Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 40 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then our Father spoke to Moses, saying: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "Set up the tabernacle, the tent of meeting, on day one of month one. “पहले महीने के पहले दिन तू मिलापवाले तंबू के निवासस्थान को खड़ा कर देना।
3 Place in it the ark of the testimony, and shield the ark with the veil. उसमें साक्षीपत्र के संदूक को रखकर भीतर के परदे की आड़ में कर देना।
4 Bring in the table, arrange its setup, bring in the lampstand, and light its lamps. तू मेज़ को भीतर ले जाना और उसकी वस्तुओं को उस पर सजाना; तब तू दीवट को भीतर ले जाना और उसके दीपकों को उस पर लगा देना।
5 Put the gold incense altar before the ark of the testimony, and put the screen at the tabernacle's entrance. फिर तू साक्षीपत्र के संदूक के सामने सोने की धूपवेदी को रखना, और निवासस्थान के द्वार का परदा लगा देना।
6 Place the altar of burnt offering before the entrance to the tabernacle, the tent of meeting, तू मिलापवाले तंबू के निवासस्थान के द्वार के सामने होमवेदी को रखना।
7 and place the basin between the tent of meeting and the altar, and put water in it. फिर तू मिलापवाले तंबू और वेदी के बीच हौदी को रखना और उसमें जल भर देना।
8 Set up the courtyard all around, and hang the screen at the gate of the courtyard. तू चारों ओर से घिरा हुआ आँगन तैयार करना, और उस आँगन के द्वार पर परदा लटका देना।
9 "Take the anointing oil and anoint the tabernacle and everything in it; dedicate it and all its furnishings, and it will be holy. “तब तू अभिषेक का तेल लेना और निवासस्थान तथा उसकी सब वस्तुओं का अभिषेक करना, और उसके सारे सामान सहित उसे पवित्र करना; और वह पवित्र ठहरेगा।
10 Anoint the burnt offering altar and all its utensils; dedicate the altar, and the altar will be most holy. होमबलि की वेदी तथा उसके सब सामान का अभिषेक करना, और उसे पवित्र करना; तब वह परमपवित्र ठहरेगी।
11 Anoint the basin and its stand, and dedicate it. तू हौदी तथा उसके पाये का भी अभिषेक करना, और उसे पवित्र करना।
12 "Then bring Aaron and his sons to the tent of meeting's entrance and wash them with water. “तब तू हारून और उसके पुत्रों को मिलापवाले तंबू के प्रवेश द्वार पर लाकर जल से नहलाना।
13 Clothe Aaron in holy garments, anoint and dedicate him, to serve me as priest. फिर तू हारून को पवित्र वस्‍त्र पहनाना, और उसका अभिषेक करना, तथा उसे पवित्र करना कि वह मेरे लिए याजक का कार्य करे।
14 Bring his sons; dress them in tunics. तब तू उसके पुत्रों को लेकर आना और उन्हें अंगरखे पहनाना;
15 Anoint them as you anointed their father, so they may serve me as priests. Their anointing gives them a lasting priesthood for all generations." और जैसे तूने उनके पिता का अभिषेक किया था वैसे ही उनका भी अभिषेक करना कि वे मेरे लिए याजक का कार्य करें। उनका अभिषेक उनकी पीढ़ी-पीढ़ी के लिए उन्हें सदा का याजकपद प्रदान करेगा।”
16 Moses did everything just as our Father commanded him. इस प्रकार यहोवा ने मूसा को जो-जो आज्ञा दी थी, उसी के अनुसार उसने किया।
17 In the first month of the second year, on the first day of the month, the tabernacle was raised up. दूसरे वर्ष के पहले महीने के पहले दिन निवासस्थान खड़ा किया गया।
18 Moses raised the tabernacle: he put its bases, set its frames, put its bars, and raised its pillars. मूसा ने निवासस्थान को खड़ा किया, और उसके खांचे लगाकर उसके तख़्ते रखे, और उसकी छड़ें डालीं, और उसके खंभे खड़े किए।
19 He spread the tent over the tabernacle and put its covering over it, as our Father had commanded Moses. उसने निवासस्थान के ऊपर तंबू को फैलाया, और उसके ऊपर तंबू का आवरण लगाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
20 He took the testimony, put it in the ark, set poles on the ark, and put the mercy seat on top of the ark. उसने साक्षीपत्र को लेकर संदूक में रख दिया, तथा संदूक में डंडों को लगाकर प्रायश्‍चित्त के ढक्‍‍कने को संदूक के ऊपर रख दिया।
21 He brought the ark into the tabernacle, hung the screening veil, and covered the ark of the testimony, as our Father commanded Moses. फिर वह संदूक को निवासस्थान में लेकर आया, और भीतर के परदे को लगाकर साक्षीपत्र के संदूक को उसकी आड़ में कर दिया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
22 He set the table in the tent of meeting, on the tabernacle's north side, outside the veil, उसने मेज़ को मिलापवाले तंबू में निवासस्थान के उत्तरी भाग में परदे के बाहर रखा;
23 and arranged the bread on it before our Father, as our Father had commanded Moses. और उस पर उसने यहोवा के सामने रोटी सजाकर रखी; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
24 He put the lampstand in the tent of meeting, opposite the table, on the tabernacle's south side, उसने दीवट को मिलापवाले तंबू में निवासस्थान के दक्षिणी भाग में मेज़ के सामने रखा,
25 and set up the lamps before our Father, as our Father had commanded Moses. और दीपकों को यहोवा के सामने रखकर जला दिया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
26 He placed the golden altar in the tent of meeting in front of the veil, उसने सोने की वेदी को मिलापवाले तंबू में परदे के सामने रखा,
27 and burned fragrant incense on it, as our Father had commanded Moses. और उस पर सुगंधित धूप जलाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
28 Then he put up the screen at the entrance to the tabernacle. उसने निवासस्थान के द्वार पर परदा लगाया।
29 He placed the altar of burnt offering at the tabernacle's entrance, the tent of meeting, and offered on it the burnt offering and grain offering, as our Father commanded Moses. फिर उसने मिलापवाले तंबू के निवासस्थान के द्वार पर होमवेदी को रखा तथा उस पर होमबलि और अन्‍नबलि चढ़ाई; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
30 He set the basin between the tent of meeting and the altar, putting water in it for washing, उसने मिलापवाले तंबू और वेदी के बीच हौदी को रखा और उसमें धोने के लिए जल भरा;
31 and with it Moses, Aaron, and his sons washed their hands and feet. और मूसा, हारून और उसके पुत्रों ने उससे अपने हाथ और पैर धोए।
32 Whenever they entered the tent of meeting or neared the altar, they washed, as our Father commanded Moses. जब वे मिलापवाले तंबू में प्रवेश करते थे या जब वे वेदी के निकट जाते थे, तो अपने हाथ-पैर धोते थे; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
33 He set up the courtyard around the tabernacle and altar, and put up the screen at the courtyard gate. So Moses finished the work. उसने निवासस्थान और वेदी के चारों ओर आँगन तैयार किया, और आँगन के द्वार पर परदा लटका दिया। इस प्रकार मूसा ने कार्य को पूरा किया।
34 Then the cloud covered the tent of meeting, and the glory of our Father filled the tabernacle. तब मिलापवाले तंबू पर बादल छा गया और यहोवा का तेज निवासस्थान में भर गया।
35 Moses could not enter the tent of meeting, for the cloud settled on it, and our Father's glory filled the tabernacle. मूसा मिलापवाले तंबू में प्रवेश न कर सका, क्योंकि बादल उस पर ठहर गया था, और यहोवा का तेज निवासस्थान में भर गया था।
36 Whenever the cloud lifted from over the tabernacle, the Israelites set out on each stage of their journey; इस्राएलियों की सारी यात्रा में जब-जब वह बादल निवासस्थान के ऊपर से उठ जाता, तब-तब वे आगे प्रस्थान करते थे;
37 but if the cloud did not lift, they did not set out until the day it lifted. और यदि बादल नहीं उठता था, तो वे तब तक आगे प्रस्थान नहीं करते थे जब तक कि वह उठ न जाए।
38 For the cloud of our Father covered the tabernacle by day, with fire in it by night, visible to all the house of Israel throughout all their journeys. उनकी सारी यात्रा में यहोवा का बादल दिन में निवासस्थान के ऊपर होता था, और रात को उसी में आग होती थी, यह सब इस्राएल के समस्त घराने को दिखाई देता था।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]