Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 32 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Jacob went on his way, and the angels of our Father met him. याकूब भी अपने मार्ग पर आगे बढ़ा और परमेश्‍वर के दूत उससे मिले।
2 Jacob saw them and said, "This is our Father's camp!" He named that place Mahanaim. याकूब ने उन्हें देखकर कहा, “यह तो परमेश्‍वर का दल है।” अत: उसने उस स्थान का नाम महनैम रखा।
3 Jacob sent messengers ahead of him to Esau his brother in the land of Seir, the territory of Edom. तब याकूब ने एदोम देश के सेईर प्रदेश में अपने भाई एसाव के पास अपने आगे-आगे दूत भेजे,
4 He ordered them, "Tell my lord Esau: your servant Jacob says, I've lived with Laban and stayed until now. उसने उन्हें यह आज्ञा भी दी, “तुम मेरे प्रभु एसाव से यह कहना : तेरा दास याकूब यह कहता है, ‘मैं अब तक लाबान के यहाँ परदेशी होकर रहा;
5 I own oxen, donkeys, flocks, and servants—male and female. I've sent to inform my lord, to find favor in your eyes." और मेरे पास गाय-बैल, गधे, भेड़-बकरियाँ और दास-दासियाँ हैं; और मैंने अपने प्रभु के पास इसलिए संदेश भेजा है कि तेरी कृपादृष्‍टि मुझ पर हो।’ ”
6 The messengers returned to Jacob: "We went to your brother Esau—he's coming to meet you, 400 men with him." उन दूतों ने याकूब के पास लौटकर यह कहा, “हम तेरे भाई एसाव के पास गए थे और वह भी चार सौ पुरुषों को अपने साथ लेकर तुझसे भेंट करने के लिए आ रहा है।”
7 Jacob was very afraid and distressed. He split the people with him, and the flocks, herds, and camels, into two camps, तब याकूब बहुत डरा और घबरा गया; और उसने अपने लोगों को जो उसके साथ थे, और भेड़-बकरियों, और गाय-बैलों, और ऊँटों को दो अलग-अलग दलों में बाँट दिया,
8 thinking, "If Esau reaches one camp and attacks it, the remaining camp will escape." उसने सोचा कि यदि एसाव आकर पहले दल को मारने लगे तो दूसरा दल भाग कर बच जाएगा।
9 Then Jacob said, "God of my father Abraham and God of my father Isaac, my Father, who said to me, 'Return to your land and family, so I may treat you well,' फिर याकूब ने कहा, “हे यहोवा, मेरे दादा अब्राहम के परमेश्‍वर, मेरे पिता इसहाक के परमेश्‍वर, तूने ही मुझसे कहा था, ‘अपने देश और जन्मभूमि को लौट जा, और मैं तेरी भलाई करूँगा।’
10 I am too small for the least of all the covenant love and faithfulness you have shown your servant, for I crossed this Jordan with only my staff, and now I have become two camps. तूने अपने दास के लिए करुणा और सच्‍चाई के जो-जो कार्य किए हैं उनके मैं योग्य नहीं हूँ, क्योंकि मैं तो केवल अपनी लाठी लेकर यरदन के पार गया था और अब मैं दो दलों का स्वामी बन गया हूँ।
11 Rescue me, please, from my brother's hand, from Esau's hand—I fear him: he may come and strike me down, mothers with children. मेरी विनती है कि मेरे भाई एसाव के हाथ से मुझे बचा, क्योंकि मैं उससे डरता हूँ। कहीं ऐसा न हो कि वह आकर मुझे और माताओं को बच्‍चों सहित मार डाले।
12 But you said, 'I will surely be good to you and make your descendants like the sand of the sea, too many to count.'" तूने तो कहा है, ‘मैं निश्‍चय तेरी भलाई करूँगा, और तेरे वंश को समुद्र की बालू के कणों के समान बहुत करूँगा, जो बहुतायत के कारण गिने नहीं जा सकते।’ ”
13 He stayed there that night, then took a gift for his brother Esau from what he had: तब उसने वहीं रात बिताई, और जो कुछ उसके पास था उसमें से कुछ को उसने अपने भाई एसाव को भेंट देने के लिए अलग किया :
14 200 female goats and twenty male goats, 200 ewes and twenty rams, अर्थात् दो सौ बकरियाँ, बीस बकरे, दो सौ भेडे़ं, और बीस मेढे़;
15 thirty nursing camels with their young, forty cows, ten bulls, twenty female donkeys, ten male donkeys. दूध देनेवाली तीस ऊँटनियाँ तथा उनके बच्‍चे, चालीस गायें, दस बैल, बीस गधियाँ और दस गधे।
16 He gave them to his servants, drove by drove, separately, and told his servants, "Pass ahead of me, and leave space between drove and drove." उसने इन्हें अलग-अलग झुंड करके अपने दासों के हाथ सौंपा और उनसे कहा, “मुझसे पहले आगे बढ़ जाओ और झुंडों के बीच अंतर रखो।”
17 He ordered the first, "When Esau my brother meets you and asks you, 'Whose are you? Where are you going? Whose are these ahead of you?' तब उसने आगेवाले झुंड के रखवाले को आज्ञा दी, “जब मेरा भाई एसाव तुझे मिले, और तुझसे पूछे, ‘तू किसका दास है, और कहाँ जाता है, और तेरे आगे-आगे चलनेवाले किसके हैं?’
18 then say, 'They're your servant Jacob's, a gift sent to my lord Esau. Look, he himself is behind us.'" तब तू कहना, ‘ये तेरे दास याकूब के हैं; यह मेरे प्रभु एसाव के लिए भेजी गई भेंट है। और देख, वह भी हमारे पीछे-पीछे आ रहा है।’ ”
19 He also commanded the second, the third, and all who followed the herds, "Say the same to Esau when you find him, उसने दूसरे और तीसरे झुंड के रखवालों को भी, और उन सब को जो झुंडों के पीछे-पीछे थे यही आज्ञा दी, “जब एसाव तुमसे मिले तो उससे यही कहना।
20 and you will say, 'Also, your servant Jacob is behind us.'" For he thought, "I will appease him with the gift ahead of me, then see his face; perhaps he'll accept me." साथ ही यह भी कहना, ‘देख, तेरा दास याकूब हमारे पीछे-पीछे आ रहा है।’ ” क्योंकि उसने सोचा, “जो भेंट मेरे आगे-आगे जा रही है उसके द्वारा मैं उसके क्रोध को शांत करके उसका दर्शन करूँगा। हो सकता है कि वह मुझे स्वीकार करे।”
21 So the gift passed on ahead of him, and he himself stayed that night in the camp. अतः भेंट उससे पहले ही पार उतर गई, और वह स्वयं उस रात तंबू में रहा।
22 That night he got up, took his two wives, two female servants, and eleven sons, and crossed the Jabbok ford. उसी रात वह उठा और उसने अपनी दोनों पत्‍नियों, दोनों दासियों और ग्यारह पुत्रों को साथ लेकर घाट से यब्बोक नदी को पार किया।
23 He took them and sent them across the stream, and likewise sent across everything he had. उसने उन्हें नदी के पार उतारा, और जो कुछ उसके पास था उसे भी पार भेज दिया।
24 And Jacob was left alone. And a man wrestled with him until the breaking of the day. तब याकूब अकेला रह गया और एक पुरुष भोर होने तक उससे कुश्‍ती लड़ता रहा।
25 Seeing he could not defeat Jacob, the man touched his hip socket, and Jacob's hip was wrenched as they wrestled. और जब उसने देखा कि वह याकूब पर प्रबल नहीं हो रहा तो उसने उसकी जाँघ के जोड़ को छुआ, जिस कारण उससे कुश्‍ती लड़ते समय याकूब की जाँघ का जोड़ अपने स्थान से हट गया।
26 He said, "Let me go; dawn is breaking." But Jacob said, "I won't let you go unless you bless me." तब उस पुरुष ने कहा, “मुझे जाने दे, क्योंकि भोर होने को है।” परंतु याकूब ने कहा, “जब तक तू मुझे आशीर्वाद न दे, मैं तुझे जाने न दूँगा।”
27 And he said to him, "What is your name?" And he said, "Jacob." इस पर उसने याकूब से पूछा, “तेरा नाम क्या है?” उसने कहा, “याकूब।”
28 He said, "You will no longer be named Jacob, but Israel, for you have struggled with our Father and with men, and won." तब उसने कहा, “अब से तेरा नाम याकूब नहीं बल्कि इस्राएल होगा, क्योंकि तू परमेश्‍वर और मनुष्यों से युद्ध करके प्रबल हुआ है।”
29 Jacob asked him, "Please tell me your name." He said, "Why do you ask my name?" And he blessed him there. याकूब ने उससे कहा, “मेरी विनती सुन, मुझे अपना नाम बता।” परंतु उसने कहा, “तू मेरा नाम क्यों पूछता है?” फिर उसने उसे वहीं आशीर्वाद दिया।
30 So Jacob named the place Peniel: "For I have seen our Father face to face, yet my life was saved." तब याकूब ने यह कहकर उस स्थान का नाम पनीएल रखा, “परमेश्‍वर को आमने-सामने देखने पर भी मेरा प्राण बच गया है।”
31 The sun rose upon him as he passed Penuel, limping because of his hip. जब उसने पनीएल को पार किया तो सूर्य उदय हो गया था, और वह जाँघ के जोड़ के कारण लंगड़ा रहा था।
32 This is why, even now, the Israelites won't eat the thigh muscle on the hip socket—because he struck Jacob's hip socket there, at the thigh muscle. यही कारण है कि इस्राएली पशुओं की जाँघ को जोड़नेवाली जंघानस को आज तक नहीं खाते, क्योंकि उस पुरुष ने याकूब की जाँघ के जोड़ पर जंघानस को छुआ था।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]