Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 5 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Once, as the crowd pressed around him to hear our Father's word, Jesus stood by Lake Gennesaret. फिर ऐसा हुआ कि जब यीशु गन्‍नेसरत की झील के किनारे खड़ा था और लोग परमेश्‍वर का वचन सुनने के लिए उस पर गिरे पड़ रहे थे,
2 He saw two boats standing by the lake; the fishermen had left them and were washing their nets. तो उसने झील के किनारे दो नावें लगी हुई देखीं; और मछुए उनमें से उतरकर जालों को धो रहे थे।
3 Getting into one of the boats, Simon's, he asked him to move out a little from shore, then sat down and taught the crowds from the boat. फिर उसने उन नावों में से एक पर, जो शमौन की थी, चढ़कर उससे कहा कि किनारे से थोड़ा हटा ले। तब वह बैठकर नाव से लोगों को उपदेश देने लगा।
4 When he stopped speaking, he told Simon, "Push out into deep water and lower your nets for a catch." जब वह बोल चुका, तब उसने शमौन से कहा,“गहरे में ले चल और तुम मछलियाँ पकड़ने के लिए अपने जाल डालो।”
5 Simon answered, "Master, we worked all night and caught nothing. But at your word, I'll let down the nets." इस पर शमौन ने कहा, “हे स्वामी, हमने पूरी रात परिश्रम किया पर कुछ हाथ नहीं लगा, फिर भी तेरे कहने पर मैं जाल डालूँगा।”
6 Doing this, they caught so many fish their nets began tearing. और जब उन्होंने ऐसा किया तो बड़ी संख्या में मछलियाँ घेर लाए, और उनके जाल फटने लगे।
7 They signaled to partners in the other boat to come help; they came and filled both boats so that they began to sink. उन्होंने अपने साथियों को जो दूसरी नाव में थे, संकेत किया कि वे आकर उनकी सहायता करें; और उन्होंने आकर दोनों नावें इतनी भर लीं कि वे डूबने लगीं।
8 Seeing this, Simon Peter fell at Jesus' knees and said, "Leave me, Lord, for I'm a sinful man!" जब शमौन पतरस ने यह देखा तो यीशु के चरणों पर गिर पड़ा और कहने लगा, “प्रभु, मुझसे दूर रह, क्योंकि मैं पापी मनुष्य हूँ।”
9 For amazement gripped him and all with him at the catch of fish they had caught, क्योंकि इतनी मछलियाँ पकड़ने पर उसे और उसके सब साथियों को अचंभा हुआ था;
10 and so were James and John, Zebedee's sons and Simon's partners. Jesus told Simon, "Don't be afraid; from now on you'll catch people." और ज़ब्दी के पुत्र याकूब और यूहन्‍ना की भी, जो शमौन के साझेदार थे, यही दशा हुई। तब यीशु ने शमौन से कहा,“मत डर! अब से तू मनुष्यों को पकड़ा करेगा।”
11 So they pulled their boats up on shore, left everything, and followed him. तब वे नावों को किनारे पर लाए और सब कुछ छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
12 While Jesus was in one of the towns, a man covered with a serious skin disease appeared. Seeing Jesus, he fell facedown and begged, "Lord, if you're willing, you can make me clean." फिर ऐसा हुआ कि जब वह किसी नगर में था, तो देखो, वहाँ कोढ़ से भरा एक मनुष्य था। उसने यीशु को देखा और अपने मुँह के बल गिरकर उससे विनती की, “हे प्रभु, यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”
13 Jesus reached out his hand, touched him: "I am willing. Be clean." At once the skin disease left him. यीशु ने हाथ बढ़ाकर उसे छुआ और कहा,“मैं चाहता हूँ, शुद्ध हो जा!” और तुरंत उसका कोढ़ दूर हो गया।
14 Jesus ordered him to tell no one, "but go, show yourself to the priest and offer what Moses commanded for your cleansing, as proof to the people." तब उसने उसे आदेश दिया,“किसी से न कह, बल्कि जाकर अपने आपको याजक को दिखा, और अपने शुद्ध होने के विषय में वह भेंट चढ़ा जिसकी आज्ञा मूसा ने दी है, ताकि उनके लिए साक्षी हो।”
15 But word about him spread even more; large crowds gathered to hear him and be healed of their sicknesses. परंतु उसकी चर्चा और अधिक फैलने लगी, और बड़ी भीड़ उसे सुनने और अपनी बीमारियों से स्वस्थ होने के लिए एकत्रित होती थी;
16 But Jesus often withdrew to deserted places and prayed. परंतु वह चुपचाप जंगलों में जाकर प्रार्थना किया करता था।
17 One day as he taught, Pharisees and teachers of the law sat, having come from every village of Galilee, and from Judea and Jerusalem. And our Father's power was there for him to heal the sick. फिर एक दिन ऐसा हुआ कि यीशु उपदेश दे रहा था, और फरीसी तथा व्यवस्था के शिक्षक जो गलील और यहूदिया के प्रत्येक गाँव और यरूशलेम से आए थे, वहाँ बैठे थे; और स्वस्थ करने के लिए प्रभु का सामर्थ्य उसमें था।
18 Just then, men came carrying a paralyzed man on a mat, trying to bring him in and lay him before Jesus. और देखो, कुछ लोग एक मनुष्य को जो लकवे का रोगी था, खाट पर लाए और उसे भीतर ले जाकर यीशु के सामने रखना चाहते थे।
19 Finding no way through the crowd to bring him in, they went up on the roof and lowered him on his mat through the tiles, into the middle, right before Jesus. जब भीड़ के कारण उसे भीतर ले जाने का कोई उपाय न सूझा, तो उन्होंने छत पर चढ़कर खपरैल हटाया और उसे खाट समेत बीच में यीशु के सामने उतार दिया।
20 When Jesus saw their faith, he said, "Friend, your sins are forgiven you." उनका विश्‍वास देखकर उसने कहा,“हे मनुष्य, तेरे पाप क्षमा हुए।”
21 The scribes and Pharisees began debating, "Who is this man insulting God? Who but God alone can forgive sins?" परंतु शास्‍त्री और फरीसी यह विचार करने लगे, “यह कौन है जो परमेश्‍वर की निंदा करता है? परमेश्‍वर को छोड़ और कौन पापों को क्षमा कर सकता है?”
22 Knowing what they were thinking, Jesus answered them, "Why are you reasoning in your hearts? उनके विचारों को जानकर यीशु ने उनसे कहा,“तुम अपने-अपने मन में यह विचार क्यों कर रहे हो?
23 Which is easier: to say, 'Your sins are forgiven you,' or to say, 'Get up and walk'? सहज क्या है, यह कहना, ‘तेरे पाप क्षमा हुए,’ या यह कहना, ‘उठ और चल फिर’?
24 But so you'll know the Son of Man has authority on earth to forgive sins"—he told the paralyzed man—"I tell you, get up, pick up your mat, and go home." अब इससे तुम जान जाओ कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है,” फिर उसने लकवे के रोगी से कहा,“मैं तुझसे कहता हूँ, उठ, अपनी खाट उठा और अपने घर चला जा।”
25 At once he stood before them, picked up his mat, went home glorifying our Father. और वह तुरंत उनके सामने उठा और जिस पर वह लेटा हुआ था उसे उठाकर, परमेश्‍वर की महिमा करते हुए अपने घर चला गया।
26 Amazement seized them all; they glorified our Father, filled with awe, saying, "We saw remarkable things today." वे सब स्तब्ध रह गए और परमेश्‍वर की महिमा करने लगे, तथा अत्यंत भयभीत होकर कहने लगे, “आज हमने अद्भुत कार्य देखे हैं।”
27 After this, Jesus went out and saw a tax collector named Levi sitting at the tax booth. "Follow me," he said. इन बातों के बाद यीशु बाहर निकला और उसने लेवी नामक एक कर वसूलनेवाले को कर-चौकी पर बैठे देखा, और उससे कहा,“मेरे पीछे हो ले।”
28 So Levi got up, left everything behind, and followed him. तब वह सब कुछ छोड़कर उठा, और उसके पीछे हो लिया।
29 Then Levi hosted a great banquet for Jesus at his house, and a large crowd of tax collectors and others reclined with them. फिर लेवी ने अपने घर पर उसके लिए एक बड़ा भोज तैयार किया; और वहाँ कर वसूलनेवालों और अन्य लोगों की एक बड़ी भीड़ थी, जो उनके साथ भोजन करने बैठी थी।
30 But the Pharisees and their scribes grumbled to his disciples, "Why do you eat and drink with tax collectors and sinners?" तब फरीसी और उनके शास्‍त्री उसके शिष्यों पर कुड़कुड़ाते हुए कहने लगे, “तुम कर वसूलनेवालों और पापियों के साथ क्यों खाते-पीते हो?”
31 Jesus answered them, "It is not the healthy who need a doctor, but the sick. यीशु ने उनको उत्तर दिया,“वैद्य की आवश्यकता स्वस्थ लोगों को नहीं बल्कि बीमारों को है;
32 I have not come to call the righteous, but sinners to repentance." मैं धर्मियों को नहीं बल्कि पापियों को पश्‍चात्ताप के लिए बुलाने आया हूँ।”
33 They said to him, "John's disciples fast often and pray, likewise the Pharisees' disciples, but yours eat and drink." उन्होंने उससे कहा, “यूहन्‍ना के शिष्य तो प्रायः उपवास रखते और प्रार्थना किया करते हैं, इसी प्रकार फरीसियों के शिष्य भी, परंतु तेरे शिष्य तो खाते-पीते हैं।”
34 Jesus said, "Can you make the bridegroom's friends fast while he is with them? यीशु ने उनसे कहा,“जब दूल्हा बरातियों के साथ है, तो क्या तुम उनसे उपवास करवा सकते हो?
35 But days will come when the bridegroom is taken from them, and then, in those days, they will fast." परंतु वे दिन आएँगे, जब दूल्हा उनसे अलग कर दिया जाएगा, तब उन दिनों में वे उपवास करेंगे।”
36 He told them a parable too: "No one tears a patch from a new garment and sews it on an old one. Otherwise, he tears the new, and the new patch won't match the old. उसने उनसे यह दृष्‍टांत भी कहा :“कोई नए वस्‍त्र में से फाड़कर पुराने वस्‍त्र पर पैवंद नहीं लगाता, नहीं तो नया वस्‍त्र फट जाएगा और नए वस्‍त्र का पैवंद पुराने वस्‍त्र से मेल भी नहीं खाएगा।
37 No one puts new wine into old wineskins; otherwise the new wine will burst the skins, spill out, and the skins will be ruined. कोई नया दाखरस पुरानी मशकों में नहीं रखता; नहीं तो नया दाखरस उन मशकों को फाड़कर बह जाएगा और मशकें भी नष्‍ट हो जाएँगी;
38 No, new wine must be poured into new wineskins. इसलिए नया दाखरस नई मशकों में रखा जाता है।
39 And no one after drinking old wine wants the new, for he says, 'The old is good.'" कोई भी पुराना दाखरस पीकर नया नहीं चाहता; क्योंकि वह कहता है, ‘पुराना ही अच्छा है।’ ”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]