Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 30 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 When Rachel saw that she bore Jacob no children, Rachel envied her sister. She said to Jacob, "Give me children, or I will die!" जब राहेल ने देखा कि उससे याकूब के लिए कोई संतान उत्पन्‍न नहीं हुई, तो वह अपनी बहन से ईर्ष्या करने लगी और उसने याकूब से कहा, “मुझे भी संतान दे, नहीं तो मैं मर जाऊँगी।”
2 Jacob was furious with Rachel. He said, "Am I in our Father's place, who has withheld from you the fruit of the womb?" तब याकूब का क्रोध राहेल पर भड़क उठा, और उसने कहा, “क्या मैं परमेश्‍वर के स्थान पर हूँ, जिसने तुझे गर्भ के फल से वंचित रखा है?”
3 She said, "Here is my servant Bilhah. Go in to her, that she may bear children for me, and through her I too may build a family." राहेल ने कहा, “मेरी दासी बिल्हा यहाँ है। तू उसके पास जा कि वह मेरे घुटनों पर जन्म दे और उसके द्वारा मुझे भी संतान मिले।”
4 So she gave him Bilhah her servant as a wife, and Jacob was intimate with her. तब उसने अपनी दासी बिल्हा को उसकी पत्‍नी होने के लिए उसे दे दिया; और याकूब उसके पास गया।
5 Bilhah conceived and bore Jacob a son. बिल्हा गर्भवती हुई और याकूब से उसे एक पुत्र उत्पन्‍न हुआ।
6 Then Rachel said, "Our Father has judged me; he has also heard my voice and given me a son." Therefore she named him Dan. तब राहेल ने कहा, “परमेश्‍वर ने मेरे साथ न्याय किया है, और उसने मेरी पुकार सुनकर मुझे एक पुत्र दिया है।” इसलिए उसने उसका नाम दान रखा।
7 Bilhah, Rachel's servant, conceived again and bore Jacob a second son. तब राहेल की दासी बिल्हा फिर गर्भवती हुई और याकूब से उसे एक और पुत्र उत्पन्‍न हुआ।
8 Rachel said, "I have wrestled fiercely with my sister, and I have won." So she named him Naphtali. अतः राहेल ने कहा, “मैंने बड़ा संघर्ष करके अपनी बहन पर विजय पाई है।” इसलिए उसने उसका नाम नप्‍ताली रखा।
9 When Leah saw that she had stopped bearing children, she took Zilpah her servant and gave her to Jacob as a wife. जब लिआ ने देखा कि उसके संतान होना बंद हो गया है तो उसने अपनी दासी जिल्पा को याकूब की पत्‍नी होने के लिए दे दिया;
10 Then Leah's servant Zilpah bore Jacob a son. और लिआ की दासी जिल्पा के याकूब से एक पुत्र उत्पन्‍न हुआ।
11 Leah said, "Good fortune!" So she named him Gad. तब लिआ ने कहा, “मैं कितनी धन्य हूँ!” इसलिए उसने उसका नाम गाद रखा।
12 Leah's servant Zilpah bore Jacob a second son. फिर लिआ की दासी जिल्पा के याकूब से एक और पुत्र उत्पन्‍न हुआ।
13 Leah said, "How happy I am! For women will call me happy." So she named him Asher. तब लिआ ने कहा, “मैं कितनी धन्य हूँ; अब स्‍त्रियाँ भी मुझे धन्य कहेंगी।” इसलिए उसने उसका नाम आशेर रखा।
14 In the days of wheat harvest Reuben went out and found mandrakes in the field and brought them to his mother Leah. Then Rachel said to Leah, "Please give me some of your son's mandrakes." गेहूँ की कटनी के दिनों में रूबेन बाहर गया और उसे खेत में दूदाफल मिले। वह उन्हें अपनी माता लिआ के पास ले आया। तब राहेल ने लिआ से कहा, “अपने पुत्र के दूदाफलों में से कुछ मुझे दे।”
15 But Leah replied, "Wasn't it enough to take my husband? Now you'd take my son's mandrakes too?" Rachel said, "Fine—he can sleep with you tonight for your son's mandrakes." परंतु उसने उससे कहा, “क्या यह कम है कि तूने मेरे पति को ले लिया है? अब क्या तू मेरे पुत्र के दूदाफल भी ले लेगी?” तब राहेल ने कहा, “तेरे पुत्र के दूदाफलों के बदले याकूब आज रात तेरे साथ सो सकता है।”
16 When Jacob came from the field in the evening, Leah went out to meet him and said, "You must sleep with me, for I have indeed hired you with my son's mandrakes." So he was intimate with her that night. साँझ को जब याकूब खेत से आया ही था कि लिआ उससे मिलने गई और कहा, “आज रात तुझे मेरे पास आना होगा, क्योंकि मैंने अपने पुत्र के दूदाफल देकर तुझे पाया है।” इसलिए वह उस रात उसी के साथ सोया।
17 And our Father listened to Leah, and she conceived and bore Jacob a fifth son. तब परमेश्‍वर ने लिआ की सुनी, और वह गर्भवती हुई तथा उसके याकूब से पाँचवाँ पुत्र उत्पन्‍न हुआ।
18 Leah said, "Our Father has given me my wages because I gave my servant to my husband." So she named him Issachar. तब लिआ ने कहा, “परमेश्‍वर ने मुझे प्रतिफल दिया है, क्योंकि मैंने अपने पति को अपनी दासी दी थी।” अतः उसने उसका नाम इस्साकार रखा।
19 Leah conceived again and bore Jacob a sixth son. लिआ फिर गर्भवती हुई और उसके याकूब से छठवाँ पुत्र उत्पन्‍न‍ हुआ।
20 Then Leah said, "Our Father has endowed me with a good gift. Now my husband will honor me, because I have borne him six sons." So she named him Zebulun. तब लिआ ने कहा, “परमेश्‍वर ने मुझे उत्तम दान दिया है; अब मेरा पति मेरे ही साथ रहेगा, क्योंकि मैंने उससे छ: पुत्रों को जन्म दिया है।” अतः उसने उसका नाम जबूलून रखा।
21 Afterward she bore a daughter and named her Dinah. बाद में उसने एक पुत्री को भी जन्म दिया, और उसने उसका नाम दीना रखा।
22 Then our Father remembered Rachel; he listened to her and opened her womb. तब परमेश्‍वर ने राहेल की भी सुधि ली, और उसकी सुनकर उसकी कोख खोली।
23 She conceived and bore a son, and said, "Our Father has taken away my disgrace." इसलिए वह गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्म दिया। तब उसने कहा, “परमेश्‍वर ने मेरे अपमान को दूर कर दिया है।”
24 She named him Joseph, saying, "May our Father add to me another son." तब उसने यह कहकर उसका नाम यूसुफ रखा, “यहोवा मुझे एक और पुत्र दे।”
25 As soon as Rachel had borne Joseph, Jacob said to Laban, "Let me go back to my own home and country. जब राहेल से यूसुफ उत्पन्‍न‍ हुआ तो याकूब ने लाबान से कहा, “मुझे विदा कर कि मैं अपने स्थान और अपने देश को जाऊँ।
26 Give me my wives and my children for whom I have served you, and let me go. You know the service I have given you." मेरी स्‍त्रियाँ और मेरे बच्‍चे, जिनके लिए मैंने तेरी सेवा की है मुझे दे कि मैं चला जाऊँ, क्योंकि मैंने तेरी जो सेवा की है, उसे तू जानता है।”
27 But Laban said to him, "If I have found favor in your eyes—I have learned by divination that God has blessed me because of you." इस पर लाबान ने उससे कहा, “यदि मुझ पर तेरी कृपादृष्‍टि हो तो यहीं रह जा; क्योंकि मैंने अनुभव से जाना है कि तेरे कारण यहोवा ने मुझे आशिष दी है।”
28 He said, "Name your wages, and I will give it." फिर उसने कहा, “मुझे अपनी मज़दूरी बता, और मैं वह चुकाऊँगा।”
29 Jacob said to him, "You yourself know how I have served you, and how well your livestock has done under my care. उसने उससे कहा, “तू तो जानता है कि मैंने कैसे तेरी सेवा की है, और मैंने कैसे तेरे पशुओं की देखभाल की है।
30 For you had little before I came, and it has increased greatly; our Father has blessed you wherever I turned. But now, when will I provide for my own household also?" मेरे आने से पहले तेरे पास जो थोड़े से पशु थे, वे अब कितने बढ़ गए हैं, और जहाँ कहीं मेरे पैर पड़े वहाँ यहोवा ने तुझे आशिष दी है। परंतु मैं अपने घराने के लिए कब काम करूँगा?”
31 He asked, "What should I give you?" Jacob replied, "Give me nothing. If you'll do this one thing for me, I'll go back to grazing and guarding your flock. लाबान ने कहा, “मैं तुझे क्या दूँ?” याकूब ने उत्तर दिया, “तू मुझे कुछ न दे। यदि तू मेरे लिए यह एक काम करे तो मैं फिर तेरी भेड़-बकरियों को चराऊँगा और उनकी देखभाल करूँगा।
32 Let me pass through all your flock today, removing from it every speckled and spotted sheep and every black lamb, and the spotted and speckled among the goats, and that will be my wages. आज तू मुझे अपनी सब भेड़-बकरियों के बीच में से होकर जाने दे कि मैं उनमें से प्रत्येक चित्तीदार और चितकबरी भेड़ को, प्रत्येक काले मेमने को, तथा बकरियों में से प्रत्येक चितकबरी और चित्तीदार बकरी को अलग करूँ; ये ही मेरी मज़दूरी ठहरेंगे।
33 So my honesty will testify for me later, when you come to look into my wages. Every one that is not speckled and spotted among the goats and black among the lambs, if found with me, will be counted stolen." अतः जब आगे को मेरी मज़दूरी की बात तेरे सामने आए तो मेरी सच्‍चाई ही मेरी गवाह ठहरेगी। यदि मेरे पास चित्तीदार और चितकबरी बकरियों और काली भेड़ों को छोड़ और कुछ मिले तो वह चोरी का समझा जाए।”
34 Laban said, "Good! Let it be as you have said." लाबान ने कहा, “ठीक है, तेरे कहे अनुसार ही हो।”
35 That day Laban removed the striped and spotted male goats, all the speckled and spotted female goats—each with white on it—and every dark lamb, handing them to his sons. अत: लाबान ने उसी दिन धारीदार और चितकबरे बकरों को, तथा सब चित्तीदार और चितकबरी बकरियों को, जिन पर सफ़ेद धब्बे थे, और सब काले मेमनों को अलग किया तथा उन्हें अपने पुत्रों के हाथ सौंप दिया;
36 He set a distance of three days' journey between himself and Jacob, and Jacob pastured the rest of Laban's flock. और उसने अपने तथा याकूब के बीच तीन दिन के मार्ग की दूरी ठहराई। तब याकूब लाबान की शेष भेड़-बकरियों को चराने लगा।
37 Then Jacob took fresh branches from poplar, almond, and plane trees, and peeled white streaks in them, exposing the white of the wood. तब याकूब ने चिनार, बादाम और अर्मोन वृक्षों की हरी छड़ियाँ लीं और उन्हें कहीं-कहीं से छीलकर छड़ियों के भीतर की सफ़ेदी को उघाड़ते हुए धारीदार बना दिया।
38 He placed the peeled branches in the watering troughs in front of the flocks—the places where they came to drink. And since they bred when they came to drink, तब उसने छीली हुई छड़ियों को भेड़-बकरियों के सामने उनके पानी पीने की नाँदों, अर्थात् हौदों में रखा जहाँ वे पानी पीने आती थीं, और जब वे पानी पीने आईं तो गाभिन हो गईं।
39 the flocks bred in front of the sticks and so brought forth striped, speckled, and spotted young. इस प्रकार जब भेड़-बकरियाँ छड़ियों के सामने गाभिन हुईं, तो उन्होंने धारीदार, चित्तीदार और चितकबरे बच्‍चों को जन्म दिया।
40 Jacob separated the lambs and turned the flock to face the striped animals and all the black ones in Laban's flock. He kept his own flocks apart and did not mix them with Laban's flock. याकूब ने मेमनों को अलग किया और भेड़-बकरियों का मुँह लाबान की धारीदार और सब काली भेड़-बकरियों की ओर किया। उसने अपने झुंड को अलग रखा और उन्हें लाबान की भेड़-बकरियों में मिलने न दिया।
41 Whenever the stronger animals were breeding, Jacob would place the branches in the troughs in sight of the flock, so they would breed among the branches, और जब मोटी-ताज़ी भेड़-बकरियाँ गाभिन होने को होतीं, तो याकूब उन छड़ियों को नाँदों में उनके सामने रख देता था, जिससे वे छड़ियों को देखते हुए गाभिन हो जाएँ।
42 but for the weaker animals he would not lay them there. So the weaker animals went to Laban, and the stronger ones to Jacob. परंतु जब कमज़ोर भेड़-बकरियाँ गाभिन होने को होतीं तो वह ऐसा नहीं करता था; जिससे लाबान की भेड़-बकरियाँ कमज़ोर रहीं और मोटी-ताज़ी याकूब की हो गईं।
43 So the man became exceedingly rich and had large flocks, female servants and male servants, and camels and donkeys. इस प्रकार वह बहुत अधिक धनी हो गया, और उसके पास बहुत सी भेड़-बकरियाँ, दास-दासियाँ, ऊँट, और गधे हो गए।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]