Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 25 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Abraham married another wife, whose name was Keturah. तब अब्राहम ने एक और स्‍त्री से विवाह किया जिसका नाम कतूरा था।
2 She gave birth to Zimran, Jokshan, Medan, Midian, Ishbak, and Shuah. उसने अब्राहम के द्वारा जिम्रान, योक्षान, मेदान, मिद्यान, यिशबाक, और शूह को जन्म दिया।
3 Jokshan fathered Sheba and Dedan. The sons of Dedan were the Asshurites, the Letushites, and the Leummites. योक्षान से शबा और ददान उत्पन्‍न हुए; और ददान के वंश में अश्शूरी, लतूशी, और लुम्मी लोग हुए।
4 Midian's sons: Ephah, Epher, Hanoch, Abida, and Eldaah—all sons of Keturah. मिद्यान के पुत्र एपा, एपेर, हनोक, अबीदा, और एल्दा हुए, ये सब कतूरा के वंशज हैं।
5 Abraham gave all that he had to Isaac. अब्राहम ने अपना सब कुछ इसहाक को दे दिया;
6 Abraham gave gifts to the sons of his concubines, then sent them away from his son Isaac while he was still alive, eastward to the east country. पर अपनी रखेलियों के पुत्रों को दान आदि देकर अपने जीते जी अपने पुत्र इसहाक के पास से पूर्वी देश में भेज दिया।
7 Abraham lived 175 years in all. अब्राहम कुल मिलाकर एक सौ पचहत्तर वर्ष जीवित रहा।
8 Abraham breathed his last, dying at a good old age, an old man full of years, and joined his people. अब्राहम ने दीर्घायु होकर अपनी पूर्ण वृद्धावस्था में अंतिम सांस ली और मर गया, और अपने लोगों में जा मिला।
9 His sons Isaac and Ishmael buried him in the cave of Machpelah, in Ephron son of Zohar the Hittite's field near Mamre. उसके पुत्र इसहाक और इश्माएल ने उसे मकपेला की गुफा में मिट्टी दी, जो हित्ती सोहर के पुत्र एप्रोन की मम्रे के सामनेवाली भूमि में थी।
10 The field that Abraham had bought from the Hittites. There Abraham was buried, with Sarah his wife. यह भूमि अब्राहम ने हित्तियों से खरीदी थी। वहीं अब्राहम को उसकी पत्‍नी सारा के पास मिट्टी दी गई।
11 After the death of Abraham, our Father blessed his son Isaac. And Isaac settled near Beer-lahai-roi. अब्राहम की मृत्यु के बाद परमेश्‍वर ने उसके पुत्र इसहाक को आशिष दी, जो लहैरोई नामक कुएँ के पास रहता था।
12 This is the family record of Ishmael, Abraham's son, whom Hagar the Egyptian, Sarah's servant, bore to Abraham. अब्राहम के पुत्र इश्माएल की वंशावली यह है, जो सारा की मिस्री दासी हाजिरा से अब्राहम के द्वारा उत्पन्‍न‍ हुआ था।
13 These are the names of Ishmael's sons, by name, in birth order: Nebaioth, Ishmael's firstborn, then Kedar, Adbeel, Mibsam, इश्माएल के पुत्रों के नाम और वंशावली यह है : इश्माएल का पहलौठा पुत्र नबायोत, फिर केदार, अद्बेल, मिबसाम,
14 Mishma, Dumah, Massa, मिश्मा, दूमा, मस्सा,
15 Hadad, Tema, Jetur, Naphish, and Kedemah. हदद, तेमा, यतूर, नापीश, और केदमा।
16 These are Ishmael's sons, these their names by their villages and encampments—twelve princes according to their tribes. इश्माएल के पुत्र यही थे, और इन्हीं के नामों के अनुसार इनके गाँवों और छावनियों के नाम भी पड़े; और यही बारह अपने-अपने कुल के प्रधान हुए।
17 Ishmael lived 137 years, then breathed his last, died, and joined his people. इश्माएल की कुल आयु एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई; तब उसने अंतिम सांस ली और मर गया, और अपने लोगों में जा मिला।
18 They settled from Havilah to Shur, east of Egypt toward Assyria; Ishmael lived in hostility toward all his relatives. उसके वंश हवीला से शूर तक, जो मिस्र के सामने अश्शूर के मार्ग में है, बस गए। उनकी अपने सब भाई-बंधुओं के साथ शत्रुता बनी रही।
19 This is the family line of Isaac, Abraham's son: Abraham fathered Isaac. अब्राहम के पुत्र इसहाक की वंशावली यह है : अब्राहम से इसहाक उत्पन्‍न‍ हुआ।
20 Isaac was forty years old when he married Rebekah, daughter of Bethuel the Aramean of Paddan-aram, sister of Laban the Aramean. इसहाक ने चालीस वर्ष की आयु में रिबका से विवाह किया, जो पद्दनराम में रहनेवाले अरामी बतूएल की बेटी और अरामी लाबान की बहन थी।
21 Isaac prayed to our Father for his wife, since she was barren; our Father granted it, and his wife Rebekah conceived. इसहाक ने अपनी पत्‍नी के लिए यहोवा से प्रार्थना की क्योंकि वह बाँझ थी। यहोवा ने उसकी प्रार्थना सुनी और उसकी पत्‍नी रिबका गर्भवती हुई।
22 But the children struggled together within her, and she said, "If this is how it is, why is this happening to me?" So she went to ask our Father. परंतु बच्‍चे उसके गर्भ ही में आपस में धक्‍का-मुक्‍की करने लगे। तब उसने कहा, “मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है?” इसलिए वह यहोवा से उसकी इच्छा पूछने गई।
23 And our Father said to her: "Two nations are in your womb; two peoples from within you will be divided: one will be stronger than the other, and the older will serve the younger." तब यहोवा ने उससे कहा, “तेरे गर्भ में दो जातियाँ हैं, और तुझमें से निकलकर दो राज्य अलग-अलग होंगे; एक राज्य दूसरे से अधिक सामर्थी होगा, और बड़ा बेटा छोटे के अधीन होगा।”
24 When the time came for her to give birth, there were twins in her womb! जब उसके प्रसव का समय आया, तो देखो, उसके गर्भ में जुड़वाँ बच्‍चे थे।
25 The first came out red, his whole body like a hairy garment; so they named him Esau. जो पहले उत्पन्‍न‍ हुआ वह लाल था, और उसका सारा शरीर कंबल के समान रोएँदार था; इसलिए उसका नाम एसाव रखा गया।
26 Then his brother came out, with his hand grasping Esau's heel, so he was named Jacob. Isaac was sixty years old when she bore them. इसके बाद उसका भाई अपने हाथ से एसाव की एड़ी पकड़े हुए उत्पन्‍न‍ हुआ, इसलिए उसका नाम याकूब रखा गया। जब रिबका ने उन्हें जन्म दिया तब इसहाक साठ वर्ष का था।
27 The boys grew up. Esau became a skilled hunter, a man of the field; Jacob was quiet, living in tents. जब लड़के बड़े हुए तो एसाव एक कुशल शिकारी बन गया जो खुले मैदान में रहा करता था; जबकि याकूब शांत स्वभाव का मनुष्य था और तंबुओं में रहा करता था।
28 Isaac loved Esau, because he had a taste for wild game, but Rebekah loved Jacob. इसहाक एसाव से प्रीति रखता था क्योंकि उसे उसके शिकार का मांस खाना पसंद था, पर रिबका याकूब से प्रीति रखती थी।
29 Jacob was cooking stew when Esau came in from the field, and he was famished. एक दिन याकूब ने कुछ दाल पकाई; और तभी एसाव मैदान से थका हुआ आया।
30 Esau said to Jacob, "Let me gulp down this red stew—I'm famished!" That's why he was named Edom. तब एसाव ने याकूब से कहा, “वह जो लाल वस्तु है, उस लाल वस्तु में से मुझे कुछ खिला, क्योंकि मैं थका हुआ हूँ।” इसी कारण उसका नाम एदोम भी पड़ा।
31 Jacob said, "Sell me your birthright now." याकूब ने कहा, “पहले मुझे अपने पहलौठे होने का अधिकार बेच दे।”
32 Esau said, "Look, I am about to die; what good is a birthright to me?" एसाव ने कहा, “देख, मैं तो अभी मरने पर हूँ, इसलिए पहलौठे के अधिकार से मेरा क्या काम?”
33 Jacob said, "Swear to me first." So he swore to him and sold his birthright to Jacob. तब याकूब ने कहा, “पहले मुझसे शपथ खा।” इसलिए उसने शपथ खाई और अपने पहलौठे होने का अधिकार याकूब को बेच दिया।
34 Jacob gave Esau bread and lentil stew; he ate, drank, got up, and left—Esau despised his birthright. याकूब ने एसाव को रोटी और मसूर की दाल दी; उसने खाया-पिया, और उठकर चला गया। इस प्रकार एसाव ने अपने पहलौठे के अधिकार को तुच्छ जाना।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]