Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 36 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Bezalel, Oholiab, and every skilled person our Father gave skill and understanding to build the sanctuary must do all the work exactly as our Father commanded. “बसलेल, ओहोलीआब और सब कार्यकुशल लोग यहोवा की सारी आज्ञा के अनुसार पवित्रस्थान को बनाने का सब प्रकार का कार्य करें जिन्हें जानने की बुद्धि और समझ यहोवा ने उन्हें दी है।”
2 Then Moses called Bezalel, Oholiab, and every skilled person in whose heart our Father put skill, everyone whose heart moved them to come and do the work. तब मूसा ने बसलेल, ओहोलीआब और उन सब कुशल कारीगरों को बुलवाया जिन्हें यहोवा ने कार्यकुशल बनाया था, अर्थात् वे सब जिनके मनों ने उन्हें पास आकर काम करने के लिए उभारा था।
3 They took from Moses all the offering the Israelites had brought for building the sanctuary. Still the people kept bringing him voluntary offerings morning after morning. उन्होंने मूसा से वह सब भेंट ले ली जो इस्राएली पवित्रस्थान के निर्माण के लिए लाए थे। परंतु लोग प्रतिदिन भोर को उसके पास अपनी इच्छा से भेंट लाते ही रहे।
4 So all the skilled workers doing all the sanctuary's work came, each from the task he was doing. तब सब कुशल कारीगर जो पवित्रस्थान का सारा कार्य कर रहे थे, एक-एक करके अपना काम छोड़कर मूसा के पास आए,
5 They told Moses, "The people are bringing much more than enough for the work our Father commanded us to do." और कहने लगे, “जिस कार्य को करने की आज्ञा यहोवा ने दी है, उसके लिए जितना कुछ चाहिए, लोग उससे अधिक ला रहे हैं।”
6 So Moses gave an order, and they sent word throughout the camp: "No man or woman is to make any more contributions for the sanctuary." And the people stopped bringing, अतः मूसा ने यह आज्ञा दी, और उसकी घोषणा सारी छावनी में करवाई गई, “कोई पुरुष या स्‍त्री पवित्रस्थान के लिए और भेंट न लाए।” इस प्रकार लोगों को और भेंट लाने से रोका गया।
7 for what they already had was enough to do all the work, and more than enough. एकत्रित सामान सारा कार्य करने के लिए पर्याप्‍त था, बल्कि उससे कहीं अधिक ही था।
8 The skilled workers made the tabernacle: ten curtains of finely twisted linen, blue, purple, and scarlet yarn, with cherubim, the work of a skilled designer. काम करनेवाले जितने कुशल कारीगर थे उन्होंने दस परदों से निवासस्थान बनाया। वे परदे बटे हुए महीन मलमल के नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़ों के बने थे, और उन पर कुशलता से करूबों की कढ़ाई की गई थी।
9 Each curtain was about forty-two feet long, six feet wide—one size for all curtains. प्रत्येक परदे की लंबाई अट्ठाइस हाथ और चौड़ाई चार हाथ की थी। सब परदे एक ही नाप के थे।
10 He joined five curtains to each other, and the other five to each other. बसलेल ने पाँच परदों को एक दूसरे से जोड़ दिया, और फिर शेष पाँच परदों को भी एक दूसरे से जोड़ दिया।
11 He put blue loops on the edge of the outer curtain in the first set, and the same on the edge of the outer curtain in the second set. उसने पहले समूह के अंतिम परदे की छोर पर नीले रंग के छल्ले लगाए, और दूसरे समूह के पहले परदे की छोर पर भी उसने वैसा ही किया।
12 He made fifty loops on the first curtain, and fifty on the edge of the curtain in the second set, loops opposite one another. उसने पहले समूह के परदे की छोर पर पचास छल्ले लगाए, और दूसरे समूह के परदे की छोर पर भी पचास छल्ले लगाए। ये छल्ले एक दूसरे के आमने-सामने थे।
13 He made fifty gold clasps and joined the curtains with them, so the tabernacle became one. फिर उसने सोने के पचास आँकड़े बनाए और इन परदों को इन्हीं आँकड़ों द्वारा एक दूसरे से ऐसा जोड़ दिया कि निवासस्थान मिलकर एक हो गया।
14 He made curtains of goat hair for the tent over the dwelling—eleven curtains. उसने निवासस्थान के ऊपर तंबू के रूप में बकरी के बालों के परदे बनाए। उसने उनसे कुल ग्यारह परदे बनाए।
15 Each curtain was about forty-five feet long, six feet wide; all eleven curtains matched in size. प्रत्येक परदे की लंबाई तीस हाथ और चौड़ाई चार हाथ की थी। ग्यारहों परदे एक ही नाप के थे।
16 He joined five of the curtains together, and the other six together. उसने पाँच परदे अलग, और फिर छः परदे अलग जोड़े।
17 He made fifty loops on the outermost curtain's edge in the first set, and fifty loops on the curtain's edge in the second set. उसने पहले समूह के सब से बाहरवाले परदे की छोर पर पचास छल्ले लगाए, और पचास छल्ले ही दूसरे समूह के सब से पहलेवाले परदे की छोर पर लगाए।
18 He made fifty bronze clasps to join the tent as one. उसने पीतल के पचास आँकड़े बनाए, और तंबू को ऐसा जोड़ दिया कि यह मिलकर एक हो जाए।
19 He made a covering for the tent from red-dyed ram skins, and a fine-leather covering above it. उसने तंबू के लिए लाल रंग से रंगी हुई मेढ़ों की खालों का एक आवरण और उसके ऊपर सुइसों की खालों का भी एक आवरण बनाया।
20 Then he made the upright frames for the tabernacle of acacia wood. फिर उसने निवासस्थान के लिए बबूल की लकड़ी के सीधे खड़े तख़्ते बनाए।
21 Each frame was about fifteen feet long and twenty-seven inches wide. प्रत्येक तख़्ते की लंबाई दस हाथ और चौड़ाई डेढ़ हाथ की थी।
22 Each frame had two tenons, joined to one another; he made all the tabernacle's frames this way. प्रत्येक तख़्ते में एक दूसरे से जोड़ने के लिए दो-दो चूलें बनीं। उसने निवासस्थान के सब तख़्तों को इसी रीति से बनाया।
23 He made the frames for the tabernacle: twenty frames for the south side. उसने निवासस्थान के लिए इस रीति से तख़्तों को बनाया : दक्षिण की ओर बीस तख़्ते;
24 He made forty silver bases under the twenty frames: two bases under one frame for its two tenons, two bases under the next for its two tenons. और इन बीसों तख़्तों के नीचे उसने चाँदी के चालीस खांचे बनाए, अर्थात् प्रत्येक तख़्ते के नीचे उसके दो चूलों के लिए दो-दो खांचे।
25 For the second side of the tabernacle, the north side, he made twenty frames, निवासस्थान के दूसरी ओर, अर्थात् उत्तरी भाग के लिए उसने बीस तख़्ते बनाए;
26 and their forty silver bases, two bases under one frame and two bases under the next frame. उनके लिए भी उसने चाँदी के चालीस खांचे बनाए, अर्थात् प्रत्येक तख़्ते के नीचे दो-दो खांचे।
27 For the rear of the tabernacle, on the west, he made six frames. निवासस्थान के पीछे की ओर, अर्थात् पश्‍चिमी भाग के लिए उसने छः तख़्ते बनाए।
28 He made two frames for the corners of the tabernacle at the rear. निवासस्थान के पिछले भाग के कोनों के लिए भी उसने दो तख़्ते बनाए।
29 Both were doubled at the bottom and joined into a single ring at the top; he did this with both, at the two corners. ये नीचे से दो भागों में थे, और ऊपर से एक कड़े में जोड़े गए थे। उसने दोनों तख़्तों को दोनों कोनों के लिए इसी रीति से जोड़ा।
30 So there were eight frames with their silver bases—sixteen bases, two under each frame. इस प्रकार आठ तख़्ते हुए और उनके चाँदी के सोलह खांचे हुए, अर्थात् प्रत्येक तख़्ते के नीचे दो-दो खांचे।
31 He made bars of acacia wood: five for the frames on one side of the tabernacle. फिर उसने बबूल की लकड़ी की छड़ें बनाईं, अर्थात् निवासस्थान के एक ओर के तख़्तों के लिए पाँच छड़ें,
32 Five bars for the frames on the tabernacle's second side, and five bars for the frames at the rear, westward. निवासस्थान के दूसरी ओर के तख़्तों के लिए पाँच छड़ें, और निवासस्थान के पीछे के पश्‍चिमी भाग के तख़्तों के लिए पाँच छड़ें बनाईं।
33 He made the middle bar to run through the frames from end to end. उसने बीचवाली छड़ को इस प्रकार बनाया कि वह तख़्तों के बीच में से होकर एक सिरे से दूसरे सिरे तक पहुँचे।
34 He overlaid the frames with gold, made gold rings to hold the bars, and overlaid the bars with gold. फिर उसने तख़्तों को सोने से मढ़ा, और छड़ों के आँकड़ों का काम देनेवाले उनके कड़ों को सोने का बनाया; और छड़ों को भी सोने से मढ़ा।
35 He wove the curtain of blue, purple, scarlet yarn, and finely twisted linen, cherubim skillfully worked in. फिर उसने नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़ों और बटे हुए महीन मलमल का एक परदा बनाया; और उस पर करूबों के चित्र की कढ़ाई की।
36 He made four acacia pillars for it, plated them with gold, gold hooks, and cast four silver bases for them. उसने उसके लिए बबूल के चार खंभे बनाए और उन्हें सोने से मढ़ा; उनके कड़े सोने के थे, और उसने उनके लिए चाँदी के चार खांचे ढाले।
37 He made a screen for the tent's entrance, embroidered in blue, purple, and scarlet yarn and finely twisted linen, उसने तंबू के द्वार के लिए नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े और बटे हुए महीन मलमल का एक परदा बनाया जिस पर कढ़ाई का काम किया गया था,
38 and its five pillars with hooks; he covered their tops and connecting rods with gold, but their five bases were bronze. और उसने उसके पाँच खंभे और उनके कड़े बनाए। उसने उनके सिरों तथा जोड़ने की पट्टियों को सोने से मढ़ा, परंतु उनके पाँच खांचे पीतल के थे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]