Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

John 9 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 As Jesus passed by, he saw a man who had been blind from birth. फिर जाते हुए यीशु ने एक मनुष्य को देखा, जो जन्म से अंधा था।
2 His disciples asked him, "Rabbi, who sinned, this man or his parents, that he was born blind?" उसके शिष्यों ने उससे पूछा, “रब्बी, किसने पाप किया कि यह अंधा जन्मा, इसने या इसके माता-पिता ने?”
3 "Neither this man nor his parents sinned,' Jesus answered, 'but this happened so the works of our Father might be revealed in him. यीशु ने उत्तर दिया,“न तो इसने पाप किया और न ही इसके माता-पिता ने, परंतु यह इसलिए हुआ कि इसमें परमेश्‍वर के कार्य प्रकट हों।
4 We must do the works of the one who sent me while it is day; night comes, when no one can work. हमें उसके कार्यों को, जिसने मुझे भेजा है, दिन ही दिन में करना आवश्यक है, क्योंकि वह रात आने वाली है जब कोई कार्य नहीं कर सकता।
5 As long as I am in the world, I am the light of the world.'" जब तक मैं जगत में हूँ, इस जगत की ज्योति हूँ।”
6 Saying this, he spat on the ground, made mud from the saliva, and smeared it on the man's eyes. यह कहकर उसने भूमि पर थूका और उस थूक से मिट्टी सानी, और उस मिट्टी को उस अंधे व्यक्‍ति की आँखों पर लगाया
7 He told him, "Go, wash in the pool of Siloam" (meaning Sent). So the man went, washed, and returned able to see. और उससे कहा,“जा, शीलोह के कुंड में धो ले” (शीलोह का अर्थ है भेजा हुआ)। अतः उसने जाकर धोया और देखता हुआ लौट आया।
8 Neighbors and those who'd seen him begging before said, "Isn't this the one who used to sit and beg?" तब उसके पड़ोसी और वे, जिन्होंने उसे पहले एक भिखारी के रूप में देखा था, कहने लगे, “क्या यह वही नहीं, जो बैठकर भीख माँगा करता था?”
9 Some said, "That's him." Others said, "No, he just looks like him." He kept saying, "I'm the one." कुछ लोग कह रहे थे, “यह वही है।” अन्य लोग कह रहे थे, “नहीं, परंतु यह उसी के जैसा दिखता है।” उसने कहा, “मैं वही हूँ।”
10 So they asked him, "Then how were your eyes opened?" तब वे उससे पूछने लगे, “फिर तेरी आँखें कैसे खुल गईं?”
11 He replied, "The man called Jesus made mud, smeared it on my eyes, and told me, 'Go to Siloam and wash.' So I went, washed, and could see." उसने उत्तर दिया, “यीशु नामक एक मनुष्य ने मिट्टी सानकर मेरी आँखों पर लगाई और मुझसे कहा कि शीलोह के कुंड में जा और धो ले। अतः जब मैंने जाकर धोया तो मैं देखने लगा।”
12 They said to him, "Where is he?" He said, "I do not know." उन्होंने उससे कहा, “वह कहाँ है?” उसने कहा, “मैं नहीं जानता।”
13 They brought the man who had been blind to the Pharisees. वे उसको जो पहले अंधा था, फरीसियों के पास ले गए।
14 Now it was a Sabbath day when Jesus made the mud and opened his eyes. जिस दिन यीशु ने मिट्टी सानकर उसकी आँखें खोली थीं, वह सब्त का दिन था।
15 So the Pharisees also asked him again how he had gained sight. He told them, "He put mud on my eyes, and I washed, and I see." फरीसियों ने उससे फिर पूछा कि वह कैसे देखने लगा। तब उसने उनसे कहा, “उसने मेरी आँखों पर मिट्टी लगाई, फिर मैंने धोया और अब मैं देखता हूँ।”
16 Some Pharisees said, "This man isn't from God—he doesn't keep the Sabbath." Others said, "How can a sinful man do such signs?" So they were divided among them. तब फरीसियों में से कुछ लोग कहने लगे, “यह मनुष्य परमेश्‍वर की ओर से नहीं है क्योंकि वह सब्त के दिन का पालन नहीं करता।” परंतु दूसरे कहने लगे, “एक पापी मनुष्य ऐसे चिह्‍न कैसे दिखा सकता है?” और उनके बीच में फूट पड़ गई।
17 Again they asked the blind man, "What do you say about him, since he opened your eyes?" He said, "He is a prophet." तब उन्होंने उस अंधे व्यक्‍ति से फिर पूछा, “उसके विषय में तू क्या कहता है, क्योंकि उसने तेरी आँखें खोली हैं?” उसने कहा, “वह भविष्यवक्‍ता है।”
18 The Jews did not believe he had been blind and gained sight, until they summoned the parents of the man who had gained sight. यहूदियों ने उसकी इस बात पर कि वह अंधा था और अब देखने लगा, तब तक विश्‍वास नहीं किया जब तक कि उस दृष्‍टि पानेवाले के माता-पिता को बुलवाकर
19 They asked them, "Is this your son you say was born blind? How then does he now see?" उनसे यह पूछ न लिया, “क्या यह तुम्हारा पुत्र है, जिसको तुम कहते हो कि यह अंधा जन्मा था? फिर अब यह कैसे देखता है?”
20 His parents answered, "We know that this is our son and that he was born blind. तब उसके माता-पिता ने उत्तर दिया, “हम जानते हैं कि यह हमारा पुत्र है और अंधा जन्मा था;
21 But how he now sees, we don't know; or who opened his eyes, we don't know. Ask him—he's an adult; he'll speak for himself." परंतु हम नहीं जानते कि अब यह कैसे देखता है और न ही जानते हैं कि इसकी आँखें किसने खोलीं। उसी से पूछ लो, वह सयाना है, वह स्वयं अपने विषय में बताएगा।”
22 His parents said this, fearing the Jews, since the Jews had already agreed that if anyone confessed Jesus as the Christ, he would be expelled from the synagogue. उसके माता-पिता ने ये बातें इसलिए कहीं क्योंकि वे यहूदियों से डरते थे; क्योंकि यहूदी पहले ही एकमत हो चुके थे कि यदि कोई यीशु को मसीह मानेगा तो वह आराधनालय से बाहर निकाल दिया जाएगा।
23 That was why his parents said, "He is of age; ask him." इसलिए उसके माता-पिता ने कहा, “वह सयाना है, उससे पूछ लो।”
24 So they called the once-blind man again and said, "Give God the glory. We know this man is a sinner." तब उन्होंने उस मनुष्य को जो अंधा था दुबारा बुलाया और उससे कहा, “परमेश्‍वर को महिमा दे। हम जानते हैं कि वह मनुष्य पापी है।”
25 He replied, "Whether he's a sinner, I don't know. I know one thing: I was blind, now I see." इस पर उसने कहा, “वह पापी है या नहीं, मैं नहीं जानता। मैं एक बात जानता हूँ कि मैं अंधा था और अब देखता हूँ।”
26 They said to him, "What did he do to you? How did he open your eyes?" तब उन्होंने उससे पूछा, “तेरे साथ उसने क्या किया? उसने तेरी आँखें किस प्रकार खोलीं?”
27 He answered them, "I already told you, and you didn't listen. Why do you want to hear it again? Do you also want to become his disciples?" उसने उन्हें उत्तर दिया, “मैंने तुम्हें पहले ही बता दिया परंतु तुमने नहीं सुना। तुम फिर से क्यों सुनना चाहते हो? क्या तुम भी उसके शिष्य बनना चाहते हो?”
28 And they reviled him, saying, "You are his disciple, but we are disciples of Moses. तब वे उसे बुरा-भला कहकर बोले, “तू ही उसका शिष्य है, परंतु हम तो मूसा के शिष्य हैं।
29 We know God spoke to Moses, but we don't know where this man is from." हम जानते हैं कि परमेश्‍वर ने मूसा से बातें कीं, परंतु हम इसको नहीं जानते कि कहाँ का है।”
30 The man answered them, "Here's the amazing thing: you don't know where he's from, yet he opened my eyes. इस पर उस मनुष्य ने उनसे कहा, “यह तो सचमुच आश्‍चर्य की बात है कि तुम नहीं जानते कि वह कहाँ का है, फिर भी उसने मेरी आँखें खोल दीं।
31 We know God doesn't listen to sinners, but if anyone reveres God and does his will, God listens to him. हम जानते हैं कि परमेश्‍वर पापियों की नहीं सुनता, परंतु यदि कोई परमेश्‍वर का भक्‍त हो और उसकी इच्छा पर चलता हो, तो वह उसकी सुनता है।
32 Never since the world began has anyone heard of someone opening the eyes of a person born blind. जगत के आरंभ से कभी सुनने में नहीं आया कि किसी ने अंधे जन्मे व्यक्‍ति की आँखें खोल दीं।
33 If this man were not from God, he could do nothing." यदि यह व्यक्‍ति परमेश्‍वर की ओर से नहीं होता, तो कुछ भी नहीं कर सकता था।”
34 They answered him, "You were born entirely in sin, yet you teach us?" and threw him out. इस पर उन्होंने उससे कहा, “तू तो पूर्ण रूप से पापों में जन्मा है, और क्या तू हमें सिखाता है?” और उन्होंने उसे बाहर निकाल दिया।
35 Jesus heard they had thrown him out, and finding him, said, "Do you believe in the Son of Man?" जब यीशु ने सुना कि उन्होंने उसे बाहर निकाल दिया है, तो उसने उससे मिलकर कहा,“क्या तू मनुष्यके पुत्र पर विश्‍वास करता है?”
36 He answered, "And who is he, sir, so I can believe in him?" उसने उत्तर दिया, “महोदय! वह कौन है कि मैं उस पर विश्‍वास करूँ?”
37 Jesus said to him, "You have seen him, and it is he who is speaking with you." यीशु ने उससे कहा,“तूने उसे देखा है और जो तुझसे बात कर रहा है, वह वही है।”
38 He said, "Lord, I believe," and he worshiped him. तब उसने कहा, “हे प्रभु! मैं विश्‍वास करता हूँ।” और उसने उसे दंडवत् किया।
39 Jesus said, "I came into this world for judgment, so those who don't see may see, and those who see may become blind." यीशु ने कहा,“मैं इस जगत में न्याय के लिए आया हूँ ताकि जो नहीं देखते वे देखें और जो देखते हैं वे अंधे हो जाएँ।”
40 Some Pharisees with him heard this and said, "Are we blind too?" फरीसियों में से जो उसके साथ थे, उन्होंने यह सुनकर उससे कहा, “तो क्या हम भी अंधे हैं?”
41 Jesus told them, "If you were blind, you would have no sin; but since you say, 'We see,' your sin remains." यीशु ने उनसे कहा,“यदि तुम अंधे होते तो पापी न ठहरते; परंतु अब तुम कहते हो, ‘हम देखते हैं’, इसलिए तुम्हारा पाप बना रहता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]