Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 31 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Jacob heard Laban's sons say, "Jacob took all our father had; from what was our father's he made this wealth." तब याकूब ने सुना कि लाबान के पुत्र ये बातें कह रहे हैं, “याकूब ने हमारे पिता का सब कुछ हड़प लिया है, और जो कुछ हमारे पिता का था उसी से उसने यह सारी संपत्ति बनाई है।”
2 And Jacob saw the face of Laban, and it was not toward him as before. याकूब लाबान की ओर देखकर समझ गया कि लाबान का व्यवहार उसके प्रति पहले जैसा नहीं है।
3 Then our Father told Jacob, "Return to your fathers' land and family; I will be with you." तब यहोवा ने याकूब से कहा, “अपने पूर्वजों के देश और अपनी जन्मभूमि को लौट जा, और मैं तेरे साथ रहूँगा।”
4 So Jacob sent and called Rachel and Leah to the field, to his flock. इसलिए याकूब ने राहेल और लिआ को मैदान में अपनी भेड़-बकरियों के पास बुलवाया,
5 He told them, "I see your father's face isn't toward me as before, but the God of my father remained with me. और उसने उनसे कहा, “मैं देखता हूँ कि तुम्हारे पिता का व्यवहार मेरे प्रति पहले जैसा नहीं है, परंतु मेरे पिता का परमेश्‍वर मेरे साथ रहा है।
6 You know that I have served your father with all my strength. तुम दोनों जानती हो कि मैंने अपनी पूरी शक्‍ति से तुम्हारे पिता की सेवा की है।
7 Your father cheated me, changing my wages ten times, but our Father wouldn't let him harm me. फिर भी तुम्हारे पिता ने मुझे धोखा दिया और मेरी मज़दूरी को दस बार बदल दिया, परंतु परमेश्‍वर ने उसे अनुमति नहीं दी कि मुझे हानि पहुँचाए।
8 If he said, 'Speckled is your wage,' the whole flock bore speckled; if he said, 'Striped is your wage,' the whole flock bore striped. जब उसने कहा, ‘चित्तीदार तेरी मज़दूरी होंगे,’ तब सब भेड़-बकरियों ने चित्तीदार बच्‍‍चों को ही जन्म दिया; और जब उसने कहा, ‘धारीदार तेरी मज़दूरी होंगे,’ तब सब भेड़-बकरियों ने धारीदार बच्‍‍चों को जन्म दिया।
9 So our Father has taken away your father's livestock and given it to me. इस प्रकार परमेश्‍वर ने तुम्हारे पिता के पशु लेकर मुझे दे दिए।
10 I looked up in a dream during the flock's mating season and saw the male goats mounting them were streaked, speckled, and spotted. जब भेड़-बकरियों के गाभिन होने का समय आया तो मैंने स्वप्‍न में यह देखा कि बकरियों से संसर्ग करनेवाले बकरे धारीदार, चित्तीदार और चितकबरे हैं।
11 The messenger of the Father said to me in a dream, 'Jacob,' and I said, 'Here I am.' तब परमेश्‍वर के दूत ने स्वप्‍न में मुझसे कहा, ‘हे याकूब,’ मैंने कहा, ‘क्या आज्ञा।’
12 He said, 'Look up and see: all the male goats mating with the flock are streaked, spotted, speckled—for I've seen all Laban is doing to you. उसने कहा, ‘आँखें उठाकर देख कि बकरियों से संसर्ग करनेवाले सब बकरे धारीदार, चित्तीदार और चितकबरे हैं; क्योंकि लाबान तेरे साथ जो कुछ करता है वह सब मैंने देखा है।
13 I am the Father of Bethel, where you anointed a pillar and vowed to me. Now get up, leave this land, and return to your kindred's land.'" मैं बेतेल का परमेश्‍वर हूँ, जहाँ तूने एक खंभे पर तेल डाला था, और मेरी मन्‍न‍त मानी थी। अब उठ, और इस देश को छोड़कर अपनी जन्मभूमि को लौट जा।’ ”
14 Rachel and Leah answered, "Do we still have any share or inheritance in our father's house? तब राहेल और लिआ ने उससे कहा, “क्या हमारे पिता के घर में अब भी हमारा भाग या अंश है?
15 Doesn't he count us as foreigners? He sold us and has completely consumed our money too. क्या वह हमें पराया नहीं समझता? उसने तो हमें बेच दिया है, और हमारे उस धन को खर्च कर लिया है।
16 Everything our Father took from Laban is ours and our children's. Now do all our Father told you." इसलिए वह सब धन जो परमेश्‍वर ने हमारे पिता से ले लिया है, वह हमारा और हमारे बच्‍चों का है। अतः जो कुछ परमेश्‍वर ने तुझसे कहा है, वही कर।”
17 So Jacob arose and set his sons and his wives on the camels. तब याकूब ने उठकर अपने बच्‍‍चों और पत्‍नियों को ऊँटों पर बैठाया,
18 He took all his livestock and all his property he had acquired, the livestock acquired in Paddan-aram, to go to Isaac his father in the land of Canaan. तथा अपने सब पशु और धन को जिन्हें उसने इकट्ठा किया था, अर्थात् सब पशुओं और धन-संपत्ति को जिन्हें उसने पद्दनराम में इकट्ठा किया था, लेकर अपने पिता इसहाक के पास जाने के लिए कनान देश को चल पड़ा।
19 Laban went to shear his sheep, and Rachel stole her father's household gods. जब लाबान अपनी भेड़ों का ऊन कतरने के लिए गया हुआ था, तो राहेल ने अपने पिता के गृह-देवताओं को चुरा लिया।
20 And Jacob deceived Laban the Aramean by not telling him that he was fleeing. इस प्रकार याकूब ने अरामी लाबान को यह न बताकर कि वह भागने वाला है, उसे धोखा दिया।
21 He fled with all he had, rose, crossed the Euphrates, and set his face toward Gilead's hill country. वह अपना सब कुछ लेकर भागा, और फरात महानदी को पार करके गिलाद के पहाड़ी देश की ओर चल दिया।
22 On the third day Laban was told that Jacob had fled. तीसरे दिन लाबान को पता चला कि याकूब भाग गया है।
23 He took his relatives, chased him seven days, and caught him in Gilead's hill country. अतः उसने अपने संबंधियों को साथ लिया और सात दिन तक उसका पीछा किया, तथा गिलाद के पहाड़ी देश में उसे जा पकड़ा।
24 But our Father came to Laban the Aramean in a night dream and said, "Guard against speaking with Jacob, good or bad." परंतु परमेश्‍वर ने रात को स्वप्‍न में आकर अरामी लाबान से कहा, “सावधान! तू याकूब से भला या बुरा कुछ भी न कहना।”
25 Laban caught Jacob, who had pitched his tent in the hills; Laban and his relatives pitched against him in Gilead's hills. जब लाबान याकूब के पास पहुँचा, उस समय याकूब पहाड़ी देश में अपना तंबू खड़ा किए हुए था। लाबान और उसके संबंधियों ने भी गिलाद के पहाड़ी देश में ही अपने तंबू खड़े किए।
26 Laban said to Jacob, "What have you done? You tricked me and drove my daughters like war captives. तब लाबान ने याकूब से कहा, “तूने यह क्या किया है? तू मुझे धोखा देकर मेरी बेटियों को तलवार के बल से बनाए बंदियों के समान भगा लाया है!
27 Why sneak off and deceive me, not telling me? I'd have sent you off with joy, songs, tambourine, lyre. तूने चुपके से भागकर मुझे क्यों धोखा दिया और क्यों मुझे कुछ नहीं बताया? नहीं तो मैं तुझे आनंद के साथ गीत गवाते, और डफ तथा वीणा बजवाते हुए विदा करता।
28 Why didn't you let me kiss my sons and daughters goodbye? Now you've acted foolishly. तूने तो मुझे अपने बेटे-बेटियों को चूमने भी नहीं दिया। तूने मूर्खता का काम किया है।
29 I have power to harm you, but your father's God told me last night: 'Watch yourself—say nothing to Jacob, good or bad.' तुम्हें हानि पहुँचाने की शक्‍ति तो मुझमें है, पर पिछली रात तुम्हारे पिता के परमेश्‍वर ने मुझसे यह कहा, ‘सावधान! तू याकूब से भला या बुरा कुछ भी न कहना।’
30 Now you've truly gone because you longed greatly for your father's house—so why steal my gods?" ठीक है तू चला आया, क्योंकि तुझे अपने पिता के घर जाने की बड़ी लालसा थी, परंतु तूने मेरे देवताओं को क्यों चुराया?”
31 Jacob answered Laban, "I was afraid, for I thought you'd seize your daughters from me. याकूब ने लाबान को उत्तर दिया, “मैं यह सोचकर डर गया था कि कहीं तू अपनी बेटियों को मुझसे छीन न ले।
32 Whoever you find with your gods dies. Point out what's yours before our relatives, take it." Jacob didn't know Rachel had stolen them. जिस किसी के पास तू अपने देवताओं को पाए, वह जीवित न बचेगा। यदि हमारे संबंधियों के सामने मेरे पास तेरा कुछ निकले, तो उसे पहचानकर ले ले।” क्योंकि याकूब नहीं जानता था कि राहेल उन्हें चुरा लाई है।
33 Laban searched Jacob's tent, Leah's tent, and the two servants' tent, found nothing, left Leah's, and entered Rachel's tent. अतः लाबान याकूब के तंबू में गया, फिर लिआ और दोनों दासियों के तंबुओं में भी गया परंतु उसे कुछ न मिला। तब वह लिआ के तंबू में से निकलकर राहेल के तंबू में गया।
34 Rachel had taken the household idols, put them in the camel's saddle, and sat on them. Laban searched the whole tent but found nothing. राहेल तो गृहदेवताओं को ऊँट की काठी में रखकर उन पर बैठी थी। लाबान ने उसका पूरा तंबू टटोला, पर उसे कुछ न मिला।
35 She told her father, "Don't be angry, my lord—I can't rise for you; I'm on my period." He searched but never found the household gods. राहेल ने अपने पिता से कहा, “हे मेरे प्रभु, तू इस बात से क्रोधित न हो कि मैं तेरे सामने नहीं उठी, क्योंकि मैं मासिक धर्म से हूँ।” अत: ढूँढ़ने पर भी गृहदेवता उसे न मिले।
36 Jacob got angry and quarreled with Laban. Jacob answered Laban, "What's my crime? What's my sin, that you've chased me down? तब याकूब ने क्रोधित होकर लाबान को झिड़का। याकूब ने लाबान से कहा, “मेरा अपराध क्या है? मेरा पाप क्या है कि तूने इतना क्रोधित होकर मेरा पीछा किया है?
37 You've searched all my goods—what did you find from your household? Put it here before my relatives and yours; let them decide between us both. तूने तो मेरा सारा सामान टटोल लिया, पर क्या तुझे अपने घर के किसी सामान में से कुछ मिला? उसे मेरे और अपने संबंधियों के सामने रख दे कि वे हम दोनों के बीच न्याय करें।
38 Twenty years I've been with you: your ewes and female goats haven't miscarried, and I haven't eaten rams from your flock. पिछले बीस वर्षों से मैं तेरे साथ रहा हूँ। इनमें न तो तेरी भेड़-बकरियों के गर्भ गिरे, और न ही मैंने कभी तेरे मेढ़ों का मांस खाया।
39 Torn animals I never brought to you; I bore the loss myself. You demanded it from my hand, stolen by day, stolen by night. जंगली पशु द्वारा फाड़ डाली गई किसी भी भेड़ या बकरी को मैं तेरे पास न लाया, उसकी हानि मैंने ही उठाई। चाहे कोई दिन को चोरी हो जाए या रात को, तूने मुझसे ही उसकी भरपाई की।
40 There I was: by day heat consumed me, and cold by night, and sleep fled from my eyes. मेरी दशा ऐसी थी कि दिन को तो धूप और रात को पाला मुझे खा जाता था और मेरी आँखों से नींद भाग जाती थी।
41 Twenty years in your house—fourteen serving for your two daughters, six for your flock—and you changed my wages ten times. पिछले बीस वर्ष मैंने तेरे घर में रहकर तेरी सेवा की—चौदह वर्ष तो तेरी दो बेटियों के लिए और छः वर्ष तेरी भेड़-बकरियों के लिए—और तूने मेरी मज़दूरी को दस बार बदला।
42 Had the God of my father, the God of Abraham, and the Fear of Isaac not been with me, you'd surely have sent me away empty-handed now. Our Father saw my suffering and my hands' labor, and warned you last night." मेरे पिता का परमेश्‍वर, अर्थात् अब्राहम का परमेश्‍वर, जिसका भय इसहाक भी मानता है, यदि मेरी ओर न होता तो निश्‍चय तू मुझे खाली हाथ भगा देता। परमेश्‍वर ने मेरे दुःख और मेरे हाथों के परिश्रम को देखा और कल रात तुझे डाँटा।”
43 Laban answered Jacob, "The daughters are mine, the children are mine, the flocks are mine—everything you see is mine. But what can I do today for my daughters, or for the children they bore? तब लाबान ने याकूब से कहा, “ये बेटियाँ तो मेरी ही बेटियाँ हैं, ये बच्‍चे भी मेरे ही बच्‍चे हैं, और ये भेड़-बकरियाँ भी मेरी ही हैं, तथा जो कुछ तुझे दिखाई देता है वह सब भी मेरा ही है। परंतु आज मैं अपनी बेटियों और उनके बच्‍चों के साथ क्या कर सकता हूँ?
44 Come, let's make a covenant, you and I; let it be a witness between you and me." अब आ, मैं और तू एक वाचा बाँधें; और वह मेरे और तेरे बीच साक्षी ठहरे।”
45 So Jacob took a stone and set it up as a pillar. तब याकूब ने एक पत्थर लिया और उसे खंभे के रूप में खड़ा किया।
46 Jacob told his kin, "Gather stones." They took stones, piled a heap, and ate there by the heap. फिर याकूब ने अपने संबंधियों से कहा, “पत्थर इकट्ठा करो।” अतः उन्होंने पत्थर लाकर एक ढेर लगाया और वहीं ढेर के पास उन्होंने भोजन किया।
47 Laban called it Jegar-sahadutha, but Jacob called it Galeed. लाबान ने तो उसे यज्रसहादुथा कहा, पर याकूब ने गलीद नाम दिया।
48 Laban said, "This heap is a witness between you and me today." Therefore he named it Galeed, लाबान ने कहा, “यह ढेर आज मेरे और तेरे बीच साक्षी है।” इस कारण उसका नाम गलीद पड़ा,
49 and Mizpah, for he said, "God watch between me and you when we're apart. और मिस्पा भी, क्योंकि उसने कहा, “जब हम एक दूसरे से दूर रहें उस समय यहोवा मुझ पर और तुझ पर निगरानी रखे।
50 If you mistreat my daughters or take wives besides them, though no one else is here, God witnesses between you and me." यदि तू मेरी बेटियों को सताए या मेरी बेटियों को छोड़ अन्य स्‍त्रियों से विवाह कर ले तो भले ही हमारे साथ कोई मनुष्य न हो, पर याद रख कि परमेश्‍वर मेरे और तेरे बीच साक्षी होगा।”
51 Laban said to Jacob, "Look at this heap and this pillar I've set between you and me. लाबान ने याकूब से यह भी कहा, “इस ढेर को देख, और इस खंभे को भी देख जिसे मैंने अपने और तेरे बीच खड़ा किया है।
52 This mound witnesses, this pillar witnesses: I won't cross this mound to you, and you won't cross this mound and pillar to me, for harm. यह ढेर और खंभा दोनों साक्षी हैं कि हानि पहुँचाने के लिए न तो मैं इस ढेर को पार करके तेरे पास आऊँगा, और न ही तू इस ढेर और इस खंभे को पार करके मेरे पास आएगा।
53 God of Abraham and God of Nahor, the God of their father, judge between us." So Jacob swore by the Fear of his father Isaac. अब्राहम का परमेश्‍वर और नाहोर का परमेश्‍वर, और उनके पिता का परमेश्‍वर हमारे बीच न्याय करे।” तब याकूब ने उसकी शपथ खाई जिसका भय उसका पिता इसहाक मानता था।
54 Jacob sacrificed on the mountain, called his relatives to eat bread; they ate bread and spent the night on the mountain. फिर याकूब ने उस पहाड़ पर बलि चढ़ाई, और अपने संबंधियों को भोजन करने के लिए बुलाया। इस प्रकार उन्होंने भोजन करके पहाड़ पर रात बिताई।
55 Laban rose early, kissed his grandchildren and daughters, blessed them, left, and returned home. लाबान बड़े भोर को उठा और अपने बेटे-बेटियों को चूमकर उन्हें आशीर्वाद दिया। तब लाबान विदा होकर अपने स्थान को लौट गया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]