Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 39 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 From the blue, purple, and scarlet yarn they made finely woven garments for serving in the holy place; they made the holy garments for Aaron, as our Father commanded Moses. फिर उन्होंने पवित्रस्थान में सेवाकार्य करने के लिए नीले, बैंजनी और लाल रंग के धागों से कढ़ाई किए हुए वस्‍त्र, तथा हारून के लिए भी पवित्र वस्‍त्र बनाए, जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
2 He made the ephod of gold, of blue, purple, and scarlet yarn, and of finely woven linen. उसने एपोद को सोने से, नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े से, और बटे हुए महीन मलमल से बनाया।
3 They hammered gold into sheets, cut it into threads, and worked them into the blue, purple, and scarlet yarn and fine linen—the work of a skilled designer. फिर उन्होंने सोने को पीटकर उसके पत्तर बनाए, और उन्हें काट काटकर तार बनाए, तथा उन तारों को नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े में, और महीन मलमल में कढ़ाई करके बुन दिया।
4 They made shoulder pieces for it, joined together at its two edges. एपोद को जोड़ने के लिए उन्होंने उसके कंधों पर दो पट्टियाँ बनाईं; उसे उसके दोनों सिरों से जोड़ा गया।
5 The ephod's woven band was one piece with it, made the same way: gold, blue, purple, and scarlet yarn, and finely twisted linen, as our Father commanded Moses. कढ़ाई किया हुआ पटुका जो एपोद पर है वह भी इसी के समान बिना जोड़ का बना, वह सोने तथा नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े का, और बटे हुए महीन मलमल का बना; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
6 They made the onyx stones, mounted in gold filigree settings, engraved like seal engravings, with the names of Israel's sons. उन्होंने सुलैमानी मणियाँ काटकर सोने के खानों में जड़ दीं; उन मणियों को इस्राएल के पुत्रों के नाम के अनुसार मुद्रा के समान खोदा गया।
7 He put them on the ephod's shoulder pieces as memorial stones for Israel's sons, as our Father had commanded Moses. उसने उन्हें इस्राएलियों का स्मरण दिलानेवाली मणियों के रूप में एपोद के कंधों पर लगाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
8 He made the breastpiece—skilled work like the ephod's—of gold, blue, purple, scarlet yarn, and finely twisted linen. उसने कढ़ाई किया हुआ सीनाबंद बनाया; उसने इसे एपोद के समान सोने, तथा नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े तथा बटे हुए महीन मलमल का बनाया।
9 Square and doubled, they made the breastpiece—about nine inches long and nine inches wide, doubled. उन्होंने सीनाबंद को वर्गाकार और दोहरा बनाया, जो दोहरा करने पर एक बित्ता लंबा और एक बित्ता चौड़ा था।
10 They set in it four rows of stones. The first row was carnelian, topaz, and emerald; उन्होंने उसमें मणियों की चार पंक्‍तियाँ लगाईं। पहली पंक्‍ति में माणिक्य, पुखराज और पन्‍ना;
11 the second row, turquoise, sapphire, and emerald; और दूसरी पंक्‍ति में मरकत, नीलमणि, और हीरा;
12 the third row, jacinth, agate, and amethyst; और तीसरी पंक्‍ति में लशम, सूर्यकांत, और नीलम;
13 the fourth row, beryl, onyx, and jasper. They were enclosed in gold filigree settings. और चौथी पंक्‍ति में फीरोज़ा, सुलैमानी मणि, और यशब जड़े। ये सब सोने के खानों में जड़े गए।
14 Twelve stones, one per name of Israel's sons, each engraved like a seal with its own name, for the twelve tribes. ये बारह मणियाँ इस्राएल के पुत्रों के नामों के अनुसार थीं। प्रत्येक मणि पर मुहरों के समान बारह गोत्रों में से एक-एक का नाम खुदा हुआ था।
15 For the breastpiece they made braided chains of pure gold, like cords. उन्होंने सीनाबंद पर गुँथी हुई डोरियों के समान शुद्ध सोने की ज़ंजीरें लगाईं।
16 They made two gold filigree settings and two gold rings, fastening the two rings to the breastpiece's two ends. फिर उन्होंने सोने के दो खाने और सोने के दो कड़े बनाए, और उन दोनों कड़ों को सीनाबंद के दो सिरों पर लगाया।
17 They fastened the two gold cords to the two rings at the ends of the breastpiece. तब उन्होंने सोने की दोनों गुँथी हुई डोरियों को सीनाबंद के सिरों पर लगे दोनों कड़ों में लगाया।
18 They put the two ends of the two cords on the two filigree settings, and put them on the ephod's shoulder pieces, at its front. उन्होंने गुँथी हुई दोनों डोरियों के अन्य दोनों सिरों को दोनों खानों में लगाकर एपोद के कंधों पर उसके सामने की ओर लगाया।
19 They made two gold rings and put them on the breastpiece's two ends, on its inner edge facing the ephod. तब उन्होंने सोने के दो कड़े बनाकर सीनाबंद के दोनों सिरों पर उस छोर पर लगाया जो एपोद के भीतर की ओर है।
20 They made two gold rings and put them on the two shoulder pieces of the ephod, low on the front, near the seam above its woven band. उन्होंने सोने के दो और कड़े बनाए, और उन्हें एपोद के दोनों कंधों के बंधनों के नीचे से एपोद के कढ़ाई किए हुए पटुके के ऊपर उसके सामने के जोड़ के पास लगाया।
21 They fastened the breastpiece's rings to the ephod's rings with a blue cord, so it would rest on the ephod's woven band and not come loose from the ephod, as our Father commanded Moses. तब उन्होंने सीनाबंद को इसके कड़ों से एपोद के कड़ों के साथ नीले फीते से ऐसा बाँधा कि वह एपोद के कढ़ाई किए हुए पटुके के ऊपर रहे और सीनाबंद एपोद से अलग न हो; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
22 Bezalel made the robe of the ephod entirely of blue, the work of a weaver. फिर उसने एपोद के बागे को पूरे नीले रंग का बुनकर बनाया।
23 Its opening was in the center, like a collar's opening, with a woven binding around it so it wouldn't tear. बागे के ऊपरी भाग के बीचों-बीच एक छेद बनाया गया, उस छेद के चारों ओर कवच के छेद के समान किनारी थी कि वह फटे नहीं।
24 They made pomegranates of blue, purple, and scarlet yarn and twisted linen on the robe's hem. उन्होंने उसके नीचे के घेरे में नीले, बैंजनी और लाल रंग के बटे हुए धागों के अनार बनाए।
25 They made pure gold bells and set them between the pomegranates on the robe's hem, all around between the pomegranates. उन्होंने शुद्ध सोने की घंटियाँ भी बनाईं और उन घंटियों को बागे के नीचे के घेरे में अनारों के बीच में चारों ओर लगाया,
26 Bell and pomegranate, bell and pomegranate, around the robe's hem for serving, as our Father commanded Moses. अर्थात् सेवाकार्य के बागे के नीचेवाले घेरे में चारों ओर एक घंटी और एक अनार, फिर एक घंटी और एक अनार; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
27 For Aaron and his sons they made the tunics of fine linen, the work of a weaver, फिर उन्होंने हारून और उसके पुत्रों के लिए महीन मलमल के कपड़े के बुनाई किए हुए अंगरखे,
28 the fine-linen turban, the beautiful fine-linen caps, and linen undergarments of finely twisted linen. और महीन मलमल के कपड़े की पगड़ी, और महीन मलमल के कपड़े की सुंदर टोपियाँ, और बटे हुए महीन मलमल की जाँघिया,
29 The sash: finely woven linen, blue, purple, and scarlet yarn, embroidered work, as our Father commanded Moses. तथा बटे हुए महीन मलमल के कपड़े का और नीले, बैंजनी और लाल रंग का कढ़ाई किया हुआ कमरबंद बनाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
30 They made the holy crown's plate from pure gold, engraved like a seal: "Holy to our Father." फिर उन्होंने पवित्र मुकुट की पट्टिका शुद्ध सोने की बनाई, और उस पर मुहर के समान ये शब्द खोदकर लिखे : “यहोवा के लिए पवित्र”।
31 They tied a blue cord to it, fastening it on the turban above, as our Father commanded Moses. तब उन्होंने उसे नीले फीते से ऐसे बाँधा कि वह पगड़ी के ऊपर रहे; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
32 All the work of the tabernacle, the tent of meeting, was finished. Israelites did everything our Father commanded Moses—so they did. इस प्रकार मिलापवाले तंबू के निवासस्थान का सब काम समाप्‍त हुआ। इस्राएलियों ने वह सब किया जिसकी आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी।
33 They brought Moses the tabernacle: the tent, all its furnishings, clasps, frames, crossbars, posts, and bases; तब वे निवासस्थान को तंबू और उसकी सारी वस्तुओं सहित मूसा के पास ले आए : आँकड़े, तख़्ते, छड़ें, खंभे, खांचे;
34 the covering of red-dyed ram skins, the covering of fine leather, and the screening curtain, और लाल रंग से रंगी हुई मेढ़ों की खालों का एक आवरण, और सुइसों की खालों का एक आवरण, और भीतर का परदा;
35 the ark of the testimony with its poles and the mercy seat; साक्षीपत्र का संदूक और उसके डंडे, और प्रायश्‍चित्त का ढक्‍‍कना;
36 the table with all its utensils and the bread of the Presence; मेज़, उसके सारे पात्र, और भेंट की रोटी;
37 the pure gold lampstand, its arranged lamps, all its utensils, and oil for the light; शुद्ध सोने की दीवट, उसकी सजावट के दीपक, और उसका सारा सामान, और प्रकाश के लिए तेल,
38 the gold altar, anointing oil, fragrant incense, and the tent entrance screen; सोने की वेदी, और अभिषेक का तेल, और सुगंधित धूप, तथा तंबू के द्वार का परदा;
39 the bronze altar with its bronze grate, poles, and all its utensils, the basin and its stand; पीतल की वेदी और उसके लिए पीतल की झंझरी, उसके डंडे, और उसका सब सामान, तथा हौदी और उसके पाये;
40 the courtyard's curtains, posts, and bases, the courtyard entrance screen, ropes, pegs, and all the equipment for the tabernacle's service, the tent of meeting; आँगन के परदे, उसके खंभे तथा उनके खांचे, और आँगन के द्वार का परदा, और उसकी रस्सियाँ, खूँटे, तथा मिलापवाले तंबू के निवासस्थान की सेवा का सारा सामान;
41 and the finely woven garments for serving in the holy place, the holy garments for Aaron the priest, and his sons' garments for priestly service. पवित्रस्थान में सेवाकार्य करने के लिए कढ़ाई किए हुए वस्‍त्र, अर्थात् हारून याजक के पवित्र वस्‍त्र, और याजक का कार्य करने के लिए उसके पुत्रों के वस्‍त्र।
42 The people of Israel had done all the work just as our Father had commanded Moses. इस प्रकार यहोवा ने मूसा को जो-जो आज्ञा दी थी, उसी के अनुसार इस्राएलियों ने सब कार्य किया।
43 Moses inspected all the work: they had done it as our Father commanded—so they had done it. Moses blessed them. तब मूसा ने सारे कार्य का निरीक्षण किया, और देखो, लोगों ने यहोवा की आज्ञा के अनुसार कार्य किया था। अतः मूसा ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]