Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 15 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses and Aaron, saying: फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,
2 "Speak to Israel's people and say: When any man has a discharge from his body, his discharge is unclean. “इस्राएलियों से कहो कि जिस पुरुष के अंग से स्राव होता हो, वह अपने स्राव के कारण अशुद्ध है।
3 This is his uncleanness from discharge: whether his body flows with it or is blocked, it is his uncleanness. उसके स्राव की दशा में उसकी अशुद्धता इस प्रकार होगी : चाहे उसके शरीर से स्राव होता रहे या बंद हो जाए, उसकी अशुद्धता बनी रहेगी।
4 "Every bed the man with the discharge lies on is unclean; everything he sits on is unclean. जिसे स्राव हो वह जिस किसी बिछौने पर लेटे वह अशुद्ध ठहरे, और जिस किसी वस्तु पर वह बैठे वह भी अशुद्ध ठहरे।
5 Whoever touches his bed must wash his clothes, bathe in water, and remain unclean until evening. जो कोई उसके बिछौने को छुए वह अपने वस्‍त्रों को धोकर जल से स्‍नान करे, और साँझ तक अशुद्ध रहे।
6 Whoever sits on anything the man with the discharge sat on must wash his clothes, bathe in water, and be unclean until evening. जो कोई उस वस्तु पर बैठे जिस पर स्राव का रोगी बैठा हो, वह अपने वस्‍त्रों को धोकर जल से स्‍नान करे, और साँझ तक अशुद्ध रहे।
7 "Whoever touches the body of the man with the discharge must wash his clothes, bathe in water, and remain unclean until evening. स्राव के रोगी को जो कोई छुए, वह भी अपने वस्‍त्रों को धोकर जल से स्‍नान करे, और साँझ तक अशुद्ध रहे।
8 If the man with the discharge spits on a clean person, that person must wash his clothes, bathe in water, and remain unclean until evening. यदि स्राव का रोगी किसी शुद्ध मनुष्य पर थूके, तो वह अपने वस्‍त्रों को धोकर जल से स्‍नान करे, और साँझ तक अशुद्ध रहे;
9 "Any saddle on which the man with the discharge rides is unclean. और स्राव का रोगी जिस काठी पर सवारी करे, वह अशुद्ध ठहरे।
10 Anyone who touches what was under him is unclean until evening; anyone who carries them must wash his clothes, bathe in water, and remain unclean until evening. जो कोई ऐसी वस्तु को छुए जो उसके नीचे दबी हो, वह साँझ तक अशुद्ध रहे; और जो कोई ऐसी वस्तुओं को उठाए वह अपने वस्‍त्रों को धोकर जल से स्‍नान करे, और साँझ तक अशुद्ध रहे।
11 "Anyone the man with the discharge touches, if the man hasn't rinsed his hands in water, must wash his clothes, bathe in water, and stay unclean until evening. स्राव का रोगी जिस किसी व्यक्‍ति को बिना हाथ धोए छुए, वह अपने वस्‍त्रों को धोकर जल से स्‍नान करे, और साँझ तक अशुद्ध रहे।
12 Any clay pot the man with the discharge touches must be broken; every wooden utensil must be rinsed in water. स्राव का रोगी मिट्टी के जिस किसी पात्र को छुए वह तोड़ डाला जाए, और काठ के सब पात्र जल से धोए जाएँ।
13 "When the man with a discharge is cleansed of it, he must count seven days for his cleansing, wash his clothes, bathe his body in fresh flowing water, and be clean. “फिर जब स्राव का रोगी अपने स्राव से शुद्ध हो जाए, तब वह शुद्ध होने से सात दिन गिन ले, और फिर अपने वस्‍त्रों को धोकर बहते हुए जल से स्‍नान करे; तब वह शुद्ध ठहरेगा।
14 On the eighth day he must take two turtledoves or two young pigeons, come before our Father at the tent of meeting's entrance, and give them to the priest. आठवें दिन वह अपने लिए दो पंडुक या कबूतर के दो बच्‍चे लेकर मिलापवाले तंबू के द्वार पर यहोवा के सम्मुख जाए, और उन्हें याजक को सौंप दे।
15 The priest is to offer one as a sin offering, the other as a burnt offering, and the priest will make atonement for him before our Father for his discharge. तब याजक उनमें से एक को पापबलि के लिए और दूसरे को होमबलि के लिए चढ़ाए; और याजक उसके स्राव के कारण यहोवा के सामने उसके लिए प्रायश्‍चित्त करे।
16 "If semen leaves a man, he must bathe his whole body in water and is unclean until evening. “फिर यदि किसी पुरुष का वीर्यपात हो जाए, तो वह अपने सारे शरीर को जल से धोए, और साँझ तक अशुद्ध रहे।
17 Any garment or leather with semen on it must be washed with water and stays unclean until evening. जिस किसी वस्‍त्र या चमड़े की वस्तु पर वह वीर्य पड़े, वह जल से धोया जाए, और साँझ तक अशुद्ध रहे।
18 If a man sleeps with a woman and semen is released, both must bathe in water and stay unclean until evening. जब कोई पुरुष स्‍त्री से संभोग करे और वीर्यपात हो जाए तो वे दोनों जल से स्‍नान करें, और साँझ तक अशुद्ध रहें।
19 "When a woman has a blood discharge from her body, she remains in her menstrual impurity seven days; whoever touches her is unclean until evening. “फिर जब कोई स्‍त्री मासिक धर्म में हो, तो वह सात दिन तक अशुद्ध रहे, और जो कोई उसे छुए वह साँझ तक अशुद्ध रहे।
20 Everything she lies on during her impurity is unclean, and everything she sits on is unclean. जब तक वह मासिक धर्म में हो तब तक वह जिस किसी वस्तु पर लेटे, और जिस किसी वस्तु पर बैठे, वह अशुद्ध ठहरे।
21 Whoever touches her bed must wash his clothes, bathe in water, and be unclean until evening. जो कोई उसके बिछौने को छुए वह अपने वस्‍त्रों को धोकर जल से स्‍नान करे, और साँझ तक अशुद्ध रहे।
22 Whoever touches what she sits on must wash their clothes, bathe in water, and stay unclean until evening. जो कोई उस वस्तु को छुए जिस पर वह बैठी हो, वह अपने वस्‍त्रों को धोकर जल से स्‍नान करे, और साँझ तक अशुद्ध रहे।
23 Whether the bed or what she sits on, touching it makes one unclean until evening. चाहे वह बिछौना हो या ऐसी कोई वस्तु जिस पर वह बैठी हो, उसे छूनेवाला साँझ तक अशुद्ध रहे।
24 "If a man lies with her and her menstrual impurity touches him, he is unclean seven days; every bed he lies on is unclean. यदि कोई पुरुष उससे संभोग करे, और उसकी अशुद्धता उसे लग जाए, तो वह पुरुष सात दिन तक अशुद्ध रहे, और जिस किसी बिछौने पर वह लेटे वह भी अशुद्ध रहे।
25 "If a woman's blood flows many days outside her monthly impurity, or beyond it, she stays unclean the whole time of the flow, as in the days of her impurity. “फिर यदि किसी स्‍त्री के मासिक धर्म की अवधि के अतिरिक्‍त कई दिनों तक लहू बहता रहे, या उसकी अशुद्धता के समय के बाद भी उसका लहू बहता रहे, तो उसके लहू बहने के पूरे समय तक वह अशुद्ध रहे, जैसे मासिक धर्म के दिनों में रहती है।
26 Every bed she lies on during her discharge is like her menstrual bed; every object she sits on is unclean, like her menstrual impurity. अपने स्राव के सब दिनों में जिस किसी बिछौने पर वह लेटे, वह उसके मासिक धर्म के बिछौने के समान अशुद्ध ठहरे। जिस किसी वस्तु पर वह बैठे, वह भी उसके मासिक धर्म की अशुद्धता के दिनों के समान अशुद्ध ठहरे।
27 Whoever touches them becomes unclean; he must wash his clothes, bathe in water, and remain unclean until evening. जो कोई उन वस्तुओं को छुए वह अशुद्ध ठहरे। वह अपने वस्‍त्रों को धोकर जल से स्‍नान करे, और साँझ तक अशुद्ध रहे।
28 "Once she is made clean from her flow, she must count seven days, and after that she is clean. परंतु जब वह स्‍त्री अपने स्राव से शुद्ध हो जाए, तब से सात दिन गिन ले, उसके बाद वह शुद्ध ठहरेगी।
29 On the eighth day she must take two turtledoves or two young pigeons and bring them to the priest, at the meeting tent's entrance. आठवें दिन वह अपने लिए दो पंडुक या कबूतर के दो बच्‍चे मिलापवाले तंबू के द्वार पर याजक के पास लेकर आए।
30 The priest will offer one as a sin offering, the other as a burnt offering, and make atonement for her before our Father for her impure discharge. तब याजक एक को पापबलि के लिए और दूसरे को होमबलि के लिए चढ़ाए; और याजक उसके मासिक धर्म की अशुद्धता के कारण यहोवा के सामने उसके लिए प्रायश्‍चित्त करे।
31 "Keep the Israelites separate from their impurity, so they don't die in their impurity by making my dwelling place among them unclean. “इस प्रकार तुम इस्राएलियों को उनकी अशुद्धता से दूर रखना, कहीं ऐसा न हो कि वे मेरे निवासस्थान को, जो उनके बीच में है, अशुद्ध करने के द्वारा अपनी अशुद्धता में मर जाएँ।”
32 "This is the law for one with a discharge, and for one whose emission of semen makes him unclean, जिस पुरुष के स्राव हो और जो वीर्यपात होने से अशुद्ध हो;
33 for a woman in her monthly impurity, for anyone, male or female, with a discharge, and for a man who lies with an unclean woman." और जो स्‍त्री मासिक धर्म के कारण अस्वस्थ हो, अर्थात् पुरुष या स्‍त्री जिसे स्राव का रोग हो, और जो पुरुष अशुद्ध स्‍त्री से संभोग करे, इन सब के विषय में यही व्यवस्था है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]