Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 26 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 "You must not make worthless idols for yourselves, set up a carved image or sacred pillar, or place a sculpted stone in your land to bow down to it; for I am your Father. “तुम अपने लिए मूर्तियाँ न बनाना, और न कोई खुदी हुई मूर्ति या खंभा अपने लिए खड़ा करना, और न अपने देश में दंडवत् करने के लिए कोई गढ़ा हुआ पत्थर स्थापित करना। मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।
2 "You are to keep my Sabbaths and revere my sanctuary; I am your Father. तुम मेरे विश्रामदिनों को मानना, और मेरे पवित्रस्थान का आदर करना। मैं यहोवा हूँ।
3 "If you walk in my statutes and keep my commandments and carry them out, “यदि तुम मेरी विधियों पर चलो, और मेरी आज्ञाओं को मानकर उनका पालन करो,
4 I will give rain in its season; the land will yield its produce, and the field's trees their fruit. तो मैं तुम्हारे लिए उपयुक्‍त समय पर वर्षा भेजूँगा, और भूमि अपनी उपज उत्पन्‍न करेगी, तथा भूमि के वृक्ष अपना फल देंगे।
5 Threshing will reach the grape harvest, and the grape harvest will reach sowing; you will eat your bread to the full and live securely in your land. अंगूर तोड़ने के समय तक तुम्हारी दाँवनी चलती रहेगी, और तुम बोआई के समय तक भी अंगूर तोड़ते रहोगे। तुम्हारे पास खाने के लिए भरपूर भोजन होगा, और तुम अपने देश में सुरक्षित बसे रहोगे।
6 "I will give peace in the land; you will lie down with nothing to frighten you. I will remove harmful animals from the land, and no sword will pass through your land. मैं उस देश में शांति स्थापित करूँगा, और तुम विश्राम करोगे, तथा कोई तुम्हें न डराएगा। मैं उस देश से हिंसक जानवरों को दूर करूँगा, और तलवार तुम्हारे देश में न चलेगी।
7 You will chase your enemies, and they will fall before you by the sword. तुम अपने शत्रुओं को खदेड़ दोगे, और वे तुम्हारे सामने तलवार से मारे जाएँगे।
8 Five of you will chase 100, one hundred of you will chase 10,000; your enemies will fall before you by the sword. तुममें से पाँच मनुष्य सौ को, और सौ मनुष्य दस हज़ार को खदेड़ेंगे, तथा तुम्हारे शत्रु तुम्हारे सामने तलवार से मारे जाएँगे।
9 "I will turn to you, make you fruitful, multiply you, and confirm my covenant with you. मैं तुम्हारी ओर दृष्‍टि करूँगा, मैं तुम्हें फलवंत करूँगा और संख्या में बढ़ाऊँगा, और तुम्हारे साथ अपनी वाचा को दृढ़ करूँगा।
10 You'll still be eating old, long-stored grain, clearing it out to make room for new. तुम पहले से रखा हुआ अनाज खाओगे, और पहलेवाले को हटाकर नए अनाज के लिए जगह बनाओगे।
11 I will set my dwelling among you, and my heart will not reject you. मैं तुम्हारे बीच अपना निवास बनाए रखूँगा, और मेरा मन तुमसे घृणा नहीं करेगा।
12 I will walk among you and be your Father, and you will be my children. मैं तुम्हारे बीच चला-फिरा करूँगा, और तुम्हारा परमेश्‍वर ठहरूँगा, और तुम मेरी प्रजा ठहरोगे।
13 I am your Father, who brought you out of the land of Egypt so you would no longer be the Egyptians' slaves. I broke your yoke's bars and made you walk upright. मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ, और मैं तुम्हें मिस्र देश से इसलिए निकालकर ले आया हूँ कि तुम मिस्रियों के दास न बने रहो। मैंने तुम्हारे जुए को तोड़ डाला है, और तुम्हें सीधा खड़ा करके चलाया है।
14 "But if you will not listen to me and will not carry out all these commandments, “परंतु यदि तुम मेरी न सुनो, और इन सब आज्ञाओं को न मानो,
15 if you reject my statutes and your soul despises my rules, not doing all my commandments but breaking my covenant, और मेरी विधियों को तुच्छ जानो, और तुम्हारा मन मेरे नियमों से घृणा करे जिससे कि तुम मेरी सब आज्ञाओं का उल्लंघन करो और मेरी वाचा को तोड़ डालो,
16 then I too will do this to you: I will bring on you sudden terror, wasting disease and fever that destroy the eyes and drain life. You will sow your seed for nothing, for your enemies will eat it. तो मैं तुम्हारे साथ यह करूँगा : मैं तुम पर अचानक आतंक, क्षयरोग और ज्वर को भेजूँगा, जिससे तुम्हारी आँखें धुंधली हो जाएँगी, और तुम्हारा मन खेदित होगा। तुम्हारा बीज बोना व्यर्थ होगा, क्योंकि तुम्हारे शत्रु उसकी उपज खा जाएँगे।
17 I will set my face against you: you will be struck down before your enemies, those who hate you will rule you, and you will flee though none pursue you. मैं तुम्हारे विरुद्ध हो जाऊँगा, और तुम अपने शत्रुओं से हार जाओगे। तुम्हारे बैरी तुम पर अधिकार करेंगे, और जब कोई तुम्हें खदेड़ता भी न होगा तब भी तुम भागोगे।
18 "Even after this, if you still won't listen, I will discipline you seven times over for your sins, यदि तुम इन बातों के बाद भी मेरी न सुनो, तो मैं तुम्हारे पापों के कारण तुम्हें सातगुणा दंड और दूँगा।
19 I will break your proud strength, and make your sky like iron and your ground like bronze. मैं तुम्हारे बल का घमंड तोड़ डालूँगा, और तुम्हारे ऊपर के आकाश को लोहे का और तुम्हारी भूमि को पीतल का सा बना दूँगा।
20 Your strength will be spent for nothing: your land won't yield its produce, and the land's trees won't yield their fruit. तुम्हारा परिश्रम व्यर्थ जाएगा, क्योंकि तुम्हारी भूमि अपनी उपज न उपजाएगी, और भूमि के वृक्ष अपने फल न देंगे।
21 "If you walk against me and refuse to listen to me, I will add blows seven times over for your sins. “यदि तुम मेरे विरुद्ध ही चलते रहो, और मेरी बात न मानना चाहो, तो मैं तुम्हारे पापों के कारण तुम पर सातगुणा संकट डालूँगा।
22 I will send wild animals against you. They will rob you of your children, wipe out your livestock, reduce you to few, and empty your roads. मैं तुम्हारे बीच वनपशु भेजूँगा, जो तुम्हें निर्वंश करेंगे, तुम्हारे घरेलू पशुओं को नष्‍ट कर डालेंगे, और तुम्हारी संख्या घटाएँगे, जिससे तुम्हारी सड़कें सूनी पड़ जाएँगी।
23 "If even this doesn't turn you back to me, and you keep walking against me, “फिर यदि इन बातों के बाद भी तुम मेरी ओर न फिरो, बल्कि मेरे विरुद्ध ही चलते रहो,
24 then I too will walk against you and strike you, I too, seven times for your sins. तो मैं भी तुम्हारे विरुद्ध चलूँगा, और तुम्हारे पापों के कारण तुम्हें सातगुणा दंड भी दूँगा।
25 I will bring a sword against you, avenging the covenant. When you gather into your cities, I will send plague among you, and you will be given into the enemy's hand. मैं तुम पर तलवार चलवाकर वाचा तोड़ने का पूरा-पूरा बदला लूँगा; और जब तुम अपने नगरों में इकट्ठे होगे तब मैं तुम्हारे बीच महामारी भेजूँगा, और तुम अपने शत्रुओं के वश में कर दिए जाओगे।
26 When I break your supply of bread, ten women will bake it in one oven and dole it out by weight—you'll eat and stay unsatisfied. जब मैं तुम्हारे अन्‍न के आधार को तोड़ डालूँगा, तब दस स्‍त्रियाँ एक ही तंदूर में रोटी पकाएँगी और तुम्हें तौल तौलकर देंगी, और तुम खाकर भी तृप्‍त नहीं होगे।
27 "And if in spite of this you will not listen to me but keep walking against me, “फिर यदि इसके बाद भी तुम मेरी न सुनो, बल्कि मेरे विरुद्ध ही चलते रहो,
28 then I will walk against you in fury, and discipline you myself seven times over for your sins. तो मैं भी क्रोधित होकर तुम्हारे विरुद्ध चलूँगा, और तुम्हारे पापों के कारण तुम्हें सातगुणा दंड दूँगा।
29 You will eat the flesh of your sons, and you will eat the flesh of your daughters. तुम अपने बेटों और अपनी बेटियों का मांस खाओगे।
30 I will destroy your high places, cut down your incense altars, pile your corpses on your idols' corpses, and my very being will detest you. मैं तुम्हारे उपासना के ऊँचे स्थानों को ढा दूँगा, और तुम्हारी सूर्य की प्रतिमाओं को तोड़ डालूँगा, और तुम्हारे शवों को तुम्हारी निर्जीव मूर्तियों पर फेंक दूँगा; और मेरे आत्मा को तुमसे घृणा हो जाएगी।
31 I will turn your cities to ruins, devastate your sanctuaries, and not smell your soothing aromas. मैं तुम्हारे नगरों को उजाड़ दूँगा, और तुम्हारे पवित्रस्थानों को खंडहर बना दूँगा, तथा तुम्हारी सुखदायक सुगंध-बलि ग्रहण न करूँगा।
32 I myself will make the land desolate; your enemies who settle there will be appalled by it. मैं तुम्हारे देश को उजाड़ बना दूँगा, और तुम्हारे शत्रु जो उसमें रहते हैं, इस बात से चकित होंगे।
33 I will scatter you among the nations and draw a sword after you; your land will become desolate and your cities a ruin. मैं तुम्हें जाति-जाति के बीच तितर-बितर करूँगा, और तुम्हारे पीछे तलवार खींचे रहूँगा। तुम्हारा देश उजाड़ हो जाएगा, और तुम्हारे नगर खंडहर हो जाएँगे।
34 Then the land will enjoy its Sabbaths all the days of its desolation, while you are in your enemies' land; then it will rest and enjoy its Sabbaths. “जब तक वह भूमि उजाड़ पड़ी रहेगी और तुम अपने शत्रुओं के देश में रहोगे तब तक वह भूमि अपने विश्राम मनाती रहेगी, तब उस देश को विश्राम मिलेगा, और वह अपने विश्रामकालों को मनाता रहेगा।
35 All the days it lies desolate, it rests—the rest it lacked during your Sabbaths while you lived there. जब तक वह भूमि उजाड़ पड़ी रहेगी तब तक उसे विश्राम मिलेगा, अर्थात् वह विश्राम जो उसे उन विश्रामकालों में न मिला जब तुम उसमें रहते थे।
36 "Those of you who remain—I will put weakness in their hearts in their enemies' lands. A wind-driven leaf's sound will chase them; they'll flee as from a sword and fall though no one chases. तुममें से जो बचे रहेंगे मैं उनके शत्रुओं के देश में उनके मन में उदासी भर दूँगा। हवा से उड़नेवाले पत्ते की आवाज़ से वे भाग खड़े होंगे, और वे ऐसे भागेंगे जैसे कोई तलवार से भागता है, और वे तब भी गिर पड़ेंगे जब कोई उनका पीछा न कर रहा हो।
37 They'll stumble over each other as if fleeing a sword, with no one chasing, and have no strength to stand before your enemies. यद्यपि कोई उनका पीछा नहीं कर रहा होगा, फिर भी वे मानो तलवार से बचने के लिए एक दूसरे से टकरा-टकराकर गिरेंगे, और तुम अपने शत्रुओं के सामने ठहर नहीं सकोगे।
38 You will perish among the nations, and the land of your enemies will swallow you up. तब तुम जाति-जाति के बीच नष्‍ट हो जाओगे, और तुम्हारे शत्रुओं की भूमि तुम्हें खा जाएगी।
39 Those left among you will waste away in their guilt in your enemies' lands; also, for their fathers' guilt, they will waste away with them. तब तुममें से जो बचे रहेंगे वे अपने शत्रुओं के देशों में अपने अधर्म के कारण सड़ जाएँगे; और अपने पूर्वजों के अधर्म के कारण भी वे उन्हीं के समान सड़ जाएँगे।
40 "But if they confess their guilt and their fathers' guilt, in the treachery they committed against me, and also that they walked in hostility toward me, “परंतु यदि वे अपने अधर्म को और अपने पूर्वजों के अधर्म को मान लेंगे, अर्थात् उस विश्‍वासघात को जो उन्होंने मेरे विरुद्ध किया, और कैसे वे मेरे विरुद्ध चले,
41 so that I too walked against them, bringing them into their enemies' land—if then their uncircumcised heart humbles itself and they pay for their guilt, —इसलिए मैं उनके विरुद्ध होकर चला और उन्हें उनके शत्रुओं के देश में ले आया—तो जब उनका ख़तनारहित मन दीन हो जाएगा और वे अपने अधर्म को मान लेंगे,
42 I will remember my covenant with Jacob, also my covenant with Isaac, also my covenant with Abraham, and I will remember the land. तब मैं याकूब के साथ बाँधी अपनी वाचा को स्मरण करूँगा, और जो वाचा मैंने इसहाक से और जो वाचा मैंने अब्राहम से बाँधी थी उन्हें भी स्मरण करूँगा, तथा इस देश को भी मैं स्मरण करूँगा।
43 The land will be abandoned by them, enjoying its Sabbaths while desolate without them; they will pay for their guilt, because they despised my rules and their heart rejected my statutes. परंतु वह देश उनके बिना उजाड़ पड़ा रहेगा, और उनके बिना उस उजाड़ स्थिति में अपने विश्रामकालों को मनाता रहेगा। तब वे लोग अपने अधर्म को मान लेंगे, क्योंकि उन्होंने मेरे नियमों को तुच्छ जाना था और उनके मन को मेरी विधियों से घृणा हुई थी।
44 Even so, while they're in their enemies' land, I won't despise or reject them to the point of destroying them and breaking my covenant with them, for I am their Father. इतना सब कुछ होने पर भी, जब वे अपने शत्रुओं के देश में होंगे तब मैं उन्हें ठुकराऊँगा नहीं, और न ही उनसे ऐसी घृणा करूँगा कि उनका सत्यानाश कर दूँ और अपनी उस वाचा को तोड़ दूँ जो मैंने उनसे बाँधी है, क्योंकि मैं उनका परमेश्‍वर यहोवा हूँ।
45 For them I will remember the covenant with their ancestors, whom I brought out of the land of Egypt before the eyes of the nations, to be their Father: I am your Father." परंतु मैं उनकी भलाई के लिए उनके पूर्वजों से बाँधी वाचा को स्मरण करूँगा जिन्हें मैं अन्यजातियों के सामने मिस्र देश से निकाल लाया कि मैं उनका परमेश्‍वर ठहरूँ। मैं यहोवा हूँ।”
46 These are the statutes, rules, and laws our Father gave between himself and Israel's people on Mount Sinai, by Moses. ये वे विधियाँ, नियम और व्यवस्था हैं जिन्हें यहोवा ने सीनै पर्वत पर मूसा के द्वारा अपने और इस्राएलियों के बीच ठहराया था।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]