Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 27 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 When Isaac grew old and his eyes were too dim to see, he called Esau his older son and said, "My son." "Here I am," he answered. जब इसहाक बूढ़ा हो गया, और उसकी आँखें इतनी धुंधली हो गईं कि वह देख भी नहीं सकता था, तब उसने अपने बड़े पुत्र एसाव को बुलाकर कहा, “हे मेरे पुत्र,” उसने कहा, “क्या आज्ञा।”
2 Isaac said, "Look—I am old; I do not know the day of my death. इसहाक ने कहा, “देख, मैं तो बूढ़ा हो गया हूँ, और नहीं जानता कि कब मेरी मृत्यु का दिन आ जाए।
3 Now take your gear—quiver and bow—go out to the field and hunt game for me. इसलिए अब तू अपने हथियार, अर्थात् तरकश और धनुष लेकर मैदान में जा और मेरे लिए शिकार का मांस ले आ।
4 Then make me the tasty food I love, bring it to eat, so my soul may bless you before I die." तब मेरी पसंद का स्वादिष्‍ट भोजन बनाकर मेरे पास ले आ कि मैं उसे खाऊँ और मरने से पहले तुझे जी भरके आशीर्वाद दूँ।”
5 Rebekah listened as Isaac spoke to his son Esau. Esau went out to the field to hunt game and bring it back. जब इसहाक अपने पुत्र एसाव से यह कह रहा था, तो रिबका सुन रही थी। फिर एसाव शिकार करने के लिए जंगल में गया।
6 Rebekah said to her son Jacob, "I heard your father tell your brother Esau, इसी बीच रिबका ने अपने पुत्र याकूब से कहा, “देख, मैंने तेरे पिता को तेरे भाई एसाव से यह कहते सुना है,
7 'Bring me game, make me a tasty meal to eat, so I may bless you before our Father before I die.' ‘मेरे लिए शिकार करके ले आ, और उसका स्वादिष्‍ट भोजन तैयार कर कि मैं उसे खाऊँ और मरने से पहले यहोवा की उपस्थिति में तुझे आशीर्वाद दूँ।’
8 Now then, my son, listen to my voice and do exactly what I tell you. इसलिए अब, हे मेरे पुत्र, जो मैं तुझसे कहती हूँ वह सुन,
9 Go to the flock and get me two good young goats from there, so I can make your father tasty food, just as he loves. बाड़े में जाकर बकरियों के दो अच्छे-अच्छे बच्‍चे मेरे पास ले आ; और मैं उनसे तेरे पिता के लिए उसकी पसंद का स्वादिष्‍ट भोजन बनाऊँगी।
10 Then take it to your father to eat, so that he may bless you before he dies." तब तू उसे अपने पिता के पास ले जाना कि वह उसे खाए, और अपनी मृत्यु से पहले तुझे आशीर्वाद दे।”
11 Jacob said to his mother Rebekah, "Look, Esau my brother is a hairy man, and I'm smooth. याकूब ने अपनी माता रिबका से कहा, “सुन, मेरा भाई एसाव तो रोएँदार पुरुष है, जबकि मैं रोमहीन पुरुष हूँ।
12 What if my father feels me? I'll seem a deceiver to him, and bring on myself a curse, not a blessing." हो सकता है कि मेरा पिता मुझे टटोले; तब मैं उसकी दृष्‍टि में धोखा देनेवाला ठहरूँगा और अपने ऊपर आशीर्वाद के बदले शाप ले आऊँगा।”
13 His mother said, "My son, let your curse fall on me—just listen to my voice: go, bring them to me." परंतु उसकी माता ने उससे कहा, “हे मेरे पुत्र, तेरा शाप मुझ ही पर पड़े, बस मेरी बात मान, और जाकर उन्हें मेरे पास ले आ।”
14 So Jacob went, took the goats, and brought them to his mother, who made the tasty food his father loved. तब याकूब गया और उन्हें अपनी माता के पास ले आया, और उसकी माता ने उसके पिता की पसंद का स्वादिष्‍ट भोजन तैयार किया।
15 Then Rebekah took Esau her older son's best clothes, kept with her in the house, and dressed Jacob her younger son. तब रिबका ने अपने बड़े पुत्र एसाव के अच्छे से अच्छे वस्‍त्र लिए, जो उसके पास घर में थे, और अपने छोटे पुत्र याकूब को पहना दिए;
16 She covered his hands and smooth neck with the goat skins. और बकरियों के बच्‍चों की खाल को उसके हाथों और उसके चिकने गले पर लपेट दिया।
17 Then she handed her son Jacob the tasty meal and the bread she had made. तब उसने वह स्वादिष्‍ट भोजन और रोटी भी जो उसने बनाई थी, अपने पुत्र याकूब के हाथ में दे दी।
18 Jacob came to his father and said, "My father." He said, "Here I am. Who are you, my son?" तब वह अपने पिता के पास गया और कहा, “हे मेरे पिता,” उसने कहा, “हाँ बोल, मेरे पुत्र, तू कौन है?”
19 Jacob said to his father, "I am Esau, your firstborn. I've done as you told me. Please sit up and eat my game, so your soul may bless me." याकूब ने अपने पिता से कहा, “मैं तेरा पहलौठा एसाव हूँ। मैंने वही किया है, जो तूने कहा था। अब उठ और बैठकर मेरे शिकार के मांस में से खा तथा मुझे जी भरके आशीर्वाद दे।”
20 Isaac asked his son, "How did you find it so fast, my son?" He said, "Because your Father granted me success." इसहाक ने अपने पुत्र से कहा, “हे मेरे पुत्र, वह तुझे इतनी जल्दी कैसे मिल गया?” उसने उत्तर दिया, “तेरे परमेश्‍वर यहोवा ने उसे मेरे सामने कर दिया।”
21 Isaac said to Jacob, "Please come closer, my son, so I can feel you, to know whether you really are my son Esau or not." इसहाक ने याकूब से कहा, “हे मेरे पुत्र, निकट आ कि मैं तुझे टटोलकर जान लूँ कि तू सचमुच मेरा पुत्र एसाव है या नहीं।”
22 Jacob went to his father Isaac, who felt him and said, "The voice is Jacob's voice, but the hands are Esau's hands." तब याकूब अपने पिता इसहाक के निकट गया, और उसने उसे टटोलकर कहा, “आवाज़ याकूब की सी है, पर हाथ तो एसाव के ही लगते हैं।”
23 Isaac didn't recognize him, since Jacob's hands were as hairy as his brother Esau's hands, so Isaac blessed him. और उसने उसे नहीं पहचाना, क्योंकि उसके हाथ उसके भाई एसाव के हाथों जैसे रोएँदार थे; अतः उसने उसे आशीर्वाद दिया।
24 He asked, "Are you really my son Esau?" And he said, "I am." तब उसने पूछा, “क्या तू सचमुच मेरा पुत्र एसाव है?” और उसने कहा, “हाँ, मैं वही हूँ।”
25 Isaac said, "Serve me my son's game, so my soul may bless you." Jacob served him, and he ate; he brought him wine, and he drank. फिर उसने कहा, “उसे मेरे पास ले आ कि मैं अपने पुत्र के शिकार के मांस में से खाऊँ और तुझे जी भरके आशीर्वाद दूँ।” तब वह उसे उसके पास ले आया, और उसने खाया। वह उसके पास दाखमधु भी लाया, और उसने पिया।
26 Then his father Isaac said to him, "Come closer, my son, and kiss me." तब उसके पिता इसहाक ने उससे कहा, “हे मेरे पुत्र, अब निकट आ और मुझे चूम।”
27 So Jacob came closer and kissed him. Isaac smelled the scent of his clothes, blessed him, and said, "See—the scent of my son is like the scent of a field that our Father has blessed. अतः उसने निकट जाकर उसे चूमा। तब इसहाक ने उसके वस्‍त्रों की सुगंध पाकर उसे आशीर्वाद देते हुए कहा, “देख, मेरे पुत्र की सुगंध उस खेत की सुगंध के समान है जिसे यहोवा ने आशिष दी हो।
28 May our Father give you the dew of heaven and the richness of the earth, and an abundance of grain and new wine. परमेश्‍वर तुझे आकाश से ओस, और भूमि की उत्तम से उत्तम उपज, और बहुत सा अनाज तथा नया दाखमधु दे।
29 Let peoples serve you and nations bow to you. Rule your brothers, and let your mother's sons bow to you. Cursed be all who curse you, and blessed all who bless you." राज्य-राज्य के लोग तेरे अधीन हों, और जाति-जाति के लोग तुझे दंडवत् करें। तू अपने भाइयों का स्वामी हो, और तेरी माता के पुत्र तुझे दंडवत् करें। जो तुझे शाप दें वे शापित हों, और जो तुझे आशीर्वाद दें वे आशिष पाएँ।”
30 Just as Isaac finished blessing Jacob, and Jacob had barely left his father Isaac's presence, his brother Esau returned from the hunt. जब इसहाक याकूब को आशीर्वाद दे चुका, और याकूब अपने पिता इसहाक के पास से गया ही था कि उसका भाई एसाव शिकार करके लौटा।
31 He also made a tasty dish, brought it to his father, and said to his father, "Let my father get up and eat some of his son's game, so your soul may bless me." तब वह भी स्वादिष्‍ट भोजन बनाकर अपने पिता के पास ले आया, और उससे कहा, “हे मेरे पिता, उठ और तेरे पुत्र ने जो शिकार किया है उसका मांस खा तथा मुझे जी भरके आशीर्वाद दे।”
32 His father Isaac asked him, "Who are you?" He said, "I am your son, your firstborn, Esau." उसके पिता इसहाक ने उससे पूछा, “तू कौन है?” उसने कहा, “मैं तेरा पुत्र, तेरा पहलौठा एसाव हूँ।”
33 Isaac shook violently and said, "Who, then, hunted game and brought it to me? I ate it all before you came and blessed him—yes, blessed he will be!" तब इसहाक ने बहुत ही थरथराते हुए कहा, “फिर वह कौन था जो शिकार करके मेरे पास लाया था, और मैंने तेरे आने से पहले सब में से खाकर उसे आशीर्वाद दिया था? और वह आशीर्वाद उस पर बना भी रहेगा।”
34 When Esau heard his father's words, he let out a very loud, bitter cry and said to his father, "Bless me too, my father!" जब एसाव ने अपने पिता की बातें सुनीं तो उसने बहुत ऊँची और दु:ख भरी आवाज़ से चिल्लाकर अपने पिता से कहा, “हे मेरे पिता, मुझे भी आशीर्वाद दे।”
35 Isaac said, "Your brother came dishonestly and took your blessing." उसने कहा, “तेरा भाई धोखे से आया, और तेरा आशीर्वाद लेकर चला गया।”
36 Esau said, "Isn't he rightly named Jacob? He's cheated me twice: he took my birthright, and now he's taken my blessing." Then he asked, "Haven't you reserved a blessing for me?" एसाव ने कहा, “उसका नाम याकूब ठीक ही रखा गया था। उसने मुझे दो बार धोखा दिया है। मेरे पहलौठे होने का अधिकार तो उसने ले ही लिया था, और देख, अब मेरा आशीर्वाद भी छीन लिया है।” तब उसने पूछा, “क्या तूने मेरे लिए कोई भी आशीर्वाद नहीं रख छोड़ा है?”
37 Isaac answered Esau, "Look, I have made him lord over you, given him all his brothers as servants, and sustained him with grain and new wine. What then can I do for you, my son?" इसहाक ने एसाव को उत्तर दिया, “सुन, मैंने उसे तेरा स्वामी ठहराया है, और उसके सब भाइयों को उसके अधीन कर दिया है, और अनाज तथा नया दाखमधु देकर उसे संपन्‍न‍ किया है। इसलिए अब, हे मेरे पुत्र, मैं तेरे लिए क्या करूँ?”
38 Esau said to his father, "Do you have only one blessing, my father? Bless me too, my father!" Esau wept aloud. तब एसाव ने अपने पिता से कहा, “हे मेरे पिता, क्या तेरे पास एक ही आशीर्वाद है? हे मेरे पिता, मुझे भी आशीर्वाद दे।” यह कहकर एसाव फूट फूटकर रोने लगा।
39 Then his father Isaac replied to him, "Look—your dwelling will be away from the richness of the earth, and away from the dew of heaven above. उसके पिता इसहाक ने उससे कहा, “देख, तेरा निवास उपजाऊ भूमि से दूर हो, और ऊपर से आकाश की ओस उस पर न पडे़।
40 By your sword you will live, and you will serve your brother. But when you grow restless, you will break his yoke from your neck." तू अपनी तलवार के बल पर जीवित रहे, और अपने भाई के अधीन तो हो; परंतु जब तू व्याकुल होगा, तो उसके जुए को अपनी गर्दन पर से तोड़ फेंकेगा।”
41 Esau bore a grudge against Jacob for the blessing his father gave him, and said to himself, "My father's mourning days are near; then I will kill my brother Jacob." एसाव ने उस आशीर्वाद के कारण याकूब से बैर रखा जो उसके पिता ने याकूब को दिया था। एसाव ने अपने मन में कहा, “मेरे पिता की मृत्यु के बाद जब विलाप के दिन समाप्‍त हो जाएँगे, तब मैं अपने भाई याकूब को मार डालूँगा।”
42 Told what her older son Esau had said, Rebekah sent for her younger son Jacob and said, "Your brother Esau is consoling himself over you—he intends to kill you. जब रिबका को उसके बड़े पुत्र एसाव की ये बातें बताई गईं, तो उसने अपने छोटे पुत्र याकूब को बुलाकर उससे कहा, “सुन, तेरा भाई एसाव तुझसे बदला लेने के लिए तुझे मार डालने की योजना बना रहा है।
43 Now, my son, listen to my voice: get up, flee to my brother Laban in Haran. इसलिए अब, हे मेरे पुत्र, मेरी बात सुन, और उठकर मेरे भाई लाबान के पास हारान को भाग जा;
44 Stay with him a while—until your brother's fury subsides, और थोडे़ दिन तक उसी के पास रह जब तक कि तेरे भाई का क्रोध शांत न हो जाए।
45 until your brother's anger turns from you and he forgets what you did to him. Then I'll send and bring you back from there. Why lose both of you in one day?" जब तेरे विरुद्ध तेरे भाई का क्रोध शांत हो जाएगा और जो कुछ तूने उसके साथ किया है वह उसे भूल जाएगा, तब मैं तुझे वहाँ से बुलवा लूँगी। मैं एक ही दिन में तुम दोनों को क्यों खो बैठूँ?”
46 Rebekah said to Isaac, "I loathe my life because of these Hittite women. If Jacob takes a wife from the daughters of Heth, from this land, why should I live?" फिर रिबका ने इसहाक से कहा, “इन हित्ती लड़कियों के कारण तो मैं अपने ही जीवन से दुःखी हो गई हूँ; यदि याकूब भी इस देश की किसी लड़की से, अर्थात् किसी हित्ती लड़की से विवाह कर लेता है, तो मेरे जीवन का क्या लाभ?”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]