Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 27 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses, saying: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "Speak to Israel: When anyone makes a special vow to me, dedicating a person by their equivalent value, “इस्राएलियों से यह कह कि जब कोई किसी विशेष मन्‍नत के द्वारा यहोवा के लिए लोगों को समर्पित करे तो उनका मूल्यांकन इस प्रकार हो :
3 if the valuation is for a male from twenty years old to sixty years old, the value is 1.2 pounds of silver, by the sanctuary standard. बीस वर्ष से लेकर साठ वर्ष की आयु के पुरुष का मूल्य पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार चाँदी के पचास शेकेल हो।
4 If it is a female, the valuation is to be about twelve ounces. यदि वह स्‍त्री हो, तो उसका मूल्य चाँदी के तीस शेकेल हो।
5 For ages five to twenty, the valuation is about eight ounces for a male and about four ounces for a female. फिर यदि वह पाँच वर्ष से लेकर बीस वर्ष तक की आयु का हो, तो उस लड़के का मूल्य चाँदी के बीस शेकेल, और लड़की का मूल्य चाँदी के दस शेकेल हो।
6 If from one month to five years old, the valuation is about two ounces of silver for a male and about one.two ounces for a female. यदि वह एक महीने से लेकर पाँच वर्ष तक की आयु का हो, तो उस लड़के का मूल्य चाँदी के पाँच शेकेल, और लड़की का मूल्य चाँदी के तीन शेकेल हो।
7 If sixty or older, the valuation is about six ounces for a male, four ounces for a female. यदि वह साठ वर्ष या उससे अधिक आयु का हो, तो उस पुरुष का मूल्य चाँदी के पंद्रह शेकेल, और स्‍त्री का मूल्य चाँदी के दस शेकेल हो।
8 But if he is too poor for the valuation, he is to be presented before the priest, and the priest is to set his value; the priest is to value him according to what the one who vowed can afford. परंतु यदि कोई इतना दरिद्र हो कि ठहराया हुआ मूल्य न चुका सके, तो उसे याजक के सामने प्रस्तुत किया जाए, और याजक उसका मूल्य ठहराए। याजक उसका मूल्य मन्‍नत माननेवाले की क्षमता के अनुसार ठहराए।
9 "If the vow is an animal that may be offered to me, every such one given to me is holy. “फिर यदि वह मन्‍नत किसी पशु के विषय में हो जिसे यहोवा के लिए भेंट के रूप में चढ़ाया जा सकता है, तो जो कुछ वह यहोवा को चढ़ाता है वह सब पवित्र ठहरेगा।
10 He must not exchange or substitute it, good for bad or bad for good; if he does substitute one animal for another, both it and its substitute become holy. वह उसे न बदले; वह न तो बुरे के बदले अच्छा और न ही अच्छे के बदले बुरा लेकर आए। यदि वह सचमुच एक पशु के बदले दूसरा पशु ले आए, तो वह और दूसरा पशु दोनों पवित्र ठहरेंगे।
11 If it is any unclean animal that may not be offered to me, it is to be presented before the priest, यदि वह कोई अशुद्ध पशु हो जिसे यहोवा के लिए भेंट न चढ़ाया जा सके, तो उस पशु को याजक के सामने प्रस्तुत किया जाए,
12 the priest will set its value, good or bad; as the priest values it, so it will be. तब याजक अच्छे या बुरे के रूप में उस पशु का मूल्य निर्धारित करे, और याजक जो भी ठहराए वही उसका मूल्य होगा।
13 But if he wishes to redeem it, he is to add a fifth to its valuation. परंतु यदि वह उसे छुड़ाना चाहे, तो उसे निर्धारित मूल्य में पाँचवाँ भाग और बढ़ाकर देना होगा।
14 "When someone dedicates his house as holy to me, the priest is to set its value, good or bad; as the priest values it, so it stands. “फिर यदि कोई व्यक्‍ति अपने घर को एक पवित्र भेंट के रूप में यहोवा के लिए अर्पित करे, तब याजक अच्छे या बुरे के रूप में उस घर का मूल्य निर्धारित करे, और याजक जो भी ठहराए वही उसका मूल्य होगा।
15 If the one who dedicated his house redeems it, he adds a fifth of its value in silver, and it is his. पर यदि अर्पित करनेवाला अपने घर को छुड़ाना चाहे, तो उसे उसके निर्धारित मूल्य में पाँचवाँ भाग और बढ़ाकर देना होगा, तब वह घर उसका हो जाएगा।
16 "If someone dedicates to me part of a field he owns, its value follows the seed for it—about 1.2 pounds of silver for six bushels of barley seed. “फिर यदि कोई व्यक्‍ति अपनी निज भूमि का कोई भाग यहोवा के लिए अर्पित करे, तो उसका मूल्य इस आधार पर निर्धारित होगा कि उसमें कितने बीज की आवश्यकता होगी, अर्थात् एक होमेर जौ के लिए चाँदी के पचास शेकेल।
17 If he dedicates his field from the Year of Jubilee, it is to stand at the full valuation. यदि वह जुबली के वर्ष से अपना खेत अर्पित करे, तो उसका मूल्य तेरे ठहराए अनुसार रहे।
18 But if he dedicates his field after the Jubilee, the priest will figure the price by the years left until the next Jubilee, and lower the valuation to match. परंतु यदि वह अपना खेत जुबली के वर्ष के बाद अर्पित करे, तो याजक उसका मूल्य अगले जुबली के वर्ष तक बचे हुए वर्षों के अनुसार ठहराए, और वह तेरे ठहराए हुए मूल्य में से कम किया जाए।
19 If the one dedicating the field wants to redeem it, he must add a fifth of its silver value, and it stays his. यदि खेत का अर्पित करनेवाला उसे छुड़ाना चाहे, तो उसे उसके निर्धारित मूल्य में पाँचवाँ भाग और बढ़ाकर देना होगा, तब वह खेत उसी का रहेगा।
20 But if he does not redeem the field, or has sold it to another, it can no longer be redeemed. परंतु यदि वह खेत को छुड़ाना न चाहे, या उसने खेत को किसी दूसरे के हाथ बेच दिया हो, तो वह खेत फिर कभी छुड़ाया नहीं जा सकता।
21 When the field is released in the Jubilee, it becomes holy to me, like a devoted field; it belongs to the priest as his property. जब वह खेत जुबली के वर्ष में छूट जाए, तब वह अर्पित किए हुए खेत के समान यहोवा के लिए अलग किया हुआ ठहरे, अर्थात् वह याजक ही की निज भूमि हो जाए।
22 "If someone dedicates to me a bought field, not part of his ancestral possession, फिर यदि कोई किसी खरीदे हुए खेत को, जो उसकी निज भूमि का खेत न हो, यहोवा के लिए अर्पित करे,
23 the priest is to calculate the valuation up to the Year of Jubilee, and he is to pay it that day as something holy to me. तो याजक जुबली के वर्ष तक का हिसाब करके उसका मूल्य ठहराए, और वह व्यक्‍ति उसी दिन यहोवा के लिए एक पवित्र भेंट के रूप में उतना मूल्य चुकाए।
24 In the Year of Jubilee the field returns to the one it was bought from, to whom the land belongs. जुबली के वर्ष में वह खेत उसी को लौटा दिया जाए जिससे वह खरीदा गया था, अर्थात् जिसकी वह निज भूमि हो।
25 Every valuation is to be by the sanctuary standard. प्रत्येक वस्तु का मूल्य पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार ठहरे : एक शेकेल बीस गेरा का होगा।
26 "No one may dedicate the firstborn of any animal; it already belongs to me—whether ox or sheep, it is mine. “परंतु कोई घरेलू पशुओं के पहलौठे को अर्पित न करे, क्योंकि वह पहलौठा होने के कारण यहोवा का है, फिर चाहे वह बैल हो, अथवा भेड़ या बकरी का बच्‍चा, वह यहोवा ही का है।
27 If it is an unclean animal, he redeems it at the valuation plus a fifth; if not redeemed, it is sold at the valuation. यदि वह अशुद्ध पशु का हो, तो वह उसके ठहराए हुए मूल्य में पाँचवाँ भाग बढ़ाकर उसे छुड़ाए; या यदि वह न छुड़ाया जाए, तो उसे ठहराए हुए मूल्य पर बेच दिया जाए।
28 "But nothing a person devotes to me by ban—a human, animal, or field he owns—may be sold or redeemed. All so devoted is most holy to me. “यदि कोई व्यक्‍ति अपनी सब वस्तुओं में से जो कुछ यहोवा के लिए पूरी तरह से अलग करे, फिर चाहे वह मनुष्य हो या पशु, या उसकी निज भूमि का खेत हो, तो उसे न बेचा जाए और न ही छुड़ाया जाए। पूरी तरह से अलग की गई प्रत्येक वस्तु यहोवा के लिए परमपवित्र है।
29 "No person devoted under the ban may be redeemed; he must be put to death. मनुष्यों में से जो कोई मृत्यु-दंड के लिए अर्पित किया गया हो, वह छुड़ाया न जाए; वह निश्‍चय मार डाला जाए।
30 "Every tithe of the land, whether of the seed of the ground or of the fruit of the trees, is mine; it is holy to me. “फिर भूमि की उपज का सारा दशमांश, चाहे वह भूमि के बीज का हो या वृक्षों के फल का, यहोवा का है; वह यहोवा के लिए पवित्र ठहरे।
31 If anyone redeems part of his tenth, he adds a fifth to it. यदि कोई अपने दशमांश में से कुछ छुड़ाना चाहे, तो उसमें पाँचवाँ भाग बढ़ाकर उसे छुड़ाए।
32 Every tenth of the herd and flock—each animal passing under the shepherd's rod—is holy to me. गाय-बैलों और भेड़-बकरियों का सब दशमांश, अर्थात् गिनने के लिए चरवाहे की लाठी के नीचे से निकलनेवाले सब पशुओं में से प्रत्येक दसवाँ पशु यहोवा के लिए पवित्र है।
33 He must not check whether it is good or bad, nor substitute for it; if he does, both it and its substitute become holy and cannot be redeemed." कोई उस पशु के अच्छे या बुरे होने की जाँच न करे, और न ही उसके बदले कोई दूसरा पशु ठहराए। परंतु यदि वह उसके बदले दूसरा पशु ठहरा भी दे, तो पहला और दूसरा पशु दोनों पवित्र ठहरें, और उन्हें कभी छुड़ाया न जाए।”
34 These are the commandments our Father gave Moses for the people of Israel on Mount Sinai. ये वे आज्ञाएँ हैं जो यहोवा ने मूसा को इस्राएलियों के लिए सीनै पर्वत पर दी थीं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]