Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Ecclesiastes 12 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Remember your Creator in the days of your youth, before the days of trouble come and the years draw near of which you will say, "I find no pleasure in them," अपनी जवानी के दिनों में अपने सृजनहार को स्मरण रख : इससे पहले कि विपत्ति के दिन आएँ और ऐसे वर्ष आ पहुँचें जिनमें तू कहे कि मेरा मन इनमें नहीं लगता;
2 before the sun and the light and the moon and the stars grow dark, and the clouds return after the rain; इससे पहले कि सूर्य और प्रकाश और चंद्रमा और तारागण अंधकारमय हो जाएँ, और वर्षा के बाद बादल फिर से घिर आएँ;
3 on the day when the house's guardians tremble, and the strong men stoop, and the grinding women fall idle because so few remain, and those peering through the windows go dark; इससे पहले कि घर के रखवाले काँपें, बलवान पुरुष झुक जाएँ, पीसनेवालियाँ थोड़ी होने के कारण कार्य करना बंद कर दें, और झरोखों में से झाँकनेवालियों की आँखें धुंधली पड़ जाएँ;
4 when the doors on the street are shut and the sound of the grinding grows faint; when one rises at the sound of a bird, and all the daughters of song are brought low; इससे पहले कि गली के द्वार बंद हो जाएँ और चक्‍की की आवाज़ धीमी हो जाए, और कोई व्यक्‍ति चिड़ियों के चहचहाने पर जाग उठे, तथा गानेवालियों का स्वर धीमा हो जाए;
5 when they are afraid of heights, and terrors lie in the road; when the almond tree blossoms, and the grasshopper drags itself along, and desire fails—because man goes to his eternal home, and the mourners go about the streets; इससे पहले कि वे ऊँचाई से और सड़क के खतरों से डरें, बादाम के वृक्ष में फूल खिले, उन्हें टिड्डी भी भारी लगे, और उनकी इच्छाएँ मरने लगें; क्योंकि मनुष्य तो अपने अनंत निवास में चला जाएगा और शोक करनेवाले सड़कों पर फिरेंगे।
6 before the silver cord is snapped, or the golden bowl is shattered, or the pitcher is broken at the spring, or the wheel is broken at the well, इससे पहले कि चाँदी का तार दो टुकड़े हो जाए, तथा सोने का कटोरा टूट जाए, सोते के पास रखा घड़ा फूट जाए, और कुएँ का रहट टूट जाए;
7 and the dust returns to the earth as it was, and the spirit returns to God who gave it. तब मिट्टी ज्यों की त्यों भूमि में मिल जाएगी, और आत्मा परमेश्‍वर के पास जिसने उसे दिया, लौट जाएगी।
8 "Utterly fleeting," says the Teacher. "Everything is fleeting." उपदेशक कहता है, “व्यर्थ ही व्यर्थ! सब कुछ व्यर्थ है!”
9 The Teacher was wise, and also taught people knowledge—weighing, searching, arranging many proverbs. उपदेशक न केवल बुद्धिमान था बल्कि वह लोगों को ज्ञान की बातें भी सिखाता था; उसने बहुत से नीतिवचनों पर चिंतन किया, उनकी जाँच-पड़ताल की, और उन्हें क्रम में रखा।
10 The Teacher sought to find pleasing words, and what he wrote was upright and true. उपदेशक ने बड़ा यत्‍न करके मनोहर वचनों को प्राप्‍त किया और सीधाई से उन सत्य वचनों को लिख दिया।
11 Wise sayings are like goads; collected proverbs, like firmly driven nails—given by one Shepherd. बुद्धिमानों के वचन अंकुश के समान और संकलित वचन सीधी ठोंकी हुई कीलों के समान होते हैं—ये वचन एक ही चरवाहे के द्वारा प्रदान किए गए हैं।
12 Beyond these, my son, be warned: making many books has no end, and much study wears out the body. हे मेरे पुत्र, इन्हें छोड़ अन्य शिक्षाओं से चौकस रह। अनेक पुस्तकों की रचना का अंत नहीं होता, और बहुत पढ़ना देह को थका देता है।
13 End of the matter, all heard: fear God, keep his commands—this is a person's whole duty. जब सब कुछ सुन लिया गया है तो निष्कर्ष यह है : परमेश्‍वर का भय मान और उसकी आज्ञाओं का पालन कर, क्योंकि यही मनुष्य का संपूर्ण कर्त्तव्य है।
14 For God will bring every deed into judgment, including every hidden thing, whether good or evil. क्योंकि परमेश्‍वर प्रत्येक कार्य और प्रत्येक गुप्‍त बात का, चाहे वह भली हो या बुरी, न्याय करेगा।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]