Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 38 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 He made the altar of burnt offering from acacia wood: about seven and a half feet long and wide—a square—and four and a half feet high. फिर उसने बबूल की लकड़ी की होमवेदी भी बनाई, जिसकी लंबाई और चौड़ाई पाँच-पाँच हाथ थी। यह वर्गाकार थी और इसकी ऊँचाई तीन हाथ थी।
2 He made horns on its four corners, one piece with it, and covered it with bronze. उसने उसके चारों कोनों पर सींग बनाए; वेदी और सींग एक ही टुकड़े के बने, और उसने उसे पीतल से मढ़ा।
3 He made all the altar's utensils: pots, shovels, basins, forks, and firepans—all its utensils of bronze. उसने वेदी का सारा सामान, अर्थात् उसके पात्र, फावड़े, कटोरे, काँटे, और अंगारे उठाने के करछों को बनाया। उसका यह सब सामान उसने पीतल का बनाया।
4 He made for the altar a bronze grating under its ledge, reaching halfway up. उसने वेदी के लिए पीतल की जाली की एक झंझरी बनाई, जो किनारी के नीचे से वेदी की आधी ऊँचाई तक पहुँची।
5 He cast four rings on the four corners of the bronze grating to hold the poles. उसने पीतल की झंझरी के चारों कोनों पर डंडों के आँकड़ों का काम देने के लिए चार कड़े ढाले।
6 He made acacia-wood poles and covered them with bronze. फिर उसने बबूल की लकड़ी के डंडे बनाए और उन्हें पीतल से मढ़ा।
7 He put the poles into the rings on the altar's sides, to carry it by them; he made it hollow, with boards. तब उसने डंडों को वेदी के दोनों ओर के कड़ों में डाला कि उनसे वेदी को उठाया जा सके। उसने वेदी को तख़्तों से खोखला बनाया।
8 He made the bronze basin and its bronze stand from the mirrors of the women serving at the tent of meeting's entrance. उसने पीतल की एक हौदी बनाई, और उसका पाया भी पीतल का बनाया, ये मिलापवाले तंबू के द्वार पर सेवा करनेवाली स्‍त्रियों के पीतल के दर्पणों से बनाए गए।
9 He made the courtyard. Its curtains on the south side were finely twisted linen, about 150 feet long. फिर उसने आँगन बनाया। आँगन के दक्षिणी भाग के परदे बटे हुए महीन मलमल के थे, जिनकी लंबाई एक सौ हाथ की थी।
10 Their twenty pillars and twenty bases: bronze. Pillars' hooks and bands: silver. उनके लिए बीस खंभे बने, और उनके बीस खांचे पीतल के थे। खंभों के कड़े और उनकी पट्टियाँ चाँदी की थीं।
11 The north side: 150 feet of curtains, with twenty bronze pillars and twenty bronze bases; the pillars' hooks and bands were silver. इसके उत्तरी भाग के लिए भी सौ हाथ लंबे परदे बने, और उनके लिए भी बीस खंभे बने; खंभों के बीस खांचे पीतल के थे तथा उनके कड़े और उनकी पट्टियाँ चाँदी की थीं।
12 On the west side: curtains about seventy-five feet, ten pillars, ten bases; the pillars' hooks and bands were silver. फिर पश्‍चिमी भाग के लिए पचास हाथ के परदे थे, और उनके दस खंभे तथा उनके लिए दस खांचे भी थे; खंभों के कड़े और उनकी पट्टियाँ चाँदी की थीं।
13 On the east side, toward the sunrise, the courtyard was about seventy-five feet wide. पूर्वी भाग के लिए पचास हाथ के परदे थे।
14 Curtains twenty-two and a half feet long for one side of the gate, with three pillars and three bases. द्वार के एक ओर के परदे पंद्रह हाथ के थे, जिनके लिए तीन खंभे और उनके तीन खांचे थे।
15 Same on the other side: curtains on both sides of the courtyard gate, about twenty-two and a half feet long, with three pillars and three bases each. द्वार के दूसरी ओर भी वैसा ही था; और आँगन के द्वार के इस ओर तथा उस ओर पंद्रह-पंद्रह हाथ के परदे थे; और उनके लिए तीन खंभे और उनके तीन खांचे थे।
16 All the curtains around the courtyard were of finely twisted linen. आँगन के चारों ओर के सब परदे बटे हुए महीन मलमल के थे।
17 The courtyard pillars' bases were bronze; their hooks and bands were silver; their tops' overlay was silver; all courtyard pillars were banded with silver. खंभों के खांचे पीतल के थे, और उनके कड़े तथा उनकी पट्टियाँ चाँदी की थीं, और उनके सिरे चाँदी से मढ़े गए थे; आँगन के सब खंभे चाँदी की पट्टियों से जुड़े हुए थे।
18 The courtyard's gate curtain was embroidered in blue, purple, and scarlet yarn and finely twisted linen—about thirty feet long, seven and a half feet high, like the courtyard's curtains. आँगन के द्वार के परदे पर कढ़ाई का काम किया हुआ था, और वह नीले, बैंजनी तथा लाल रंग के कपड़े और बटे हुए महीन मलमल का बना था। आँगन के परदों के समान उसकी लंबाई बीस हाथ, और उसकी ऊँचाई पाँच हाथ थी।
19 Their four pillars and four bases were bronze; their hooks, silver; the overlay of their tops and bands, silver. उनके लिए चार खंभे थे, और खंभों के चार खांचे पीतल के थे; उनके कड़े चाँदी के थे, और उनके सिरे चाँदी से मढ़े हुए थे, तथा उनकी पट्टियाँ चाँदी की बनी थीं।
20 All the pegs for the tabernacle and around the courtyard were bronze. निवासस्थान और आँगन के चारों ओर के सब खूँटे पीतल के थे।
21 These are the accounts of the tabernacle, the tabernacle of the testimony, recorded at Moses' command—the work of the Levites under Ithamar son of Aaron the priest. निवासस्थान अर्थात् साक्षीपत्र के निवासस्थान के सामान का विवरण यह है। मूसा की आज्ञा के अनुसार हारून याजक के पुत्र ईतामार की देखरेख में लेवियों द्वारा उनकी गिनती की गई थी।
22 Bezalel son of Uri, son of Hur, of Judah's tribe, made all our Father commanded Moses, जिस-जिस वस्तु के बनाने की आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उसे यहूदा के गोत्र के बसलेल ने बना दिया, जो ऊरी का पुत्र और हूर का पोता था।
23 with him was Oholiab son of Ahisamach, of the tribe of Dan, an engraver, designer, and embroiderer in blue, purple, scarlet yarn, and fine linen. उसके साथ दान के गोत्र के अहीसामाक का पुत्र ओहोलीआब था, जो गढ़नेवाला, नक्‍काशी करनेवाला, और नीले, बैंजनी और लाल रंग के तथा महीन मलमल के कपड़े में कढ़ाई करनेवाला था।
24 All the gold used for the work, in all the work of the sanctuary—the wave offering's gold—weighed about 2,193 pounds, by the sanctuary standard. पवित्रस्थान के सारे काम में जो सोना लगा अर्थात् जो सोना भेंट का था, वह पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार उनतीस किक्‍कार और सात सौ तीस शेकेल था।
25 Silver from those counted in the community weighed about 7,545 pounds, by the sanctuary standard: मंडली के गिने हुए लोगों की भेंट की चाँदी पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार एक सौ किक्‍कार और एक हज़ार सात सौ पचहत्तर शेकेल थी।
26 About a fifth of an ounce of silver per head, for each counted, twenty years old and up: 603,550 men. गिने गए लोगों में जितने बीस वर्ष और उससे अधिक आयु के थे, वे छः लाख तीन हज़ार साढ़े पाँच सौ पुरुष थे, और उनमें से प्रत्येक व्यक्‍ति की ओर से पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार एक बेका अर्थात् आधा शेकेल प्राप्‍त हुआ।
27 About 7,500 pounds of silver cast the sanctuary's bases and the veil's bases—one hundred bases from that silver, about 75 pounds each. पवित्रस्थान और परदे दोनों के खांचों को ढालने में वह सौ किक्‍कार चाँदी लग गई; एक सौ किक्‍कार से एक सौ खांचे बने, अर्थात् एक खांचा एक किक्‍कार से।
28 From the forty-five pounds of silver he made hooks for the pillars, overlaid their tops, and banded them. शेष एक हज़ार सात सौ पचहत्तर शेकेल से उसने खंभों के लिए कड़े बनाए, और खंभों के सिरों को मढ़ा, तथा उनकी पट्टियाँ भी बनाईं।
29 The bronze of the wave offering weighed about 5,310 pounds. भेंट का पीतल सत्तर किक्‍कार और दो हज़ार चार सौ शेकेल था।
30 With it he made the tent of meeting's entrance bases, the bronze altar with its bronze grating, and all the altar's utensils. उसने इससे मिलापवाले तंबू के द्वार के खांचे, पीतल की वेदी, उसके लिए पीतल की झंझरी, और वेदी का सारा सामान;
31 The bases around the courtyard, the bases of the courtyard's gate, all the tabernacle's pegs, and all the pegs around the courtyard. तथा आँगन के चारों ओर के खांचे, उसके द्वार के खांचे, निवासस्थान के सब खूँटे, और आँगन के चारों ओर के सब खूँटे भी बनाए।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]