Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 6 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 On a Sabbath, Jesus walked through grainfields; his disciples picked heads of grain, rubbed them in their hands, and ate. फिर ऐसा हुआ कि सब्त के दिन यीशु खेतों में से होकर जा रहा था, और उसके शिष्य अनाज की बालें तोड़ने और हाथों से मसल मसलकर खाने लगे।
2 Some of the Pharisees said, "Why are you doing what is not lawful on the Sabbath?" तब कुछ फरीसियों ने कहा, “जो कार्य सब्त के दिन करना उचित नहीं, उसे क्यों करते हो?”
3 Jesus answered them, "Haven't you read what David did when he and those with him were hungry, यीशु ने उन्हें उत्तर दिया,“क्या तुमने यह नहीं पढ़ा कि जब दाऊद को भूख लगी और उसके साथी उसके साथ थे, तो उसने क्या किया?
4 how he entered our Father's house, took the bread of the Presence, ate it, gave some to his companions, though it's not lawful for any but the priests to eat it?" वह किस प्रकार परमेश्‍वर के भवन में गया और भेंट की रोटियाँ लेकर खाईं तथा अपने साथियों को भी दीं, जिन्हें खाना याजकों को छोड़ और किसी के लिए उचित नहीं था?”
5 Then he said to them, "The Son of Man is Lord of the Sabbath." फिर उसने उनसे कहा,“मनुष्य का पुत्र सब्त के दिन का भी प्रभु है।”
6 On another Sabbath he entered the synagogue and taught; a man was there with a withered right hand. ऐसा हुआ कि किसी और सब्त के दिन यीशु आराधनालय में जाकर उपदेश देने लगा, और वहाँ एक मनुष्य था जिसका दाहिना हाथ सूखा था।
7 The scribes and Pharisees watched him closely to see if he would heal on the Sabbath, so they could find a charge against him. शास्‍त्री और फरीसी उसकी ताक में थे कि देखें, वह सब्त के दिन उसको स्वस्थ करता है या नहीं, जिससे उन्हें उस पर दोष लगाने का अवसर मिल जाए।
8 But knowing their thoughts, he told the man with the withered hand, "Get up and stand here." So he got up and stood there. परंतु वह उनके विचारों को जानता था; तब उसने उस सूखे हाथवाले मनुष्य से कहा,“उठ, और बीच में खड़ा हो,” और वह उठकर खड़ा हो गया।
9 Then Jesus said to them, "I ask you: is it lawful on the Sabbath to do good or do harm, to save a life or destroy it?" फिर यीशु ने उनसे कहा,“मैं तुमसे पूछता हूँ, क्या सब्त के दिन भला करना उचित है या बुरा करना, प्राण बचाना या नाश करना?”
10 Looking around at them all, he told the man, "Stretch out your hand." He did, and his hand was restored. और उसने चारों ओर उन सब को देखकर उस मनुष्य से कहा,“अपना हाथ बढ़ा।” उसने ऐसा ही किया और उसका हाथ फिर से ठीक हो गया।
11 But filled with rage, they discussed with each other what to do to Jesus. इस पर वे क्रोध से भर गए और आपस में विचार-विमर्श करने लगे कि यीशु के साथ क्या किया जाए।
12 In those days Jesus went out to the mountain to pray, spending the whole night in prayer to our Father. उन्हीं दिनों ऐसा हुआ कि यीशु पहाड़ पर प्रार्थना करने गया, और सारी रात परमेश्‍वर से प्रार्थना करता रहा।
13 At daybreak he called his disciples and chose twelve of them, naming them apostles: जब दिन हुआ, तो उसने अपने शिष्यों को बुलाया और उनमें से बारह को चुना और उन्हें प्रेरित नाम भी दिया :
14 Simon, whom he named Peter, and his brother Andrew; James and John; Philip and Bartholomew; शमौन जिसका नाम उसने पतरस भी रखा, उसका भाई अंद्रियास, याकूब और यूहन्‍ना, फिलिप्पुस, बरतुल्मै,
15 Matthew and Thomas; James son of Alphaeus, and Simon who was called the Zealot; मत्ती, थोमा, हलफई का पुत्र याकूब और शमौन जो ज़ेलोतेस कहलाता था,
16 Judas son of James, and Judas Iscariot, who became a traitor. याकूब का पुत्र यहूदा और यहूदा इस्करियोती जो विश्‍वासघाती निकला।
17 He came down with them and stood on a level place, with a large crowd of his disciples and a large multitude of people from all Judea, Jerusalem, and the coast of Tyre and Sidon. तब यीशु उनके साथ नीचे उतरकर समतल स्थान पर खड़ा हुआ, और वहाँ उसके शिष्यों की एक बड़ी भीड़ और सारे यहूदिया तथा यरूशलेम, सूर और सैदा के समुद्र तट से आए लोगों का एक बड़ा जनसमूह था,
18 They came to hear him and be healed of their diseases; those troubled by unclean spirits were also cured. जो उसका उपदेश सुनने और अपनी बीमारियों से स्वस्थ होने के लिए आए थे; और अशुद्ध आत्माओं के द्वारा सताए हुए लोग भी अच्छे किए जा रहे थे।
19 The whole crowd tried to touch him, since power went out from him, healing everyone. सब लोग उसे छूना चाहते थे, क्योंकि उसमें से सामर्थ्य निकलकर सब को स्वस्थ कर रहा था।
20 Looking up at his disciples, he said: "Blessed are you who are poor, for yours is the kingdom of our Father. तब उसने अपने शिष्यों की ओर अपनी आँखें उठाईं और कहने लगा : “धन्य हो तुम जो दीन हो, क्योंकि परमेश्‍वर का राज्य तुम्हारा है।
21 "Blessed are you who hunger now, for you will be satisfied. Blessed are you who weep now, for you will laugh. धन्य हो तुम जो अब भूखे हो, क्योंकि तुम तृप्‍त किए जाओगे। धन्य हो तुम जो अब रोते हो, क्योंकि तुम हँसोगे।
22 Blessed are you when people hate you, and when they exclude you and revile you and reject your name as evil, because of the Son of Man. धन्य हो तुम, जब मनुष्य के पुत्र के कारण लोग तुमसे घृणा करें, और तुम्हारा बहिष्कार करें तथा तुम्हारी निंदा करें, और बुरा समझकर तुम्हारा नाम मिट्टी में मिला दें।
23 Rejoice in that day and leap for joy, for your reward is great in heaven; for that is how the persecutors' ancestors treated the prophets. “उस दिन तुम आनंदित होकर उछलना, क्योंकि देखो स्वर्ग में तुम्हारा प्रतिफल बड़ा है। उनके पूर्वज भी भविष्यवक्‍ताओं के साथ ऐसा ही किया करते थे।”
24 But woe to you who are rich, for you have already received your comfort. “परंतु हाय तुम पर जो धनवान हो, क्योंकि तुम अपना सुख पा चुके।
25 Woe to you who are full now, for you will be hungry. Woe to you who laugh now, for you will mourn and weep. हाय तुम पर जो अब तृप्‍त हो, क्योंकि तुम भूखे होगे। हाय तुम पर जो अब हँसते हो, क्योंकि तुम शोक करोगे और रोओगे।
26 Woe to you when everyone speaks well of you, for that is how the flatterers' ancestors treated the false prophets. हाय तुम पर जब सब मनुष्य तुम्हें भला कहें, क्योंकि उनके पूर्वज भी झूठे भविष्यवक्‍ताओं के साथ ऐसा ही किया करते थे।
27 But I tell you who listen: love your enemies, do good to those who hate you, “परंतु मैं तुम सुननेवालों से कहता हूँ, अपने शत्रुओं से प्रेम रखो, जो तुमसे घृणा करें उनके साथ भलाई करो;
28 bless those who curse you, pray for those who mistreat you. जो तुम्हें शाप दें, उन्हें आशिष दो; जो तुम्हारा अपमान करें, उनके लिए प्रार्थना करो।
29 Whoever strikes you on one cheek, offer the other too; whoever takes your coat, do not hold back your shirt. जो तेरे एक गाल पर थप्पड़ मारे, उसकी ओर दूसरा भी फेर दे; और जो तेरा चोगा छीने, उसको कुरता लेने से भी न रोक।
30 Give to everyone who asks you, and don't demand back what is taken from you. प्रत्येक जो तुझसे माँगे, उसे दे, और जो तेरी वस्तुएँ छीने, उससे वापस मत माँग।
31 Do to others as you would have them do to you. जैसा तुम चाहते हो कि मनुष्य तुम्हारे साथ करें, वैसा ही तुम भी उनके साथ करो।
32 Loving those who love you—what credit is that? Even sinners love those who love them. “यदि तुम उनसे प्रेम रखते हो जो तुमसे प्रेम रखते हैं, तो इसमें तुम्हारी क्या बड़ाई? क्योंकि पापी भी अपने प्रेम रखनेवालों से प्रेम रखते हैं।
33 If you do good to those doing you good, what credit is that to you? Even sinners do the same. इसी प्रकार यदि तुम उनके साथ भलाई करो जो तुम्हारे साथ भलाई करते हैं, तो इसमें तुम्हारी क्या बड़ाई? क्योंकि पापी भी ऐसा ही करते हैं।
34 And if you lend expecting repayment, what credit is that? Even sinners lend to sinners to get back the same amount. यदि तुम उन्हें उधार दो जिनसे तुम्हें मिलने की आशा है, तो इसमें तुम्हारी क्या बड़ाई? क्योंकि पापी भी पापियों को उधार देते हैं कि उन्हें उतना ही वापस मिले।
35 But love your enemies, do good, and lend expecting nothing back; your reward will be great, and you will be children of the Most High, for he is kind to the ungrateful and evil. परंतु तुम अपने शत्रुओं से प्रेम रखो और भलाई करो, तथा वापस पाने की आशा न रखकर उधार दो; और तुम्हारा प्रतिफल बड़ा होगा, और तुम परमप्रधान के पुत्र ठहरोगे, क्योंकि वह उन पर जो धन्यवाद नहीं करते और दुष्‍टों पर भी कृपा करता है।
36 Be merciful, just as your Father is merciful. दयालु बनो, जैसे तुम्हारा पिता भी दयालु है।
37 Do not judge, and you will not be judged. Do not condemn, and you will not be condemned. Forgive, and you will be forgiven. “दोष मत लगाओ, और तुम पर भी दोष नहीं लगाया जाएगा; किसी को दोषी मत ठहराओ, और तुम भी दोषी नहीं ठहराए जाओगे। क्षमा करो, तो तुम भी क्षमा किए जाओगे;
38 Give, and it will be given to you: a good measure—pressed down, shaken, overflowing—will be poured into your lap. For the measure you use will be measured back to you." दो, तो तुम्हें दिया जाएगा; लोग अच्छे नाप से दबा दबाकर और हिला हिलाकर उमड़ता हुआ तुम्हारी गोद में डालेंगे; क्योंकि जिस नाप से तुम नापते हो उसी से तुम्हारे लिए भी नापा जाएगा।”
39 He also gave them a parable: "Can a blind person guide a blind person? Won't both fall into a pit? उसने उनसे एक और दृष्‍टांत कहा :“क्या कोई अंधा व्यक्‍ति किसी अंधे व्यक्‍ति का मार्गदर्शन कर सकता है? क्या वे दोनों ही गड्‌ढे में नहीं गिरेंगे?
40 No student surpasses their teacher; whoever is fully trained becomes like their teacher. शिष्य अपने गुरु से बड़ा नहीं होता, परंतु प्रत्येक जो पूर्ण रूप से प्रशिक्षित होगा, वह अपने गुरु के समान बन जाएगा।
41 Why do you see the speck in your brother's eye, yet miss the beam in your own eye? तू क्यों अपने भाई की आँख के तिनके को देखता है, परंतु अपनी आँख के लट्ठे पर ध्यान नहीं देता?
42 How can you tell your brother, 'Brother, let me remove the speck from your eye,' when you don't see the beam in your own eye? Hypocrite! First remove the beam from your own eye—then you'll see clearly to remove the speck from your brother's eye. तू अपने भाई से कैसे कह सकता है, ‘हे भाई, आ, मैं तेरी आँख से तिनका निकाल दूँ,’ जबकि तुझे स्वयं अपनी आँख में लट्ठा दिखाई नहीं देता? अरे पाखंडी, पहले अपनी आँख में से लट्ठा निकाल, और तब अपने भाई की आँख से तिनका निकालने के लिए तू स्पष्‍ट देख पाएगा।
43 For no good tree bears bad fruit, nor again does a bad tree bear good fruit. “अच्छा पेड़ बेकार फल नहीं लाता, और न ही बेकार पेड़ कभी अच्छा फल लाता है।
44 Each tree is known by its own fruit; figs aren't gathered from thornbushes, nor grapes picked from a bramble. प्रत्येक पेड़ अपने फल से पहचाना जाता है; क्योंकि लोग कँटीली झाड़ियों से अंजीर नहीं बटोरते, और न ही झाड़ी से अंगूर बटोरते हैं।
45 A good person produces good from the heart's good store; an evil person produces evil from the evil store; for the mouth speaks from the heart's overflow. भला मनुष्य अपने मन के भले भंडार से भली बात निकालता है, और बुरा मनुष्य अपने मन के बुरे भंडार से बुरी बात निकालता है; क्योंकि जो मन में भरा है वही उसके मुँह पर आता है।
46 Why do you call me 'Lord, Lord,' and not do what I say? “जब तुम मेरा कहना नहीं मानते, तो मुझे ‘हे प्रभु, हे प्रभु’ क्यों कहते हो?
47 Everyone coming to me, hearing my words, and doing them—I'll show you what he's like: जो कोई मेरे पास आता है और मेरे वचन सुनकर उनका पालन करता है, मैं तुम्हें बताऊँगा कि वह किसके समान है :
48 He's like a man building a house, who dug deep and laid its foundation on rock. When the flood came, the river crashed into that house but couldn't shake it—it was built well. वह उस मनुष्य के समान है जिसने घर बनाते समय भूमि को गहरा खोदकर चट्टान पर नींव डाली; और जब बाढ़ आई तो जल की धारा उस घर से टकराई, परंतु उसे हिला न सकी, क्योंकि वह अच्छी तरह बना था।
49 But whoever hears my words and doesn't act on them is like a man who built a house on the ground, without a foundation. The flood crashed against it, and it collapsed at once—that house's ruin was great." परंतु जो सुनकर पालन नहीं करता, वह उस मनुष्य के समान है जिसने भूमि पर बिना नींव के घर बनाया; जब जल की धारा उस घर से टकराई, तो वह तुरंत गिर पड़ा, और पूरी तरह से नाश हो गया।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]