Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 21 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Having torn ourselves away from them, we set sail and went straight to Cos, then the next day to Rhodes, then from there to Patara. फिर ऐसा हुआ कि जब हम उनसे विदा होकर जहाज़ से रवाना हुए, तो हम सीधे कोस में आए, और अगले दिन रुदुस में, और वहाँ से पतरा में।
2 Finding a ship crossing over to Phoenicia, we went aboard and set sail. वहाँ हमें फीनीके को जानेवाला जहाज़ मिला, और हम उस पर सवार होकर चल पड़े।
3 Sighting Cyprus and leaving it on our left, we sailed to Syria and landed at Tyre, where the ship was to unload its cargo. जब हमें साइप्रस दिखाई दिया तो उसे बाईं ओर छोड़कर सीरिया की ओर बढ़े, और सूर में उतरे, क्योंकि वहाँ जहाज़ का माल उतरना था।
4 We found the disciples there and stayed seven days. Through the Holy Spirit they kept telling Paul not to set foot in Jerusalem. ढूँढ़ने पर हमें वहाँ कुछ शिष्य मिले और हम वहाँ सात दिन रहे। वे आत्मा के द्वारा पौलुस को कहते रहे कि यरूशलेम को न जाए।
5 When our time there was up, we left and went on, all of them with wives and children walking with us out of the city. We knelt on the beach and prayed, फिर ऐसा हुआ कि जब वे दिन पूरे हुए तो हम वहाँ से निकलकर चल दिए; और वे सब स्‍त्रियों तथा बच्‍चों समेत नगर के बाहर तक हमारे साथ आए, और समुद्र तट पर हमने घुटने टेककर प्रार्थना की,
6 and said farewell to one another. Then we went aboard the ship, and they returned home. और एक दूसरे से विदा ली। फिर हम जहाज़ पर चढ़ गए, और वे अपने-अपने घर लौट गए।
7 Finishing our voyage from Tyre, we arrived at Ptolemais, greeted the brothers, and stayed one day with them. तब सूर से जलयात्रा पूरी करके हम पतुलिमयिस में पहुँचे, और भाइयों को नमस्कार किया और एक दिन उनके साथ रहे।
8 The next day we left for Caesarea and entered the house of Philip the evangelist, one of the seven, and stayed with him. अगले दिन हम वहाँ से निकलकर कैसरिया में आए और सुसमाचार प्रचारक फिलिप्पुस के घर में जाकर उसके साथ रहे; वह उन सातों में से एक था।
9 He had four unmarried daughters who prophesied. उसकी चार कुँवारी पुत्रियाँ थीं जो भविष्यवाणी करती थीं।
10 While we were staying there for many days, a prophet named Agabus came down from Judea. जब वहाँ रहते हुए हमें कई दिन हो गए तो यहूदिया से अगबुस नामक एक भविष्यवक्‍ता आया।
11 He came to us, took Paul's belt, tied his own feet and hands, and said, "The Holy Spirit says this: the Jews in Jerusalem will tie up this belt's owner the same way, then hand him over into Gentile hands." उसने हमारे पास आकर पौलुस का कमरबंद लिया और अपने पैर और हाथ बाँधकर कहा, “पवित्र आत्मा यह कहता है, ‘जिस मनुष्य का यह कमरबंद है उसे यरूशलेम में यहूदी इसी प्रकार बाँधेंगे और गैरयहूदियों के हाथों में सौंप देंगे।’”
12 When we heard this, we and the local people begged Paul not to go up to Jerusalem. जब हमने यह सुना, तो हम और वहाँ के लोग उससे विनती करने लगे कि वह यरूशलेम को न जाए।
13 Paul answered, "Why weep and break my heart? I'm ready not only to be bound but to die in Jerusalem for the name of the Lord Jesus." तब पौलुस ने उत्तर दिया, “तुम क्या कर रहे हो? क्यों रो रोकर मेरा दिल तोड़ते हो? मैं तो प्रभु यीशु के नाम के लिए यरूशलेम में न केवल बाँधे जाने, बल्कि मरने के लिए भी तैयार हूँ।”
14 And since he would not be persuaded, we fell silent and said, "The Lord's will be done." जब वह नहीं माना तो हम यह कहकर चुप हो गए, “प्रभु की इच्छा पूरी हो।”
15 After these days we got ready and went up to Jerusalem. इन दिनों के बाद हमने तैयारी की, और यरूशलेम को चल दिए।
16 Some disciples from Caesarea also went with us, bringing us to stay with Mnason, a Cypriot and early disciple. कैसरिया से भी कुछ शिष्य हमारे साथ हो लिए, और हमें साइप्रस के एक पुराने शिष्य मनासोन के पास ले गए, जिसके पास हमें ठहरना था।
17 When we arrived in Jerusalem, the brothers welcomed us gladly. जब हम यरूशलेम पहुँचे तो भाइयों ने आनंद के साथ हमारा स्वागत किया।
18 On the following day Paul went with us to see James, and all the elders were present. दूसरे दिन पौलुस हमारे साथ याकूब के पास गया, जहाँ सब प्रवर आए हुए थे।
19 He greeted them, then related one by one what our Father had done among the Gentiles through his ministry. तब पौलुस ने उनको नमस्कार किया और जो कुछ परमेश्‍वर ने उसकी सेवा के द्वारा गैरयहूदियों के बीच किया था, एक-एक करके बताने लगा।
20 Hearing this, they praised our Father, then told him, "You see, brother, how many thousands of Jews have believed, and all are passionate for the law. यह सुनकर वे परमेश्‍वर की महिमा करने लगे, और उन्होंने उससे कहा, “भाई, तू देखता है कि यहूदियों में से हज़ारों ने विश्‍वास किया है, और वे सब व्यवस्था के लिए बड़े उत्साही हैं।
21 They were told you teach all Jews among the nations to abandon Moses, telling them not to circumcise their children or follow our customs. परंतु उन्हें तेरे विषय में बताया गया है कि तू गैरयहूदियों के बीच रहनेवाले सब यहूदियों को शिक्षा देता है कि मूसा को त्याग दो, और कहता है कि न तो अपने बच्‍चों का ख़तना कराओ और न ही रीतियों के अनुसार चलो।
22 So what should we do? They will certainly hear that you have come. अब क्या किया जाए? वे अवश्य सुनेंगे कि तू आया है।
23 So do what we tell you. We have four men who are under a vow. इसलिए तू वही कर जो हम तुझसे कहते हैं। हमारे यहाँ चार मनुष्य हैं जिन्होंने अपने लिए मन्‍नत मानी है।
24 Take these men, purify yourself with them, and pay their expenses so they may shave their heads. Then everyone will know the reports about you are false, and that you yourself keep the law. तू उन्हें ले जाकर उनके साथ अपने आपको शुद्ध कर और उनके सिर मुँड़ाने का खर्चा दे। तब सब जानेंगे कि तेरे विषय जो बातें बताई गई हैं उनमें कोई सच्‍चाई नहीं, बल्कि तू स्वयं भी व्यवस्था का पालन करता और उसके अनुसार चलता है।
25 As for the Gentiles who have believed, we already wrote our decision: avoid food offered to idols, blood, strangled animals, and sexual immorality." परंतु उन गैरयहूदियों के विषय में जिन्होंने विश्‍वास किया है, हमने यह निर्णय करके लिख भेजा है कि वे मूर्तियों को चढ़ाई गई वस्तु से, और लहू से, और गला घोंटे हुए पशुओं के मांस से, और व्यभिचार से बचे रहें।”
26 So Paul took the men, and the next day, having purified himself with them, entered the temple, announcing when the purification days would end and the offering would be made for each of them. तब पौलुस ने उन मनुष्यों को लिया और दूसरे दिन उनके साथ शुद्ध होकर मंदिर-परिसर में प्रवेश किया, और वहाँ सूचित किया कि कब उनके शुद्धीकरण के दिन पूरे होंगे और उनमें से हर एक के लिए बलिदान चढ़ाया जाएगा।
27 As the seven days were ending, Jews from Asia saw him in the temple, stirred up the whole crowd, and grabbed him, जब वे सात दिन पूरे होने पर थे, तो आसिया के यहूदी उसे मंदिर-परिसर में देखकर सब लोगों को भड़काने लगे और उसे पकड़कर
28 shouting, "Men of Israel, help! This is the man teaching everyone everywhere against our people, the law, and this place. He's even brought Greeks into the temple, making this holy place unclean." चिल्‍लाए, “हे इस्राएलियो, हमारी सहायता करो! यह वही मनुष्य है जो हर स्थान पर सब को हमारे लोगों और व्यवस्था और इस स्थान के विरुद्ध सिखाता है, यहाँ तक कि इसने यूनानियों को भी मंदिर में लाकर इस पवित्र स्थान को अशुद्ध कर दिया है।”
29 They had earlier seen Trophimus the Ephesian with Paul in the city and assumed Paul had brought Trophimus into the temple. क्योंकि उन्होंने पहले उसके साथ इफिसुस के त्रुफिमुस को नगर में देखा था, और समझ रहे थे कि पौलुस उसे मंदिर में ले आया है।
30 The whole city was stirred; people ran together, seized Paul, dragged him out of the temple, and at once the gates were shut. तब सारा नगर भड़क गया और लोग दौड़कर इकट्ठे हुए, और पौलुस को पकड़कर मंदिर-परिसर से बाहर घसीट लाए, और तुरंत द्वार बंद कर दिए गए।
31 As they tried to kill him, word reached the cohort commander that all Jerusalem was in turmoil. जब वे उसे मार ही डालना चाहते थे, तो सैन्य दल के सेनापति के पास यह सूचना पहुँची कि सारे यरूशलेम में गड़बड़ी मची हुई है।
32 He immediately took soldiers and centurions and ran down to them. Seeing the commander and soldiers, the crowd stopped beating Paul. वह तुरंत सैनिकों तथा शतपतियों को लेकर उनके पास नीचे दौड़ आया; और जब लोगों ने सेनापति और सैनिकों को देखा तो पौलुस को पीटना बंद कर दिया।
33 The commander came, seized him, ordered him bound with two chains, then asked who he was and what he'd done. तब सेनापति ने पास आकर उसे पकड़ा और दो ज़ंजीरों से बाँधने का आदेश दिया, और पूछने लगा कि वह कौन है और उसने क्या किया है।
34 In the crowd some shouted one thing, some another. Unable to learn what was true because of the uproar, he ordered Paul brought into the barracks. परंतु भीड़ में से कोई कुछ तो कोई कुछ चिल्‍ला रहा था। जब कोलाहल के कारण वह सही बात न जान सका, तो उसने उसे छावनी में ले जाने का आदेश दिया।
35 When Paul reached the steps, soldiers had to carry him because of the crowd's violence, जब वह सीढ़ियों के पास पहुँचा, तो ऐसा हुआ कि भीड़ के उग्र हो जाने के कारण सैनिकों को उसे उठाकर ले जाना पड़ा,
36 for the mob kept following, shouting, "Away with him!" क्योंकि लोगों की भीड़ यह चिल्‍लाती हुई उसके पीछे चली आ रही थी, “उसे मार डालो।”
37 As Paul was about to be led into the barracks, he asked the commander, "May I say something to you?" He replied, "Do you know Greek?" जब वे पौलुस को छावनी के भीतर लाने पर थे तो उसने सेनापति से कहा, “क्या मैं तुझसे कुछ कह सकता हूँ?” वह कहने लगा, “क्या तू यूनानी जानता है?
38 Aren't you the Egyptian who stirred up a revolt earlier and led 4,000 Assassins into the wilderness? तो क्या तू वही मिस्री तो नहीं जिसने कुछ दिन पहले विद्रोह करवाया और चार हज़ार कटारबंद पुरुषों को जंगल में ले गया था?”
39 Paul answered, "I am a Jew, from Tarsus in Cilicia, a citizen of no insignificant city. I beg you, let me speak to the people." पौलुस ने कहा, “मैं तो एक यहूदी मनुष्य हूँ, और किलिकिया के प्रसिद्ध नगर तरसुस का निवासी हूँ। मैं तुझसे विनती करता हूँ, मुझे लोगों से बात करने की अनुमति दे।”
40 With permission granted, Paul stood on the steps and motioned to the people with his hand. When deep silence fell, he spoke to them in Hebrew: जब उसने अनुमति दे दी तो पौलुस ने सीढ़ियों पर खड़े होकर लोगों को अपने हाथ से संकेत किया; और जब बड़ा सन्‍नाटा छा गया तो उसने उन्हें इब्रानी भाषा में यह कहकर संबोधित किया :
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]