Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 26 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Agrippa told Paul, "You may speak for yourself." Then Paul stretched out his hand and began his defense. अग्रिप्पा ने पौलुस से कहा, “तुझे अपने विषय में बोलने की अनुमति है।” इस पर पौलुस अपना हाथ बढ़ाकर अपने बचाव में बोलने लगा,
2 King Agrippa, I count myself fortunate to defend myself before you today against all the Jews' accusations, “हे राजा अग्रिप्पा, जो आरोप यहूदियों द्वारा मुझ पर लगाए गए हैं, उन सब के विषय में आज तेरे सामने मैं अपने बचाव में बोलते हुए अपने आपको धन्य समझता हूँ;
3 especially since you know all Jewish customs and disputes well, so I ask you to hear me out patiently. विशेषकर इसलिए कि तू यहूदियों की सब रीतियों और विवादों से परिचित है। अतः मैं तुझसे विनती करता हूँ कि धीरज से मेरी सुन।
4 All Jews know my life from youth, spent from the start among my own nation and in Jerusalem. “सब यहूदी जानते हैं कि वास्तव में मेरा चाल-चलन अपनी युवावस्था से अर्थात् आरंभ से ही अपनी जाति के बीच और यरूशलेम में कैसा था।
5 They've long known me, and if willing to testify, that according to our religion's strictest sect I lived as a Pharisee. वे बहुत पहले से मुझे जानते हैं और यदि वे चाहें तो गवाही दे सकते हैं कि मैंने अपने धर्म के सब से कट्टर पंथ के अनुसार फरीसी होकर जीवन बिताया है।
6 And now I stand on trial for hope in the promise our Father made to our fathers. परंतु अब उस प्रतिज्ञा की आशा के कारण जो परमेश्‍वर ने हमारे पूर्वजों से की थी, मुझ पर मुकदमा चलाया जा रहा है।
7 Our twelve tribes hope to reach this promise, worshiping him fervently night and day. For this hope, king, I am accused by the Jews. उसी प्रतिज्ञा को हमारे बारहों गोत्र उत्सुकता से रात और दिन सेवा करते हुए प्राप्‍त करने की आशा करते हैं; हे राजा, इसी आशा के विषय में यहूदियों ने मुझ पर आरोप लगाए हैं।
8 Why is it judged incredible by any of you that our Father raises the dead? तुम्हें यह अविश्‍वसनीय क्यों लगता है कि परमेश्‍वर मृतकों को जिलाता है?
9 I myself thought I must do many things against the name of Jesus of Nazareth. वास्तव में, मैंने भी सोचा था कि यीशु नासरी के नाम के विरुद्ध मुझे बहुत कुछ करना चाहिए;
10 That's what I did in Jerusalem: with authority from the chief priests, I locked many of the holy ones in prison, and voted against them when they were being put to death. और मैंने यरूशलेम में वह किया भी। मैंने मुख्य याजकों से अधिकार पाकर बहुत से पवित्र लोगों को बंदीगृह में डाला, और जब वे मार डाले जाते थे तो मैं उस पर सम्मति देता था।
11 In every synagogue I often punished them, trying to force them to speak against God; enraged against them, I hunted them even to foreign cities. मैं सब आराधनालयों में उन्हें यातना दे देकर यीशु की निंदा करने के लिए विवश करता रहा, और यहाँ तक कि उनके विरुद्ध क्रोध से भरकर बाहर के नगरों तक भी उनका पीछा करता रहा।
12 On one such journey I went to Damascus with authority and commission from the chief priests. “इसी धुन में जब मैं मुख्य याजकों के अधिकार और आज्ञापत्र के साथ दमिश्क को जा रहा था,
13 At midday, O king, I saw on the road a light from heaven, brighter than the sun, blazing around me and my fellow travelers. तो हे राजा, मैंने दोपहर के समय मार्ग में आकाश से सूर्य से अधिक तेजोमय एक ज्योति को अपने और अपने साथ यात्रा करनेवालों के चारों ओर चमकते हुए देखा;
14 We all fell to the ground, and I heard a voice speaking to me in Hebrew: 'Saul, Saul, why are you persecuting me? It's hard for you to kick against the goads.' और हम सब भूमि पर गिर पड़े और मुझे इब्रानी भाषा में एक आवाज़ सुनाई दी, जो मुझसे यह कह रही थी,‘शाऊल, हे शाऊल, तू मुझे क्यों सताता है? अंकुश की नोक पर लात मारना तेरे लिए कठिन है।’
15 I asked, 'Who are you, Lord?' The Lord said, 'I am Jesus, whom you are persecuting.' मैंने कहा, ‘प्रभु, तू कौन है?’ तब प्रभु ने कहा,‘मैं यीशु हूँ, जिसे तू सताता है।
16 But get up, stand on your feet—I appeared to you for this reason: to appoint you a servant and witness both of what you have seen of me and of what I will yet appear to you, परंतु तू उठ और अपने पैरों पर खड़ा हो जा; क्योंकि मैंने तुझे इसलिए दर्शन दिया है कि तुझे अपनी उन बातों का सेवक और साक्षी ठहराऊँ, जो तूने देखी हैं और जिन्हें मैं तुझ पर प्रकट करूँगा।
17 rescuing you from your people and from the Gentiles—to whom I am sending you, मैं तुझे तेरे लोगों से और गैरयहूदियों से बचाता रहूँगा, जिनके पासमैं तुझे भेजता हूँ
18 to open their eyes, so they turn from darkness to light and from Satan's power to our Father, and receive forgiveness of sins and a place among those made holy by faith in me.' कि तू उनकी आँखें खोले, ताकि वे अंधकार से ज्योति की ओर और शैतान के अधिकार से परमेश्‍वर की ओर फिरें,तथा पापों की क्षमा और उन लोगों के साथ उत्तराधिकार प्राप्‍त करें जो मुझ पर विश्‍वास करने के द्वारा पवित्र किए गए हैं।’
19 Therefore, King Agrippa, I was not disobedient to the heavenly vision, “अतः हे राजा अग्रिप्पा, मैंने उस स्वर्गीय दर्शन की आज्ञा का उल्‍लंघन नहीं किया,
20 but I declared first to those in Damascus, then in Jerusalem and all the region of Judea, and to the Gentiles too, to repent and turn to our Father, doing deeds that match their repentance. परंतु पहले दमिश्क के और फिर यरूशलेम के, और यहूदिया के प्रत्येक क्षेत्र के लोगों को और गैरयहूदियों को भी यही प्रचार करता रहा कि वे पश्‍चात्ताप करके परमेश्‍वर की ओर फिरें और पश्‍चात्ताप के योग्य कार्य करें।
21 For this reason the Jews seized me in the temple and tried to kill me. इन बातों के कारण यहूदियों ने मुझे मंदिर-परिसर में पकड़कर मार डालने की चेष्‍टा की।
22 With help from our Father, I stand to this day testifying to both small and great, saying nothing beyond what the prophets and Moses said would happen: परंतु परमेश्‍वर से सहायता पाकर मैं आज तक खड़ा हूँ और छोटे बड़े सब को साक्षी देता हूँ, और उन बातों को छोड़ कुछ नहीं कहता जो भविष्यवक्‍ताओं और मूसा ने कहीं कि वे होने वाली हैं,
23 that the Christ must suffer, and, first to rise from the dead, proclaim light to both our people and the Gentiles. अर्थात् यह कि मसीह को दुःख उठाना होगा, और मृतकों में से जी उठने में प्रथम होकर वह अपने लोगों तथा गैरयहूदियों दोनों को ज्योति का प्रचार करेगा।”
24 As Paul defended himself, Festus shouted, "Paul, you're insane! Your vast learning is driving you mad." जब वह अपने बचाव में ये बातें कह ही रहा था तो फेस्तुस ने ऊँची आवाज़ में कहा, “पौलुस तू पागल है! तेरी बहुत विद्या ने तुझे पागल बना दिया है।”
25 But Paul said, "I'm not insane, most excellent Festus; I speak words of truth and sound judgment. परंतु पौलुस ने कहा, “हे माननीय फेस्तुस, मैं पागल नहीं हूँ, बल्कि मैं सच्‍चाई और समझ की बातें बोलता हूँ।
26 The king knows these things—I speak to him freely. I'm sure none of this escaped him, since it wasn't done in a corner. इन बातों के विषय में राजा जानता है, और उसी के सामने मैं निडर होकर बोल रहा हूँ। मुझे निश्‍चय है कि इन बातों में से कुछ भी उससे छिपा नहीं, क्योंकि यह घटना किसी कोने में नहीं हुई।
27 King Agrippa, do you believe the prophets? I know that you believe." हे राजा अग्रिप्पा, क्या तू भविष्यवक्‍ताओं पर विश्‍वास करता है? मैं जानता हूँ कि तू विश्‍वास करता है।”
28 Agrippa said, "So quickly you'd persuade me to be a Christian?" तब अग्रिप्पा ने पौलुस से कहा, “तू मुझे थोड़े समय में ही मसीही बनाना चाहता है!”
29 Paul said, "Whether short or long, I pray to our Father that not only you but all who hear me today might become as I am—except these chains." इस पर पौलुस ने कहा, “परमेश्‍वर से मेरी प्रार्थना है कि थोड़े में या अधिक समय में, न केवल तू बल्कि ये सब भी जो आज मेरी बातें सुन रहे हैं, वैसे ही बन जाएँ जैसा मैं भी हूँ—इन बंधनों को छोड़कर।”
30 Then the king rose, and the governor and Bernice and those seated with them. तब राजा, राज्यपाल और बिरनीके तथा जो उनके साथ बैठे थे, उठ खड़े हुए,
31 As they left, they told each other, "This man deserves neither death nor imprisonment." और वहाँ से निकलकर आपस में यह कहने लगे, “इस मनुष्य ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जो मृत्युदंड या बंदी बनाए जाने के योग्य हो।”
32 Agrippa told Festus, "This man could have been freed if he hadn't appealed to Caesar." तब अग्रिप्पा ने फेस्तुस से कहा, “यदि इस मनुष्य ने कैसर से अपील न की होती तो इसे छोड़ा जा सकता था।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]