Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 16 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses after the death of Aaron's two sons, who died approaching our Father. यहोवा ने हारून के दो पुत्रों की मृत्यु के बाद मूसा से बात की जब वे यहोवा के निकट जाकर मर गए थे।
2 Our Father told Moses: "Tell Aaron your brother not to enter the Holy Place behind the curtain, before the mercy seat on the ark, whenever he wants, or he'll die—for I appear in the cloud above the mercy seat." यहोवा ने मूसा से कहा, “अपने भाई हारून से कह कि वह जब चाहे पवित्रस्थान में संदूक के ऊपरवाले प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के सामने, परदे के भीतर प्रवेश न करे, नहीं तो वह मर जाएगा; क्योंकि मैं प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के ऊपर बादल में दिखाई दूँगा।
3 "With this Aaron may enter the Holy Place: a young bull for a sin offering, a ram for a burnt offering. हारून पवित्रस्थान में इस रीति से प्रवेश करे : वह पापबलि के लिए एक बछड़े को और होमबलि के लिए एक मेढ़े को लेकर आए।
4 He must wear the holy linen tunic, linen undergarments next to his body, a linen sash tied around him, and a linen turban. These are holy garments; he is to bathe his body in water before putting them on. वह मलमल के कपड़े का पवित्र अंगरखा पहने, अपने तन पर मलमल के कपड़े की जाँघिया पहने, मलमल के कपड़े का कमरबंद बाँधे, और मलमल के कपड़े की पगड़ी भी बाँधे; ये पवित्र वस्‍त्र हैं। वह जल से स्‍नान करके इन्हें पहने।
5 From Israel's community he must take two male goats for a sin offering and one ram for a burnt offering. फिर वह इस्राएलियों की मंडली से पापबलि के लिए दो बकरे और होमबलि के लिए एक मेढ़ा ले।
6 Aaron will offer his own sin-offering bull, making atonement for himself and his household. हारून उस बछड़े को अपने लिए पापबलि के रूप में चढ़ाए, और अपने तथा अपने घराने के लिए प्रायश्‍चित्त करे।
7 He must take the two goats and stand them before me at the entrance to the tent of meeting. तब वह उन दोनों बकरों को लेकर मिलापवाले तंबू के द्वार पर यहोवा के सामने खड़ा करे।
8 Aaron will cast lots over the two goats: one for me, one for Azazel. फिर हारून दोनों बकरों पर पर्ची डाले, एक पर्ची यहोवा के लिए और दूसरी अजाजेल के लिए।
9 Aaron is to bring the goat chosen for me by lot and offer it as a sin offering. जिस बकरे पर यहोवा के नाम की पर्ची निकले उसे हारून पापबलि के रूप में चढ़ाए;
10 But the goat on which the lot fell for Azazel is presented alive before me, to atone over it by sending it into the wilderness to Azazel. परंतु जिस बकरे पर अजाजेल के लिए पर्ची निकले उसे यहोवा के सामने जीवित खड़ा किया जाए कि उससे प्रायश्‍चित्त किया जाए, और उसे अजाजेल के लिए जंगल में छोड़ दिया जाए।
11 Aaron is to present his sin offering bull, to atone for himself and his household, then slaughter his sin offering bull. “जब हारून अपने लिए पापबलि चढ़ाने हेतु बछड़े को निकट लाए, और अपने तथा अपने घराने के लिए प्रायश्‍चित्त करे, तो वह अपनी पापबलि के रूप में बछड़े को बलि करे।
12 He is to take a censer full of burning coals from the altar before me, two handfuls of finely ground fragrant incense, and bring them inside the veil. फिर वह उस वेदी से जो यहोवा के सम्मुख है जलते हुए कोयलों से भरा हुआ धूपदान ले तथा दो मुट्ठी पिसा हुआ सुगंधित धूप ले, और फिर उन्हें लेकर परदे के भीतर आए।
13 He must put the incense on the fire before me, so its cloud covers the mercy seat over the testimony, and he does not die. वह उस धूप को यहोवा के सम्मुख आग में डाले, जिससे धूप का धुआँ साक्षीपत्र के ऊपर के प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने पर छा जाए, नहीं तो वह मर जाएगा।
14 He must take some of the bull's blood and sprinkle it with his finger on the front of the mercy seat, eastward, then sprinkle some of the blood with his finger seven times before the mercy seat. तब वह बछड़े के लहू में से कुछ लेकर पूर्व की ओर प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के ऊपर अपनी उंगली से छिड़के, और प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के सामने भी अपनी उंगली से कुछ लहू सात बार छिड़के।
15 Then he must slaughter the people's sin-offering goat, bring its blood inside the curtain, and do with it as with the bull's blood—sprinkling it on the mercy seat and before it. फिर वह लोगों के पापबलि के बकरे को बलि करके उसके लहू को परदे के भीतर ले आए, और उसके लहू से वैसा ही करे जैसा उसने बछड़े के लहू के साथ किया था, अर्थात् वह उसे प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के ऊपर और प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के सामने छिड़के।
16 This is how he atones for the Holy Place because of Israel's uncleanness, their rebellions, all their sins. He does the same for the tent of meeting, which stays among them in the midst of their uncleanness. इस प्रकार वह इस्राएलियों की अशुद्धताओं, अपराधों, और उनके सब पापों के कारण पवित्रस्थान के लिए प्रायश्‍चित्त करे, और मिलापवाले तंबू के लिए भी वह ऐसा ही करे जो उनके साथ उनकी अशुद्धताओं के बीच रहता है।
17 No one may be in the tent of meeting when he enters to make atonement in the Holy Place until he leaves, having atoned for himself, his household, and the whole assembly of Israel. जब से हारून प्रायश्‍चित्त करने के लिए पवित्रस्थान में प्रवेश करे तब से लेकर जब तक वह अपने लिए, अपने घराने के लिए, और इस्राएल की सारी मंडली के लिए प्रायश्‍चित्त करके बाहर न निकल आए तब तक कोई भी मिलापवाले तंबू में न रहे।
18 He must go out to the altar before me, make atonement for it, take some of the bull's blood and some of the goat's blood, and put it on the altar's horns all around. फिर वह निकलकर उस वेदी के पास जाए जो यहोवा के सम्मुख है और उस वेदी के लिए प्रायश्‍चित्त करे। वह बछड़े के लहू में से कुछ और बकरे के लहू में से कुछ लेकर वेदी के चारों ओर सींगों पर लगाए।
19 He is to sprinkle blood on it with his finger seven times, to cleanse and dedicate it from the impurity of Israel's people. वह उस लहू में से कुछ लेकर अपनी उंगली से सात बार वेदी पर छिड़के, और उसे इस्राएलियों की अशुद्धताओं से शुद्ध और पवित्र करे।
20 When he finishes atoning for the Holy Place, tent of meeting, and altar, he is to present the live goat. “जब वह पवित्रस्थान और मिलापवाले तंबू और वेदी के लिए प्रायश्‍चित्त कर ले, तब जीवित बकरे को सामने लाए।
21 Aaron is to lay both hands on the live goat's head and confess over it all Israel's guilt, all their rebellions, all their sins, placing them on the goat's head, then send it into the wilderness by a man appointed for the task. हारून अपने दोनों हाथ जीवित बकरे के सिर पर रखे, और उस पर इस्राएलियों के सब अधर्मों और उनके सब अपराधों और उनके सारे पापों को अंगीकार करे। वह उन्हें बकरे के सिर पर रखकर उसे किसी नियुक्‍त व्यक्‍ति के हाथ जंगल में भिजवा दे।
22 The goat will carry all their sins on itself into a cut-off land; the man will release it in the wilderness. वह बकरा उनके सारे अधर्म का भार अपने ऊपर लादे हुए किसी निर्जन स्थान में चला जाएगा; वह उस बकरे को जंगल में छोड़ दे।
23 Aaron will enter the tent of meeting, take off the linen garments he wore entering the Holy Place, and leave them there. “तब हारून मिलापवाले तंबू में आए, और मलमल के जो वस्‍त्र उसने पवित्रस्थान में प्रवेश करते समय पहने हुए थे, उन्हें उतारकर वहीं रख दे।
24 He must bathe his body in water in a holy place and put on his clothes. Then he comes out, offers his burnt offering and the people's burnt offering, atoning for himself and the people. फिर वह किसी पवित्र स्थान में जल से स्‍नान करके अपने वस्‍त्र पहन ले और बाहर आकर अपने लिए और लोगों के लिए होमबलि चढ़ाए तथा अपने लिए और लोगों के लिए प्रायश्‍चित्त करे।
25 He is to burn the fat of the sin offering on the altar. तब वह पापबलि की चरबी को वेदी पर जलाए।
26 He who sent the goat to Azazel must wash his clothes, bathe his body in water, then he may enter the camp. जो व्यक्‍ति बकरे को अजाजेल के लिए छोड़कर आए वह भी अपने वस्‍त्र धोए और जल से स्‍नान करे, और उसके बाद वह छावनी में प्रवेश करे।
27 The bull and goat of the sin offering, whose blood was brought to atone in the Holy Place, are to be taken outside the camp; their hides, flesh, and dung are to be burned in the fire. पापबलि के बछड़े को और पापबलि के बकरे को, जिनका लहू पवित्रस्थान में प्रायश्‍चित्त करने के लिए लाया गया, छावनी से बाहर पहुँचाया जाए। उनकी खाल, उनका मांस, और उनका गोबर आग में जला दिया जाए।
28 Whoever burns them must wash his clothes and bathe his body in water, then he may come into the camp. जो उन्हें जलाए वह अपने वस्‍त्र धोए, और जल से स्‍नान करे; उसके बाद वह छावनी में प्रवेश कर सकता है।
29 This is a permanent law for you: on the tenth day of the seventh month, humble yourselves and do no work—neither the native nor the foreigner living among you. “यह तुम्हारे लिए सदा की एक विधि ठहरे कि सातवें महीने के दसवें दिन तुम स्वयं को कष्‍ट दो, और उस दिन तुम्हारे बीच रहनेवाला कोई भी व्यक्‍ति चाहे वह देशवासी हो या परदेशी, कोई काम-काज न करे।
30 For on this day atonement is made for you, to cleanse you from all your sins; you will be clean before me. क्योंकि इसी दिन तुम्हारे लिए प्रायश्‍चित्त किया जाएगा कि तुम शुद्ध हो जाओ, तब तुम यहोवा के सम्मुख अपने सब पापों से शुद्ध हो जाओगे।
31 It is a Sabbath of complete rest for you; humble yourselves—a lasting statute. यह तुम्हारे लिए परमविश्राम का दिन है, और तुम उस दिन स्वयं को कष्‍ट देना; यह सदा की विधि है।
32 The priest anointed and ordained to serve in his father's place is to make atonement and put on the linen garments—the holy garments, जिस याजक का अपने पिता के स्थान पर याजक के रूप में अभिषेक किया जाए और पवित्र ठहराया जाए, वह पवित्र मलमल के वस्‍त्र पहनकर प्रायश्‍चित्त करे।
33 and make atonement for the Most Holy Place, the tent of meeting, the altar, the priests, and all the assembly's people. वह पवित्रस्थान के लिए प्रायश्‍चित्त करे, और मिलापवाले तंबू तथा वेदी के लिए प्रायश्‍चित्त करे, और याजकों तथा मंडली के सब लोगों के लिए भी प्रायश्‍चित्त करे।
34 This is a permanent statute for you: atone for all the Israelites' sins once a year." And it was done, as our Father commanded Moses. यह तुम्हारे लिए सदा की विधि ठहरे कि इस्राएलियों के लिए प्रति वर्ष एक बार उनके सारे पापों के लिए प्रायश्‍चित्त किया जाए।” यहोवा ने मूसा को जैसी आज्ञा दी थी हारून ने वैसा ही किया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]