Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 20 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Abraham traveled from there to the Negev, settled between Kadesh and Shur, and lived as a foreigner in Gerar. फिर अब्राहम वहाँ से निकलकर नेगेव प्रदेश की ओर गया, तथा कादेश और शूर के बीच बस गया। जब अब्राहम गरार देश में रह रहा था,
2 Abraham said of Sarah, his wife, "She is my sister." So Abimelech king of Gerar sent for her and took Sarah. तो उसने अपनी पत्‍नी सारा के विषय में कहा कि वह उसकी बहन है। इसलिए गरार के राजा अबीमेलेक ने सारा को बुलवाकर अपने पास रख लिया।
3 But our Father came to Abimelech in a dream that night: "You are as good as dead because of the woman you took, for she is a married woman." परंतु परमेश्‍वर ने रात को स्वप्‍न में अबीमेलेक के पास आकर कहा, “देख, जिस स्‍त्री को तूने रख लिया है उसके कारण तू मर जाएगा, क्योंकि वह विवाहित है।”
4 Abimelech had not gone near her. He said, "Sovereign God, would you destroy even an innocent nation? परंतु अबीमेलेक ने सारा को छुआ भी नहीं था, इसलिए उसने कहा, “हे प्रभु, क्या तू निर्दोष जाति का भी घात करेगा?
5 Didn't he himself tell me, 'She's my sister'? And she herself also said, 'He's my brother.' I did this with a sincere heart and innocent hands." क्या उस पुरुष ने स्वयं मुझसे नहीं कहा था कि वह उसकी बहन है? और उस स्‍त्री ने भी स्वयं कहा था कि वह उसका भाई है। मैंने तो यह कार्य शुद्ध मन और निष्कपट भाव से किया है।”
6 Then our Father said to him in the dream, "Yes, I know you did this with integrity of heart, and I have kept you from sinning against me—that's why I didn't let you touch her. तब परमेश्‍वर ने स्वप्‍न में उससे कहा, “हाँ, मैं जानता हूँ कि तूने यह शुद्ध मन से किया है, और मैंने तुझे रोक भी रखा था कि तू मेरे विरुद्ध पाप न करे। इसलिए मैंने तुझे उसे छूने भी नहीं दिया।
7 Now return the man's wife, for he's a prophet who will pray for you, and you'll live. If you don't return her, know you will surely die, you and all who are yours." अतः अब तू उस पुरुष की पत्‍नी को उसे लौटा दे, क्योंकि वह नबी है। वह तेरे लिए प्रार्थना करेगा और तू जीवित रहेगा। परंतु यदि तू उसे न लौटाए तो जान ले कि तू और जितने भी तेरे लोग हैं वे सब निश्‍चय ही मर जाएँगे।”
8 Abimelech rose early that morning, called all his servants, and told them all that had happened; the men were badly frightened. अबीमेलेक ने बड़े भोर को उठकर अपने सब सेवकों को बुलाया और उन्हें ये सब बातें बताईं; तब वे लोग बहुत डर गए।
9 Abimelech summoned Abraham and asked, "What have you done to us? How did I sin against you, that you brought a great sin on me and my kingdom? You've done to me what should never be done." फिर अबीमेलेक ने अब्राहम को बुलवाकर उससे कहा, “तूने हमारे साथ यह क्या किया है? मैंने तेरा क्या बिगाड़ा था जो तूने मेरे और मेरे राज्य के ऊपर इतना बड़ा पाप डाल दिया है? तूने मेरे साथ वह काम किया है जो नहीं किया जाना चाहिए था।”
10 Abimelech also said to Abraham, "What did you have in mind, that you did such a thing?" फिर अबीमेलेक ने अब्राहम से पूछा, “तूने क्या सोचकर ऐसा काम किया है?”
11 Abraham said, "I thought: surely there's no fear of our Father here, and they will kill me for my wife." अब्राहम ने उत्तर दिया, “मैंने यह सोचा था कि इस स्थान में परमेश्‍वर का बिलकुल भय नहीं होगा, और ये लोग मेरी पत्‍नी के कारण मुझे मार डालेंगे।
12 Besides, she truly is my sister, my father's daughter but not my mother's, and she became my wife. इसके अतिरिक्‍त वह सचमुच मेरी बहन है। वह मेरे पिता की बेटी तो है, पर मेरी माता की नहीं; और फिर वह मेरी पत्‍नी बन गई।
13 When our Father made me wander from my father's house, I told her: Show me this kindness—wherever we go, say of me, "He is my brother." और ऐसा हुआ कि जब परमेश्‍वर ने मुझे अपने पिता का घर छोड़कर निकलने की आज्ञा दी, तब मैंने उससे कहा, ‘तू मुझ पर इतनी कृपा करना कि हम जहाँ भी जाएँ, तू मेरे विषय में यही कहना कि यह मेरा भाई है।’ ”
14 Abimelech took sheep, cattle, and male and female servants, gave them to Abraham, and returned Sarah his wife to him. तब अबीमेलेक ने अब्राहम को भेड़-बकरियाँ, गाय-बैल, और दास-दासियाँ भेंट कीं, और उसकी पत्‍नी सारा को भी उसे लौटा दिया।
15 Abimelech said, "My land is open to you; settle wherever you please." और अबीमेलेक ने कहा, “देख, मेरा देश तेरे सामने है; जहाँ तुझे अच्छा लगे वहाँ बस जा।”
16 And to Sarah he said, "Look, I am giving your brother 1,000 pieces of silver. This is to cover the wrong done to you in the eyes of all who are with you; before everyone you are fully cleared." फिर उसने सारा से कहा, “देख, मैंने तेरे भाई को चाँदी के एक हज़ार सिक्‍के दिए हैं। यह तेरे लोगों की दृष्‍टि में तेरे निर्दोष होने का प्रमाण है, और तू सब के सामने दोषमुक्‍त ठहरेगी।”
17 Abraham prayed to our Father, who healed Abimelech, his wife, and his female servants, so they could bear children again, तब अब्राहम ने परमेश्‍वर से प्रार्थना की। इस पर परमेश्‍वर ने अबीमेलेक, और उसकी पत्‍नी तथा दासियों को स्वस्थ किया जिससे उनके संतानें उत्पन्‍न होने लगीं,
18 for our Father had completely closed up every womb in Abimelech's household because of Sarah, Abraham's wife. क्योंकि यहोवा ने अब्राहम की पत्‍नी सारा के कारण अबीमेलेक के घर की सब स्‍त्रियों की कोख बंद कर दी थी।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]