Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 13 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses and Aaron, saying: फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,
2 "When someone has a swelling, rash, or bright spot on their skin that turns into a skin disease, he must be brought to Aaron the priest or one of his priest sons. “जब किसी मनुष्य के शरीर की त्वचा पर सूजन या पपड़ी या कोई दाग हो, और यह उसकी त्वचा पर कोढ़ के रोग जैसा दिखाई दे, तो उसे हारून याजक के पास या उसके पुत्रों में से किसी एक के पास लाया जाए जो कि याजक हैं।
3 The priest examines the mark on the skin. If the hair in it has turned white and it looks deeper than the skin, it is a contaminating skin disease; the priest examines him and declares him unclean. जब याजक उसकी त्वचा के रोग को देखे, और यदि उस रोग के स्थान के रोएँ सफ़ेद हो गए हों और रोग त्वचा से गहरा दिखाई देता हो तो वह कोढ़ का रोग है। उस मनुष्य की जाँच कर लेने के बाद याजक उसे अशुद्ध ठहराए।
4 But if the bright spot on his skin is white, not deeper than the skin, and its hair hasn't turned white, the priest must isolate the person seven days. परंतु यदि वह दाग उसकी त्वचा पर सफ़ेद तो हो, पर त्वचा से गहरा दिखाई न दे, और न वहाँ के रोएँ सफ़ेद हुए हों, तो याजक उस रोगी व्यक्‍ति को सात दिन तक अलग रखे।
5 On the seventh day the priest examines him; if the mark hasn't changed or spread on the skin, he isolates him seven more days. फिर सातवें दिन याजक उसे जाँचे, और देखे कि रोग पहले जैसा है तथा उसकी त्वचा में फैला नहीं है, तो याजक उसे फिर से सात दिन तक अलग रखे।
6 On the seventh day the priest examines him again. If the sore faded and didn't spread on the skin, he declares him clean—just a rash. He washes his clothes and is clean. सातवें दिन याजक उसे फिर से जाँचे, और यदि देखे कि रोग का स्थान हल्का पड़ गया है तथा रोग त्वचा पर फैला नहीं है, तो याजक उसे शुद्ध ठहराए, क्योंकि वह तो केवल पपड़ी ही है; वह अपने वस्‍त्र धोकर शुद्ध ठहरे।
7 But if the rash spreads on his skin after showing himself to the priest for cleansing, he must show himself to the priest again. परंतु अपनी शुद्धता को प्रमाणित करने के लिए याजक को दिखाने के बाद यदि वह पपड़ी त्वचा पर और अधिक फैल जाए, तो वह फिर से याजक के सामने उपस्थित हो;
8 The priest examines him: if the rash has spread on the skin, he declares him unclean—it is a skin disease. और यदि याजक देखे कि पपड़ी त्वचा पर फैल गई है, तो वह उसे अशुद्ध ठहराए। यह कोढ़ ही है।
9 "When a defiling skin disease appears on someone, he is to be brought to the priest. “यदि किसी मनुष्य को कोढ़ का रोग हो जाता है, तो वह याजक के पास लाया जाए।
10 The priest examines him: if a white swelling on the skin has turned the hair white, with raw flesh in it. याजक उसे जाँचे, और यदि उसकी त्वचा पर सफ़ेद सूजन हो, जिसके कारण रोएँ भी सफ़ेद हो गए हों, और उस सूजन में खुला घाव हो,
11 It is a chronic skin disease; the priest will pronounce him unclean. He must not isolate him, since he is unclean. तो यह उसके शरीर की त्वचा पर पुराना कोढ़ है, इसलिए याजक उसे अशुद्ध ठहराए। वह उसे अलग न रखे, क्योंकि वह अशुद्ध है।
12 "But if the disease breaks out and covers all his skin, head to foot, wherever the priest looks, यदि कोढ़ किसी की त्वचा से फूट निकले और उस व्यक्‍ति के जिसे कोढ़ का रोग है, सिर से लेकर पैर तक सारी त्वचा में फैल जाए अर्थात् वहाँ तक जहाँ याजक उसे देख सकता है,
13 the priest examines him; if the disease covers his whole body, he pronounces him clean—since it's all turned white, he is clean. तो याजक ध्यान से देखे, और यदि कोढ़ उसके सारे शरीर में फैल गया हो, तो वह उस व्यक्‍ति को शुद्ध ठहराए; क्योंकि उसका शरीर बिलकुल सफ़ेद हो गया है, इसलिए वह शुद्ध है।
14 But on the day raw flesh appears on him, he is to be unclean. पर जब कभी उस व्यक्‍ति पर खुला घाव दिखाई दे, तो वह अशुद्ध ठहरे।
15 The priest sees the raw flesh and pronounces him unclean; the raw flesh is unclean—a skin disease. याजक खुले घाव को देखकर उसे अशुद्ध ठहराए; क्योंकि ऐसा खुला घाव अशुद्ध ही होता है। यह कोढ़ है।
16 But if the raw flesh changes and turns white, he is to come to the priest. पर यदि वह खुला घाव ठीक होकर फिर सफ़ेद हो जाए, तो वह व्यक्‍ति याजक के पास जाए,
17 The priest examines him; if the mark has turned white, he declares him clean—he is clean. और याजक उसे जाँचे, और यदि वह घाव फिर से सफ़ेद हो गया हो, तो याजक रोगी को शुद्ध ठहराए। वह शुद्ध है।
18 "When someone has a boil on their skin and it heals, “फिर यदि किसी के शरीर की त्वचा पर फोड़ा निकले और वह ठीक हो गया हो,
19 if a white swelling or reddish-white bright spot forms on the boil, show it to the priest. और फोड़े के स्थान पर सफ़ेद सी सूजन या लाली लिया हुआ सफ़ेद दाग हो जाए, तो वह याजक को दिखाया जाए।
20 The priest examines it; if it looks lower than the skin and the hair has turned white, he pronounces him unclean—a skin disease has broken out in the boil. याजक उस सूजन को जाँचे, और यदि वह दाग त्वचा से गहरा दिखाई दे, और उसके रोएँ भी सफ़ेद हो गए हों, तो याजक उस व्यक्‍ति को अशुद्ध ठहराए; यह कोढ़ का रोग है जो फोड़े में से फूटकर निकला है।
21 But if the priest sees no white hair in it, it is not below the skin, and has faded, he is to isolate him seven days. परंतु यदि याजक देखे कि उसमें सफ़ेद रोएँ नहीं हैं, और वह त्वचा से गहरा नहीं है, बल्कि हल्का पड़ गया है, तो याजक उस व्यक्‍ति को सात दिन तक अलग रखे।
22 If it spreads further on the skin, the priest declares him unclean; it is diseased. यदि वह रोग त्वचा पर और अधिक फैल जाए, तो याजक उस व्यक्‍ति को अशुद्ध ठहराए; वह कोढ़ का रोग है।
23 But if the bright spot stays put, hasn't spread, it's the scar of the boil, and the priest must pronounce him clean. परंतु यदि वह दाग अपने ही स्थान पर रहे, और न फैले, तो वह फोड़े का दाग है। याजक उस व्यक्‍ति को शुद्ध ठहराए।
24 "Or when skin has a fire burn, and the burn's raw flesh becomes a reddish-white or white bright spot, “फिर यदि किसी के शरीर की त्वचा पर जलने का घाव हो, और उस जले हुए स्थान का मांस लाली लिया हुआ सफ़ेद या सफ़ेद दाग बन जाए,
25 the priest examines it: if hair in the bright spot turned white and it looks deeper than the skin, it is a skin disease broken out in the burn—he declares him unclean; it is a skin disease. तो याजक उसे जाँचे, और यदि उस दाग के रोएँ सफ़ेद हो गए हों और वह त्वचा से गहरा दिखाई दे, तो वह कोढ़ है जो जलने के स्थान से फूट निकला है। याजक उस व्यक्‍ति को अशुद्ध ठहराए; वह कोढ़ का रोग है।
26 If the priest examines it and finds no white hair in the bright spot, and it's no deeper than the skin but faded, he is to isolate him seven days. परंतु यदि याजक देखे कि उस दाग पर सफ़ेद रोएँ नहीं हैं, और न वह त्वचा से गहरा है, बल्कि हल्का पड़ गया है, तो याजक उस व्यक्‍ति को सात दिन तक अलग रखे।
27 On day seven the priest examines him. If it spread on the skin, the priest pronounces him unclean—a defiling skin disease. सातवें दिन याजक उसे देखे, और यदि वह रोग त्वचा पर और अधिक फैल गया हो, तो याजक उस व्यक्‍ति को अशुद्ध ठहराए; वह कोढ़ का रोग है।
28 But if the bright spot stays in place, hasn't spread on the skin, and has faded, it's the burn's swelling; the priest is to declare him clean—it is only the burn's scar. परंतु यदि वह दाग अपने ही स्थान पर रहे, और त्वचा पर न फैले, बल्कि हल्का पड़ गया हो, तो यह जलने के कारण आई सूजन है; याजक उस व्यक्‍ति को शुद्ध ठहराए, क्योंकि वह दाग जलने के कारण है।
29 "When a man or a woman has a mark on the head or in the beard, “फिर यदि किसी पुरुष या स्‍त्री के सिर या ठुड्डी पर कोई रोग हो,
30 the priest examines the mark; if deeper than the skin, with thin yellow hair, he pronounces them unclean—an itch, a skin disease of the head or beard. तो याजक उस रोग को जाँचे, और यदि वह त्वचा से गहरा दिखाई दे, और उसके बाल पीले और पतले हों, तो याजक उस व्यक्‍ति को अशुद्ध ठहराए। वह चकत्ते का रोग अर्थात् सिर या ठुड्डी का कोढ़ है।
31 But if the priest examines the itch mark and it looks no deeper than the skin and has no black hair in it, the priest is to isolate the person for seven days. परंतु जब याजक चकत्ते के रोग को जाँचे और वह रोग त्वचा से गहरा दिखाई न दे और न उसमें काले बाल हों, तो वह चकत्ते के रोगी को सात दिन तक अलग रखे।
32 On the seventh day the priest examines the mark: if the itch hasn't spread, has no yellow hair, and looks no deeper than the skin. सातवें दिन याजक रोग को फिर से देखे; तब यदि चकत्ते का रोग फैला न हो, और उसमें पीले बाल न हों, और वह त्वचा से गहरा भी दिखाई न दे,
33 The man is to shave, but not the sore area; the priest isolates him another seven days. तो वह व्यक्‍ति चकत्ते के स्थान के बालों को छोड़कर अपने बाल मूँडे़, और याजक उस रोगी को सात और दिन तक अलग रखे।
34 On the seventh day the priest examines the itch. If it hasn't spread on the skin and looks no deeper than the skin, the priest declares him clean. He washes his clothes and is clean. फिर सातवें दिन याजक चकत्ते के रोग को देखे, और यदि चकत्ते का रोग त्वचा में फैला न हो और त्वचा से गहरा न दिखाई दे, तो याजक उस व्यक्‍ति को शुद्ध ठहराए। वह अपने वस्‍त्र धोए और शुद्ध ठहरे।
35 But if the itch spreads further on the skin after his cleansing, परंतु यदि उसके शुद्ध ठहरने के बाद चकत्ते का रोग त्वचा में और अधिक फैल जाए,
36 the priest examines him; if the itch spread on the skin, the priest need not look for yellow hair—the man is unclean. तो याजक उसे देखे, और यदि चकत्ते का रोग त्वचा में फैल गया हो, तो याजक को पीले बाल ढूँढ़ने की आवश्यकता नहीं है; वह व्यक्‍ति अशुद्ध है।
37 But if the priest sees it unchanged, with black hair grown in it, it's healed; he's clean—the priest pronounces him clean. परंतु यदि उसे चकत्ते का रोग पहले जैसा ही दिखाई दे, और उसमें काले बाल उग आए हों, तो वह रोग ठीक हो गया है, और वह व्यक्‍ति शुद्ध है। याजक उसे शुद्ध ठहराए।
38 "When a man or a woman has white bright spots on their skin, “फिर यदि किसी पुरुष या स्‍त्री के शरीर की त्वचा पर सफ़ेद दाग हों,
39 the priest examines them; if the bright spots on their skin are dull white, it is a harmless rash that has broken out on the skin; he is clean. तो याजक जाँचे, और यदि उसके शरीर की त्वचा में वे दाग हल्के हो गए हों, तो वह त्वचा में निकली हुई दाद ही है; वह व्यक्‍ति शुद्ध है।
40 "When a man loses the hair on his head, he is bald, but he is clean. “यदि किसी मनुष्य के सिर के बाल झड़ गए हों, तो चाहे वह गंजा है, फिर भी शुद्ध है।
41 If hair falls from the front of his head, his forehead is bald, but he is clean. यदि किसी के सिर के बाल सामने से झड़ गए हों, तो चाहे वह माथे से गंजा है, फिर भी शुद्ध है।
42 But if a reddish-white sore is on his bald head or forehead, it is a skin disease breaking out on his bald head or forehead. परंतु यदि गंजे सिर या गंजे माथे पर लाली लिया हुआ सफ़ेद दाग दिखाई दे तो वह उसके गंजे सिर या गंजे माथे पर फूट निकला हुआ कोढ़ है।
43 The priest examines him; if a reddish-white swelling is on his bald head or forehead, like skin disease on the body's skin. तब याजक उसे जाँचे, और यदि उस दाग के स्थान की सूजन उसके गंजे सिर या गंजे माथे पर लाली लिए हुए सफ़ेद हो, जैसा शरीर की त्वचा पर हुए कोढ़ में होता है,
44 A man with a skin disease is unclean; the priest must declare him unclean, his mark on his head. तो वह व्यक्‍ति कोढ़ से ग्रस्त है, वह अशुद्ध है। याजक उसे अवश्य अशुद्ध ठहराए, क्योंकि वह रोग उसके सिर पर है।
45 "Anyone with the skin disease must wear torn clothes, let their hair hang loose, cover their upper lip, and cry, 'Unclean, unclean!' “जिस व्यक्‍ति को कोढ़ का रोग हो, उसके वस्‍त्र फटे हों और उसके सिर के बाल बिखरे रहें, तथा वह अपने ऊपर के होंठ को ढककर ‘अशुद्ध, अशुद्ध’ पुकारा करे।
46 While the mark remains, they are unclean—unclean; they must live alone, outside the camp. जब तक वह रोग उसमें रहे तब तक वह अशुद्ध रहेगा। वह अशुद्ध है, इसलिए वह अकेला रहे, और छावनी के बाहर उसका निवास हो।
47 "When a garment has a mark of mildew in it, whether a wool or a linen garment, “यदि किसी वस्‍त्र में फफूंदी लगी हो—फिर चाहे वह वस्‍त्र ऊन का हो या मलमल का—
48 in fabric of linen or wool, woven or knitted, or in leather or anything of leather, चाहे वह मलमल या ऊन के वस्‍त्र के ताने-बाने में हो, या फिर चमड़े में या चमड़े की बनी किसी वस्तु में हो,
49 if a mark on garment, leather, warp, or weft, or any leather article, is greenish or reddish, it is mildew and must be shown to the priest. और यदि वह फफूंदी किसी वस्‍त्र के ताने-बाने में, चमड़े में या चमड़े की बनी किसी वस्तु में हरी या लाल सी हो, तो वह कोढ़ का रोग है और उसे याजक को दिखाया जाए।
50 The priest is to examine the mark and isolate the affected article for seven days. याजक फफूंदी को जाँचे, और फफूंदीवाली वस्तु को सात दिन के लिए अलग रखे;
51 On the seventh day he examines the mark. If it has spread in the garment, warp or weft, or in leather or anything made of leather, it is destructive mildew—unclean. और सातवें दिन वह उस फफूंदी को देखे, और यदि वह वस्‍त्र के ताने-बाने में, या चमड़े में फैल गई हो, चाहे वह चमड़ा किसी भी काम में आता हो, तो वह फफूंदी हानिकारक कोढ़ है; वह अशुद्ध है।
52 Burn the garment—warp or weft, wool or linen—or any leather article with the mark, for it is a destructive mildew; burn it in the fire. वह ऊन या मलमल के ताने-बाने से बने किसी वस्‍त्र को, या चमड़े की उस वस्तु को जला दे जिसमें फफूंदी हो, क्योंकि वह फफूंदी हानिकारक कोढ़ है। उसे आग में जला दिया जाए।
53 "But if the priest examines it and the sore hasn't spread in the garment, or warp, or weft, or any leather article, “यदि याजक देखे कि वह फफूंदी उस वस्‍त्र के ताने-बाने में, या चमड़े की बनी वस्तु में नहीं फैली है,
54 the priest will order the marked article washed, and isolate it another seven days. तो याजक आज्ञा दे कि जिस वस्तु में फफूंदी हो उसे धोया जाए, फिर वह उसे सात और दिन अलग करके रखे।
55 After the affected fabric is washed, the priest examines it. If the mark's look hasn't changed, though it hasn't spread, it is unclean. Burn it in the fire—it is a corroding spot, inside or outside. उसके धोए जाने के बाद याजक उस फफूंदी को जाँचे, और चाहे उस फफूंदी का रंग न बदला हो, और न वह फफूंदी फैली हो तो भी वह अशुद्ध है। तुम उसे आग में जला देना, चाहे वह दाग भीतर या बाहर लगा हो।
56 If the priest sees the mark has faded after washing, he must tear it from the garment, leather, or woven or knitted material. परंतु यदि याजक देखे कि उसके धोए जाने के बाद फफूंदी का रंग हल्का पड़ गया है, तो वह उसे वस्‍त्र के ताने-बाने में से, या चमड़े में से फाड़कर निकाल दे।
57 If it reappears in the garment, woven or knitted, or any leather, it's spreading; burn what has the mark in fire. यदि वह फफूंदी तब भी उस वस्‍त्र के ताने-बाने में, या चमड़े की वस्तु में दिखाई दे, तो वह फिर से फूटकर निकली हुई फफूंदी है, और जिस वस्तु में वह फफूंदी लगी हो तुम उसे आग में जला देना।
58 But if the mark leaves the garment, warp, weft, or leather item you washed, wash it again—it is clean. यदि किसी वस्‍त्र के ताने-बाने में से, या चमड़े की किसी वस्तु में से धोने के बाद फफूंदी का दाग मिट जाए, तो उस वस्तु को दूसरी बार धोया जाए और वह शुद्ध ठहरे।”
59 "This is the law for a mildew mark on a wool or linen garment, warp or weft, or any leather item—to pronounce it clean or unclean." ऊन या मलमल के वस्‍त्र के ताने-बाने में, या चमड़े की किसी वस्तु पर यदि फफूंदी का कोढ़ हो, तो उसे शुद्ध और अशुद्ध ठहराने की यही व्यवस्था है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]