Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 24 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Now Abraham was old, well advanced in years, and our Father had blessed Abraham in everything. अब्राहम अब वृद्ध हो गया था और उसकी आयु भी बहुत हो गई थी, तथा यहोवा ने उसे सब बातों में आशिष दी थी।
2 Abraham said to his oldest servant, who managed all he owned, "Please put your hand under my thigh, अब्राहम ने अपने उस सेवक से, जो उसके घर में प्रधान और उसकी सारी संपत्ति का प्रबंधक था, कहा, “अपना हाथ मेरी जाँघ के नीचे रख;
3 I will have you swear by the Father of heaven and earth, not to take a wife for my son from the Canaanites' daughters, among whom I live, और मुझसे आकाश और पृथ्वी के परमेश्‍वर यहोवा की शपथ खा कि जिन कनानियों के मध्य मैं रहता हूँ, तू उनकी बेटियों में से किसी को मेरे बेटे की पत्‍नी होने के लिए नहीं चुनेगा।
4 but go to my country and relatives, and get a wife for my son Isaac." बल्कि तू मेरे देश में मेरे ही कुटुंबियों के पास जाएगा, और मेरे बेटे इसहाक के लिए एक पत्‍नी लेकर आएगा।”
5 The servant asked him, "What if the woman won't follow me to this land? Must I take your son back to the land you left?" सेवक ने उससे कहा, “हो सकता है वह स्‍त्री इस देश में मेरे साथ आना न चाहे; तो क्या मुझे तेरे बेटे को उस देश में जहाँ से तू आया है ले जाना पड़ेगा?”
6 Abraham said to him, "See to it that you do not take my son back there. अब्राहम ने उससे कहा, “सावधान, तू मेरे बेटे को वहाँ न ले जाना।
7 Our Father, the Father of heaven, who took me from my father's house and the land of my relatives, who spoke to me and swore to me, 'I will give this land to your offspring'—he will send his angel ahead of you, and you will take a wife for my son from there. स्वर्ग का परमेश्‍वर यहोवा मुझे मेरे पिता के घर और मेरी जन्मभूमि से ले आया और मुझसे शपथ खाई और कहा, ‘मैं यह देश तेरे वंश को दूँगा।’ वही परमेश्‍वर यहोवा अपना दूत तेरे आगे-आगे भेजेगा कि तू वहाँ से मेरे बेटे के लिए पत्‍नी ले आए।
8 But if she won't follow you, you're released from this oath of mine; only don't take my son back there." परंतु यदि वह स्‍त्री तेरे साथ आना न चाहे तो तू मेरी इस शपथ से छूट जाएगा; पर मेरे बेटे को वहाँ न ले जाना।”
9 The servant put his hand under Abraham his master's thigh and swore to him about this. अतः उस सेवक ने अपना हाथ अपने स्वामी अब्राहम की जाँघ के नीचे रखकर उससे इस बात की शपथ खाई।
10 The servant took ten of his master's camels, and all his master's good things in hand, and set out for Aram-naharaim, the city of Nahor. तब वह सेवक अपने स्वामी के ऊँटों में से दस ऊँट, और उसकी सब उत्तम वस्तुओं में से कुछ-कुछ लेकर चल दिया, और मेसोपोटामिया में नाहोर के नगर के पास पहुँचा।
11 He had the camels kneel outside the city by the water well at evening, when women go out to draw water. उसने ऊँटों को नगर के बाहर एक कुएँ के पास बैठाया। वह साँझ का समय था, जब स्‍त्रियाँ जल भरने के लिए निकलती हैं।
12 Then he prayed, "Father of my master Abraham, please grant me success today, and show your faithful love to my master Abraham. उसने कहा, “हे यहोवा, मेरे स्वामी अब्राहम के परमेश्‍वर, आज मेरे कार्य को सफल कर, और मेरे स्वामी अब्राहम पर करुणा कर।
13 Here I stand by the spring of water, and daughters of the town's men are coming out to draw water. देख, मैं जल के इस सोते के पास खड़ा हूँ; और नगर के लोगों की बेटियाँ जल भरने के लिए बाहर आ रही हैं।
14 Let the young woman I say this to—'Please tip your jar so I may drink'—and who answers, 'Drink, and I will water your camels too'—be the one you have appointed for your servant Isaac. That is how I will know you have shown faithful love to my master." इसलिए ऐसा हो कि जिस कन्या से मैं कहूँ, ‘अपना घड़ा नीचे कर कि मैं पानी पीऊँ,’ तो वह कहे, ‘ले, पी ले, फिर मैं तेरे ऊँटों को भी पानी पिलाऊँगी,’ यह वही कन्या हो जिसे तूने अपने दास इसहाक के लिए ठहराया है; इससे मैं जान लूँगा कि तूने मेरे स्वामी पर करुणा की है।”
15 Before he finished speaking, Rebekah came out—daughter of Bethuel, son of Milcah, wife of Nahor, Abraham's brother—her jar on her shoulder. और ऐसा हुआ कि जब वह यह कह ही रहा था तो रिबका, जो अब्राहम के भाई नाहोर द्वारा उसकी पत्‍नी मिल्का से जन्मे बतूएल की बेटी थी, कंधे पर घड़ा लिए हुए आई।
16 The girl was very beautiful, a virgin no man had known. She went down to the spring, filled her jar, and came up. वह कन्या देखने में बहुत सुंदर और कुँवारी थी, और उसने किसी पुरुष का मुँह न देखा था। वह सोते की ओर नीचे उतरी, और अपना घड़ा भरकर ऊपर आई।
17 The servant ran to meet her, saying, "Please let me sip a little water from your jar." तब वह सेवक उससे भेंट करने के लिए दौड़ा, और कहा, “मुझे अपने घड़े में से थोड़ा पानी पिला दे।”
18 "Drink, my lord," she said, and quickly lowered her jar from her shoulder and gave him a drink. उसने कहा, “हे मेरे प्रभु, ले, पी ले,” और उसने फुर्ती से घड़ा अपने हाथ पर उतारकर उसे पानी पिला दिया।
19 When she finished giving him a drink, she said, "I'll draw water for your camels too, until they finish drinking." जब वह उसे पानी पिला चुकी, तब कहा, “मैं तेरे ऊँटों के लिए भी तब तक पानी लाती रहूँगी, जब तक वे पीकर तृप्‍त न हो जाएँ।”
20 She quickly emptied her jar into the trough, ran again to the well, and drew water for all his camels. तब वह फुर्ती से अपने घड़े का पानी हौद में उंडेलकर फिर पानी भरने के लिए कुएँ पर दौड़ गई, और उसके सब ऊँटों के लिए पानी भरा।
21 The man watched her silently, to know if our Father made his journey succeed, or not. वह पुरुष यह जानने के लिए उसे टकटकी लगाकर चुपचाप देखता रहा कि क्या यहोवा ने उसकी यात्रा को सफल किया है या नहीं।
22 When the camels finished drinking, the man took a gold nose ring weighing about a fifth of an ounce, and two gold bracelets for her wrists weighing about four ounces, जब ऊँट पानी पी चुके, तो उस पुरुष ने आधे तोले सोने की एक नथ और उसके हाथों के लिए दस तोले सोने के दो कंगन निकालकर उसे दिए;
23 and said, "Whose daughter are you? Please tell me, is there room in your father's house for us to spend the night?" और पूछा, “मुझे बता कि तू किसकी बेटी है, और क्या तेरे पिता के घर में जगह है कि हम वहाँ रात बिता सकें?”
24 She answered him, "I am the daughter of Bethuel, the son Milcah bore to Nahor." उसने उत्तर दिया, “मैं तो मिल्का के पुत्र बतूएल की बेटी हूँ जो नाहोर के द्वारा उत्पन्‍न हुआ था।”
25 She also said, "We have plenty of both straw and feed, and room to spend the night." फिर उसने उससे कहा, “हमारे यहाँ पुआल और चारा बहुत है, और रात बिताने के लिए जगह भी है।”
26 Then the man bowed down and worshiped our Father. तब उस पुरुष ने सिर झुकाया और यहोवा को दंडवत् करके कहा,
27 He said, "Blessed be our Father, the Father of my master Abraham, who has not abandoned his faithful love and faithfulness toward my master. As for me, he led me on the journey to my master's relatives' house." “मेरे स्वामी अब्राहम का परमेश्‍वर यहोवा धन्य है, जिसने अपनी करुणा और सच्‍चाई को मेरे स्वामी पर से नहीं हटाया। यहोवा ने यात्रा में मेरी अगुवाई की और मुझे मेरे स्वामी के भाई-बंधुओं के घर पहुँचा दिया है।”
28 Then the young woman ran and told her mother's household about these things. तब उस कन्या ने दौड़कर अपनी माता के घराने को ये बातें बताईं।
29 Now Rebekah had a brother named Laban, and Laban ran out to the man at the spring. रिबका का लाबान नामक एक भाई था। वह बाहर कुएँ के निकट खड़े उस पुरुष के पास जाने को दौड़ा।
30 Seeing the nose ring and bracelets on his sister's wrists, and hearing his sister Rebekah say, "The man told me this," he went out to the man—there he was, standing by the camels at the spring. जैसे ही उसने वह नथ और अपनी बहन के हाथों में कंगन देखे, तथा अपनी बहन रिबका की यह बात भी सुनी कि उस पुरुष ने उससे यह सब कहा है, तो वह उस पुरुष के पास गया; और देखो, वह कुएँ के निकट ऊँटों के पास खड़ा था।
31 He said, "Come in, blessed of God. Why stand outside? I've prepared the house and a place for the camels." उसने कहा, “हे यहोवा की ओर से धन्य पुरुष, भीतर आ। तू बाहर क्यों खड़ा है? मैंने घर, और ऊँटों के लिए स्थान तैयार कर दिया है।”
32 The man entered the house, and the camels were unloaded. Straw and feed were given to the camels, and water to wash his feet and the feet of the men with him. तब वह पुरुष घर के भीतर आया; और लाबान ने ऊँटों की काठियाँ खोलकर उन्हें पुआल और चारा दिया, और उसे तथा उसके साथियों को पैर धोने के लिए जल दिया।
33 Food was set before him, but he said, "I won't eat until I've said what I have to say." "Go on," said Laban. तब उसके सामने खाने के लिए कुछ रखा गया; पर उसने कहा, “मैं तब तक कुछ न खाऊँगा जब तक अपनी बात न कह दूँ।” अतः लाबान ने कहा, “कह दे।”
34 So he said, "I am Abraham's servant. तब उसने कहा, “मैं अब्राहम का सेवक हूँ।
35 Our Father has greatly blessed my master and made him wealthy, giving him flocks, herds, silver, gold, male and female servants, camels, and donkeys. यहोवा ने मेरे स्वामी को बड़ी आशिष दी है, इसलिए वह धनी हो गया है; और उसने उसे भेड़-बकरियाँ, गाय-बैल, सोना-चाँदी, दास-दासियाँ, ऊँट और गधे दिए हैं।
36 Sarah, my master's wife, bore him a son in her old age; Abraham has given Isaac all he owns. मेरे स्वामी की पत्‍नी सारा ने अपने बुढ़ापे में उसके द्वारा एक पुत्र को जन्म दिया है, और मेरे स्वामी ने उसे अपना सब कुछ दे दिया है।
37 My master made me swear, 'Don't take a wife for my son from the Canaanite women whose land I live in, मेरे स्वामी ने मुझे यह कहकर शपथ खिलाई है, ‘तू मेरे बेटे के लिए उन कनानियों की लड़कियों में से कोई स्‍त्री लेकर न आना जिनके देश में मैं रहता हूँ।
38 but go to my father's house, to my relatives, and take a wife for my son.' बल्कि तू मेरे पिता के घर और मेरे कुटुंबियों में जाकर मेरे बेटे के लिए स्‍त्री ले आना।’
39 I said to my master, 'Perhaps the woman will not follow me.' तब मैंने अपने स्वामी से कहा, ‘हो सकता है वह स्‍त्री मेरे साथ न आए।’
40 But he said to me, 'Our Father, before whom I have walked, will send his angel with you and make your journey succeed, and you will take a wife for my son from my clan and from my father's house. परंतु उसने मुझसे कहा, ‘यहोवा, जिसके सामने मैं चलता आया हूँ, वह अपने दूत को तेरे साथ भेजेगा और तेरी यात्रा को सफल करेगा; और तू मेरे कुटुंबियों और मेरे पिता के घराने में से मेरे बेटे के लिए स्‍त्री ला सकेगा।
41 Then you'll be free of my oath once you reach my family; if they refuse to give her to you, you'll be free of my oath.' तू मेरी इस शपथ से तभी छूटेगा जब तू मेरे कुल के लोगों के पास जाएगा; और यदि वे तुझे कोई स्‍त्री नहीं देते, तो तू मेरी शपथ से छूट जाएगा।’
42 Today when I came to the spring, I said, 'Father of my master Abraham, if you will make my journey succeed, इसलिए आज मैंने उस कुएँ के पास आकर कहा, ‘हे यहोवा, मेरे स्वामी अब्राहम के परमेश्‍वर, यदि तू मेरी इस यात्रा को सफल करे;
43 here I am, standing by the spring of water. So when a young woman comes out to draw water and I say to her, "Please give me a little water from your jar to drink," तो देख, मैं जल के इस कुएँ के पास खड़ा हूँ; और ऐसा हो कि जो कुँवारी जल भरने के लिए आए, और मैं उससे कहूँ : मुझे अपने घड़े में से थोड़ा पानी पिला।
44 and she says to me, "Drink, and I'll draw water for your camels too"—let her be the woman our Father appointed for my master's son.' और वह मुझसे कहे : पी ले, और मैं तेरे ऊँटों के पीने के लिए भी पानी भर दूँगी। वह वही स्‍त्री हो जिसे यहोवा ने मेरे स्वामी के पुत्र के लिए ठहराया है।’
45 Before I finished praying in my heart, Rebekah came out, her jar on her shoulder, went down to the spring, and drew water. I said to her, 'Please let me drink.' मैं अपने मन में यह कह ही रहा था कि देखो, रिबका कंधे पर घड़ा रखे हुए आई, और सोते के पास उतरकर पानी भरने लगी। मैंने उससे कहा, ‘मुझे पानी पिला दे।’
46 Quickly lowering her jar from her shoulder, she said, 'Drink—I'll water your camels too.' So I drank, and she watered the camels too. उसने तुरंत अपना घड़ा कंधे पर से उतारा और कहा, ‘ले, पी ले, फिर मैं तेरे ऊँटों को भी पिलाऊँगी।’ अतः मैंने पिया, और उसने ऊँटों को भी पिलाया।
47 I asked, 'Whose daughter are you?' She said, 'Bethuel's daughter, son of Nahor, whom Milcah bore him.' Then I put the ring on her nose and the bracelets on her wrists. मैंने उससे पूछा, ‘तू किसकी बेटी है?’ उसने कहा, ‘मैं तो मिल्का के पुत्र बतूएल की बेटी हूँ जो नाहोर के द्वारा उत्पन्‍न हुआ था।’ तब मैंने उसकी नाक में वह नथ और उसके हाथों में वे कंगन पहना दिए।
48 I bowed and worshiped our Father, and blessed the Father of my master Abraham, who led me on the true path to take the daughter of my master's relative for his son. फिर मैंने सिर झुकाकर यहोवा को दंडवत् किया, और अपने स्वामी अब्राहम के परमेश्‍वर यहोवा को धन्य कहा, क्योंकि उसने सही मार्ग पर मेरी अगुवाई की कि मैं अपने स्वामी के बेटे के लिए उसके कुटुंबी की बेटी को ले आऊँ।
49 Now, if you will deal in faithful love and truth with my master, tell me; if not, tell me, so I can turn right or left." इसलिए अब, यदि तुम मेरे स्वामी के प्रति कृपा और विश्‍वासयोग्यता प्रकट करना चाहते हो, तो मुझे बता दो; और यदि नहीं चाहते, तो भी मुझे बता दो, ताकि मैं दाहिनी या बाईं ओर चला जाऊँ।”
50 Laban and Bethuel answered, "This is from God; we can't say good or bad. तब लाबान और बतूएल ने उत्तर दिया, “यह तो यहोवा की ओर से हुआ है; इसलिए हम तुझसे भला या बुरा कुछ नहीं कह सकते।
51 Rebekah is before you; take her and go—let her be your master's son's wife, as our Father has spoken." देख, रिबका तेरे सामने है; उसे ले जा, और जैसा यहोवा ने कहा है, वह तेरे स्वामी के पुत्र की पत्‍नी हो जाए।”
52 When Abraham's servant heard their words, he bowed down to the ground before our Father. जब अब्राहम के सेवक ने उनकी ये बातें सुनीं तो उसने भूमि पर गिरकर यहोवा को दंडवत् किया।
53 The servant brought out silver and gold objects and clothing, gave them to Rebekah, and gave costly gifts to her brother and mother. तब उस सेवक ने सोने-चाँदी के गहने तथा वस्‍त्र निकालकर रिबका को दिए, उसने उसके भाई और उसकी माता को भी बहुमूल्य वस्तुएँ दीं।
54 He and the men with him ate, drank, and spent the night there. In the morning they rose, and he said, "Send me to my master." तब उसने अपने साथ आए लोगों सहित भोजन किया, और वहीं रात बिताई। जब वे भोर को उठे तो उसने कहा, “मुझे विदा करो कि मैं अपने स्वामी के पास जाऊँ।”
55 But her brother and her mother said, "Let the young woman stay with us ten days or so; then she may go." रिबका के भाई और माता ने कहा, “कन्या को हमारे पास कुछ समय और रहने दे, कम से कम दस और दिन; इसके बाद वह चली जाएगी।”
56 But he said, "Don't delay me—our Father has made my journey succeed. Send me away, let me go to my master." उसने उनसे कहा, “मुझे न रोको, क्योंकि यहोवा ने मेरी यात्रा को सफल किया है। मुझे विदा करो कि मैं अपने स्वामी के पास जाऊँ।”
57 They said, "Let us call the young woman and ask her about it." उन्होंने कहा, “हम कन्या को बुलाकर पूछ लेते हैं कि वह क्या कहती है।”
58 They called Rebekah and asked, "Will you go with this man?" "I will go," she said. तब उन्होंने रिबका को बुलाकर उससे पूछा, “क्या तू इस पुरुष के साथ जाएगी?” उसने कहा, “हाँ, मैं जाऊँगी।”
59 So they sent off their sister Rebekah and her nurse, along with Abraham's servant and his men. तब उन्होंने अपनी बहन रिबका और उसकी धाय, तथा अब्राहम के सेवक और उसके लोगों को विदा किया।
60 They blessed Rebekah, saying, "Our sister, may you become mother of thousands upon thousands; may your offspring capture the cities of those who hate them." उन्होंने रिबका को आशीर्वाद देते हुए कहा, “हे हमारी बहन, तू हज़ारों लाखों की आदिमाता हो, और तेरा वंश अपने बैरियों के नगरों पर अधिकार कर ले।”
61 Rebekah and her attendants got up, mounted the camels, and followed the man. So the servant took Rebekah and went on. तब रिबका और उसकी दासियाँ उठीं, और वे ऊँटों पर सवार होकर उस पुरुष के पीछे हो लीं। इस प्रकार वह सेवक रिबका को लेकर चल दिया।
62 Now Isaac had come from Beer-lahai-roi, for he was living in the Negev. उस समय इसहाक जो नेगेव प्रदेश में रहता था, लहैरोई नामक कुएँ से होकर लौटा था।
63 Isaac went out to meditate in the field at evening; looking up, he saw camels coming. साँझ के समय जब वह मैदान में ध्यान करने के लिए निकला, तो उसने आँखें उठाईं और क्या देखा कि ऊँट चले आ रहे हैं।
64 Rebekah also looked up, and when she saw Isaac, she got down from her camel. रिबका ने भी अपनी आँखें उठाईं, और जब उसने इसहाक को देखा तो वह ऊँट पर से उतर गई,
65 She asked the servant, "Who is that man walking across the field to meet us?" "My master," he answered. So she took her veil and covered herself. और उसने सेवक से पूछा, “यह पुरुष जो हमसे मिलने के लिए मैदान में चला आ रहा है, वह कौन है?” सेवक ने उत्तर दिया, “यह मेरा स्वामी है।” तब उसने घूँघट खींचकर अपना मुँह ढाँप लिया।
66 Then the servant told Isaac everything he had done. तब सेवक ने इसहाक को वह सब कुछ बताया जो उसने किया था।
67 Isaac brought her into his mother Sarah's tent, married Rebekah, and loved her. So Isaac was comforted after his mother's death. फिर इसहाक रिबका को अपनी माता सारा के तंबू में ले आया, उससे विवाह किया और उसे अपनी पत्‍नी बनाकर उससे प्रेम किया। इस प्रकार इसहाक को उसकी माता की मृत्यु के बाद शांति प्राप्‍त हुई।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]