Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Hebrews 10 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The law is only a shadow of the good things to come, not the true form of those realities, and so, by the same sacrifices offered year after year without end, can never perfect those who draw near. व्यवस्था में तो आने वाली अच्छी वस्तुओं की छाया मात्र है, उनका वास्तविक स्वरूप नहीं है, इसलिए वह अपने पास आनेवालों को उन एक ही प्रकार के बलिदानों के द्वारा, जो प्रतिवर्ष नियमित रूप से चढ़ाए जाते हैं, कभी सिद्ध नहीं बना सकती।
2 Otherwise, wouldn't they have stopped being offered, since worshipers, cleansed once, would no longer be conscious of sins? अन्यथा उनका चढ़ाया जाना क्या बंद नहीं हो जाता? क्योंकि आराधना करनेवाले जब एक ही बार शुद्ध हो जाते, तो उनका विवेक उन्हें फिर कभी पापी नहीं ठहराता।
3 But in these sacrifices there is a yearly reminder of sins. परंतु उन बलिदानों के द्वारा प्रतिवर्ष पापों का स्मरण होता है;
4 For it is impossible for the blood of bulls and goats to take away sins. क्योंकि बैलों और बकरों के लहू से पापों को दूर करना असंभव है।
5 Therefore, when Christ came into the world, he said: "Sacrifice and offering you did not desire, but a body you prepared for me; इस कारण मसीह ने जगत में आते समय कहा : तूने बलिदान और भेंट को न चाहा, परंतु तूने मेरे लिए एक देह तैयार की है।
6 "in burnt offerings and sin offerings you took no pleasure. तू होमबलियों और पापबलियों से प्रसन्‍न नहीं हुआ।
7 Then I said, 'Look, I have come—in the scroll of the book it is written of me—to do your will, my Father.'" तब मैंने कहा, “देख, मैं आया हूँ, पवित्रशास्‍त्र में मेरे विषय में लिखा हुआ है, ताकि हे परमेश्‍वर, तेरी इच्छा पूरी करूँ।”
8 Above he said, "Sacrifices, offerings, burnt offerings, and sin offerings you did not desire or delight in"—though the law requires them, उपरोक्‍त कथन में उसने कहा, “तूने बलिदानों और भेंटों को तथा होमबलियों और पापबलियों को न चाहा और न उनसे प्रसन्‍न हुआ,” जबकि ये व्यवस्था के अनुसार चढ़ाए जाते हैं,
9 then he said, "Look, I have come to do your will." He removes the first to establish the second. फिर उसने कहा, “देख, मैं आया हूँ, ताकि तेरी इच्छा पूरी करूँ।” वह पहले को हटा देता है ताकि दूसरे को स्थापित करे।
10 By this will, we have been made holy through the offering of Jesus Christ's body, once for all. इसी इच्छा से हम यीशु मसीह की देह के बलिदान चढ़ाए जाने के द्वारा, जो सदा के लिए एक ही बार हुआ, पवित्र किए गए हैं।
11 Every priest stands daily, serving and repeatedly offering the same sacrifices that can never remove sins. अब प्रत्येक याजक प्रतिदिन खड़ा होकर सेवा करता है और एक ही प्रकार के बलिदानों को, जो पापों को कभी दूर नहीं कर सकते, बार-बार चढ़ाता है।
12 But he offered one sacrifice for sins forever, then sat down at the right hand of our Father, परंतु यह याजक पापों के बदले सर्वदा के लिए एक ही बलिदान चढ़ाकर परमेश्‍वर के दाहिनी ओर जा बैठा।
13 waiting from that time until his enemies are made a footstool for his feet. तब से वह यह प्रतीक्षा कर रहा है कि उसके शत्रु उसके पैरों की चौकी बना दिए जाएँ।
14 For by one offering he has perfected for all time those who are being made holy. क्योंकि उसने एक ही बलिदान के द्वारा उन्हें जो पवित्र किए जाते हैं, सर्वदा के लिए सिद्ध कर दिया है।
15 And the Holy Spirit also testifies to us; for after saying, पवित्र आत्मा भी हमें इसकी साक्षी देता है, क्योंकि उसने पहले ही कहा है :
16 "This is the covenant that I will make with them after those days, says our Father: I will put my laws on their hearts, and write them on their minds." प्रभु कहता है कि उन दिनों के बाद मैं उनके साथ जो वाचा बाँधूँगा, वह यह है : मैं अपनी व्यवस्था उनके हृदयों में डालूँगा और उसे उनके मनों पर लिखूँगा।
17 He then adds, "And their sins and their lawless deeds I will remember no more." फिर वह कहता है : मैं उनके पापों और उनके अधर्मों को फिर कभी स्मरण न करूँगा।
18 Now where these are forgiven, there is no longer any offering for sin. जहाँ इनकी क्षमा है, वहाँ पाप के लिए फिर कोई बलिदान नहीं रहा।
19 So, brothers and sisters, since we have confidence to enter the holy places by Jesus' blood, अतः हे भाइयो, जब हमें यीशु के लहू के द्वारा उस नए और जीवित मार्ग से पवित्र स्थान में प्रवेश करने का साहस हुआ है,
20 a new, living way he opened for us through the curtain—his flesh, जिसे उसने परदे अर्थात् अपनी देह के द्वारा हमारे लिए खोला है,
21 and since we have a great priest over the house of our Father, और जबकि हमारा एक ऐसा महान याजक है, जो परमेश्‍वर के घर का अधिकारी है,
22 let us draw near with a genuine heart, fully assured by faith, hearts sprinkled clean from a guilty conscience, and bodies washed with pure water. तो आओ, हम सच्‍चे मन और विश्‍वास के पूर्ण आश्‍वासन के साथ, और विवेक के दोष को दूर करने के लिए हृदयों पर छिड़काव लेकर तथा देह को शुद्ध जल से धोकर परमेश्‍वर के पास आएँ।
23 Let us hold tightly to the hope we declare, unshaken, for he who promised is faithful. आओ, हम अटल रहकर अपनी आशा के अंगीकार को दृढ़ता से थामे रहें, क्योंकि जिसने प्रतिज्ञा की है वह विश्‍वासयोग्य है;
24 And let us consider how to spur one another on to love and good works, और हम प्रेम और भले कार्यों में एक दूसरे को उत्साहित करने पर ध्यान दें।
25 not giving up meeting together, as some habitually do, but encouraging each other—even more as you see the Day approaching. एक दूसरे के साथ संगति करना न छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, बल्कि एक दूसरे को प्रोत्साहित भी करते रहें; और तुम जितना उस दिन को निकट आते हुए देखो, उतना अधिक यह किया करो।
26 For if we go on sinning deliberately after receiving the knowledge of the truth, no sacrifice for sins remains, यदि सत्य का ज्ञान प्राप्‍त करने के बाद भी हम जानबूझकर पाप करते रहें, तो पापों के लिए कोई बलिदान बाकी नहीं रह जाता,
27 but only a terrible expectation of judgment and a raging fire that will consume the adversaries. परंतु दंड की भयानक प्रतीक्षा और अग्‍नि-ज्वाला बाकी रह जाती है जो विरोधियों को भस्म कर देगी।
28 Anyone who rejects Moses' law dies without mercy on two or three witnesses' testimony. जब मूसा की व्यवस्था का उल्‍लंघन करनेवाला, दो या तीन जनों की गवाही पर, बिना दया के मार डाला जाता है,
29 How much worse punishment, do you think, does the one deserve who trampled the Son of our Father underfoot, treated as unholy the blood of the covenant that made him holy, and insulted the Spirit of grace? तो तुम्हीं सोचो कि वह कितने कठोर दंड के योग्य होगा, जिसने परमेश्‍वर के पुत्र को पैरों से रौंदा, और वाचा के उस लहू को अपवित्र समझा जिससे वह पवित्र किया गया था, और अनुग्रह के आत्मा का अपमान किया?
30 For we know the one who said, "Justice is mine; I will repay," and again, "Our Father will judge his people." क्योंकि हम उसे जानते हैं जिसने कहा : प्रतिशोध लेना मेरा काम है, बदला मैं ही लूँगा। और फिर यह : प्रभु अपने लोगों का न्याय करेगा।
31 It is a terrible thing to fall into the hands of the living Father. जीवित परमेश्‍वर के हाथों में पड़ना भयानक बात है।
32 Remember the earlier days, when after being enlightened you endured a hard struggle with suffering, परंतु उन बीते हुए दिनों को स्मरण करो, जिनमें तुम ज्योति प्राप्‍त करने के बाद कष्‍टों के बड़े संघर्ष में भी स्थिर रहे;
33 at times publicly shamed by insults and suffering, at times standing with those treated that way. कभी तो तुम निंदा और कष्‍ट सहते हुए खुलेआम तमाशा बने, तो कभी तुम उनके भागीदार बने जिनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया।
34 For you suffered with prisoners and joyfully accepted your possessions being seized, knowing you yourselves had a better, lasting possession. तुमने बंदियों के साथ सहानुभूति दिखाई और अपनी संपत्ति के लुटने को यह जानकर आनंद के साथ स्वीकार कर लिया, कि तुम्हारे पास उत्तम और चिरस्थाई संपत्ति है।
35 So do not throw away your confidence; it holds a great reward. इसलिए अपने उस विश्‍वास को त्याग न दो, जिसका प्रतिफल बड़ा है।
36 You need endurance, so that having done our Father's will, you may receive the promise. तुम्हें धीरज धरने की आवश्यकता है ताकि तुम परमेश्‍वर की इच्छा पूरी करके उसे प्राप्‍त कर सको जिसकी प्रतिज्ञा की गई थी।
37 For yet "in a very little while, the coming one will come and will not delay; क्योंकि अब थोड़े ही समय में आनेवाला आएगा, और वह देर नहीं करेगा;
38 but my righteous one will live by faith, and if he shrinks back, my soul takes no pleasure in him." परंतु मेरा धर्मी जन विश्‍वास से जीवित रहेगा, और यदि वह पीछे हटे, तो मेरा मन उससे प्रसन्‍न न होगा।
39 But we don't belong to those who shrink back into destruction, but to those who have faith and preserve their souls. परंतु हम पीछे हटनेवालों में से नहीं कि नाश हो जाएँ, बल्कि विश्‍वास करनेवाले हैं कि अपने प्राणों को बचाएँ।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]