Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Ecclesiastes 10 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Dead flies make the perfumer's oil stink and ferment; so a little foolishness outweighs wisdom and honor. मरी हुई मक्खियों के कारण सुगंधित तेल भी सड़ जाता है और उसमें से दुर्गंध आने लगती है। इसी प्रकार थोड़ी सी मूर्खता बुद्धि और प्रतिष्‍ठा को घटा देती है।
2 The heart of the wise inclines to his right, but the heart of a fool to his left. बुद्धिमान का मन उचित बात की ओर लगा रहता है, परंतु मूर्ख का मन उसके विपरीत रहता है।
3 Even when the fool walks along the road, he lacks sense, and he shows everyone that he is a fool. मार्ग पर चलते हुए भी मूर्ख में समझ का अभाव होता है, और वह सब को दिखा देता है कि वह मूर्ख है।
4 If the ruler's anger rises against you, do not leave your post, for calmness lays great offenses to rest. यदि शासक का क्रोध तुझ पर भड़के तो अपना स्थान न छोड़ना, क्योंकि संयम रखने से बड़े-बड़े अपराध रुक जाते हैं।
5 There is an evil I have seen under the sun, the kind of error that comes from a ruler: मैंने संसार में एक बुराई देखी है जो शासक की भूल से उत्पन्‍न होती है :
6 foolishness is set in many high places, while the rich sit in low positions. मूर्खों को कई उच्‍च स्थानों पर स्थापित किया जाता है, जबकि धनवान लोग निम्‍‍न स्थानों पर बैठते हैं।
7 I have seen slaves on horseback, and princes walking on foot like slaves. मैंने दासों को घोड़ों पर सवार, और राजकुमारों को दासों के समान भूमि पर पैदल चलते देखा है।
8 Whoever digs a pit may fall into it, and whoever breaks through a wall may be bitten by a snake. जो गड्‌ढा खोदेगा वह उसी में गिर पड़ेगा, और जो दीवार में सेंध लगाएगा उसे सर्प डसेगा।
9 Whoever quarries stones may be hurt by them, and whoever splits logs is endangered by them. जो खदान से पत्थर निकालता है, वह उसी से घायल होगा, और जो लकड़ी चीरता है, उसे उसी से खतरा होगा।
10 If the axe is dull and its edge is not sharpened, you have to use more strength; but wisdom brings success. यदि कुल्हाड़ी में धार न हो और मनुष्य उसे पैनी न करे, तो उसे अधिक बल लगाना पड़ेगा; परंतु सफलता के लिए बुद्धि लाभदायक होती है।
11 If the snake bites before it is charmed, the charmer gains nothing. यदि सपेरे द्वारा मंत्र-मुग्ध किए जाने से पहले ही साँप डस ले तो उसे कोई लाभ नहीं।
12 A wise man's words bring him favor, but the lips of a fool consume him. बुद्धिमान के मुख से निकले वचन कृपा का कारण होते हैं, परंतु मूर्ख के होंठ उसके विनाश का कारण बनते हैं;
13 The beginning of his words is foolishness, and the end of his talk is wicked madness. उसके मुख से निकली बातों का आरंभ मूर्खतापूर्ण, और उनका अंत भारी पागलपन होता है।
14 Yet the fool keeps on talking. No one knows what is coming, and who can tell anyone what will happen after him? मूर्ख बातें बढ़ाकर बोलता है। कोई मनुष्य नहीं जानता कि कल क्या होगा, और न ही कोई यह बता सकता है कि उसके बाद क्या होने वाला है।
15 Fools wear themselves out with their work, for they do not even know the way to town. मूर्ख का परिश्रम उसे इतना थका देता है कि उसे यह भी नहीं सूझता कि नगर में कैसे जाए।
16 Woe to you, land, when your king is a child and your princes feast in the morning. हे देश, तुझ पर हाय, क्योंकि तेरा राजा बच्‍चा है, और तेरे प्रधान सवेरे उठते ही दावत उड़ाने लगते हैं।
17 Blessed are you, land, when your king is the son of nobles and your princes feast at the proper time—for strength, and not for drunkenness. हे देश, तू धन्य है, क्योंकि तेरा राजा कुलीन घराने का है, और तेरे प्रधान समय पर भोज करते हैं, और वह भी मतवाले होने के लिए नहीं, बल्कि बल बढ़ाने के लिए।
18 Through laziness the rafters sag, and through idle hands the house leaks. आलस्य के कारण छत की कड़ियाँ दब जाती हैं, और हाथों की सुस्ती से घर चूता है।
19 Bread is made for laughter, and wine gladdens life, and money answers everything. भोज हँसी खुशी के लिए किया जाता है, और दाखमधु जीवन को आनंद से भर देता है; और रुपयों से सब कुछ प्राप्‍त हो जाता है।
20 Do not curse the king even in your thoughts, and do not curse the rich even in your bedroom, for a bird of the sky may carry your words, and a winged creature may report what you say. तू अपने मन में भी राजा को शाप न दे, और न किसी धनवान को अपने शयनकक्ष में शाप दे; क्योंकि आकाश का पक्षी तेरी वाणी को ले उड़ेगा, और उड़नेवाला पक्षी तेरी बात को प्रकट कर देगा।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]