाएगा।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]