Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Ecclesiastes 9 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 I set my heart to examine all this: the righteous, the wise, and their deeds are in God's hand. Whether love or hatred, no one knows—everything lies ahead of them. मैंने इन सब बातों पर मन लगाया और इस निष्कर्ष पर पहुँचा कि धर्मी और बुद्धिमान और उनके कार्य परमेश्‍वर के हाथ में हैं; मनुष्य के सामने सब प्रकार की बातें हैं पर वह नहीं जानता कि वे प्रेम की हैं या बैर की।
2 The same happens to everyone: one fate for the righteous and the wicked, the good, the clean and unclean, the one who sacrifices and the one who doesn't. As with the good, so with the sinner; the one who swears an oath, like the one afraid to swear. सब बातें सब के लिए समान होती हैं : धर्मी हो या दुष्‍ट, भला हो या बुरा, शुद्ध हो या अशुद्ध, बलिदान चढ़ानेवाला हो या बलिदान न चढ़ानेवाला सब का एक ही परिणाम होता है। जैसी दशा भले मनुष्य की होती है, वैसी ही पापी मनुष्य की; जैसी दशा शपथ खानेवाले की वैसी ही शपथ से डरनेवाले की।
3 This is the evil in all done under the sun: one fate for all. Human hearts are full of evil, madness fills their hearts while they live—then they go to the dead. संसार में जो कुछ होता है उसमें यह बुराई है कि सब मनुष्यों के अंत की दशा एक जैसी होती है; और साथ ही लोगों के मन बुराई से भरे रहते हैं और जब तक वे जीवित हैं, उनके हृदय में पागलपन समाया रहता है। उसके बाद वे मृतकों में जा मिलते हैं।
4 Whoever lives still has hope: a living dog is better than a dead lion. जो जीवितों के बीच पाया जाता है उसके लिए आशा है; निश्‍चय ही जीवित कुत्ता मृत सिंह से अच्छा है।
5 For the living know they will die, but the dead know nothing; they have no more reward, for their memory is forgotten. जीवित तो जानते हैं कि वे मरेंगे; परंतु मृतक कुछ भी नहीं जानते और न उन्हें अब कोई प्रतिफल मिलेगा, क्योंकि उनका नाम तक भुला दिया गया है।
6 Their love, their hatred, their envy have already perished; they will never again share in anything done under the sun. सचमुच उनका प्रेम, उनका बैर और उनका उत्साह सब नष्‍ट हो चुका है, और संसार के सारे क्रियाकलाप में अब उनका कोई भाग नहीं रहा।
7 Go, eat your bread with joy, drink your wine with a glad heart, for God has already approved your deeds. जा, आनंद के साथ अपनी रोटी खा, और प्रसन्‍नचित्त होकर अपना दाखमधु पी, क्योंकि परमेश्‍वर ने तेरे कार्यों को स्वीकार कर लिया है।
8 Let your garments always be white, and let your head never lack oil. तेरे वस्‍त्र सदा उजले रहें, और तेरे सिर पर तेल का अभाव न हो।
9 Enjoy life with the wife you love, all the fleeting days of life God has given you under the sun—all your fleeting days—for that is your portion in life and in the toil you labor at under the sun. अपनी प्रिय पत्‍नी के साथ अपने जीवन का आनंद ले, अर्थात् उस व्यर्थ जीवन के दिनों का जो परमेश्‍वर ने संसार में तेरे लिए ठहराए हैं; क्योंकि तेरे जीवन में और तेरे उस परिश्रम में जो तू संसार में करता है, तेरा यही भाग है।
10 Whatever your hand finds to do, do it with your strength, for there's no work or plan or knowledge or wisdom in the grave, where you're going. तू अपने हाथों से जो कुछ भी करे, उसे पूरी लगन से करना; क्योंकि अधोलोक में जहाँ तू जा रहा है वहाँ कोई कार्य, या युक्‍ति, या बुद्धिमानी नहीं होगी।
11 Again I saw under the sun: the race is not to the swift, nor the battle to the strong, nor bread to the wise, nor riches to the discerning, nor favor to the skilled—time and chance happen to them all. मैंने संसार में यह भी देखा है कि न दौड़ में तेज़ दौड़नेवाले, और न युद्ध में शूरवीर जीतते हैं; न रोटी बुद्धिमानों को, न धन-संपत्ति समझदारों को, और न ही कृपा योग्य लोगों को प्राप्‍त होती है। सब कुछ समय और संयोग पर निर्भर करता है।
12 No one knows their time: like fish caught in an evil net, like birds caught in a snare, people are trapped in an evil time that falls on them suddenly. इसके अतिरिक्‍त, मनुष्य नहीं जानता कि उसका समय कब आएगा। जैसे मछलियाँ जाल में, और पक्षी फंदे में फँस जाते हैं, वैसे ही मनुष्य ऐसे बुरे समय में फँस जाते हैं जो उन पर अचानक आ पड़ता है।
13 I have also seen this example of wisdom under the sun, and it seemed great to me: मैंने संसार में बुद्धि का एक उदाहरण भी देखा है, जिससे मैं बहुत प्रभावित हुआ।
14 A small city with few people: a great king came against it, surrounded it, and built great siegeworks against it. एक छोटा नगर था जिसमें थोड़े से लोग रहते थे। एक बड़े राजा ने उस पर चढ़ाई करके उसे घेर लिया, और उसके विरुद्ध बड़ा मोर्चा बाँधा।
15 A poor wise man was found in it who saved the city by his wisdom, yet no one remembered that poor man. परंतु उसमें एक दरिद्र बुद्धिमान पुरुष था जिसने उस नगर को अपनी बुद्धि से बचा लिया; फिर भी किसी ने उस दरिद्र को स्मरण न रखा।
16 I said, "Wisdom is better than strength," yet the poor man's wisdom is despised, and his words are unheard. तब मैंने कहा, “बल से बुद्धि उत्तम है।” परंतु दरिद्र की बुद्धि तुच्छ समझी जाती है और उसकी बातों पर कोई ध्यान नहीं देता।
17 The quiet words of the wise are heard better than the shouting of a ruler among fools. मूर्खों पर प्रभुता करनेवाले की चिल्लाहट की अपेक्षा बुद्धिमानों द्वारा शांति से कहे गए वचन अधिक ग्रहणयोग्य हैं।
18 Wisdom is better than weapons of war, but one sinner destroys much good. युद्ध के हथियारों से बुद्धि उत्तम है, परंतु एक पापी बहुत से भले कार्यों को नष्‍ट कर देता है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]