Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 22 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Some time later, our Father tested Abraham. He said to him, "Abraham!" "Here I am," Abraham replied. इन बातों के बाद ऐसा हुआ कि परमेश्‍वर ने यह कहकर अब्राहम की परीक्षा ली, “हे अब्राहम!” उसने कहा, “क्या आज्ञा।”
2 Then our Father said, "Take your son, your only son, whom you love—Isaac. Go to the land of Moriah and offer him there as a burnt offering on one of the mountains I will name." उसने कहा, “अपने पुत्र अर्थात् अपने एकलौते पुत्र इसहाक को, जिससे तू प्रेम रखता है, साथ लेकर मोरिय्याह देश को जा; और वहाँ एक पहाड़ पर जो मैं तुझे बताऊँगा उसे होमबलि करके चढ़ा।”
3 Early next morning Abraham saddled his donkey, took two of his young men and his son Isaac, split the wood for the burnt offering, and set out for the place our Father had told him about. अतः अब्राहम बड़े भोर को उठा, और उसने अपने गधे पर काठी कसी, और अपने दो सेवकों तथा अपने पुत्र इसहाक को साथ लिया, और होमबलि के लिए लकड़ी चीरी और निकलकर उस स्थान की ओर चला जो परमेश्‍वर ने उसे बताया था।
4 On the third day Abraham looked up and saw the place in the distance. तीसरे दिन अब्राहम ने अपनी आँखें उठाईं और उस स्थान को दूर से देखा।
5 He told his young men, "Stay here with the donkey. The boy and I will go over there, worship, and return to you." तब उसने अपने सेवकों से कहा, “तुम गधे के पास यहीं ठहरो। मैं और यह लड़का वहाँ जाकर आराधना करेंगे, और फिर तुम्हारे पास लौट आएँगे।”
6 Abraham took the burnt offering wood and laid it on his son Isaac, carrying the fire and knife himself. The two walked on together. फिर अब्राहम ने होमबलि की लकड़ी लेकर अपने पुत्र इसहाक पर लादी, और आग और छुरी को अपने हाथ में लिया; और वे दोनों साथ-साथ चल पड़े।
7 Isaac said to his father Abraham, "My father?" "Here I am, my son," Abraham replied. "The fire and wood are here," Isaac said, "but where is the lamb for the burnt offering?" इसहाक ने अपने पिता अब्राहम से कहा, “पिताजी!” उसने कहा, “हाँ, बेटा?” वह बोला, “देख, आग और लकड़ी तो है पर होमबलि के लिए मेमना कहाँ है?”
8 Abraham answered, "Our Father himself will provide the lamb for the burnt offering, my son." And the two walked on together. अब्राहम ने कहा, “बेटा, होमबलि के मेमने का उपाय परमेश्‍वर स्वयं करेगा।” और वे दोनों साथ-साथ आगे बढ़े।
9 When they reached the place our Father had told him about, Abraham built the altar, arranged the wood, tied up his son Isaac, and laid him on the altar atop the wood. जब वे उस स्थान पर पहुँचे जो परमेश्‍वर ने अब्राहम को बताया था तो अब्राहम ने वहाँ एक वेदी बनाकर उस पर लकड़ियाँ सजाईं; और फिर उसने अपने पुत्र इसहाक को बाँधकर वेदी पर लकड़ियों के ऊपर रख दिया।
10 Then Abraham reached out his hand and took the knife to kill his son. फिर अब्राहम ने अपने बेटे को बलि चढ़ाने के लिए अपना हाथ बढ़ाकर छुरी उठा ली।
11 But our Father's messenger called to him from heaven, "Abraham! Abraham!" "Here I am," he answered. तब यहोवा के दूत ने स्वर्ग से उसे पुकारकर कहा, “अब्राहम, हे अब्राहम!” उसने कहा, “क्या आज्ञा?”
12 "Don't lay a hand on the boy," he said. "Do nothing to him. Now I know you fear me, since you haven't held back your son, your only son, from me." उसने कहा, “लड़के पर हाथ मत बढ़ा, और न ही उसे कोई हानि पहुँचा। मैं अब जान गया हूँ कि तू परमेश्‍वर का भय मानता है, क्योंकि तूने अपने पुत्र अर्थात् अपने एकलौते पुत्र को भी मुझे देने से इनकार नहीं किया।”
13 Abraham looked up and saw a ram behind him, caught by its horns in a thicket. He went, took the ram, and offered it as a burnt offering instead of his son. तब अब्राहम ने आँखें उठाकर देखा तो क्या पाया कि उसके पीछे एक मेढ़ा अपने सींगों से एक झाड़ी में फँसा हुआ था। अतः अब्राहम ने जाकर उस मेढ़े को लिया, और अपने पुत्र के स्थान पर उसे होमबलि के रूप में चढ़ाया।
14 Abraham named that place "The Father Will Provide," meaning "our Father will provide." To this day it is said, "On his mountain it will be provided." अब्राहम ने उस स्थान का नाम “यहोवा यिरे” रखा। इसलिए आज तक कहा जाता है कि यहोवा के पहाड़ पर उपाय किया जाएगा।
15 The messenger of our Father called to Abraham from heaven a second time, फिर यहोवा के दूत ने स्वर्ग से अब्राहम को दूसरी बार पुकारा,
16 and said, "I swear by myself, declares our Father: because you have done this and not held back your son, your only son, और कहा, “यहोवा की यह वाणी है : क्योंकि तूने यह काम किया है कि अपने पुत्र अर्थात् अपने एकलौते पुत्र को भी देने से इनकार नहीं किया, इसलिए मैं अपनी शपथ खाकर कहता हूँ कि
17 I will surely bless you and surely multiply your offspring like the stars of the sky and the sand on the seashore. Your offspring will possess the gate of his enemies, मैं तेरे वंश को आकाश के तारागण और समुद्र तट की बालू के कणों के समान अनगिनित कर दूँगा, तथा तेरा वंश अपने शत्रुओं के नगरों पर अधिकार कर लेगा;
18 and through your offspring all nations of the earth will be blessed, because you obeyed my voice." और तेरे वंश के कारण पृथ्वी की सारी जातियाँ आशिष पाएँगी, क्योंकि तूने मेरी बात मानी है।”
19 Abraham returned to his young men, and they set out together for Beersheba. Abraham settled in Beersheba. तब अब्राहम अपने सेवकों के पास लौट आया, और वे उठकर साथ-साथ बेर्शेबा को गए; और अब्राहम बेर्शेबा में रहता रहा।
20 Some time later, Abraham was told, "Milcah too has borne sons to your brother Nahor: इन बातों के पश्‍चात् ऐसा हुआ कि अब्राहम को यह संदेश मिला, “मिल्का के भी तेरे भाई नाहोर से पुत्र उत्पन्‍न‍ हुए हैं।”
21 Uz the firstborn, Buz his brother, Kemuel (the father of Aram), उनके नाम ये हैं : पहलौठा ऊस, और ऊस का भाई बूज, और कमूएल, जो अराम का पिता हुआ,
22 Chesed, Hazo, Pildash, Jidlaph, and Bethuel." फिर केसेद, हज़ो, पिल्दाश, यिद्लाप, और बतूएल।
23 Bethuel became the father of Rebekah. These were the eight sons Milcah bore to Nahor, Abraham's brother. (बतूएल से रिबका उत्पन्‍न‍ हुई।) मिल्का ने इन आठों को अब्राहम के भाई नाहोर के द्वारा जन्म दिया।
24 Nahor's concubine, whose name was Reumah, also bore children: Tebah, Gaham, Tahash, and Maacah. और नाहोर के रूमा नामक एक रखैल भी थी, जिसने तेबह, गहम, तहश, और माका को जन्म दिया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]