Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Exodus 23 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 "Don't spread a false report or join hands with the wicked as a malicious witness. “तू झूठी बात न फैलाना। झूठा गवाह बनने के लिए दुष्‍ट का साथ न देना।
2 "Do not follow a majority to do wrong, or testify in a dispute siding with a majority to pervert justice, तू बुराई करने के लिए भीड़ के पीछे न हो लेना, और न भीड़ का साथ देकर मुकदमे में न्याय को बिगाड़ने के लिए गवाही देना;
3 and do not show favoritism to a poor person in his lawsuit. और किसी कंगाल के मुकदमे में उसका भी पक्ष न लेना।
4 "If you find your enemy's ox or his donkey straying, surely return it to him. “यदि तेरे शत्रु का बैल या गधा भटकता हुआ तुझे मिले, तो तू उसे उसके पास अवश्‍य पहुँचा देना।
5 If you see your enemy's donkey collapsed under its load, don't leave it—help him free it. फिर यदि तू अपने बैरी के गधे को बोझ से दबा हुआ देखे, तो चाहे तेरा मन उसके स्वामी के कारण उसे छुड़ाने को न चाहे, फिर भी तू अवश्‍य उसका साथ देकर उसे छुड़ा देना।
6 "Do not deny justice to your poor in their lawsuits. “तू अपने किसी दरिद्र भाई का उसके मुकदमे में न्याय न बिगाड़ना।
7 Keep far from false charges; do not kill the innocent and righteous, for I won't acquit the guilty. तू झूठे मुकदमे से दूर रहना, तथा निर्दोष और धर्मी व्यक्‍ति को घात न करना, क्योंकि मैं दुष्‍ट को निर्दोष न ठहराऊँगा।
8 "Take no bribe—it blinds the clear-sighted and twists the words of the righteous. तू घूस न लेना, क्योंकि घूस साफ़-साफ़ देखनेवालों को भी अंधा कर देती है, और धर्मियों की बातें बिगाड़ देती है।
9 "Do not oppress a foreigner—you know a foreigner's heart, since you were foreigners in the land of Egypt. “तू किसी परदेशी पर अत्याचार न करना। तुम तो परदेशी के मन से परिचित हो, क्योंकि तुम भी मिस्र देश में परदेशी थे।
10 "For six years you are to sow your land and gather its produce, “छः वर्ष तो तू अपनी भूमि में बीज बोना और उसकी उपज इकट्ठी करना;
11 but the seventh year, release it and leave it unplowed, so the poor of your people may eat; what remains, wild animals may eat. Do the same for your vineyard and olive grove. परंतु सातवें वर्ष तू उसे जोते बिना रहने देना और उसे वैसा ही छोड़ देना, ताकि तेरे लोगों में से जो दरिद्र हैं वे उसमें से खाएँ, और जो कुछ उनसे बचे वह जंगली पशु खा सकें। तू अपनी दाख की बारियों और जैतून के वृक्षों के साथ भी ऐसा ही करना।
12 "Work six days; rest the seventh, so your ox and donkey may rest, and your slave woman's son and the foreigner may catch their breath. “छः दिन तक तू अपना काम-काज करना, और सातवें दिन विश्राम करना ताकि तेरे बैलों और गधों को भी आराम मिले, और तेरी दासियों के बेटे और परदेशी भी तरो-ताज़ा हो सकें।
13 "Be on guard for all I have said to you. Do not mention other gods' names; let them not be heard on your lips. “जो कुछ मैंने तुमसे कहा है उस पर पूरा-पूरा ध्यान देना; और दूसरे देवताओं के नाम की चर्चा तक न करना, और न ही उनका नाम तुम्हारे मुँह से सुनाई दे।
14 "Three times a year you are to hold a festival to me. “तू प्रति वर्ष तीन बार मेरे लिए पर्व मनाना।
15 Keep the Festival of Unleavened Bread: eat unleavened bread seven days, as I commanded, at the set time in the month of Abib—for then you left Egypt. No one may appear before me empty-handed. तुम अख़मीरी रोटी का पर्व मनाना। मेरी आज्ञा के अनुसार आबीब महीने के निर्धारित समय पर सात दिन तक अख़मीरी रोटी खाया करना, क्योंकि उसी महीने तुम मिस्र से निकले थे। कोई खाली हाथ मेरे दर्शन को न आए।
16 Keep the Harvest Festival—firstfruits of your produce sown in the field—and the Ingathering Festival at the year's end, when you gather your produce from the field. तूने अपने खेत में जो बोया है जब उसकी पहली उपज तैयार हो, तब कटनी का पर्व मनाना। जब तू वर्ष के अंत में अपने परिश्रम का फल खेत से बटोरे, तब बटोरने का पर्व मनाना।
17 Three times a year all your males are to appear before the Sovereign Father. प्रति वर्ष तीनों बार तेरे सब पुरुष प्रभु यहोवा को अपना मुँह दिखाएँ।
18 "Don't offer my sacrifice's blood with anything leavened, or leave the fat of my festival offering till morning. “मेरे बलिपशु का लहू ख़मीरी रोटी के साथ न चढ़ाना, और न मेरे पर्व में चढ़ाई हुई चरबी में से कुछ सवेरे तक रहने देना।
19 "Bring the best of your soil's firstfruits to your Father's house. Do not cook a young goat in its mother's milk. “तू अपनी भूमि की पहली उपज का उत्तम भाग अपने परमेश्‍वर यहोवा के भवन में ले आना। बकरी के बच्‍चे को तू उसकी माता के दूध में न पकाना।
20 "See, I send a messenger before you to guard you on the way and bring you to the place I have prepared. “सुन, मैं मार्ग में तेरी रक्षा के लिए, और तुझे उस स्थान में पहुँचाने के लिए जो मैंने तैयार किया है, एक दूत को तेरे आगे-आगे भेजता हूँ।
21 Be on guard before him and obey his voice. Do not defy him—he won't forgive your rebellion, for my name is within him. तू उसकी बातों पर ध्यान देना, और उसका कहा मानना; उसके विरुद्ध विद्रोह न करना, क्योंकि वह तुम्हारा अपराध क्षमा न करेगा, इसलिए कि उसमें मेरा नाम है।
22 But if you truly listen to his voice and do all I say, I will be enemy to your enemies, adversary to your foes. परंतु यदि तू सचमुच उसकी बात माने और जो कुछ मैं कहूँ वह करे, तो मैं तेरे शत्रुओं का शत्रु और तेरे विरोधियों का विरोधी बनूँगा।
23 My messenger will go ahead of you, bring you to the Amorites, Hittites, Perizzites, Canaanites, Hivites, and Jebusites, and I will wipe them out. मेरा दूत तेरे आगे-आगे चलकर तुझे एमोरी, हित्ती, परिज्‍जी, कनानी, हिव्वी, और यबूसी लोगों के देश पहुँचाएगा, और मैं उनका सत्यानाश कर डालूँगा।
24 Do not bow to their gods, serve them, or follow their practices. Tear them down completely and smash their sacred pillars to pieces. तू उनके देवताओं को दंडवत् न करना, और न उनकी उपासना करना; तू उनके जैसे काम भी न करना, बल्कि उन मूर्तियों को पूरी तरह से नष्‍ट कर देना, और उनके खंभों को टुकड़े-टुकड़े कर डालना।
25 You are to serve your Father, and he will bless your bread and your water; I will remove sickness from among you. तू अपने परमेश्‍वर यहोवा की आराधना करना, तब वह तेरे अन्‍न और जल पर आशिष देगा। मैं तेरे बीच में से रोग दूर करूँगा।
26 None will miscarry or be barren in your land; I will fill your days. तेरे देश में न तो किसी का गर्भपात होगा और न कोई बाँझ रहेगी; मैं तेरी आयु के दिन पूरे करूँगा।
27 I will send my terror ahead of you, confuse every nation you meet, and make all your enemies turn their backs to you. “मैं तेरे आगे-आगे उन लोगों के बीच जिनमें तू जाएगा अपना भय समवाऊँगा, और उनमें गड़बड़ी उत्पन्‍न करूँगा, और मैं यह करूँगा कि तेरे सब शत्रु तुझे पीठ दिखाकर भागेंगे।
28 I will send the hornet ahead of you, driving out the Hivites, Canaanites, and Hittites before you. मैं तेरे आगे-आगे बर्रों को भेजूँगा जो हिव्वी, कनानी, और हित्ती लोगों को तेरे सामने से भगा देंगे।
29 I won't drive them out before you in one year, or the land will become desolate and wild animals will multiply against you. मैं उन्हें तेरे सामने से एक ही वर्ष में न निकालूँगा, कहीं ऐसा न हो कि देश उजड़ जाए, और जंगली पशु तेरे विरुद्ध बहुत अधिक बढ़ जाएँ।
30 Little by little I will drive them out before you, until you multiply and possess the land. जब तक तू संख्या में बढ़कर देश को अपने अधिकार में न कर ले तब तक मैं उन्हें तेरे सामने से थोड़ा-थोड़ा करके निकालता रहूँगा।
31 I will set your border from the Red Sea to the Philistine Sea, and from the wilderness to the River, for I will hand the land's people to you, and you will drive them out before you. मैं लाल समुद्र से लेकर पलिश्‍तियों के समुद्र तक और जंगल से लेकर महानद तक तेरी सीमा ठहराऊँगा। मैं उस देश के निवासियों को तेरे हाथ में कर दूँगा; और तू उन्हें अपने सामने से निकाल देगा।
32 Do not make a covenant with them or with their gods. तू न तो उनसे और न उनके देवताओं से वाचा बाँधना।
33 They must not live in your land, or they will make you sin against me—if you serve their gods, it will surely trap you." वे तेरे देश में न रह सकेंगे, कहीं ऐसा न हो कि वे तुझसे मेरे विरुद्ध पाप कराएँ; क्योंकि यदि तू उनके देवताओं की उपासना करेगा, तो यह निश्‍चय तेरे लिए फंदा बनेगा।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]