Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 37 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Bezalel made the ark of acacia wood—about forty-five inches long, twenty-seven inches wide, and twenty-seven inches high. फिर बसलेल ने बबूल की लकड़ी का संदूक बनाया, जिसकी लंबाई ढाई हाथ, चौड़ाई डेढ़ हाथ, और ऊँचाई भी डेढ़ हाथ की थी।
2 He covered it with pure gold inside and out, and made a gold molding around it. उसने उसे भीतर और बाहर शुद्ध सोने से मढ़ा, तथा उसके चारों ओर सोने की किनारी लगाई।
3 He cast four gold rings for its four feet, two rings on one side and two on the other. उसने उसके चारों पायों के लिए सोने के चार कड़े ढाले : उसके एक ओर दो कड़े और दूसरी ओर दो कड़े।
4 He made acacia-wood poles and covered them with gold, फिर उसने बबूल की लकड़ी के डंडे बनाए, और उन्हें भी सोने से मढ़ा।
5 and he inserted the poles into the rings on the sides of the ark, to carry it. उसने उन डंडों को संदूक के दोनों ओर के कड़ों में डाला कि उनसे संदूक उठाया जा सके।
6 He made the atonement cover of pure gold—about forty-five inches long and twenty-seven inches wide. फिर उसने प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने को शुद्ध सोने का बनाया, जिसकी लंबाई ढाई हाथ, और चौड़ाई डेढ़ हाथ की थी।
7 He made two cherubim of hammered gold at the two ends of the atonement cover, उसने सोने के दो करूब बनाए; उसने उन्हें प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने के दोनों सिरों पर गढ़कर बनाया;
8 one cherub at one end, one cherub at the other; he made the cherubim of one piece with the atonement cover at its two ends. एक करूब को एक सिरे पर और दूसरे करूब को दूसरे सिरे पर। उसने प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने को और करूबों को एक ही टुकड़े से बनाया कि वे उसके दोनों सिरों पर हों।
9 The cherubim spread their wings upward, covering the atonement cover, their faces toward each other, turned toward the atonement cover. उन करूबों के पंख ऊपर से ऐसे फैले हुए बने कि प्रायश्‍चित्त का ढक्‍‍कना उनके पंखों से ढका हुआ था, और करूबों के मुँह आमने-सामने तथा प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने की ओर थे।
10 He made the table of acacia wood—about thirty-six inches long, eighteen inches wide, and twenty-seven inches high. फिर उसने बबूल की लकड़ी की एक मेज़ बनाई; उसकी लंबाई दो हाथ, चौड़ाई एक हाथ और ऊँचाई डेढ़ हाथ की थी।
11 He covered it with pure gold and made a gold molding around it. उसने उसे शुद्ध सोने से मढ़ा, और उसके चारों ओर सोने की किनारी लगाई।
12 He made a rim around it about three inches wide, with a gold molding for the rim. उसने उसके चारों ओर चार अंगुल चौड़ी एक पटरी बनाई, और उस पटरी के चारों ओर सोने की किनारी लगाई।
13 He cast four gold rings for it, fastening them at the four corners by its four legs. उसने सोने के चार कड़े ढाले और उन्हें मेज़ के चारों पायों पर चारों कोनों में लगाया।
14 The rings were close to the rim, as holders for the poles to carry the table. वे कड़े पटरी के पास ही थे कि मेज़ को उठानेवाले डंडों के आँकड़ों का काम करें।
15 He made the poles of acacia wood, plated with gold to carry the table. उसने मेज़ उठाने के लिए बबूल की लकड़ी के डंडे बनाए और उन्हें सोने से मढ़ा।
16 He made the table's utensils of pure gold—its plates, dishes, bowls, and pitchers for pouring drink offerings. उसने मेज़ पर रखे जाने के शुद्ध सोने के पात्र, अर्थात् थालियाँ, चम्मच, कटोरे, और उंडेलने के बरतन बनाए।
17 He made the lampstand of hammered pure gold—base, shaft, cups, buds, and blossoms all one piece with it. फिर उसने शुद्ध सोने की एक दीवट बनाई। उसने वह दीवट सोने से ढालकर बनाई; उसके पाये, उसकी डंडी, उसके पुष्पकोष, उसकी गाँठ और उसके फूल, सब एक ही टुकड़े के बने।
18 Six branches extended from its sides—three branches on one side and three on the other. उसके किनारों से छः डालियाँ निकलीं, तीन डालियाँ तो दीवट के एक ओर से तथा तीन डालियाँ उसके दूसरी ओर से निकलीं।
19 One branch had three almond-blossom cups, each with bud and blossom, and the next branch three more—so for all six branches extending from the lampstand. एक डाली में बादाम के फूल के समान तीन पुष्पकोष, एक गाँठ, और एक फूल बने। दूसरी डाली में भी बादाम के फूल के समान तीन पुष्पकोष, एक गाँठ, और एक फूल बने। इसी प्रकार दीवट से छः डालियाँ निकलीं।
20 On the lampstand itself were four cups shaped like almond blossoms, with their buds and blossoms. दीवट की डंडी में बादाम के फूल के समान चार पुष्पकोष उसकी गाँठों और फूलों सहित बने।
21 A bud sat under the first pair of branches from it, one under the second pair, one under the third—for all six branches. दीवट से निकली छ: डालियों में से पहली दो डालियों के नीचे एक गाँठ, दूसरी दो डालियों के नीचे एक गाँठ, और तीसरी दो डालियों के नीचे एक गाँठ बनी।
22 Its buds and branches were one piece with it—all one piece of pure, hammered gold. उनकी गाँठें और डालियाँ एक ही टुकड़े की थीं; दीवट का सब कुछ शुद्ध सोना ढालकर एक ही टुकड़े का बनाया गया था।
23 He made its seven lamps, along with its wick trimmers and trays, of pure gold. उसने दीवट के लिए सात दीपक, उसकी चिमटियाँ और उसके थाल शुद्ध सोने के बनाए।
24 He made the lampstand and all its utensils from seventy-five pounds of pure gold. उसने दीवट को सब सामान सहित किक्‍कार भर शुद्ध सोने का बनाया।
25 He made the incense altar of acacia wood—eighteen inches square, thirty-six high—its horns of one piece with it. फिर उसने बबूल की लकड़ी की एक धूपवेदी बनाई, जिसकी लंबाई और चौड़ाई एक-एक हाथ की थी। वह वर्गाकार थी, और उसकी ऊँचाई दो हाथ की थी। उसके सींग भी उसी टुकड़े से बनाए गए थे।
26 He covered it with pure gold—its top, its sides all around, its horns—and made a gold molding around it. उसने वेदी को शुद्ध सोने से मढ़ा, अर्थात् उसके ऊपरी भाग, उसके चारों पक्षों, और सींगों को। उसने इसके चारों ओर सोने की किनारी भी लगाई।
27 He made two gold rings for it below the molding on its two sides, holders for the poles to carry it. इसकी किनारी के नीचे के लिए उसने सोने के दो-दो कड़े बनाए और इन्हें इसके दोनों पक्षों पर आमने-सामने लगाया, जिससे कि वे इसके उठाने के डंडों के आँकड़ों का काम दें।
28 He made the acacia-wood poles and covered them with gold. डंडों को उसने बबूल की लकड़ी का बनाया और उन्हें सोने से मढ़ा।
29 He also made the holy anointing oil and the pure, fragrant incense—the work of a perfumer. उसने इत्र बनानेवाले की रीति के अनुसार अभिषेक का पवित्र तेल, और शुद्ध सुगंधित द्रव्य का धूप भी बनाया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]