Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 13 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Just then some people told him about Galileans whose blood Pilate mixed with their sacrifices. उस समय वहाँ कुछ लोग थे जो यीशु को उन गलीलियों के विषय में बताने लगे, जिनका लहू पिलातुस ने उन्हीं के बलिदानों में मिलाया था।
2 He replied, "Do you think these Galileans were worse sinners than all other Galileans because they suffered these things? इस पर उसने उनसे कहा,“तुम क्या सोचते हो कि ये गलीली अन्य सब गलीलियों से अधिक पापी थे, कि उन्होंने ऐसे दुःख उठाए?
3 No, I tell you; but unless you repent, you will all perish as well. मैं तुमसे कहता हूँ, नहीं! बल्कि यदि तुम पश्‍चात्ताप न करो, तो तुम सब भी इसी प्रकार नाश होगे।
4 Or those eighteen killed when the tower in Siloam fell on them—do you think they were more guilty than everyone else in Jerusalem? या वे अठारह जन जिनके ऊपर शीलोह का बुर्ज गिरा और मर गए, तुम क्या समझते हो कि वे यरूशलेम के सब रहनेवाले मनुष्यों से अधिक पापी थे?
5 No, I tell you; but unless you repent, you will all perish in the same way." मैं तुमसे कहता हूँ, नहीं! बल्कि यदि तुम पश्‍चात्ताप न करो, तो तुम सब भी इसी प्रकार नाश होगे।”
6 Then he told this parable: "A man had a fig tree planted in his vineyard. He came looking for fruit on it and found none. फिर वह यह दृष्‍टांत कहने लगा :“किसी मनुष्य ने अपने अंगूर के बगीचे में अंजीर का पेड़ लगा रखा था, और वह उसमें फल ढूँढ़ने आया परंतु उसे कुछ न मिला।
7 He told the gardener, 'Look, for three years I've come seeking fruit on this fig tree and found none. Cut it down—why let it drain the ground?' अतः उसने माली से कहा, ‘देख, मैं तीन वर्षों से इस अंजीर के पेड़ पर फल ढूँढ़ने आता हूँ, परंतु कुछ नहीं मिलता। इसलिए इसे काट डाल। यह भूमि को भी क्यों घेरे रहे?’
8 But he replied, 'Sir, leave it this year too, until I dig around it and add manure. इस पर उसने उससे कहा, ‘स्वामी, इसे इस वर्ष भी रहने दे। मैं इसके चारों ओर खोदकर खाद डालूँगा,
9 Then if it bears fruit next year, good; if not, you can cut it down.'" और यदि अगले वर्ष यह फल दे तो ठीक है, नहीं तो इसे काट डालना।’ ”
10 Now he was teaching in one of the synagogues on the Sabbath. सब्त के दिन यीशु एक आराधनालय में उपदेश दे रहा था।
11 Just then, a woman weakened by a spirit for eighteen years was bent over, unable to straighten up at all. और देखो, एक स्‍त्री अठारह वर्ष से दुर्बल करनेवाली आत्मा से ग्रस्त थी और वह कुबड़ी हो गई थी तथा पूरी तरह से सीधी खड़ी नहीं हो सकती थी।
12 Seeing her, Jesus called her over and said, "Woman, you are freed from your disability." जब यीशु ने उसे देखा तो बुलाकर उससे कहा,“हे नारी, तू अपनी दुर्बलता से मुक्‍त हो गई है।”
13 He laid hands on her, and immediately she straightened up and glorified our Father. और उसने अपने हाथ उस पर रखे; तब वह तुरंत सीधी हो गई, और परमेश्‍वर की महिमा करने लगी।
14 But the synagogue leader, angry that Jesus had healed on the Sabbath, told the crowd, "There are six days for work. Come be healed on those days, not on the Sabbath." इस पर आराधनालय का अधिकारी नाराज़ हो गया कि यीशु ने सब्त के दिन उसे स्वस्थ किया है। वह भीड़ से कहने लगा, “छः दिन हैं जिनमें कार्य करना चाहिए; अतः उन्हीं दिनों में आकर स्वस्थ होओ परंतु सब्त के दिन में नहीं।”
15 The Lord answered him, "Hypocrites! Doesn't each of you untie your ox or donkey from its stall on the Sabbath and lead it out to water it? तब प्रभु ने उससे कहा,“हे पाखंडियो, क्या तुममें से प्रत्येक सब्त के दिन अपने बैल या गधे को चरनी से खोलकर पानी पिलाने नहीं ले जाता?
16 Shouldn't this daughter of Abraham, bound by Satan for eighteen years, be freed from that bond on the Sabbath?" तो क्या यह आवश्यक नहीं था कि अब्राहम की इस बेटी को, जिसे शैतान ने अठारह वर्ष से बाँध रखा था, सब्त के दिन इस बंधन से मुक्‍त किया जाता?”
17 As he said these things, all his opponents were humiliated, and all the crowd celebrated all the glorious things he was doing. जब उसने ये बातें कहीं तो उसके सारे विरोधी लज्‍जित हो गए, और सारी भीड़ उन सब महिमामय कार्यों से आनंदित थी जो उसके द्वारा हो रहे थे।
18 He said therefore, "What is the kingdom of our Father like? What should I compare it to? फिर यीशु कहने लगा,“परमेश्‍वर का राज्य किसके समान है, और उसकी तुलना मैं किससे करूँ?
19 It's like a mustard seed a man took and planted in his garden, growing into a tree where the sky's birds nested in its branches." वह राई के दाने के समान है, जिसे एक मनुष्य ने लेकर अपने बाग में बोया, और वह बढ़कर एकपेड़ बन गया, और आकाश के पक्षियों ने उसकी डालियों पर बसेरा किया।”
20 And again he said, "What should I compare the kingdom of our Father to? यीशु ने फिर कहा,“परमेश्‍वर के राज्य की तुलना मैं किससे करूँ?
21 It is like yeast a woman took and hid in three measures of flour until it all yeasted." वह ख़मीर के समान है, जिसे एक स्‍त्री ने लेकर तीन पसेरीआटे में मिलाया और धीरे-धीरे वह सब ख़मीरा हो गया।”
22 He went on his way through towns and villages, teaching and journeying toward Jerusalem. यीशु नगर-नगर और गाँव-गाँव होकर उपदेश देता हुआ यरूशलेम की ओर जा रहा था।
23 Someone asked him, "Lord, are the saved few?" He said to them, किसी ने उससे पूछा, “हे प्रभु, क्या उद्धार पानेवाले थोड़े हैं?” उसने उनसे कहा,
24 "Struggle to enter through the narrow door—many, I tell you, will try to enter and fail. “सकरे द्वारसे प्रवेश करने का प्रयत्‍न करो, क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि बहुत से लोग प्रवेश करना चाहेंगे पर न कर सकेंगे।
25 Once the homeowner rises and shuts the door, you'll stand outside knocking, saying, 'Lord, open for us.' He'll answer, 'I don't know where you're from.' जब घर का स्वामी उठकर द्वार बंद कर चुका हो, और तुम बाहर खड़े द्वार खटखटाकर कहने लगो, ‘हे प्रभु हमारे लिए खोल दे,’ तो वह तुमसे कहेगा, ‘मैं तुम्हें नहीं जानता कि तुम कहाँ के हो।’
26 Then you'll begin to say, 'We ate and drank before you; you taught in our streets.' तब तुम कहने लगोगे, ‘हमने तेरे सामने खाया और पीया, और हमारी सड़कों में तूने उपदेश दिया।’
27 But he'll say, 'I tell you, I don't know where you're from. Get away from me, all you who do evil!' इस पर वह तुमसे कहेगा, ‘मैं तुम्हें नहीं जानता कि तुम कहाँ के हो; हे सब कुकर्म करनेवालो, मुझसे दूर हो जाओ।’
28 There will be weeping and teeth grinding, when you see Abraham and Isaac and Jacob and all the prophets in the kingdom of our Father, while you yourselves are thrown out. जब तुम अब्राहम, इसहाक और याकूब और सब भविष्यवक्‍ताओं को परमेश्‍वर के राज्य में और स्वयं को बाहर निकाले हुए देखोगे, तो वहाँ रोना और दाँतों का पीसना होगा।
29 People will come from east and west, from north and south, and sit down to eat in our Father's kingdom. पूर्व और पश्‍चिम, उत्तर और दक्षिण से लोग आएँगे और परमेश्‍वर के राज्य में भोजन करने बैठेंगे।
30 And indeed, some are last who will be first, and some are first who will be last." और देखो, जो अंतिम हैं वे प्रथम होंगे, और जो प्रथम हैं वे अंतिम होंगे।”
31 At that same hour some Pharisees came, telling him, "Get out, leave here—Herod wants to kill you." उसी घड़ी कुछ फरीसी यीशु के पास आकर कहने लगे, “यहाँ से निकलकर चला जा, क्योंकि हेरोदेस तुझे मार डालना चाहता है।”
32 And he said to them, "Go tell that fox: Look, I drive out demons and complete healings today and tomorrow, and on the third day I am finished. परंतु उसने उनसे कहा,“जाकर उस लोमड़ी से कह दो, ‘देख, मैं आज और कल दुष्‍टात्माओं को निकालता और बीमारों को स्वस्थ करता हूँ, और तीसरे दिन मैं अपना कार्य पूरा करूँगा।’
33 Still, I must travel today, tomorrow, and the next day, since no prophet can die outside Jerusalem. कुछ भी हो, मुझे आज, कल और परसों चलना अवश्य है, क्योंकि भविष्यवक्‍ता का यरूशलेम के बाहर मारा जाना संभव नहीं।
34 Jerusalem, Jerusalem, killing the prophets, stoning those sent to her! How often I longed to gather your children as a hen gathers her brood under her wings—but you refused! “हे यरूशलेम, हे यरूशलेम! तू जो भविष्यवक्‍ताओं को मार डालती है और जो तेरे पास भेजे गए, उन पर पथराव करती है। मैंने कितनी बार चाहा कि जैसे मुरगी अपने बच्‍चों को पंखों तले इकट्ठा करती है, वैसे ही तेरे बच्‍चों को इकट्ठा करूँ, परंतु तूने न चाहा।
35 Look, your house is left to you. I tell you: you won't see me until you say, 'Blessed is the one who comes in the name of our Father!'" देखो, तुम्हारे लिए तुम्हारा घर उजाड़ छोड़ा जाता है। मैं तुमसे कहता हूँ, जब तक वह समय न आएगा कि तुम यह कहो : ‘धन्य है वह, जो प्रभु के नाम से आता है,’तब तक तुम मुझे कभी न देखोगे।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]