Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 21 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 "Now these are the regulations you are to set before them: “फिर जो नियम तुझे उन्हें बताने हैं वे ये हैं :
2 "When you buy a Hebrew servant, he serves six years; in the seventh he goes free, paying nothing. “जब तुम कोई इब्री दास खरीदो, तो वह छः वर्ष तक सेवा करे, और सातवें वर्ष बिना कुछ चुकाए स्वतंत्र होकर चला जाए।
3 "If he came in alone, he goes out alone; if married, his wife goes out with him. यदि वह अकेला आया हो, तो अकेला ही चला जाए; और यदि वह पत्‍नी के साथ आया हो, तो उसकी पत्‍नी भी उसके साथ चली जाए।
4 If his master gives him a wife and she bears him sons or daughters, the wife and children belong to her master, and he goes out alone. यदि उसके स्वामी ने उसे पत्‍नी दी हो और उससे उसके बेटे और बेटियाँ उत्पन्‍न हुई हों, तो वह स्‍त्री और बच्‍चे उसके स्वामी के ही रहें, और वह अकेला चला जाए।
5 But if the servant clearly says, 'I love my master, my wife, and my children; I will not go out free,' परंतु यदि वह दास साफ़-साफ़ कहे, ‘मैं अपने स्वामी, अपनी पत्‍नी, और अपने बच्‍चों से प्रेम करता हूँ; इसलिए मैं स्वतंत्र होकर नहीं जाऊँगा;’
6 then his master brings him before our Father, then to the door or doorpost, and pierces his ear with an awl; he serves him for life. तो उसका स्वामी उसे परमेश्‍वर के पास ले चले, फिर उसे किवाड़ या चौखट के पास ले जाकर उसके कान में सुतारी से छेद करे; तब वह सदा उसकी सेवा करता रहे।
7 "When a man sells his daughter as a servant, she is not to go free as the male servants do. “यदि कोई अपनी बेटी को दासी होने के लिए बेच दे, तो वह दासों के समान स्वतंत्र होकर नहीं जा सकती।
8 If she does not please her master who chose her for himself, he must let her be redeemed. He may not sell her to a foreign people, since he has broken faith with her. यदि वह अपने स्वामी को, जिसने उसे अपने लिए रख लिया हो, प्रसन्‍न न कर सके तो वह उसे दाम देकर छुड़ाई जाने दे; उसके साथ संबंध तोड़ने के बाद उसके पास उसे विदेशी लोगों के हाथ बेचने का अधिकार न होगा।
9 If he designates her for his son, he is to treat her as a daughter. यदि उसने उसे अपने बेटे के लिए चुन लिया हो, तो वह उससे बेटी जैसा व्यवहार करे।
10 If he takes another wife, he must not reduce her food, her clothing, or her marital rights. यदि वह अपने लिए दूसरी स्‍त्री रख ले, फिर भी वह उसके भोजन, वस्‍त्र, और वैवाहिक संगति में कमी न करे;
11 If he does not provide these three things, she goes free, without payment of money. और यदि वह इन तीन बातों को पूरा न करे, तो वह स्‍त्री बिना दाम चुकाए ही चली जाए।
12 "Whoever strikes a man so that he dies is to be put to death. “जो किसी व्यक्‍ति को ऐसे मारे कि वह मर जाए, तो वह भी निश्‍चय मार डाला जाए।
13 But if he did not lie in wait and I let it happen, I will appoint a place for you where he may flee. यदि उसने जानबूझकर ऐसा न किया हो, और परमेश्‍वर की इच्छा से ही वह उसके हाथ में पड़ जाए, तो मैं तुम्हारे लिए एक स्थान ठहराऊँगा जहाँ वह भाग जाए।
14 But if a man plots against his neighbor to kill him by treachery, take him from my altar to die. परंतु यदि कोई किसी को मार डालने के इरादे से उस पर छल से आक्रमण करे, तो उसे मार डालने के लिए मेरी वेदी के पास से ले जाना।
15 "Whoever strikes his father or his mother is to be put to death. “जो अपने पिता या अपनी माता को मारे-पीटे, वह निश्‍चय मार डाला जाए।
16 "Whoever kidnaps a man and sells him, or is caught still holding him, must be put to death. “जो किसी मनुष्य का अपहरण करे, उसे निश्‍चय मार डाला जाए; फिर चाहे उसने उसे बेच डाला हो, या फिर वह उसी के अधिकार में पाया जाए।
17 "Whoever curses his father or his mother is to be put to death. “जो अपने पिता या अपनी माता को शाप दे, वह भी निश्‍चय मार डाला जाए।
18 "When men quarrel and one hits the other with a stone or fist, and the man does not die but is bedridden, “यदि लोग झगड़ा कर रहे हों, और एक व्यक्‍ति दूसरे को पत्थर या मुक्‍के से ऐसा मारे कि वह मरे तो नहीं परंतु बिस्तर पर पड़ जाए,
19 then if he gets up and walks outside with his staff, the one who struck him goes unpunished; he must only pay for lost time and for his full recovery. तो जब वह उठकर लाठी के सहारे बाहर चलने-फिरने लगे, तो मारनेवाला व्यक्‍ति निर्दोष ठहरे; वह केवल उसके पड़े रहने के समय की क्षतिपूर्ति कर दे, और उसका पूरा इलाज कराए।
20 "When a man strikes his male or female servant with a rod and the servant dies, he must be avenged. “यदि कोई अपने दास या दासी को लाठी से ऐसा मारे कि वह उसके सामने मर जाए, तो उसे निश्‍चय दंड दिया जाए।
21 But if he survives a day or two, no vengeance is taken, for the servant is his property. परंतु यदि वह एक या दो दिन जीवित रहे, तो उसके स्वामी को दंड न दिया जाए; क्योंकि वह दास उसी की संपत्ति है।
22 "When men fight and strike a pregnant woman so that her child is born, but there is no further harm, the offender must be fined whatever the woman's husband demands, and pay as the judges decide. “यदि लोग आपस में लड़ते हुए किसी गर्भवती स्‍त्री को ऐसी चोट पहुँचाएँ कि उसका गर्भ गिर जाए, परंतु और कुछ हानि न हो, तो चोट पहुँचानेवाले से उतना जुर्माना वसूला जाए जितना उस स्‍त्री का पति न्यायियों की सम्मति से ठहराए।
23 But if there is further harm, then you are to give life for life, परंतु यदि कोई अन्य क्षति पहुँचे, तो प्राण के बदले प्राण का,
24 eye for eye, tooth for tooth, hand for hand, foot for foot, आँख के बदले आँख का, दाँत के बदले दाँत का, हाथ के बदले हाथ का, पैर के बदले पैर का,
25 burn for burn, wound for wound, bruise for bruise. जलाने पर जलाने का, घाव के बदले घाव का, और मार के बदले मार का दंड हो।
26 "If a man strikes the eye of his male or female servant and destroys it, he must free the servant to compensate for the eye. “यदि कोई अपने दास या दासी की आँख पर ऐसा मारे कि वह फूट जाए, तो वह उसकी आँख के बदले उसे स्वतंत्र होकर जाने दे।
27 If he knocks out his male or female servant's tooth, he must let them go free to compensate for the tooth. यदि वह अपने दास या दासी का दाँत तोड़ डाले, तो वह उसके दाँत के बदले उसे स्वतंत्र होकर जाने दे।
28 "If an ox gores a man or woman to death, it must be stoned and its meat not eaten, but its owner is not liable. “यदि कोई बैल किसी पुरुष या स्‍त्री को ऐसा सींग मारे कि वह मर जाए, तो वह बैल निश्‍चय पथराव करके मार डाला जाए, और उसका मांस न खाया जाए; परंतु बैल का स्वामी निर्दोष ठहरे।
29 But if the ox was in the habit of goring and its owner was warned but did not pen it, and it kills a man or woman, the ox is stoned and its owner also is put to death. परंतु यदि उस बैल को पहले से ही सींग मारने की आदत हो, और उसके स्वामी ने चिताए जाने पर भी उसे बाँधकर न रखा हो, और वह किसी पुरुष या स्‍त्री को मार डाले, तो उस बैल पर पथराव किया जाए, और उसके स्वामी को भी मार डाला जाए।
30 If a ransom is required, he must pay whatever is demanded to spare his life. यदि उससे छुड़ौती की राशि माँगी जाए, तो जो कुछ उससे माँगा जाता है वह अपने प्राण के बदले उसे दे।
31 Whether it gores a son or daughter, this same rule applies. बैल ने चाहे किसी के बेटे को, या बेटी को सींग मारा हो, तो उसके स्वामी के साथ इसी नियम के अनुसार व्यवहार किया जाए।
32 If the ox gores a male or female servant, the owner pays their master about twelve ounces of silver, and the ox is stoned. यदि बैल ने किसी दास या दासी को सींग मारा हो, तो बैल का स्वामी उस दास के स्वामी को तीस शेकेल चाँदी दे, और उस बैल पर पथराव किया जाए।
33 "If a man opens or digs a pit and leaves it uncovered, and an ox or donkey falls in, “यदि कोई मनुष्य किसी गड्‌ढे को खोलकर या खोदकर उसे न ढके, और उसमें किसी का बैल या गधा गिर पड़े,
34 the pit's owner must make it good, paying its owner money, and the dead animal is his. तो जिसका वह गड्‌ढा हो वह उसकी क्षतिपूर्ति करे; अर्थात् वह पशु के स्वामी को उसका मूल्य चुकाए, और मृत पशु गड्‌ढेवाले का हो।
35 "When one man's ox injures another's so it dies, they sell the live ox, split the price, and split the dead animal too. “यदि किसी का बैल किसी दूसरे के बैल को ऐसा मारे कि वह मर जाए, तो वे दोनों व्यक्‍ति जीवित बैल को बेचकर उसका मूल्य आपस में आधा-आधा बाँट लें; और मरे हुए बैल को भी उसी प्रकार बाँट लें।
36 But if it was known the ox gored habitually and its owner did not keep it in, he must repay ox for ox, and the dead animal is his." यदि यह पता चले कि उस बैल को पहले से ही सींग मारने की आदत है, और उसके स्वामी ने उसे बाँधकर नहीं रखा, तो अवश्य वह बैल के बदले बैल दे, पर मरा हुआ बैल उसी का ठहरे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]