Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 25 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses on Mount Sinai, saying: फिर यहोवा ने सीनै पर्वत पर मूसा से कहा,
2 "Speak to the Israelites and say to them: When you enter the land I am giving you, the land is to keep a sabbath rest to me. “इस्राएलियों से कह कि जब तुम उस देश में पहुँचो जो मैं तुम्हें देता हूँ, तो उस भूमि को यहोवा के लिए सब्त का विश्राम मिला करे।
3 For six years sow your field, six years prune your vineyard and gather its fruit. तुम छः वर्ष तक अपने-अपने खेत में बोआई करना, और छः वर्ष तक अपनी-अपनी दाख की बारी छाँटकर उसकी उपज इकट्ठी करना;
4 But the seventh year is a sabbath of full rest for the land, a sabbath to me—don't sow your field or prune your vineyard. परंतु सातवाँ वर्ष भूमि के लिए परमविश्राम का समय हो, यह यहोवा के नाम से सब्त का विश्राम हो। तुम इसमें न तो अपने खेत में बोआई करना और न अपनी दाख की बारी छाँटना।
5 Don't reap what grows on its own, or gather grapes from your unpruned vine; the land gets a year of complete rest. जो कुछ कटे हुए खेत में अपने आपसे उगे उसे न काटना, और न बिना छाँटी हुई दाखलता के अंगूरों को तोड़ना। यह भूमि के लिए परमविश्राम का वर्ष होगा।
6 The land's sabbath will feed you—yourself, your male and female servants, hired hand, and the foreigner living with you, भूमि के विश्रामकाल की उपज से तुम्हें, और तुम्हारे दास-दासियों को, और तुम्हारे मज़दूरों को, और तुम्हारे साथ रहनेवाले परदेशियों को,
7 and for your livestock and the wild animals in your land—all it yields is food. और तुम्हारे पशुओं को, और तुम्हारे देश में रहनेवाले जंगली पशुओं को भोजन मिलेगा। इसकी सारी उपज भोजन के लिए होगी।
8 "You are to count seven sabbaths of years, seven times seven years, making forty-nine years in all. “तुम सात विश्रामवर्ष गिनना, अर्थात् सात बार सात वर्ष, और इस प्रकार तुम्हारे पास सात विश्रामवर्षों में कुल उनचास वर्ष होंगे।
9 Blow the ram's horn in blasts on the tenth day of the seventh month; on the Day of Atonement, sound it throughout all your land. तुम सातवें महीने के दसवें दिन, अर्थात् प्रायश्‍चित्त के दिन अपने सारे देश में चारों ओर ऊँची आवाज़ में तुरही फूँकना।
10 Make the fiftieth year holy: proclaim freedom in the land for all its residents. It is a jubilee for you—each returns to their property, each to their family. तुम पचासवें वर्ष को पवित्र मानना, और देश के समस्त निवासियों के छुटकारे का प्रचार करना। वह वर्ष तुम्हारे लिए जुबली कहलाए। इसमें तुममें से प्रत्येक अपनी-अपनी निज भूमि को और अपने-अपने घराने को लौट जाए।
11 The fiftieth year is your jubilee: sow nothing, reap no self-grown grain, gather no untended vines. तुम्हारे लिए वह पचासवाँ वर्ष जुबली का वर्ष ठहरे। उसमें तुम न तो बोना, न अपने आपसे उगी हुई उपज काटना, और न बिना छाँटी हुई दाखलताओं के अंगूर तोड़ना।
12 For it is a jubilee; it is to be holy to you. Eat only what the field produces. क्योंकि वह जुबली का वर्ष है, इसलिए वह तुम्हारे लिए पवित्र होगा। तुम वही खाना जो खेत में अपने आपसे उगे।
13 "In this Year of Jubilee each of you are to return to your own property. “इस जुबली के वर्ष में तुममें से प्रत्येक अपनी-अपनी निज भूमि को लौट जाना।
14 "If you sell or buy from your neighbor, do not cheat one another. यदि तुम अपने भाई-बंधु को कुछ बेचो या अपने भाई-बंधु के हाथ से कुछ खरीदो, तो तुम एक दूसरे पर अंधेर न करना।
15 Buy from your neighbor by the years since the jubilee; he sells to you by the years of harvests. तुम जुबली के बाद बीते हुए वर्षों की संख्या के अनुसार एक दूसरे से कुछ खरीदना, और वह उसे बाकी बची फसल के वर्षों की संख्या के अनुसार तुझे बेचे।
16 Raise the price for more years, lower it for fewer, since he's selling you a number of harvests. जितने अधिक वर्ष बचे हों उसके अनुसार मूल्य को बढ़ाना, और जितने कम वर्ष बचे हों उसी के अनुसार मूल्य को घटाना, क्योंकि वह तुम्हें फसलों की संख्या के अनुसार उसे बेच रहा है।
17 You shall not wrong one another, but you are to fear your Father, for I am your Father. तुम एक दूसरे पर अंधेर न करना, बल्कि अपने परमेश्‍वर का भय मानना। मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।
18 "Follow my statutes, keep my rules, and obey them, and you will live securely in the land. “इसलिए तुम मेरी विधियों को मानना, और मेरे नियमों का ध्यान से पालन करना, और तुम उस देश में सुरक्षित बसे रहोगे।
19 The land will yield its fruit, and you will eat your fill and dwell in it securely. भूमि अपनी उपज उत्पन्‍न करेगी, और तुम भरपेट खाओगे, और उस देश में सुरक्षित बसे रहोगे।
20 If you ask, 'What will we eat in the seventh year, since we won't sow or gather our produce?' परंतु यदि तुम कहो कि जब हम न तो बोएँगे और न अपनी उपज इकट्ठा करेंगे तो सातवें वर्ष क्या खाएँगे?
21 I will command my blessing on you in the sixth year, yielding crop for three years. तो जान लो कि मैं तुम्हें छठवें वर्ष ऐसी आशिष दूँगा कि भूमि तीन वर्षों के लिए पर्याप्‍त उपज देगी।
22 You will plant in the eighth year but still eat old crop; until the ninth year's harvest comes in, you will eat the old. जब तुम आठवें वर्ष में बीज बोओगे, तो पिछली उपज में से खाते रहोगे, और जब तक नौवें वर्ष की उपज न आ जाए तब तक तुम पिछली उपज में से खाते रहोगे।
23 "The land must not be sold permanently, for it is mine; for you are only foreigners and temporary residents with me. “भूमि सदा के लिए न बेची जाए, क्योंकि भूमि मेरी है, और तुम मेरी भूमि पर परदेशी और यात्री हो।
24 Throughout the land you possess, you are to grant a right of redemption for the land. इस प्रकार तुम अपने अधिकार के सारे देश में मूल्य चुकाकर भूमि को छुड़ाने का प्रबंध करना।
25 "If your brother becomes poor and sells part of his land, his nearest redeemer must come redeem what his brother sold. “यदि तेरा भाई ऐसा दरिद्र हो जाए कि अपनी निज भूमि में से कुछ बेच डाले, तो जो उसका सब से निकट का कुटुंबी हो वह आकर अपने भाई के बेचे हुए भाग को छुड़ा ले।
26 If a man has no redeemer but prospers and finds enough to redeem it, यदि उस व्यक्‍ति का कोई निकट कुटुंबी न हो, परंतु उसके पास पर्याप्‍त धन हो जाए कि वह स्वयं ही अपना भाग छुड़ा सके,
27 he calculates the years since the sale, returns the balance to the buyer, and returns to his property. तो वह उसे बेचने के बाद के वर्षों को गिन ले और बाकी राशि उसे लौटा दे जिसे उसने बेचा है; तब वह अपनी निज भूमि को फिर से प्राप्‍त कर ले।
28 But if he lacks means to repay him, what he sold stays with the buyer until Jubilee; it releases then, and he returns to his property. परंतु यदि उसके पास उसे फिर से खरीदने के लिए पर्याप्‍त साधन न हों तो जो कुछ उसने बेचा है वह जुबली के वर्ष तक खरीदनेवाले के हाथ में रहने के बाद जुबली के वर्ष में छूट जाए, और वह अपनी निज भूमि का फिर से अधिकारी हो जाए।
29 "If someone sells a house in a walled city, redemption rights last a full year from the sale. For that whole year the seller keeps this right. “फिर यदि कोई व्यक्‍ति शहरपनाहवाले नगर में रहने का घर बेचता है, तो वह उसे बेचने के एक वर्ष के भीतर उसे छुड़ा सकेगा, अर्थात् पूरे वर्ष तक उसके पास छुड़ाने का अधिकार रहेगा।
30 If not redeemed within a full year, the house in the walled city belongs to its buyer permanently, generation after generation; it isn't released at the jubilee. परंतु यदि उसे एक वर्ष के भीतर न छुड़ाया जाए, तो शहरपनाहवाले नगर में वह घर पीढ़ी-पीढ़ी तक खरीदनेवाले का बना रहे, और जुबली के वर्ष में भी वह न छूटे।
31 Houses in villages without walls count as open fields; they may be redeemed and go free at Jubilee. परंतु उन गाँवों के घर जिनके चारों ओर कोई शहरपनाह नहीं है, उन्हें देश के खेतों के समान गिना जाए; उन्हें छुड़ाया जा सकता है, और वे जुबली के वर्ष में छूट भी जाएँ।
32 "The Levites may always redeem the houses in the Levite cities they possess. जहाँ तक लेवियों के नगरों की बात है तो लेवीय अपने अधिकारवाले नगरों के घरों को किसी भी समय छुड़ा सकते हैं।
33 If a Levite doesn't redeem it, the house sold in his city is released at jubilee, for houses in Levite cities are their property among Israel. यदि लेवियों में से कोई अपना घर न छुड़ाए, तो जो घर उनके अधिकारवाले नगर में बेचा गया हो वह जुबली के वर्ष में छूट जाए; क्योंकि लेवियों के नगरों में जो घर हैं वे इस्राएलियों के बीच उनकी निज भूमि हैं।
34 But the pasture fields around their cities cannot be sold; they are their permanent possession. परंतु उनके नगरों के चारों ओर की चरागाह बेची न जाए, क्योंकि वह उनका सदा का भाग होगा।
35 "If your brother becomes poor and cannot support himself among you, help him like a foreigner or resident, so he may live among you. “फिर यदि तेरा भाई दरिद्र हो जाए, और तुम्हारे बीच अपना भरण-पोषण न कर सके, तो तू उसे एक परदेशी या यात्री समझकर उसकी सहायता करना, और वह तेरे संग रहे।
36 Charge him no interest or profit, but fear your Father, so your brother may live alongside you. तू उससे ब्याज या सूद न लेना, बल्कि अपने परमेश्‍वर का भय मानना, जिससे तेरा भाई तुम्हारे बीच वास कर सके।
37 You shall not lend him your money at interest or give him your food for profit. तुम उसे दिए रुपए पर ब्याज न लेना, और न लाभ के लिए उसे भोजन-वस्तु देना।
38 I am your Father, who brought you out of Egypt to give you Canaan and be your Father. मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ, और मैं तुम्हें मिस्र देश से इसलिए निकालकर ले आया हूँ कि तुम्हें कनान देश दूँ और तुम्हारा परमेश्‍वर ठहरूँ।
39 "If your brother beside you becomes poor and sells himself to you, don't make him work as a slave. “फिर यदि तेरा भाई तुम्हारे बीच दरिद्र हो जाए, और स्वयं को तेरे हाथ बेच डाले, तो तू उससे दास के समान काम न करवाना।
40 He will be with you as a hired worker, as a resident, serving with you until Jubilee Year. वह एक मज़दूर या यात्री के समान तेरे साथ रहे, और जुबली के वर्ष तक तेरी सेवा करता रहे।
41 Then he and his children go free from you, returning to his clan and ancestral property. तब वह अपने बाल-बच्‍चों सहित तेरे पास से निकलकर अपने घराने में लौट जाए और अपने पूर्वजों के निज भाग में जाकर रहे।
42 For they are my servants, whom I brought from Egypt; they must not be sold as slaves are sold. वे मेरे ही दास हैं, जिन्हें मैं मिस्र देश से निकाल लाया हूँ; उन्हें दास के रूप में न बेचा जाए।
43 You shall not rule over him harshly, but you are to fear your Father. तुम उसके साथ कठोरता से व्यवहार न करना, और अपने परमेश्‍वर का भय मानना।
44 "As for your male and female slaves: you may buy them from the nations around you. जहाँ तक तुम्हारे दास-दासियों की बात है, तुम अपने दास-दासियों को अपने चारों ओर की जातियों में से खरीदना।
45 Also buy from the foreign residents among you, and from their families with you, born in your land; they become your property. जो परदेशी तुम्हारे बीच में रहते हैं और उनके कुल जो तुम्हारे साथ रहते हैं, और जो तुम्हारे देश में उत्पन्‍न हुए हैं, उनमें से भी तुम दास-दासियों को खरीद सकते हो, और वे तुम्हारी संपत्ति ठहरें।
46 You may leave them to your children as inherited property, holding them for life. But over your fellow Israelites you must not rule harshly, one over another. तुम उन्हें अपने बाद अपने पुत्रों के अधिकार में कर देना कि वे उनकी संपत्ति ठहरें, तुम उन्हें सदा के लिए अपने दास बना सकते हो, परंतु तुम अपने भाई-बंधुओं अर्थात् इस्राएल के लोगों के साथ कठोर व्यवहार न करना।
47 "If a foreigner or resident among you prospers and your brother becomes poor beside him, selling himself to the foreigner or to a branch of the foreigner's family, “फिर यदि तुम्हारे साथ रहनेवाला परदेशी या प्रवासी धनी हो जाए, और उसके साथ रहनेवाला तेरा भाई दरिद्र हो जाए और अपने आपको तेरे सामने उस परदेशी या प्रवासी या उसके वंश के किसी व्यक्‍ति के हाथ बेच डाले,
48 he may be redeemed after he has sold himself. One of his brothers may redeem him. तो बिक जाने के बाद उसे फिर छुड़ाया जा सकता है। उसके भाइयों में से कोई उसे छुड़ा सकता है,
49 His uncle or cousin may redeem him, or a close relative from his clan may redeem him; or if he affords it, he redeems himself. या उसका चाचा, या चचेरा भाई, या उसके कुल का कोई भी निकट संबंधी उसे छुड़ा सकता है; या यदि वह धनी हो जाए, तो वह स्वयं अपने आपको छुड़ा सकता है।
50 He and his buyer is to reckon from the year he sold himself to the Jubilee; the price follows the years, like a hired worker's wage. जिस वर्ष उसने अपने आपको खरीदनेवाले के हाथ बेचा हो, वह उस वर्ष से लेकर जुबली के वर्ष तक का हिसाब उसके साथ करे। उसके बिकने का मूल्य वर्षों की गिनती के अनुसार हो, अर्थात् उसका मूल्य अपने स्वामी के साथ मज़दूर के रूप में बिताए गए समय के अनुसार माना जाए।
51 If many years remain, he refunds a proportionate amount of his purchase price as his redemption payment. यदि जुबली का वर्ष आने में बहुत वर्ष बचे हों, तो उसे अपने खरीदे जाने के मूल्य के आधार पर उन वर्षों के अनुसार छुटकारे का मूल्य देना होगा।
52 If few years remain until Jubilee, he must calculate and refund his redemption price accordingly. यदि जुबली का वर्ष आने में थोड़े वर्ष बचे हों, तो उसे अपने स्वामी के साथ हिसाब करके उतने ही वर्षों के अनुसार अपने छुटकारे का मूल्य देना होगा।
53 He is to be with him as one hired year by year, not ruled over harshly in your sight. वह उसके साथ वर्ष दर वर्ष रखे जानेवाले मज़दूर के समान व्यवहार करे। उसका स्वामी उस पर तेरे सामने कठोर व्यवहार न करे।
54 If he isn't redeemed this way, he and his children go free together in the Jubilee Year. यदि वह इन उपायों से छुड़ाया न जाए, तो जुबली के वर्ष में अपने बाल-बच्‍चों सहित छूट जाए।
55 Israel's people are my servants, whom I brought out of Egypt. I am your Father." क्योंकि इस्राएली मेरे ही दास हैं; वे मेरे ही दास हैं जिन्हें मैं मिस्र देश से निकाल लाया हूँ। मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]