Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 26 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Now there was a famine in the land, besides the earlier famine that occurred in the days of Abraham. So Isaac went to Abimelech king of the Philistines, to Gerar. फिर ऐसा हुआ कि उस देश में अकाल पड़ा, यह उस अकाल से अलग था जो पहले अब्राहम के दिनों में पड़ा था। इसलिए इसहाक पलिश्तियों के राजा अबीमेलेक के पास गरार को गया।
2 Our Father appeared to him and said, "Do not go down to Egypt; settle in the land that I will tell you about. वहाँ यहोवा ने उसे दर्शन देकर कहा, “मिस्र देश को मत जा; उसी देश में रह जो मैं तुझे बताऊँगा।
3 Stay in this land, and I will be with you and bless you, for I will give all these lands to you and your offspring, and I will fulfill the oath that I swore to Abraham your father. तू इसी देश में रह और मैं तेरे साथ रहूँगा तथा तुझे आशिष दूँगा; और ये सब देश मैं तुझे और तेरे वंश को दूँगा, और जो शपथ मैंने तेरे पिता अब्राहम से खाई है, उसे पूरी करूँगा।
4 I will multiply your offspring like the stars in the sky and will give to your offspring all these lands, and through your offspring all the nations of the earth will be blessed, मैं तेरे वंश को आकाश के तारागण के समान बढ़ाऊँगा, और तेरे वंश को ये सब देश दूँगा, तथा तेरे वंश के कारण पृथ्वी की सारी जातियाँ आशिष पाएँगी;
5 because Abraham obeyed my voice and kept my charge, my commandments, my statutes, and my laws." क्योंकि अब्राहम ने मेरी बात मानी, और जो कुछ मैंने उसे सौंपा था उसे पूरा किया, तथा मेरी आज्ञाओं, विधियों और व्यवस्था का पालन किया।”
6 So Isaac settled in Gerar. इसलिए इसहाक गरार में रहा।
7 The local men asked about his wife, and he answered, "She's my sister"—afraid to say "my wife," thinking, "The men here would kill me over Rebekah, since she's beautiful." जब उस स्थान के लोगों ने उसकी पत्‍नी के विषय में पूछा, तो उसने कहा, “यह मेरी बहन है।” वह उसे अपनी पत्‍नी कहने से इसलिए डरा कि कहीं वहाँ के लोग रिबका के कारण उसे मार न डालें, क्योंकि वह अति सुंदर थी।
8 When Isaac had been there a long time, Abimelech king of the Philistines looked down through a window and saw Isaac caressing his wife Rebekah. जब उसे वहाँ रहते बहुत दिन हो गए, तो एक दिन पलिश्तियों के राजा अबीमेलेक ने खिड़की से झाँककर क्या देखा कि इसहाक अपनी पत्‍नी रिबका से प्रेम कर रहा था।
9 So Abimelech summoned Isaac and said, "She is certainly your wife! How could you say, 'She is my sister'?" Isaac said to him, "Because I thought I might die because of her." तब अबीमेलेक ने इसहाक को बुलाकर कहा, “देख, वह तो निश्‍चय तेरी पत्‍नी है! फिर तूने उसे अपनी बहन क्यों कहा?” इसहाक ने उसे उत्तर दिया, “क्योंकि मैंने सोचा कि कहीं मैं उसके कारण मार न डाला जाऊँ।”
10 Abimelech said, "What have you done to us? One of the people might easily have slept with your wife, and you'd have brought guilt on us." अबीमेलेक ने कहा, “तूने हमारे साथ ऐसा क्यों किया? इससे तो प्रजा में से कोई भी तेरी पत्‍नी के साथ कुकर्म कर लेता, और तू हमें पाप में फँसा देता।”
11 Abimelech ordered all the people, "Whoever touches this man or his wife will surely be put to death." इसलिए अबीमेलेक ने अपनी सारी प्रजा को यह आज्ञा दी, “जो कोई उस पुरुष को या उसकी पत्‍नी को छुएगा, वह निश्‍चय मार डाला जाएगा।”
12 Isaac sowed in that land and reaped a hundredfold that year, because our Father blessed him. फिर इसहाक ने उस देश में बोआई की, और उसी वर्ष सौ गुणा उपज पाई; और यहोवा ने उसे आशिष दी,
13 The man grew rich and kept growing richer until he became very wealthy. और वह न केवल धनी हो गया, बल्कि और धनी होता चला गया, यहाँ तक कि अति संपन्‍न‍ हो गया।
14 He had flocks and herds and a large household of servants, so that the Philistines envied him. उसके पास भेड़-बकरी, गाय-बैल, और बहुत से दास-दासियाँ हो गए, जिससे पलिश्ती उससे ईर्ष्या करने लगे।
15 The Philistines had filled in every well his father's servants dug in his father Abraham's days. (पलिश्तियों ने उन सब कुओं को मिट्टी से भर दिया जो उसके पिता अब्राहम के दासों ने अब्राहम के समय में खोदे थे।)
16 Abimelech said to Isaac, "Leave us—you've grown far too strong for us." तब अबीमेलेक ने इसहाक से कहा, “हमारे पास से चला जा, क्योंकि तू हमसे अधिक सामर्थी हो गया है।”
17 So Isaac left there and camped in the Valley of Gerar, and he settled there. अतः इसहाक वहाँ से चला गया, और गरार की घाटी में डेरा डालकर वहाँ रहने लगा।
18 Isaac redug the water wells dug in his father Abraham's days, which the Philistines plugged after Abraham died, and called them by the names his father had called them. तब इसहाक ने उन कुओं को फिर से खुदवाया जो उसके पिता अब्राहम के समय में खोदे गए थे, और अब्राहम की मृत्यु के बाद पलिश्तियों ने भर दिए थे; और उसने उनके वही नाम रखे, जो उसके पिता ने रखे थे।
19 But when Isaac's servants dug in the valley and found there a well of fresh spring water, जब इसहाक के दासों ने घाटी में खुदाई की तो उन्हें वहाँ बहते जल का एक सोता मिला।
20 Gerar's herders argued with Isaac's herders, saying, "The water is ours." He named the well Esek, for they argued with him. तब गरार के चरवाहों ने इसहाक के चरवाहों से झगड़ा किया और कहा, “यह पानी हमारा है।” इसलिए उसने उस कुएँ का नाम एसेक रखा; क्योंकि उन्होंने उससे झगड़ा किया था।
21 Then they dug another well, and they quarreled over that one too, so he named it Sitnah. फिर उन्होंने दूसरा कुआँ खोदा, और उसके लिए भी उन्होंने झगड़ा किया; इसलिए उसने उसका नाम सित्‍ना रखा।
22 From there he moved and dug another well; they did not quarrel over it, so he named it Rehoboth, saying, "Now our Father has made room for us; we will be fruitful in the land." तब वह वहाँ से चला गया तथा एक और कुआँ खुदवाया; उसके लिए उन्होंने झगड़ा नहीं किया। इसलिए उसने उसका नाम यह कहकर रहोबोत रखा, “अब तो यहोवा ने हमें बड़ा स्थान दिया है, और हम इस देश में फूले-फलेंगे।”
23 From there he went up to Beersheba. फिर वह वहाँ से बेर्शेबा को चला गया।
24 That night our Father appeared to him and said, "I am the God of your father Abraham. Don't be afraid, for I am with you. I will bless you and multiply your offspring, for my servant Abraham's sake." यहोवा ने उस रात उसे दर्शन देकर कहा, “मैं तेरे पिता अब्राहम का परमेश्‍वर हूँ। मत डर, क्योंकि मैं तेरे साथ हूँ, और अपने दास अब्राहम के कारण तुझे आशिष दूँगा और तेरे वंश को बहुत बढ़ाऊँगा।”
25 There he built an altar and called on the name of our Father, pitched his tent, and there Isaac's servants dug a well. तब उसने वहाँ एक वेदी बनाई, और यहोवा से प्रार्थना की, और वहीं अपना तंबू खड़ा किया; तथा इसहाक के दासों ने वहाँ एक कुआँ खोदा।
26 Abimelech came to him from Gerar with Ahuzzath his adviser and Phicol, head of his army. फिर अबीमेलेक अपने सलाहकार अहुज्‍जत और अपने सेनापति पीकोल के साथ गरार से उसके पास गया।
27 Isaac said to them, "Why come to me, since you hated me and sent me away from you?" इसहाक ने उनसे कहा, “तुम तो मुझसे बैर करते थे, और तुमने मुझे अपने बीच से निकाल दिया था; अब तुम मेरे पास क्यों आए हो?”
28 They said, "We clearly saw that God has been with you, so we said, 'Let there be an oath between us—between you and us—and let us make a covenant with you, उन्होंने कहा, “हमने तो अपनी आँखों से देखा है कि यहोवा तेरे साथ रहता है; इसलिए हमने सोचा कि अब हमारे और तेरे बीच यह शपथ ली जाए, और हम तुझसे यह वाचा बाँधें,
29 that you'll do us no harm—just as we didn't touch you but did you only good—and sent you away in peace. You are now blessed by God.'" कि तू हमें कोई हानि न पहुँचाए, ठीक वैसे ही जैसे हमने तुझे नहीं छुआ, बल्कि तेरे साथ केवल भलाई ही की और तुझे शांति से विदा किया, और अब तू यहोवा की ओर से धन्य है।”
30 So Isaac made them a feast, and they ate and drank. तब उसने उनके लिए भोज का प्रबंध किया और उन्होंने खाया-पिया।
31 Early the next morning they swore an oath to each other; Isaac sent them off, and they left him in peace. भोर को उठकर उन्होंने एक दूसरे से शपथ खाई, तब इसहाक ने उन्हें विदा किया और वे उसके पास से शांतिपूर्वक चले गए।
32 That day Isaac's servants came and told him about the well they'd dug and said, "We found water!" उसी दिन ऐसा हुआ कि इसहाक के दासों ने आकर उसे यह कहते हुए उस कुएँ के विषय में बताया जो उन्होंने खोदा था, “हमें पानी मिला है।”
33 So he named it Shibah; therefore the name of the city is Beersheba to this day. उसने उसका नाम शिबा रखा; इसी कारण उस नगर का नाम आज तक बेर्शेबा है।
34 At forty, Esau married Judith daughter of Beeri the Hittite, and Basemath daughter of Elon the Hittite. जब एसाव चालीस वर्ष का हुआ, तब उसने हित्ती बेरी की बेटी यहूदीत, और हित्ती एलोन की बेटी बासमत से विवाह कर लिया;
35 And they were a source of grief to Isaac and Rebekah. और इन बहुओं के कारण इसहाक और रिबका का मन दुःखी हुआ।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]