Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 27 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 "Make the altar of acacia wood: seven and a half feet long, seven and a half feet wide, square, and four and a half feet high. “फिर तू बबूल की लकड़ी की एक वेदी बनवाना, जिसकी लंबाई और चौड़ाई पाँच-पाँच हाथ हो; वेदी वर्गाकार हो, और उसकी ऊँचाई तीन हाथ हो।
2 Make horns on its four corners, horns of one piece with it; overlay it with bronze. उसके चारों कोनों पर सींग बनवाना; वेदी और सींग एक ही टुकड़े के बने हों, और तू उसे पीतल से मढ़वाना।
3 Make pots to clear its ashes, shovels, basins, forks, and firepans; make all its utensils bronze. उसकी राख उठाने के पात्र, उसके फावड़े, उसके कटोरे, उसके काँटे, और अंगारे उठाने के करछों को बनवाना; उसका यह सब सामान पीतल का बनवाना।
4 Make for it a grating, a bronze net; on the net make four bronze rings at its four corners. उसके लिए पीतल की जाली की एक झंझरी बनवाना; और उसके चारों कोनों पर पीतल के चार कड़े लगवाना।
5 Set it under the ledge of the altar, so that the net reaches halfway up the altar. उस जाली को वेदी के चारों ओर की किनारी के नीचे ऐसे लगवाना कि वह वेदी की आधी ऊँचाई तक आए।
6 Make poles for the altar, poles of acacia wood, and overlay them with bronze. वेदी के लिए बबूल की लकड़ी के डंडे बनवाना, और उन्हें पीतल से मढ़वाना।
7 Put the poles through the rings, on the two sides of the altar, to carry it. डंडों को कड़ों में ऐसे डाला जाए कि जब वेदी उठाई जाए तो वे उसके दोनों ओर रहें।
8 Make it hollow, with boards, as shown to you on the mountain—so they are to make it. वेदी को तख़्तों से खोखली बनवाना; जैसी वह पर्वत पर तुझे दिखाई गई थी वैसी ही बनाई जाए।
9 "Make the tabernacle's courtyard: curtains of finely twisted linen on the south side, about 150 feet long for that side. “फिर तू निवासस्थान का आँगन बनवाना। आँगन के दक्षिणी भाग के लिए बटे हुए महीन मलमल के परदे हों, जिनकी लंबाई एक ओर सौ हाथ की हो।
10 Twenty posts with twenty bronze bases; the posts' hooks and bands, silver. इसके लिए बीस खंभे बनें, और उनके बीस खांचे पीतल के हों; खंभों के कड़े और उनकी पट्टियाँ चाँदी की हों।
11 On the north side too, curtains 150 feet long, with twenty posts, twenty bronze bases, and silver hooks and bands for the posts. इसी प्रकार इसके उत्तरी भाग के लिए भी सौ हाथ लंबे परदे हों, और उनके लिए भी बीस खंभे और उनके बीस खांचे पीतल के हों; खंभों के कड़े और उनकी पट्टियाँ चाँदी की हों।
12 For the courtyard's west width: curtains seventy-five feet long, ten posts, ten bases. फिर पश्‍चिमी भाग में आँगन की चौड़ाई के लिए पचास हाथ के परदे हों, और उनके दस खंभे तथा उनके लिए दस खांचे भी हों।
13 The width of the courtyard on the east side, toward the sunrise, is about seventy-five feet. पूर्वी भाग की ओर आँगन की चौड़ाई पचास हाथ की हो।
14 Curtains for one side of the gate: about twenty-two and a half feet, with three posts and three bases. द्वार के एक ओर के परदे पंद्रह हाथ के हों, जिनके लिए तीन खंभे और उनके तीन खांचे हों।
15 On the other side, curtains twenty-two and a half feet, three posts, three bases. द्वार के दूसरी ओर भी पंद्रह हाथ के परदे हों, जिनके लिए तीन खंभे और उनके तीन खांचे हों।
16 The courtyard gate's screen: thirty feet, blue, purple, and scarlet yarn with finely twisted linen, embroidered, with four posts and four bases. आँगन के द्वार के लिए बीस हाथ लंबा एक परदा हो जो नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े तथा बटे हुए महीन मलमल से कढ़ाई करके बनाया गया हो। उसके लिए चार खंभे और उनके चार खांचे हों।
17 All posts around the courtyard: banded with silver, hooks silver, bases bronze. “आँगन के चारों ओर के सब खंभे चाँदी की पट्टियों से जुड़े हुए हों; उनके कड़े चाँदी के और उनके खांचे पीतल के हों।
18 The courtyard: about 150 feet long, seventy-five feet wide throughout, seven and a half feet high—fine twisted linen, bronze bases. आँगन की लंबाई सौ हाथ, और चौड़ाई सब जगह से पचास हाथ की हो। उसके परदे की ऊँचाई पाँच हाथ की हो तथा वह बटे हुए महीन मलमल का बना हो। खंभों के खांचे पीतल के हों।
19 All the tabernacle's equipment, whatever its use, all its pegs, and the courtyard's pegs—all of bronze. निवासस्थान में हर प्रकार के काम आनेवाले सब बरतन, और उसके सब खूँटे तथा आँगन के भी सब खूँटे पीतल के हों।
20 "Command the Israelites to bring you pure, pressed olive oil for the light, to keep a lamp burning continually. “फिर तू इस्राएलियों को आज्ञा देना कि वे प्रकाश के लिए तेरे पास जैतून का कूटकर निकाला हुआ शुद्ध तेल ले आएँ, जिससे दीपक सदा जलता रहे।
21 In the tent of meeting, outside the curtain before the testimony, Aaron and his sons are to tend it from evening to morning before our Father—a lasting statute for their generations, on behalf of the Israelites." मिलापवाले तंबू में उस परदे के बाहर जो साक्षीपत्र के सामने है, हारून और उसके पुत्र उस दीपक को यहोवा के सामने साँझ से सुबह तक जलता हुआ रखें। यह विधि इस्राएलियों के लिए पीढ़ी से पीढ़ी तक सदा बनी रहे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]