Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 24 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Five days later the high priest Ananias came down with some elders and a lawyer, Tertullus, and they brought charges against Paul before the governor. पाँच दिन के बाद महायाजक हनन्याह कुछ धर्मवृद्धों तथा तिरतुल्‍लुस नामक एक वकील के साथ आया। उन्होंने राज्यपाल के सामने पौलुस के विरुद्ध अभियोग लगाया।
2 When Paul was summoned, Tertullus began his accusation: "Through you we enjoy great peace, and reforms have come to this nation through your foresight, जब उसे बुलाया गया तो तिरतुल्‍लुस यह कहकर उस पर आरोप लगाने लगा, “हे माननीय फेलिक्स, तेरे कारण हमने बड़ी शांति पाई है और तेरी दूरदर्शिता के कारण इस देश में सुधार के कार्य हो रहे हैं,
3 we acknowledge this in every way and everywhere, most excellent Felix, with all gratitude. हम इसे हर प्रकार से और हर स्थान पर बड़े आभार के साथ स्वीकार करते हैं।
4 But so as not to detain you any further, I ask you to hear us kindly, in a few words. अब तेरा और अधिक समय नष्‍ट न करते हुए मैं तुझसे विनती करता हूँ कि तू हमारी कुछ बातें सुनने की कृपा कर।
5 We found this man a plague, stirring up riots among all the Jews worldwide, and a ringleader of the Nazarene sect. क्योंकि हमने पाया है कि यह मनुष्य एक महामारी जैसा है जो संसार के सारे यहूदियों में दंगे भड़काता है और नासरियों के कुपंथ का नेता है।
6 He even tried to desecrate the temple, so we seized him. उसने मंदिर-परिसर को अशुद्ध करने का भी प्रयत्‍न किया, पर हमने उसे पकड़ लिया [और अपनी व्यवस्था के अनुसार न्याय करना चाहते थे।
7 Not in this edition परंतु सेनापति लूसियास ने आकर उसे बलपूर्वक हमारे हाथों से छीन लिया,
8 By examining him yourself, you can learn all we accuse him of." और उस पर अभियोग लगानेवालों को तेरे सामने आने का आदेश दिया।] तू स्वयं जाँच-पड़ताल करके उससे इन सब बातों को जान लेगा जिनके विषय में हम उस पर आरोप लगाते हैं।”
9 The Jews also joined in the attack, insisting that these things were so. यहूदियों ने भी उसका साथ देकर कहा कि ये बातें ऐसी ही हैं।
10 The governor motioned him to speak. Paul answered: "Knowing you've judged this nation for many years, I gladly defend myself. जब राज्यपाल ने पौलुस को बोलने का संकेत किया तो उसने उत्तर दिया, “यह जानकर कि तू बहुत वर्षों से इस जाति का न्यायाधीश है, मैं प्रसन्‍नतापूर्वक अपने बचाव में बोलता हूँ।
11 You can confirm it's no more than twelve days since I went up to worship in Jerusalem. तू स्वयं जान सकता है कि मुझे आराधना करने के लिए यरूशलेम में गए बारह दिन से अधिक नहीं हुए हैं।
12 They found me arguing with no one, stirring up no crowd—not in the temple, the synagogues, or anywhere in the city. इन्होंने मुझे न तो मंदिर-परिसर में, न आराधनालय में और न ही नगर में किसी के साथ वाद-विवाद करते या भीड़ में दंगा करवाते हुए पाया है,
13 Nor can they prove to you the charges they are now bringing against me. और न ही वे उन आरोपों को तेरे सामने प्रमाणित कर सकते हैं जो वे अब मुझ पर लगा रहे हैं।
14 But I confess to you: following the Way—they call it a sect—I worship the God of our ancestors, believing all that agrees with the Law and is written in the Prophets. परंतु मैं तेरे सामने यह मान लेता हूँ कि जिसे ये कुपंथ कहते हैं, मैं उसी ‘मार्ग’ के अनुसार अपने पूर्वजों के परमेश्‍वर की सेवा करता हूँ, और उन सब बातों पर विश्‍वास करता हूँ जो व्यवस्था में और भविष्यवक्‍ताओं की पुस्तकों में लिखी गई हैं,
15 I have hope in our Father—one these men also hold—that the righteous and unrighteous alike will rise. और परमेश्‍वर में यह आशा रखता हूँ, जो ये स्वयं भी रखते हैं, कि धर्मी और अधर्मी दोनों का पुनरुत्थान होगा।
16 So I always strive to keep my conscience clear before our Father and before people. इस कारण मैं भी स्वयं परमेश्‍वर और मनुष्यों के सामने अपने विवेक को निर्दोष रखने का सदा प्रयत्‍न करता हूँ।
17 After several years I came to bring charitable gifts for my nation's poor, and offerings. अब बहुत वर्षों के बाद मैं अपने लोगों को दान पहुँचाने और भेंट चढ़ाने आया था,
18 Amid this, they found me purified in the temple—no crowd, no uproar. इन्होंने मुझे मंदिर-परिसर में विधिपूर्वक शुद्ध दशा में पाया; और न तो मेरे साथ भीड़ थी और न ही कोई उपद्रव।
19 Some Jews from Asia should be here before you to accuse, if they have anything against me. परंतु हाँ, वहाँ आसिया के कुछ यहूदी थे, और यदि मेरे विरुद्ध उनके पास कुछ था तो चाहिए था कि वे तेरे सामने आते और मुझ पर आरोप लगाते।
20 Or let these men themselves say what wrongdoing they found when I stood before the council, या ये लोग स्वयं बताएँ कि जब मैं महासभा के सामने खड़ा था तो उन्होंने मुझमें कौन सा अपराध पाया,
21 except this one thing I shouted standing among them: 'It's over the resurrection of the dead that I'm on trial before you today.'" केवल इस एक बात को छोड़ जो मैंने उनके बीच खड़े होकर चिल्‍लाकर कही थी : ‘मृतकों के पुनरुत्थान के विषय में आज तुम्हारे सामने मुझ पर मुकदमा चलाया जा रहा है।’”
22 Felix, who knew the Way fairly well, adjourned the hearing: "When Lysias the commander arrives, I will decide your case." परंतु फेलिक्स ने जो इस “मार्ग” के विषय में और ठीक रीति से जानता था, उन्हें यह कहकर टाल दिया, “जब सेनापति लूसियास आएगा तो मैं तुम्हारी बातों के विषय में अपना निर्णय दूँगा।”
23 He ordered the centurion to guard Paul but allow him some freedom, not stopping any of his friends from serving him. फिर उसने शतपति को आदेश दिया कि पौलुस को कुछ छूट देकर पहरे में रखा जाए और उसके अपने लोगों को उसकी सेवा करने से न रोका जाए।
24 Some days later, Felix came with his wife Drusilla, a Jew, sent for Paul, and heard him about faith in Christ Jesus. कुछ दिनों के बाद जब फेलिक्स अपनी पत्‍नी द्रुसिल्‍ला के साथ जो एक यहूदिनी थी, आया तो उसने पौलुस को बुलाया और उससे उस विश्‍वास के विषय में सुना जो मसीह यीशु में है।
25 As Paul discussed righteousness, self-control, and the coming judgment, Felix grew frightened and said, "That's enough for now; go. When I find time, I'll call for you." जब वह धार्मिकता और संयम और आने वाले न्याय के विषय में चर्चा कर रहा था, तो फेलिक्स ने भयभीत होकर कहा, “अभी तू जा, समय पाकर मैं तुझे फिर बुलवाऊँगा।”
26 He also hoped Paul would give him money, so he sent for him often and talked with him. साथ ही साथ वह पौलुस से रुपए पाने की आशा भी कर रहा था; इसलिए वह उसे बार-बार बुलवाकर उससे बातचीत किया करता था।
27 After two years, Porcius Festus succeeded Felix. Wanting to please the Jews, Felix left Paul in prison. जब दो वर्ष पूरे हो गए तो पुरकियुस फेस्तुस, फेलिक्स का उत्तराधिकारी बना; और फेलिक्स यहूदियों को प्रसन्‍न करने की इच्छा से पौलुस को बंदीगृह में ही छोड़ गया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]