Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 22 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 "Whoever steals an ox or sheep, then kills or sells it, repays five cattle for the ox, four sheep for the sheep. “यदि कोई मनुष्य बैल, या भेड़-बकरी को चुराकर उसे मार डाले या बेच दे, तो वह बैल के बदले पाँच बैल, और भेड़-बकरी के बदले चार भेड़-बकरी भर दे।
2 If a thief is caught breaking in and beaten to death, no bloodguilt for it. यदि चोर सेंध लगाते हुए पकड़ा जाए, और उसे इतना मारा जाए कि वह मर जाए, तो उसकी हत्या करने का दोष न लगे;
3 If sunrise finds him, bloodguilt is his. He must repay; if he has nothing, he's sold for his theft. यदि सूर्योदय हो जाए तो उसकी हत्या करने का दोष लगे। चोर हानि अवश्‍य भर दे; परंतु यदि उसके पास कुछ न हो, तो उसकी चोरी के कारण उसे बेच दिया जाए।
4 If the stolen animal is found alive in his possession—ox, donkey, or sheep—he must repay double. यदि चुराया हुआ पशु, चाहे वह बैल, गधा, या भेड़ हो, उसके पास जीवित मिले तो उसे उसका दुगुना भरना होगा।
5 "If someone lets livestock loose and it grazes in another's field or vineyard, he repays with the best of his field and the best of his vineyard. “यदि कोई अपने पशु से किसी का खेत या दाख की बारी चरवाए, अर्थात् अपने पशु को ऐसा छोड़ दे कि वह किसी दूसरे का खेत चर ले, तो वह अपने खेत या अपनी दाख की बारी की सब से अच्छी उपज में से उस हानि को भर दे।
6 "If fire spreads and catches thornbushes, burning stacked grain, standing grain, or the field, whoever started it must repay in full. “यदि कोई आग जलाए, और वह काँटों में लग जाए जिससे पूलों का ढेर या खड़ी फसल या पूरा खेत जल जाए, तो जिसने आग जलाई हो वह अवश्य हानि भर दे।
7 "If someone entrusts a neighbor with silver or goods, and it's stolen from his house, the thief—if caught—pays back double. “यदि किसी ने अपने पड़ोसी के पास रुपए या गहने रखे हों, और वे उसके घर से चोरी हो जाएँ, तो यदि चोर पकड़ा जाए तो उसे उसका दुगुना भरना होगा।
8 If the thief isn't found, the householder must come before our Father to see if he took his neighbor's property. यदि चोर पकड़ा न जाए तो घर के स्वामी को परमेश्‍वर के पास लाया जाए जिससे यह निश्‍चय हो जाए कि उसने अपने पड़ोसी की संपत्ति पर हाथ डाला है या नहीं।
9 For any disputed ox, donkey, sheep, garment, or lost item claimed as his, both come before our Father; whoever our Father condemns pays double to his neighbor. आरोप चाहे बैल, गधे, भेड़ या बकरी, चाहे वस्‍त्र या किसी भी प्रकार की खोई हुई वस्तु के विषय में क्यों न हो, जिसे वे अपनी-अपनी कहते हों, ऐसे दोनों व्यक्‍तियों का मुकदमा परमेश्‍वर के पास लाया जाए; और जिसे परमेश्‍वर दोषी ठहरा दे, वह अपने पड़ोसी को दुगुना भर दे।
10 "If someone gives his neighbor a donkey, ox, sheep, or any animal to guard, and it dies, is hurt, or is taken unseen, “यदि कोई अपने पड़ोसी को गधा या बैल या भेड़-बकरी या कोई और पशु सुरक्षित रखने के लिए दे, और वह बिना किसी के देखे मर जाए, या उसे चोट लगे, या वह हाँक दिया जाए,
11 an oath before me settles the matter between them: the keeper did not lay a hand on his neighbor's property. The owner accepts it; no repayment is due. तो उन दोनों के बीच यहोवा की शपथ खिलाई जाए कि उसने अपने पड़ोसी की संपत्ति पर हाथ नहीं डाला है। तब संपत्ति का स्वामी इसे स्वीकार करे, और दूसरे को उसका कुछ भी भरना न पड़े।
12 But if the animal was in fact stolen from him, he must make restitution to its owner. परंतु यदि वह सचमुच उसके यहाँ से चुराया गया हो, तो वह उसके स्वामी को उसकी क्षतिपूर्ति कर दे।
13 If it was torn apart, he must bring it as proof; he owes nothing for the torn animal. यदि वह किसी जंगली जानवर द्वारा फाड़ डाला गया हो, तो वह उसे प्रमाण के रूप में ले आए, तब उसे फाड़े गए पशु की क्षतिपूर्ति नहीं करनी होगी।
14 "If someone borrows an animal from a neighbor and it's injured or dies without the owner present, full repayment is required. “फिर यदि कोई अपने पड़ोसी से पशु उधार ले, और उसके स्वामी की अनुपस्थिति में उसे चोट लगे या वह मर जाए, तो वह निश्‍चय उसकी क्षतिपूर्ति कर दे।
15 If its owner was with it, he owes nothing; if the animal was hired, the fee covers the loss. यदि उसका स्वामी साथ हो, तो उसे क्षतिपूर्ति नहीं करनी होगी; और यदि वह किराए पर लिया गया हो तो उसकी क्षतिपूर्ति किराए में ही हो गई।
16 "If a man entices an unengaged virgin and sleeps with her, he must pay bride price and marry her. “यदि कोई पुरुष किसी कन्या को, जिसकी मँगनी न हुई हो, फुसलाकर उसके साथ कुकर्म करे, तो वह निश्‍चय उसका मूल्य देकर उससे विवाह कर ले।
17 If her father flatly refuses to give her to him, he must weigh silver equal to virgins' bride-price. परंतु यदि कन्या का पिता उसे देने से बिलकुल इनकार करे, तो कुकर्म करनेवाला कन्याओं के मूल्य की रीति के अनुसार मूल्य चुका दे।
18 "You shall not allow a sorceress to live. “तू जादू-टोना करनेवाली को जीवित रहने न देना।
19 "Whoever has sexual relations with an animal must surely be put to death. “जो कोई पशुगमन करे वह निश्‍चय मार डाला जाए।
20 "Whoever sacrifices to any god other than me alone must be completely destroyed. “जो कोई यहोवा को छोड़ किसी और देवता के लिए बलि चढ़ाए उसका सत्यानाश किया जाए।
21 "Do not wrong or oppress a foreigner, for you were foreigners in the land of Egypt. “तुम किसी परदेशी के साथ बुरा व्यवहार न करना और न उस पर अत्याचार करना, क्योंकि तुम भी मिस्र देश में परदेशी थे।
22 "You shall not mistreat any widow or orphan. “तुम किसी विधवा या अनाथ बच्‍चे के साथ दुर्व्यवहार न करना।
23 If you do mistreat them, and they cry out to me, I will surely hear their cry. यदि तुम उनके साथ दुर्व्यवहार करो और वे मेरी दुहाई दें, तो मैं निश्‍चय उनकी दुहाई सुनूँगा;
24 My anger will flare; I will kill you by the sword—your wives widows, your children fatherless. तब मेरा क्रोध भड़केगा, और तुम तलवार से मारे जाओगे, और तुम्हारी पत्‍नियाँ विधवा और तुम्हारे बच्‍चे अनाथ हो जाएँगे।
25 "If you lend money to my people, the poor among you, don't be a creditor to him or charge him interest. “यदि तू मेरी प्रजा में से किसी दरिद्र व्यक्‍ति को, जो तेरे बीच रहता हो, रुपए उधार दे तो सूदख़ोर के समान न बनना, अर्थात् उससे ब्याज न लेना।
26 If you take your neighbor's cloak as a pledge, you must return it to him by sunset, “यदि तू कभी अपने भाई-बंधु का वस्‍त्र गिरवी रख ले, तो सूर्यास्त होने तक उसे वह लौटा देना;
27 it's his only covering, his cloak for his skin. What will he sleep in? When he cries out to me, I'll hear, for I'm compassionate. क्योंकि वह उसका एकमात्र ओढ़ना है, और वही उसकी देह का वस्‍त्र है। नहीं तो वह क्या ओढ़कर सोएगा? और जब वह मेरी दुहाई देगा तब मैं उसकी सुनूँगा, क्योंकि मैं दयालु परमेश्‍वर हूँ।
28 "You shall not speak evil of our Father, nor curse a ruler of your people. “तू परमेश्‍वर की निंदा न करना, और न अपने लोगों के प्रधान को शाप देना।
29 "Do not delay giving the fullness of your harvest and your juice. Give me the firstborn of your sons. “अपने खेतों की उत्तम उपज और फलों के रस में से कुछ मुझे देने में विलंब न करना। अपने बेटों मे से पहलौठे को मुझे देना।
30 Do the same with your ox and sheep: keep it with its mother seven days, then give it to me on the eighth day. वैसे ही अपनी गाय-बैलों और भेड़-बकरियों के पहलौठे भी देना; सात दिन तक तो बच्‍चा अपनी माता के साथ रहे, और उसे आठवें दिन तू मुझे दे देना।
31 "Be holy people to me. Do not eat meat torn by beasts in the field—throw it to the dogs." “तुम मेरे लिए पवित्र लोग बनना। इसलिए तुम उस पशु का मांस न खाना जो तुम्हें मैदान में किसी जंगली जानवर के द्वारा फाड़ा हुआ मिले, तुम उसे कुत्तों के आगे फेंक देना।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]