Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 25 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Now three days after Festus had arrived in the province, he went up to Jerusalem from Caesarea. उस प्रांत में पहुँचने के तीन दिन बाद फेस्तुस कैसरिया से यरूशलेम को गया।
2 There the chief priests and Jewish leaders presented their case against Paul and kept urging him, तब मुख्य याजकों और यहूदियों के प्रमुख लोगों ने उसके सामने पौलुस के विरुद्ध आरोप लगाए,
3 requesting a favor against him—that he summon Paul to Jerusalem. They were setting an ambush to kill him on the road. और पौलुस के विरुद्ध उससे विनती करने लगे कि वह पौलुस को यरूशलेम में बुलवाने की कृपा करे; क्योंकि वे उसे मार्ग में मार डालने की ताक में थे।
4 Festus replied that Paul was held at Caesarea, and he himself would leave shortly. परंतु फेस्तुस ने उत्तर दिया कि पौलुस कैसरिया में पहरे में है, और वह स्वयं वहाँ शीघ्र जाने वाला है।
5 "So," he said, "let those among you who are able go down with me and accuse the man, if there is anything wrong with him." फिर उसने कहा, “तुममें से जो प्रमुख हैं वे साथ चलें और यदि उस मनुष्य ने कोई अनुचित कार्य किया है तो उस पर आरोप लगाएँ।”
6 Festus stayed with them no more than eight or ten days, then went down to Caesarea. The next day he took the judge's seat and ordered Paul brought in. वह उनके बीच आठ या दस दिन रहकर कैसरिया को चला गया। अगले दिन उसने न्यायासन पर बैठकर आदेश दिया कि पौलुस को लाया जाए।
7 When Paul arrived, the Jews from Jerusalem surrounded him, bringing many serious charges they couldn't prove. जब वह आया तो यरूशलेम से आए हुए यहूदी उसके चारों ओर खड़े हो गए, और बहुत से गंभीर आरोप लगाने लगे जिन्हें वे प्रमाणित नहीं कर सकते थे।
8 Paul answered in his defense: "I have done no wrong against the Jewish law, the temple, or Caesar." तब पौलुस ने अपना बचाव करते हुए कहा, “मैंने न तो यहूदियों की व्यवस्था के विरुद्ध और न मंदिर के विरुद्ध और न ही कैसर के विरुद्ध कोई पाप किया है।”
9 But Festus, wanting to please the Jews, asked Paul, "Will you go up to Jerusalem and be tried there before me on these charges?" तब फेस्तुस ने यहूदियों को प्रसन्‍न करने की इच्छा से पौलुस से कहा, “क्या तू चाहता है कि यरूशलेम में जाकर वहाँ मेरे सामने इन बातों का न्याय हो?”
10 Paul said, "I stand before Caesar's tribunal, where I must be judged. I've done the Jews no wrong, as you yourself know very well. परंतु पौलुस ने कहा, “मैं कैसर के न्यायासन के सामने खड़ा हूँ, मेरा न्याय यहीं होना चाहिए। मैंने यहूदियों का कुछ बुरा नहीं किया, जैसा कि तू भी अच्छी तरह जानता है।
11 If I've done wrong, done something deserving death, I won't refuse to die. But if these men's charges against me are groundless, no one can hand me over to them. I appeal to Caesar." यदि मैंने कुछ बुरा किया है और मृत्युदंड के योग्य कोई कार्य किया है तो मैं मरने से इनकार नहीं करता; परंतु यदि ऐसी कोई बात नहीं है जिनका ये मुझ पर आरोप लगाते हैं, तो कोई भी मुझे उनके हाथ नहीं सौंप सकता। मैं कैसर से अपील करता हूँ।”
12 After consulting his council, Festus answered, "You appealed to Caesar; to Caesar you will go." तब फेस्तुस ने अपने मंत्रिमंडल के साथ परामर्श करके उसे उत्तर दिया, “तूने कैसर से अपील की है, तू कैसर के पास जाएगा।”
13 Some days later, King Agrippa and Bernice came to Caesarea and greeted Festus. जब कुछ दिन बीत गए तो राजा अग्रिप्पा और बिरनीके, फेस्तुस का अभिवादन करने कैसरिया में आए।
14 As they spent many days there, Festus presented Paul's case to the king: "Felix left a man here as a prisoner. वहाँ कई दिन रहने के बाद फेस्तुस ने राजा के सामने पौलुस के विषय में यह बताया, “फेलिक्स एक व्यक्‍ति को बंदी छोड़ गया है।
15 While I was in Jerusalem, the chief priests and elders of the Jews accused him, asking me for his conviction. जब मैं यरूशलेम में गया हुआ था तो यहूदियों के मुख्य याजकों और धर्मवृद्धों ने उसके विरुद्ध आरोप लगाए और उसे दंड देने का निवेदन किया।
16 I told them it's not Roman custom to hand over anyone before the accused faces his accusers in person and gets a chance to defend himself against the charge. तब मैंने उन्हें उत्तर दिया कि रोमियों की यह रीति नहीं है कि किसी मनुष्य को पहले ही से दंड के लिए सौंप दें, जब तक कि उस आरोपी को आरोप लगानेवालों के सामने आकर दोष का उत्तर देने का अवसर न मिले।
17 So when they gathered here, I delayed nothing—next day I sat on the judgment seat and ordered the man brought in. अतः जब वे यहाँ एकत्रित हुए तो मैंने बिना देर किए अगले ही दिन न्यायासन पर बैठकर उस मनुष्य को ले आने का आदेश दिया।
18 When his accusers stood up, they raised none of the criminal charges I had expected. जब आरोप लगानेवाले खड़े हुए तो उन्होंने उस पर किसी ऐसे गंभीर अपराध का दोष नहीं लगाया जैसा मैं समझ रहा था,
19 Instead, they had some disputes with him about their own religion and a dead man named Jesus, whom Paul kept claiming was alive. परंतु उसके साथ उनका विवाद अपने धर्म की कुछ बातों पर और किसी यीशु के विषय में था, जो मर गया था पर पौलुस उसके जीवित होने का दावा करता था।
20 Unsure how to investigate this, I asked if he was willing to go to Jerusalem and be tried there on these charges. मेरी समझ में नहीं आया कि मैं इन बातों की छान-बीन कैसे करूँ, इसलिए मैंने उससे पूछा कि क्या वह यरूशलेम को जाना चाहता है कि वहाँ इन बातों का न्याय किया जाए।
21 But since Paul appealed to be held for the Emperor's decision, I ordered him held until I could send him to Caesar." परंतु जब पौलुस ने महाराजाधिराज के निर्णय तक स्वयं को वहीं पहरे में रखने की अपील की, तो मैंने उसे तब तक पहरे में रखने का आदेश दिया जब तक कि उसे कैसर के पास न भेज दूँ।”
22 Agrippa told Festus, "I'd like to hear the man myself." "Tomorrow," Festus said, "you will hear him." तब अग्रिप्पा ने फेस्तुस से कहा, “मैं स्वयं भी उस मनुष्य की सुनना चाहता हूँ।” उसने कहा, “कल उसकी सुन लेना।”
23 The next day Agrippa and Bernice arrived with great show and entered the hall with the military commanders and the city's prominent men. On Festus's order, Paul was brought in. अतः अगले दिन अग्रिप्पा और बिरनीके ने बड़ी धूमधाम के साथ आकर सेनापति और नगर के मुख्य लोगों के साथ सभा भवन में प्रवेश किया; और फेस्तुस के आदेश पर पौलुस को लाया गया।
24 Festus said, "King Agrippa, and all here with us—you see this man. The whole Jewish community petitioned me about him, both in Jerusalem and here, shouting he must not live any longer. तब फेस्तुस ने कहा, “हे राजा अग्रिप्पा और हमारे साथ उपस्थित सब लोगो, तुम इस मनुष्य को देखते हो जिसके विषय में सारे यहूदी समाज ने यरूशलेम में और यहाँ भी चिल्‍ला चिल्‍लाकर मुझसे आग्रह किया कि इसका अब और जीवित रहना उचित नहीं।
25 But finding nothing deserving death, and since he himself appealed to the Emperor, I decided to send him. परंतु मैंने जान लिया कि इसने मृत्युदंड के योग्य कोई कार्य नहीं किया, और अब जबकि इसने स्वयं ही महाराजाधिराज से अपील की है तो मैंने उसे भेजने का निर्णय किया है।
26 I have nothing definite to write my lord about him, so I brought him before you all, especially before you, King Agrippa, so that after this examination I may have something to write. मेरे पास उसके विषय में महाराजा को लिखने के लिए कोई निश्‍चित बात नहीं है; इसलिए मैं उसे तुम्हारे सामने और, हे राजा अग्रिप्पा, विशेष करके तेरे सामने लाया हूँ, ताकि जाँच होने पर मुझे लिखने के लिए कुछ मिल जाए।
27 For it seems unreasonable to me to send a prisoner without indicating the charges against him." क्योंकि किसी बंदी को उस पर लगे आरोप बताए बिना भेजना मुझे निरर्थक जान पड़ता है।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]