Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Luke 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Jesus, full of the Holy Spirit, returned from the Jordan, led by the Spirit in the wilderness. पवित्र आत्मा से परिपूर्ण यीशु यरदन से लौटा, और आत्मा उसे जंगल में ले गया
2 Forty days, tempted by the devil, eating nothing in those days; when they ended, he was hungry. जहाँ शैतान के द्वारा चालीस दिन तक उसकी परीक्षा हुई। उन दिनों में उसने कुछ नहीं खाया और जब वे दिन पूरे हुए तो उसे भूख लगी।
3 The devil told him, "If you're the Son of God, tell this stone to become bread." तब शैतान ने उससे कहा, “यदि तू परमेश्‍वर का पुत्र है तो इस पत्थर से कह कि रोटी बन जाए।”
4 And Jesus answered him, "It is written, 'Man shall not live by bread alone.'" यीशु ने उसे उत्तर दिया,“लिखा है : मनुष्य केवल रोटी से जीवित नहीं रहेगा।”
5 Then the devil led him up and showed him all the kingdoms of the world in an instant. फिर शैतान ने उसे ऊपर ले जाकर क्षण भर में जगत के सारे राज्य दिखाए;
6 He said to him, "I will give you all this authority and their glory, for it has been entrusted to me, and I give it to whomever I want. और उससे कहा, “मैं यह सब अधिकार और इनका वैभव तुझे दे दूँगा, क्योंकि यह मुझे सौंपा गया है और जिसे चाहूँ उसे मैं देता हूँ;
7 If you, then, will worship me, it will all be yours." इसलिए यदि तू मुझे दंडवत् करे, तो यह सब तेरा हो जाएगा।”
8 And Jesus answered him, "It is written, 'You will worship your Father, and serve only him.'" इस पर यीशु ने उससे कहा,“लिखा है : तू अपने प्रभु परमेश्‍वर को दंडवत् कर और केवल उसी की सेवा कर।”
9 Then he led him to Jerusalem, stood him on the temple's highest point, and said, "If you're the Son of God, throw yourself down from here, तब शैतान ने उसे यरूशलेम में ले जाकर मंदिर की चोटी पर खड़ा किया, और उससे कहा, “यदि तू परमेश्‍वर का पुत्र है, तो अपने आपको यहाँ से नीचे गिरा दे;
10 for it is written, 'He will command his angels concerning you, to guard you,' क्योंकि लिखा है : वह तेरे विषय में अपने स्वर्गदूतों को आज्ञा देगा कि तेरी रक्षा करें,
11 and 'On their hands they will bear you up, so that you won't strike your foot against a stone.'" “और वे तुझे अपने हाथों पर उठा लेंगे कहीं ऐसा न हो कि तेरे पैर को पत्थर से चोट लगे।”
12 And Jesus answered him, "It is said, 'You shall not put your Father to the test.'" इस पर यीशु ने उससे कहा,“कहा गया है : तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की परीक्षा न करना।”
13 And when the devil had ended every temptation, he departed from him until an opportune time. जब शैतान हर प्रकार की परीक्षा कर चुका, तो कुछ समय के लिए उसके पास से चला गया।
14 Jesus returned to Galilee in the Holy Spirit's power, and news of him spread through the whole region. फिर यीशु आत्मा के सामर्थ्य से भरा हुआ गलील को लौटा और उसकी चर्चा आस-पास के सभी क्षेत्रों में फैल गई।
15 And he taught in their synagogues, and everyone glorified him. वह उनके आराधनालयों में उपदेश देता था, और सब लोग उसकी प्रशंसा करते थे।
16 He came to Nazareth, where he was raised, and as usual entered the synagogue on the Sabbath, then stood to read. फिर वह नासरत में आया, जहाँ उसका पालन-पोषण हुआ था, और अपने नियमानुसार वह सब्त के दिन आराधनालय में गया, और पढ़ने के लिए खड़ा हुआ।
17 He was handed the scroll of the prophet Isaiah, unrolled it, and found where it was written: उसे यशायाह भविष्यवक्‍ता की पुस्तक दी गई, और उसने पुस्तक खोलकर वह स्थान निकाला जहाँ लिखा था :
18 "The Spirit of our Father is upon me, because he has anointed me to proclaim good news to the poor. He has sent me to proclaim freedom for the captives and recovery of sight to the blind, to set free those who are oppressed, प्रभु का आत्मा मुझ पर है, क्योंकि उसने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिए मेरा अभिषेक किया है। उसने मुझे भेजा है कि मैं बंदियों को छुटकारे का और अंधों को दृष्‍टि पाने का समाचार दूँ और कुचले हुओं को छुड़ाऊँ
19 to proclaim the year of our Father's favor." और प्रभु के अनुग्रह के वर्ष की घोषणा करूँ।
20 He rolled up the scroll, gave it back to the attendant, and sat down. Every eye in the synagogue was fixed on him. फिर उसने पुस्तक बंद की और सेवक को देकर बैठ गया, और आराधनालय में सब की आँखें उसी पर लगी थीं।
21 And he began to say to them, "Today this Scripture has been fulfilled in your hearing." तब वह उनसे कहने लगा,“पवित्रशास्‍त्र का यह लेख आज तुम्हारे सुनने के साथ ही पूरा हो गया है।”
22 All spoke well of him, amazed at the gracious words from his mouth, and said, "Isn't this Joseph's son?" सब उसकी प्रशंसा करने लगे और उसके मुँह से निकले अनुग्रह के वचनों पर आश्‍चर्य करते हुए कहने लगे, “क्या यह यूसुफ का पुत्र नहीं?”
23 He said to them, "Surely you'll quote this proverb to me: 'Doctor, heal yourself.' Do here in your hometown, too, what we heard happened in Capernaum." उसने उनसे कहा,“तुम अवश्य मेरे लिए यह कहावत कहोगे; ‘हे वैद्य, अपने को स्वस्थ कर; जो कुछ हमने सुना कि कफरनहूम में हुआ, यहाँ अपने नगर में भी कर।’ ”
24 And he said, "Truly, I say to you, no prophet is acceptable in his hometown. फिर उसने कहा,“मैं तुमसे सच कहता हूँ कि कोई भी भविष्यवक्‍ता अपने नगर में सम्मान नहीं पाता।
25 But truly I tell you, many widows lived in Israel in Elijah's days, when the sky was shut three years and six months and a great famine struck the whole land, मैं तुमसे सच कहता हूँ, एलिय्याह के दिनों में जब तीन वर्ष और छः महीने तक आकाश बंद रहा, और संपूर्ण पृथ्वी पर भयंकर अकाल पड़ा, तब इस्राएल में बहुत सी विधवाएँ थीं,
26 and Elijah was sent to none of them but only to a widow in Zarephath of Sidon. परंतु एलिय्याह को उनमें से किसी के पास नहीं, केवल सैदा के सारफत में एक विधवा के पास भेजा गया।
27 Many had leprosy in Israel in the days of the prophet Elisha, yet none was made clean except Naaman the Syrian." फिर एलीशा भविष्यवक्‍ता के दिनों में इस्राएल में बहुत से कोढ़ी थे, परंतु उनमें से किसी को नहीं, केवल सीरियावासी नामान को ही शुद्ध किया गया।”
28 When they heard these things, everyone in the synagogue was furious. ये बातें सुनते ही आराधनालय में सब लोग क्रोध से भर गए,
29 They got up, drove him out of town, and took him to the edge of the hill their town was built on, to throw him off the cliff. और उन्होंने उठकर उसे नगर से बाहर निकाल दिया, और जिस पहाड़ पर उनका नगर बसा हुआ था उसकी चोटी पर ले गए, कि उसे वहाँ से गिरा दें।
30 But he walked through the crowd and went away. परंतु वह उनके बीच में से निकलकर चला गया।
31 He went down to Capernaum, a town in Galilee, and taught them on the Sabbath, फिर वह गलील के एक नगर कफरनहूम में आया, और सब्त के दिन लोगों को उपदेश देने लगा;
32 and they were astonished at his teaching, for his word possessed authority. लोग उसके उपदेश से आश्‍चर्यचकित थे, क्योंकि उसका वचन अधिकार के साथ था।
33 In the synagogue was a man with the spirit of an unclean demon; he cried out in a loud voice, उस आराधनालय में एक मनुष्य था जिसमें दुष्‍टात्मा थी, और वह ऊँची आवाज़ से चिल्‍ला उठा,
34 Ha! What do you want with us, Jesus of Nazareth? Have you come to destroy us? I know who you are—God's Holy One. “हे यीशु नासरी! हमें छोड़, हमारा तुझसे क्या लेना-देना? क्या तू हमें नाश करने आया है? मैं जानता हूँ कि तू कौन है : परमेश्‍वर का पवित्र जन।”
35 Jesus rebuked him: "Be silent and come out of him!" The demon threw him down before them all, came out, and did him no harm. परंतु यीशु ने उसे डाँटकर कहा,“चुप रह और उसमें से निकल जा।” और वह दुष्‍टात्मा उस मनुष्य को उनके बीच में पटककर बिना उसे हानि पहुँचाए उसमें से निकल गई।
36 All were amazed and asked each other, "What word is this? With authority and power he orders unclean spirits, and they leave!" इस पर सब लोग अचंभित हुए, और आपस में यह बात करने लगे, “यह कैसा वचन है? वह अधिकार और सामर्थ्य के साथ अशुद्ध आत्माओं को आज्ञा देता है और वे निकल जाती हैं।”
37 And reports about him went out into every place in the surrounding region. अतः आस-पास के प्रत्येक स्थान में उसकी चर्चा फैलने लगी।
38 And he arose and left the synagogue and entered Simon's house. Now Simon's mother-in-law was ill with a high fever, and they asked him to help her. वह आराधनालय से उठकर शमौन के घर गया। शमौन की सास तेज़ ज्वर से पीड़ित थी, और उन्होंने उसके लिए यीशु से विनती की।
39 He stood over her and rebuked the fever; it left her, and she rose at once and began serving them. तब उसने उसके पास खड़े होकर ज्वर को डाँटा, और उसका ज्वर उतर गया तथा वह तुरंत उठकर उनकी सेवा करने लगी।
40 As the sun set, all who had someone sick with various diseases brought them to him; laying his hands on each one, he healed them. सूर्यास्त होने पर वे सब जिनके पास भिन्‍न‍-भिन्‍न‍ प्रकार की बीमारियों से पीड़ित लोग थे, उन्हें यीशु के पास लाए; और उसने उनमें से हर एक पर हाथ रखकर उन्हें स्वस्थ किया।
41 Demons also came out of many, shouting, "You are the Son of God!" He silenced them, forbidding them to speak, since they knew he was the Christ. बहुतों में से दुष्‍टात्माएँ भी चिल्‍लाती और यह कहती हुई निकल गईं, “तू परमेश्‍वर का पुत्र है।” परंतु वह उन्हें डाँटता और बोलने नहीं देता था, क्योंकि वे जानती थीं कि वह मसीह है।
42 At daybreak he went out to a remote place. Crowds looked for him, came to him, and tried to keep him from leaving them. जब दिन हुआ तो वह निकलकर किसी निर्जन स्थान पर चला गया; और लोग उसे ढूँढ़ते हुए उसके पास पहुँच गए, और उसे रोकने लगे कि वह उनके पास से न जाए।
43 But he told them, "I must announce the good news of our Father's kingdom to the other towns too—this is why I was sent." परंतु उसने उनसे कहा,“मुझे अन्य नगरों में भी परमेश्‍वर के राज्य का सुसमाचार सुनाना अवश्य है, क्योंकि मुझे इसी लिए भेजा गया है।”
44 And he was preaching in the synagogues of Judea. और वह यहूदिया के आराधनालयों में प्रचार करता रहा।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]