Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 21 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Now our Father visited Sarah, just as he had said, and did for her what he had promised. यहोवा ने अपने वचन के अनुसार सारा की सुधि ली; और उसने उससे जो प्रतिज्ञा की थी उसे पूरा किया।
2 Sarah conceived, bore Abraham a son in his old age, at the set time our Father had promised him. सारा गर्भवती हुई, और उसने परमेश्‍वर द्वारा नियुक्‍त समय पर अब्राहम के बुढ़ापे में उसके लिए एक पुत्र को जन्म दिया।
3 Abraham named the son Sarah had borne him Isaac. अब्राहम ने अपने उस पुत्र का नाम इसहाक रखा जो सारा से उत्पन्‍न हुआ था।
4 Abraham circumcised his son Isaac at eight days old, as our Father had commanded him. जब उसका पुत्र इसहाक आठ दिन का हुआ तो अब्राहम ने परमेश्‍वर की आज्ञा के अनुसार उसका ख़तना किया।
5 Abraham was one hundred years old when his son Isaac was born to him. जब अब्राहम का पुत्र इसहाक उत्पन्‍न हुआ तब अब्राहम एक सौ वर्ष का था।
6 Sarah said, "our Father made me laugh; everyone who hears will laugh with me." सारा ने कहा, “परमेश्‍वर ने मुझे प्रफुल्लित किया है; इसलिए जो कोई यह सुनेगा वह मेरे साथ प्रफुल्लित होगा।”
7 She added, "Who would have told Abraham that Sarah would nurse children? Yet I've borne him a son in his old age." फिर उसने यह भी कहा, “क्या कोई अब्राहम से कह सकता था कि सारा बच्‍चों को दूध पिलाएगी? पर देखो, मैंने उसके बुढ़ापे में उसके लिए एक पुत्र को जन्म दिया है।”
8 The child grew and was weaned; the day Isaac was weaned, Abraham threw a great feast. जब वह बच्‍चा बड़ा हुआ तो उसका दूध छुड़ाया गया; और अब्राहम ने इसहाक के दूध छुड़ाने के दिन एक बड़ा भोज रखा।
9 But Sarah saw the son whom Hagar the Egyptian had borne to Abraham, and he was mocking. तब सारा ने देखा कि मिस्री हाजिरा का पुत्र, जो अब्राहम से उत्पन्‍न हुआ था, इसहाक का उपहास कर रहा है।
10 She said to Abraham, "Drive out this slave woman and her son; this slave woman's son will never inherit with my son Isaac." इस कारण उसने अब्राहम से कहा, “इस दासी और उसके पुत्र को घर से निकाल दे; क्योंकि इस दासी का पुत्र मेरे पुत्र इसहाक के साथ उत्तराधिकार में भागी नहीं होगा।”
11 This troubled Abraham deeply, because it concerned his son. अपने पुत्र के विषय में यह बात अब्राहम को बहुत बुरी लगी।
12 But our Father said to Abraham, "Don't be upset about the boy and your slave woman. Listen to Sarah in all she tells you, for your offspring will be named through Isaac. परंतु परमेश्‍वर ने अब्राहम से कहा, “उस लड़के और अपनी दासी के कारण तुझे बुरा न लगे। सारा तुझसे जो भी कहे, उसे मान, क्योंकि इसहाक से ही तेरा वंश कहलाएगा।
13 I will also make the slave woman's son a nation, since he is your offspring." मैं दासी के पुत्र से भी एक जाति उत्पन्‍न करूँगा, क्योंकि वह तेरा ही पुत्र है।”
14 Early next morning Abraham took bread and a skin of water, gave them to Hagar, put them on her shoulder along with the child, and sent her away. She left and wandered the wilderness of Beersheba. तब अब्राहम ने बड़े भोर को उठकर हाजिरा को रोटी और पानी से भरी चमड़े की थैली दी। फिर अब्राहम ने उन्हें हाजिरा के कंधे पर रखा और उसे लड़के के साथ विदा किया। हाजिरा वहाँ से चली गई, और बेर्शेबा के जंगल में भटकने लगी।
15 When the water in the waterskin was gone, she put the boy under one of the bushes. जब थैली का पानी समाप्‍त हो गया तो उसने लड़के को एक झाड़ी के नीचे छोड़ दिया।
16 She went and sat down about a bowshot away, for she said, "I can't watch the boy die." Then she sat there, lifted her voice, and wept. तब वह उसके सामने तीर गिरने के टप्पे की दूरी पर जाकर बैठ गई, क्योंकि उसने मन में कहा, “मैं अपने लड़के को मरता हुआ नहीं देख सकती।” और वह वहाँ बैठी हुई चिल्ला चिल्लाकर रोने लगी।
17 Our Father heard the boy's voice; his messenger called to Hagar from heaven: "What's wrong, Hagar? Don't be afraid—our Father has heard the boy's voice where he lies. तब परमेश्‍वर ने उस लड़के की पुकार सुनी; और परमेश्‍वर के दूत ने स्वर्ग से हाजिरा को पुकारकर कहा, “हाजिरा, तू क्यों चिंतित है? मत डर, क्योंकि जहाँ तेरा लड़का है, वहीं से परमेश्‍वर ने उसकी पुकार सुनी है।
18 Get up, lift the boy and take him by the hand, for I will make him a great nation." अब उठ, लड़के को उठा और अपने हाथ से उसे संभाल; क्योंकि मैं उससे एक बड़ी जाति बनाऊँगा।”
19 Then our Father opened her eyes; she saw a well of water, went and filled the waterskin, then gave the boy a drink. तब परमेश्‍वर ने उसकी आँखें खोलीं, और उसने पानी का एक कुआँ देखा; और उसने जाकर थैली को पानी से भर लिया और लड़के को पिलाया।
20 Our Father was with the boy as he grew up. He lived in the wilderness and became an archer. परमेश्‍वर उस लड़के के साथ था, और वह बढ़ता गया। वह जंगल में रहते हुए एक निपुण धनुर्धारी बन गया।
21 He lived in the wilderness of Paran, and his mother got him a wife from Egypt. वह पारान के जंगल में रहता था; और उसकी माँ मिस्र देश से उसके लिए एक पत्‍नी ले आई।
22 At that time, Abimelech and Phicol, commander of his army, said to Abraham, "God is with you in all you do. उन दिनों में ऐसा हुआ कि अबीमेलेक ने अपने सेनापति पीकोल को साथ लेकर अब्राहम से कहा, “जो कुछ तू करता है उसमें परमेश्‍वर तेरे साथ रहता है;
23 Now swear to me here by God that you won't betray me, my children, or my descendants. Show me and this land where you've lived as a foreigner the same kindness I've shown you." इसलिए यहाँ मेरे सामने परमेश्‍वर की शपथ खा कि तू मेरे साथ, मेरी संतान और मेरे वंशजों के साथ कभी छल न करेगा। जैसी करुणा मैंने तुझ पर की है वैसी ही तू मुझ पर और इस देश पर करता रहेगा, जिसमें तू परदेशी है।”
24 Abraham said, "I swear it." अब्राहम ने कहा, “मैं शपथ खाता हूँ।”
25 Then Abraham complained to Abimelech about a well of water that Abimelech's servants had seized. तब अब्राहम ने पानी के कुएँ के विषय में अबीमेलेक को झिड़का, जिस पर अबीमेलेक के दासों ने अधिकार कर लिया था।
26 Abimelech replied, "I don't know who did this. You didn't tell me, and I only heard of it today." तब अबीमेलेक ने कहा, “मैं नहीं जानता कि यह काम किसने किया है। तूने न तो मुझे कुछ बताया, और न मैंने आज से पहले इसके विषय में कुछ सुना था।”
27 Abraham took sheep and cattle and gave them to Abimelech, and the two made a covenant. तब अब्राहम ने अबीमेलेक को भेड़-बकरी और गाय-बैल दिए; और उन दोनों ने आपस में वाचा बाँधी।
28 Abraham set apart seven ewe lambs from the flock, तब अब्राहम ने झुंड में से सात मादा मेमनों को अलग किया।
29 and Abimelech asked Abraham, "What is the meaning of these seven ewe lambs you have set apart?" अबीमेलेक ने अब्राहम से पूछा, “इन सात मादा मेमनों को अलग करके रखने का क्या अर्थ है?”
30 He replied, "Accept these seven ewe lambs from me as proof that I dug this well." उसने उत्तर दिया, “तू इन सात मादा मेमनों को मेरे हाथ से ग्रहण कर ताकि यह मेरी ओर से इस बात की साक्षी हो कि यह कुआँ मैंने खोदा है।”
31 So that place was called Beersheba, because there the two of them swore an oath. उस स्थान का नाम बेर्शेबा पड़ा, क्योंकि वहाँ पर उन दोनों ने शपथ खाई थी।
32 So they made a covenant at Beersheba. Then Abimelech and Phicol, his army commander, returned to Philistine land. इस प्रकार उन्होंने बेर्शेबा में वाचा बाँधी। फिर अबीमेलेक और उसका सेनापति पीकोल उठकर पलिश्तियों के देश को लौट गए।
33 Abraham planted a tamarisk in Beersheba, and there he called on the name of our Father, El Olam—our everlasting Father. तब अब्राहम ने बेर्शेबा में झाऊ का एक वृक्ष लगाया, और वहाँ उसने यहोवा से, जो सनातन काल का परमेश्‍वर है, प्रार्थना की।
34 And Abraham stayed in the land of the Philistines for a long time. अब्राहम पलिश्तियों के देश में बहुत दिनों तक परदेशी होकर रहा।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]