Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

John 8 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 But Jesus went to the Mount of Olives. परंतु यीशु जैतून पहाड़ पर चला गया।
2 At dawn he came again to the temple; all the people came to him, and he sat down and taught them. भोर को वह फिर मंदिर-परिसर में आया; सब लोग उसके पास आने लगे, और वह बैठकर उन्हें उपदेश देने लगा।
3 The scribes and Pharisees brought a woman caught in adultery and stood her in the middle. तब शास्‍त्री और फरीसी एक स्‍त्री को लाए जो व्यभिचार में पकड़ी गई थी, और उसे बीच में खड़ा करके
4 They said to him, "Teacher, this woman was caught in the act of adultery. यीशु से कहा, “हे गुरु, यह स्‍त्री व्यभिचार करते हुए पकड़ी गई है,
5 Now in the Law, Moses commanded us to stone such women. So what do you say? और व्यवस्था में मूसा ने हमें ऐसी स्‍त्रियों पर पथराव करने की आज्ञा दी है। इस पर तू क्या कहता है?”
6 They said this to test him, seeking grounds to accuse him. But Jesus bent down and wrote on the ground with his finger." वे यह बात उसे परखने के लिए कह रहे थे ताकि उस पर दोष लगा सकें। परंतु यीशु नीचे झुककर अपनी उँगली से भूमि पर लिखने लगा।
7 When they kept questioning him, he stood up and said to them, "Whichever of you has no sin, cast the first stone at her." जब वे उससे पूछते ही रहे तो उसने उठकर उनसे कहा,“तुममें से जो निष्पाप हो वही पहले उस पर पत्थर फेंके।”
8 And once more he bent down and wrote on the ground. और वह फिर नीचे झुककर भूमि पर लिखने लगा।
9 Hearing this, they left one by one, starting with the oldest, until Jesus was left alone with the woman standing there. जब लोगों ने यह सुना, तो बड़ों से आरंभ करके सब एक-एक करके जाने लगे और यीशु अकेला रह गया, और वह स्‍त्री बीच में खड़ी रह गई।
10 Jesus stood up and said to her, "Woman, where are they? Has no one condemned you?" फिर यीशु ने उठकर उससे कहा,“हे नारी, वे कहाँ हैं? क्याकिसी ने तुझे दंड नहीं दिया?”
11 She said, "No one, Lord." Jesus said, "I don't condemn you either. Go, and from now on, don't sin anymore." उसने कहा, “किसी ने नहीं, प्रभु।” तब यीशु ने कहा,“मैं भी तुझे दंड नहीं देता। जा और अब से फिर पाप मत करना।”]
12 Jesus spoke to them again: "I am the world's light. Whoever follows me will never walk in darkness but will have the light of life." यीशु ने लोगों से फिर कहा,“जगत की ज्योति मैं हूँ; जो मेरे पीछे हो लेगा, वह कभी अंधकार में नहीं चलेगा बल्कि जीवन की ज्योति पाएगा।”
13 So the Pharisees said to him, "You are bearing witness about yourself; your testimony is not true." तब फरीसियों ने उससे कहा, “तू स्वयं अपने विषय में साक्षी देता है। तेरी साक्षी सच्‍ची नहीं है।”
14 Jesus replied, "Even if I testify about myself, my testimony is true, because I know where I came from and where I'm going; but you don't know where I come from or where I'm going. इस पर यीशु ने उनसे कहा,“भले ही मैं अपने विषय में साक्षी दूँ फिर भी मेरी साक्षी सच्‍ची है, क्योंकि मैं जानता हूँ कि मैं कहाँ से आया हूँ और कहाँ जा रहा हूँ। परंतु तुम नहीं जानते कि मैं कहाँ से आया हूँ या कहाँ जा रहा हूँ।
15 You judge according to the flesh; I judge no one. तुम शरीर के अनुसार न्याय करते हो, मैं किसी का न्याय नहीं करता।
16 Even if I judge, my judgment is true, since I do not judge alone, but I and the Father who sent me. और यदि मैं न्याय करूँ भी तो मेरा न्याय सच्‍चा है, क्योंकि मैं अकेला नहीं हूँ बल्कि इसमें मैं हूँ और पिता है जिसने मुझे भेजा है।
17 In your Law it is written that the testimony of two people is true. फिर तुम्हारी व्यवस्था में भी लिखा है कि दो मनुष्यों की साक्षी सच्‍ची है।
18 I testify about myself, and the Father who sent me testifies about me." मैं अपने विषय में साक्षी देता हूँ, और पिता भी जिसने मुझे भेजा है, मेरे विषय में साक्षी देता है।”
19 They asked, "Where is your Father?" Jesus answered, "You know neither me nor my Father. If you knew me, you would know my Father also." तब वे उससे कहने लगे, “तेरा पिता कहाँ है?” यीशु ने उत्तर दिया,“तुम न तो मुझे और न ही मेरे पिता को जानते हो। यदि तुम मुझे जानते, तो मेरे पिता को भी जानते।”
20 He said this while teaching in the temple, in the treasury; no one seized him—his hour had not yet come. उसने ये बातें मंदिर-परिसर में उपदेश देते हुए कोषागार के पास कहीं; और किसी ने भी उसे नहीं पकड़ा, क्योंकि अभी उसका समय नहीं आया था।
21 So he told them again, "I am going away. You will look for me and die in your sin. Where I am going, you cannot come." उसने फिर उनसे कहा,“मैं जा रहा हूँ और तुम मुझे ढूँढ़ोगे और अपने पाप में मर जाओगे। जहाँ मैं जा रहा हूँ वहाँ तुम नहीं आ सकते।”
22 So the Jews said, "Will he kill himself, since he says, "You can't come where I'm going"?" अतः यहूदी कहने लगे, “कहीं वह अपने आपको मार तो नहीं डालेगा? क्योंकि वह कहता है,‘जहाँ मैं जा रहा हूँ वहाँ तुम नहीं आ सकते।’ ”
23 He said to them, "You're from below; I'm from above. You're of this world; I'm not of this world. तब उसने उनसे कहा,“तुम नीचे के हो और मैं ऊपर का हूँ। तुम इस संसार के हो, मैं इस संसार का नहीं हूँ।
24 I told you that you'll die in your sins; if you don't believe I AM, you'll die in your sins." मैंने तुमसे कहा कि तुम अपने पापों में मर जाओगे; क्योंकि यदि तुम विश्‍वास नहीं करते कि मैं वही हूँ, तो तुम अपने पापों में मर जाओगे।”
25 So they said to him, "Just who are you?" Jesus said to them, "Exactly what I've said from the start. तब वे उससे कहने लगे, “तू कौन है?” यीशु ने उनसे कहा,“मैं आरंभ से ही तुमसे क्या कहता आया हूँ?
26 I have much to say and judge about you, but the One who sent me is true; what I heard from him, I tell the world." तुम्हारे विषय में मुझे बहुत कुछ कहना है और निर्णय करना है। परंतु जिसने मुझे भेजा है वह सच्‍चा है, और जो बातें मैंने उससे सुनीं, वही जगत से कहता हूँ।”
27 They did not understand that he had been speaking to them about the Father. वे नहीं समझे कि वह उनसे पिता के विषय में कह रहा था।
28 So Jesus told them, "When you lift up the Son of Man, then you'll know that I AM, and that I do nothing on my own, but say these things as the Father taught me. तब यीशु ने उनसे कहा,“जब तुम मनुष्य के पुत्र को ऊँचे पर चढ़ाओगे, तब तुम जानोगे कि मैं वही हूँ, और मैं अपनी ओर से कुछ नहीं करता, बल्कि जैसे पिता ने मुझे सिखाया है, वैसे ही बोलता हूँ।
29 The one who sent me is with me; he hasn't left me alone, because I always do what pleases him." जिसने मुझे भेजा वह मेरे साथ है। उसने मुझे अकेला नहीं छोड़ा क्योंकि मैं सदैव वही कार्य करता हूँ, जिनसे वह प्रसन्‍न होता है।”
30 As he was saying these things, many believed in him. जब वह इन बातों को कह रहा था तो बहुतों ने उस पर विश्‍वास किया।
31 Jesus then told the Jews who had believed him, "If you remain in my word, you are truly my disciples, तब यीशु ने उन यहूदियों से जिन्होंने उस पर विश्‍वास किया था, कहा,“यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे तो सचमुच मेरे शिष्य ठहरोगे,
32 and you will know the truth, and the truth will set you free." और तुम सत्य को जानोगे और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।”
33 They answered him, "We are Abraham's descendants, never enslaved to anyone. How can you say, 'You will become free'?" इस पर उन्होंने उससे कहा, “हम अब्राहम के वंशज हैं और कभी किसी के दासत्व में नहीं रहे। फिर तू कैसे कहता है, ‘तुम स्वतंत्र हो जाओगे’ ?”
34 Jesus answered them, "Truly, truly, I tell you: everyone who keeps sinning is sin's slave. यीशु ने उन्हें उत्तर दिया,“मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ कि प्रत्येक जो पाप करता है, वह पाप का दास है।
35 The slave does not remain in the house forever; the son remains forever. दास सदा घर में नहीं रहता, परंतु पुत्र सदा रहता है।
36 So if the Son sets you free, you will be free indeed. इसलिए यदि पुत्र तुम्हें स्वतंत्र करता है, तो तुम वास्तव में स्वतंत्र हो जाओगे।
37 I know you are Abraham's descendants; yet you seek to kill me because my word has no space in you. मैं जानता हूँ कि तुम अब्राहम के वंशज हो। फिर भी तुम मुझे मार डालना चाहते हो, क्योंकि मेरा वचन तुम्हारे हृदय में स्थान नहीं पाता।
38 I speak what I've seen with my Father, and you do what you heard from your father." मैं वही कहता हूँ जो मैंने अपने पिता के यहाँ देखा है, और तुम वही करते हो जो तुमने अपने पिता से सुना है।”
39 They answered, "Abraham is our father." Jesus said, "If you were Abraham's children, you'd do the works Abraham did, इस पर उन्होंने उससे कहा, “हमारा पिता अब्राहम है।” यीशु ने उनसे कहा,“यदि तुम अब्राहम की संतान होते, तो तुम अब्राहम के समान कार्य करते।
40 but now you want to kill me—a man who told you the truth I heard from my Father. Abraham didn't do this. परंतु अब तुम मुझे मार डालना चाहते हो, अर्थात् उस मनुष्य को जिसने तुम्हें वह सत्य बताया है जो उसने परमेश्‍वर से सुना। अब्राहम ने तो ऐसा नहीं किया।
41 You do your father's works." They said to him, "We weren't born of sexual sin. We have one Father—God himself." तुम अपने पिता के कार्य करते हो।” तब उन्होंने कहा, “हम व्यभिचार से नहीं जन्मे; हमारा एक ही पिता है अर्थात् परमेश्‍वर।”
42 Jesus said to them, "If God were your Father, you'd love me, for I came from God and am here. I didn't come on my own—he sent me. यीशु ने उनसे कहा,“यदि परमेश्‍वर तुम्हारा पिता होता तो तुम मुझसे प्रेम रखते, क्योंकि मैं परमेश्‍वर की ओर से आया और यहाँ हूँ; मैं अपने आपसे नहीं आया बल्कि उसी ने मुझे भेजा है।
43 Why don't you understand my speech? Because you cannot bear to hear my word. क्या कारण है कि तुम मेरी बात नहीं समझते? इसलिए कि तुम मेरा वचन सुन नहीं सकते।
44 You belong to your father, the devil, and want to carry out his desires. He was a murderer from the beginning, not standing in truth, since no truth is in him. When he lies, he speaks from his own nature, since he's a liar and the lie's father. तुम अपने पिता शैतान की ओर से हो और अपने पिता की लालसाओं को पूरा करना चाहते हो। वह आरंभ से ही हत्यारा है और सत्य पर कभी स्थिर नहीं रहा, क्योंकि उसमें सत्य नहीं है। जब वह झूठ बोलता है तो अपने स्वभाव से बोलता है, क्योंकि वह झूठा है और झूठ का पिता है।
45 But because I tell the truth, you do not believe me. परंतु इसलिए कि मैं सच बोलता हूँ, तुम मेरा विश्‍वास नहीं करते।
46 Who among you convicts me of sin? If I speak truth, why don't you believe me? तुममें से कौन मुझे पाप का दोषी ठहराता है? यदि मैं सच बोलता हूँ तो क्या कारण है कि तुम मेरा विश्‍वास नहीं करते?
47 Whoever is from our Father hears his words; you don't hear because you're not from our Father." जो परमेश्‍वर की ओर से है वह परमेश्‍वर के वचनों को सुनता है। तुम इसलिए नहीं सुनते क्योंकि तुम परमेश्‍वर की ओर से नहीं हो।”
48 The Jews replied, "Aren't we right in saying that you are a Samaritan and have a demon?" इस पर यहूदियों ने उससे कहा, “क्या हम ठीक नहीं कहते, कि तू सामरी है और तुझमें दुष्‍टात्मा है?”
49 Jesus answered, "I do not have a demon, but I honor my Father, and you dishonor me. यीशु ने उत्तर दिया,“मुझमें दुष्‍टात्मा नहीं है, बल्कि मैं अपने पिता का आदर करता हूँ, और तुम मेरा निरादर करते हो।
50 But I'm not seeking my own glory; our Father seeks it, and he judges. परंतु मैं अपनी महिमा नहीं चाहता; एक है जो चाहता है और न्याय करता है।
51 Truly, truly, I say to you, if anyone keeps my word, he will never see death." मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ कि यदि कोई मेरे वचन का पालन करेगा तो वह अनंत काल तक मृत्यु को नहीं देखेगा।”
52 The Jews said to him, "Now we know you have a demon. Abraham died, as did the prophets, yet you say, 'Whoever keeps my word will never taste death.' तब यहूदियों ने उससे कहा, “अब हम समझ गए कि तुझमें दुष्‍टात्मा है। अब्राहम मर गया और भविष्यवक्‍ता भी मर गए, परंतु तू कहता है,‘यदि कोई मेरे वचन का पालन करेगा तो वह अनंत काल तक मृत्यु का स्वाद नहीं चखेगा।’
53 Are you greater than our father Abraham, who died? The prophets died too! Who do you claim to be?" क्या तू हमारे पिता अब्राहम से भी बड़ा है, जो मर गया? भविष्यवक्‍ता भी तो मर गए। तू अपने आपको क्या समझता है?”
54 Jesus answered, "If I glorify myself, my glory is nothing. It is my Father who glorifies me, of whom you say, 'He is our God.' यीशु ने उत्तर दिया,“यदि मैं अपने आपको महिमा दूँ तो मेरी महिमा कुछ भी नहीं है। मुझे महिमा देनेवाला मेरा पिता है, जिसे तुम अपना परमेश्‍वर कहते हो।
55 You don't know him, but I know him. If I said I didn't know him, I'd be a liar like you. But I know him and keep his word. तुमने उसे नहीं जाना, परंतु मैं उसे जानता हूँ। यदि मैं कहूँ कि मैं उसे नहीं जानता, तो मैं तुम्हारे समान झूठा ठहरूँगा। परंतु मैं उसे जानता हूँ और उसके वचन का पालन करता हूँ।
56 Your father Abraham rejoiced that he would see my day. He saw it and was glad." तुम्हारा पिता अब्राहम मेरे दिन को देखने के लिए मगन था, और उसने देखा भी तथा आनंदित हुआ।”
57 So the Jews said to him, "You're not yet fifty years old, and you've seen Abraham?" यहूदियों ने उससे कहा, “तू अभी पचास वर्ष का भी नहीं हुआ और तूने अब्राहम को देखा है?”
58 Jesus said to them, "Truly, truly, I say to you, before Abraham was, I AM." यीशु ने उनसे कहा,“मैं तुमसे सच सच कहता हूँ, इससे पहले कि अब्राहम उत्पन्‍न‍ हुआ, मैं हूँ।”
59 So they grabbed stones to throw at him, but Jesus hid himself and slipped out of the temple. तब उन्होंने उसे मारने के लिए पत्थर उठाए, परंतु यीशु छिपकर मंदिर से बाहर निकल गया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]