Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 14 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father said to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "This is the law for someone with a skin disease on the day of his cleansing: he must be brought to the priest. “कोढ़ के रोगी को शुद्ध ठहराने के दिन की व्यवस्था यह है। उसे याजक के पास पहुँचाया जाए;
3 The priest is to go outside the camp and examine him; if his skin disease has healed, और याजक छावनी के बाहर जाकर कोढ़ के उस रोगी को देखे, और यदि उसका कोढ़ का रोग ठीक हो गया हो,
4 the priest must order two live clean birds, cedar wood, scarlet yarn, and hyssop taken for the one being cleansed. तो याजक आज्ञा दे कि शुद्ध ठहराए जानेवाले के लिए दो जीवित और शुद्ध पक्षी, देवदार की लकड़ी, और लाल रंग का कपड़ा और जूफा लिए जाएँ।
5 The priest is to command that one bird be slaughtered over a clay pot of fresh water. तब याजक आज्ञा दे कि बहते हुए जल के ऊपर मिट्टी के पात्र में एक पक्षी को बलि किया जाए।
6 He must take the live bird, the cedar wood, the scarlet yarn, and the hyssop, and dip them with the live bird in the blood of the bird slaughtered over the fresh water. फिर वह जीवित पक्षी को देवदार की लकड़ी, लाल रंग के कपड़े, और जूफा के साथ लेकर उस पक्षी के लहू में डुबा दे जिसे बहते हुए जल के ऊपर बलि किया गया है;
7 He sprinkles the blood seven times on the one being cleansed of the skin disease, pronounces him clean, then releases the live bird over the open field. और उस लहू को कोढ़ से शुद्ध ठहराए जानेवाले पर सात बार छिड़ककर उसे शुद्ध ठहराए, तथा उस जीवित पक्षी को मैदान में छोड़ दे।
8 "The one being cleansed must wash his clothes, shave off all his hair, and bathe in water—then he is clean. Afterward he may enter the camp, but stay outside his tent seven days. तब शुद्ध ठहराया जानेवाला अपने वस्‍त्रों को धोए, और अपने सब बाल मुँड़ाकर जल से स्‍नान करे, तो वह शुद्ध ठहरेगा। उसके बाद वह छावनी में आ तो सकता है, परंतु सात दिन तक अपने डेरे से बाहर ही रहे।
9 On the seventh day he must shave off all his hair—head, beard, eyebrows—shaving off all his hair. Then he must wash his clothes and bathe his body in water, and he is clean. सातवें दिन वह अपने सिर, दाढ़ी, भौंहों के बाल मुँड़ाए; वह अपने सब बाल मुँड़ाए तथा वस्‍त्रों को धोए, और जल से स्‍नान करे, तब वह शुद्ध ठहरेगा।
10 "On the eighth day he must take two male lambs without defect, a year-old ewe lamb without defect, three quarts fine flour mixed with oil for a grain offering, and a cup of oil. “आठवें दिन वह भेड़ के दो निर्दोष बच्‍चे, और भेड़ की एक वर्ष की निर्दोष बच्‍ची, तथा अन्‍नबलि के लिए तेल से सना हुआ एपा का तीन दहाई भाग मैदा, और एक लोज तेल लाए।
11 The cleansing priest is to present the one being cleansed, with these offerings, before our Father at the tent of meeting's entrance. शुद्ध ठहरानेवाला याजक उस शुद्ध होनेवाले मनुष्य और इन वस्तुओं को यहोवा के सम्मुख मिलापवाले तंबू के द्वार पर ले आए।
12 "The priest takes one male lamb and offers it as a guilt offering, with the oil, waving them as a wave offering before our Father. तब याजक दोषबलि के लिए भेड़ के एक बच्‍चे को, और साथ ही उस एक लोज तेल को निकट लाए, और इन दोनों को हिलाए जाने की भेंट के रूप में यहोवा के सामने हिलाए।
13 He must slaughter the lamb where the sin offering and burnt offering are slaughtered, in the holy place—since the guilt offering, like the sin offering, belongs to the priest; it is most holy. तब वह उसी स्थान पर भेड़ के बच्‍चे को बलि करे जहाँ पापबलि और होमबलि के पशुओं को बलि किया जाता है, अर्थात् पवित्रस्थान में। क्योंकि पापबलि के समान दोषबलि भी याजक का ही भाग होगा; यह परमपवित्र है।
14 The priest is to take some blood of the guilt offering and put it on the right earlobe of the one being cleansed, on his right thumb, and on his right big toe. याजक दोषबलि के लहू में से कुछ लेकर शुद्ध ठहराए जानेवाले के दाहिने कान के सिरे पर, और उसके दाहिने हाथ के अंगूठे तथा दाहिने पैर के अंगूठे पर लगाए।
15 The priest is to take some of the oil and pour it into his own left palm. तब याजक उस एक लोज तेल में से कुछ लेकर अपने बाएँ हाथ की हथेली पर डाले,
16 He must dip his right finger in the oil in his left palm and sprinkle some with his finger seven times before our Father. और याजक अपने दाहिने हाथ की उंगली को अपनी बाईं हथेली पर के तेल में डुबाए और उस तेल में से कुछ अपनी उंगली से यहोवा के सम्मुख सात बार छिड़के।
17 With the oil remaining on his palm, the priest puts some on the right earlobe of the one being made clean, on his right thumb, and his right big toe, over the blood of the guilt offering. जो तेल उसकी हथेली पर बच जाए याजक उसमें से कुछ शुद्ध होनेवाले के दाहिने कान के सिरे पर और उसके दाहिने हाथ के अंगूठे और दाहिने पैर के अंगूठे पर दोषबलि के लहू के ऊपर लगाए।
18 The priest is to put the oil left in his palm on the head of the one made clean, making atonement for him before our Father. फिर जो तेल याजक की हथेली पर रह जाए उसे वह शुद्ध होनेवाले के सिर पर लगा दे; और याजक उसके लिए यहोवा के सम्मुख प्रायश्‍चित्त करे।
19 The priest is to offer the sin offering and atone for the one made clean from his impurity; afterward he slaughters the burnt offering. तब याजक पापबलि चढ़ाए और उसके लिए प्रायश्‍चित्त करे जो अपनी अशुद्धता से शुद्ध होनेवाला है। इसके बाद वह होमबलि के पशु को बलि करे।
20 The priest will offer the burnt and grain offerings on the altar, atone for him, and he will be clean. फिर याजक वेदी पर होमबलि और अन्‍नबलि चढ़ाए। इस प्रकार याजक उसके लिए प्रायश्‍चित्त करे, और वह शुद्ध ठहरेगा।
21 "But if he is poor and lacks the means, he is to take one male lamb as a guilt offering, to be waved for atonement for him, with about two quarts of fine flour mixed with oil, for a grain offering, and about a cup of oil, “परंतु यदि वह निर्धन हो और इन्हें लाने में असमर्थ हो, तो वह अपने प्रायश्‍चित्त हेतु हिलाए जाने की भेंट के रूप में भेड़ का एक बच्‍चा दोषबलि के लिए, और तेल से सना हुआ एपा का दसवाँ भाग मैदा अन्‍नबलि के लिए, और एक लोज तेल भी लाए।
22 and two turtledoves or two young pigeons—whichever he can afford, one as a sin offering, the other as a burnt offering. इसके साथ ही वह दो पंडुक, या कबूतर के दो बच्‍चे, जिसमें भी वह समर्थ हो, लेकर आए; और इनमें से एक पापबलि के लिए और दूसरा होमबलि के लिए हो।
23 "On the eighth day he must bring them for his cleansing to the priest, to the entrance of the tent of meeting, before our Father. वह आठवें दिन इन सब को मिलापवाले तंबू के द्वार पर अपने शुद्धीकरण के लिए यहोवा के सम्मुख याजक के पास ले आए।
24 The priest takes the guilt-offering lamb and the log of oil, waving them as a wave offering before our Father. तब याजक उस दोषबलि के भेड़ के बच्‍चे और एक लोज तेल को ले, और उन्हें हिलाए जाने की भेंट के रूप में यहोवा के सामने हिलाए।
25 He must slaughter the guilt offering's lamb, take some of its blood, and put it on the right ear lobe, right thumb, and right big toe of the one being cleansed. फिर वह दोषबलि के भेड़ के बच्‍चे को बलि करे, और याजक उसके लहू में से कुछ लेकर शुद्ध ठहराए जानेवाले के दाहिने कान के सिरे पर, और उसके दाहिने हाथ के अंगूठे तथा दाहिने पैर के अंगूठे पर लगाए।
26 The priest is to pour some of the oil into his own left palm, तब याजक उस तेल में से कुछ अपने बाएँ हाथ की हथेली पर डाले,
27 and with his right finger sprinkle some oil from his left palm seven times before our Father. और अपने दाहिने हाथ की उंगली से अपनी बाईं हथेली पर के तेल में से कुछ यहोवा के सम्मुख सात बार छिड़के।
28 The priest puts oil from his palm on the right earlobe of the one being made clean, his right thumb, and right big toe, over the place of the guilt offering's blood. फिर याजक अपनी हथेली पर के तेल में से कुछ शुद्ध होनेवाले के दाहिने कान के सिरे पर, और उसके दाहिने हाथ के अंगूठे तथा दाहिने पैर के अंगूठे पर, दोषबलि के लहू के ऊपर उसी स्थान पर लगाए।
29 The priest is to put the rest of the oil from his palm on the head of the one being cleansed, to atone for him before our Father. जो तेल याजक की हथेली पर रह जाए उसे वह शुद्ध होनेवाले के सिर पर लगाए, और यहोवा के सम्मुख उसके लिए प्रायश्‍चित्त करे।
30 Then he is to offer one of the turtledoves or young pigeons, whichever he can afford. तब पंडुकों या कबूतर के बच्‍चों में से, जो भी वह ला सकता हो, एक को चढ़ाए।
31 Whichever he can afford—one as a sin offering, the other as a burnt offering, with the grain offering. The priest will make atonement before our Father for the one made clean. जो भी वह ला सकता हो, उनमें से एक को पापबलि के लिए और दूसरे को अन्‍नबलि सहित होमबलि के लिए चढ़ाए। इस रीति से याजक शुद्ध होनेवाले के लिए यहोवा के सम्मुख प्रायश्‍चित्त करे।
32 "This is the law for one with a skin disease who cannot afford the offerings for his cleansing." कोढ़ के रोगी के लिए जो अपने शुद्ध ठहरने की सामग्री को लाने में असमर्थ है, यही व्यवस्था है।”
33 Our Father said to Moses and Aaron: फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,
34 "When you enter the land of Canaan, which I give you as a possession, and I put a spreading mildew in a house in the land you possess, “कनान देश में प्रवेश करते समय, जिसे मैं तुम्हारी निज भूमि होने के लिए तुम्हें दे रहा हूँ, यदि मैं तुम्हारे अधिकार के देश के किसी घर में फफूंदी का रोग भेजूँ,
35 the owner must come tell the priest: 'Something like a disease has appeared in my house.' तो घर का स्वामी आकर याजक को बताए, ‘मुझे मेरे घर में फफूंदी जैसा कुछ दिखाई दे रहा है।’
36 The priest must order the house emptied before he enters to examine the disease, so nothing in it is declared unclean; then he may enter to examine the house. तब याजक आज्ञा दे कि उसके द्वारा घर में जाकर फफूंदी की जाँच करने से पहले वे उसे खाली करें, कहीं ऐसा न हो कि जो कुछ घर में हो वह सब अशुद्ध ठहरे। उसके बाद याजक घर को जाँचने के लिए भीतर जाए।
37 He examines the disease, and if it is in the house's walls—greenish or reddish depressions that appear deeper than the surface. तब वह उस फफूंदी को जाँचे; और यदि वह फफूंदी घर की दीवारों पर हरी-हरी या लाल-लाल लकीरों के रूप में हो, और वे लकीरें दीवार में गहरी दिखाई दें,
38 The priest must leave the house through its doorway and shut it up seven days. तो याजक घर से बाहर द्वार पर जाकर घर को सात दिन के लिए बंद कर दे।
39 On the seventh day the priest returns to examine it. If the disease has spread on the house walls, सातवें दिन याजक फिर आकर उसे जाँचे; और यदि वह फफूंदी घर की दीवारों पर फैल गई हो,
40 he must order the diseased stones torn out and thrown outside the city, to an unclean place. तो याजक आज्ञा दे कि जिन पत्थरों पर फफूंदी लगी है उन्हें वे निकालकर नगर से बाहर किसी अशुद्ध स्थान में फेंक दें।
41 He must scrape the house's inside all around, and dump the scraped-off plaster outside the city in an unclean place. फिर वह घर के भीतर चारों ओर खुरचवाए, और खुरचन की मिट्टी को वे नगर से बाहर किसी अशुद्ध स्थान पर फेंक आएँ।
42 Other stones are to replace the old ones, and new plaster is to cover the house. तब वे दूसरे पत्थर लेकर आएँ और उन्हें पहले के पत्थरों के स्थान पर लगाएँ, और वह दूसरे गारे से घर में पलस्तर करे।
43 "If the infection returns in the house after the stones are torn out, the house scraped, and plastered, “यदि पत्थरों के निकाले जाने, घर के खुरचे जाने, और पलस्तर किए जाने के बाद भी वह फफूंदी फिर से घर में फूट निकले,
44 the priest must enter and examine; if the disease has spread in the house, it is a destructive mildew in the house—it is unclean. तो याजक आकर जाँचे। यदि वह फफूंदी घर में फैल गई हो, तो उस घर में हानिकारक कोढ़ है। वह घर अशुद्ध है।
45 He must tear down the house—stones, timbers, and all its plaster—and haul it outside the city to an unclean place. वह उस घर को पत्थर, लकड़ी, और उसके सब गारे सहित गिरा दे, और उन सब वस्तुओं को लेकर नगर से बाहर किसी अशुद्ध स्थान पर फेंक दे।
46 Anyone who enters the house while it is closed is unclean until evening. इसके अतिरिक्‍त, घर बंद रहने के दिनों में यदि कोई उसमें प्रवेश करे तो वह साँझ तक अशुद्ध ठहरे।
47 Whoever lies or eats in the house must wash his clothes. जो कोई उस घर में सोए वह अपने वस्‍त्र धोए; और जो कोई उस घर में खाना खाए वह भी अपने वस्‍त्र धोए।
48 "If the priest comes, examines it, and the disease has not spread in the house after it was plastered, he is to declare it clean—the disease is healed. “परंतु यदि याजक आकर जाँचे और पाए कि जब से घर में पलस्तर हुआ है तब से उसमें फफूंदी नहीं फैली है, तो याजक घर को शुद्ध ठहराए, क्योंकि फफूंदी हट गई है।
49 To cleanse the house he is to take two birds, with cedar wood, scarlet yarn, and hyssop, तब वह उस घर को शुद्ध करने के लिए दो पक्षी, देवदार की लकड़ी, लाल रंग का कपड़ा और जूफा ले,
50 and he is to slaughter one of the birds into a clay pot over fresh water. और एक पक्षी को बहते हुए जल के ऊपर मिट्टी के पात्र में बलि करे।
51 He must take the cedar wood, hyssop, scarlet yarn, and the live bird, dip them in the slaughtered bird's blood and the fresh water, and sprinkle the house seven times. तब वह देवदार की लकड़ी, जूफा, लाल रंग के कपड़े और जीवित पक्षी को ले, तथा उन्हें बलि किए गए पक्षी के लहू में और बहते हुए जल में डुबा दे, और उस घर पर सात बार छिड़के।
52 Then he must purify the house with the bird's blood, fresh water, the live bird, cedar wood, hyssop, and scarlet yarn. इस प्रकार वह पक्षी के लहू, बहते हुए जल, जीवित पक्षी, देवदार की लकड़ी, जूफा, और लाल रंग के कपड़े के द्वारा घर को शुद्ध करे।
53 He is to release the live bird outside the city into the open field, make atonement for the house, and it will be clean." तब वह जीवित पक्षी को नगर से बाहर मैदान में छोड़ दे। इस रीति से वह घर के लिए प्रायश्‍चित्त करे, तब वह शुद्ध ठहरेगा।”
54 This is the law for any skin disease, for an itch, सब प्रकार के कोढ़ के रोग, चकत्ते के रोग,
55 for mildew in a garment or a house, वस्‍त्र, और घर में लगी फफूंदी,
56 and for a swelling, a scab, or a bright spot, सूजन, पपड़ी, और दाग के विषय में
57 to teach when something is unclean and when clean. This is the law of skin disease and mildew. अशुद्ध या शुद्ध ठहराने की व्यवस्था यही है। कोढ़ के विषय में यही व्यवस्था है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]