Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 20 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 After the uproar ended, Paul sent for the disciples, encouraged them, said goodbye, and left for Macedonia. हुल्‍लड़ थम जाने के बाद पौलुस ने शिष्यों को बुलवाकर उन्हें प्रोत्साहित किया, और उनसे विदा होकर मकिदुनिया जाने के लिए निकला।
2 When he had passed through those regions and given the believers much encouragement, he came to Greece. फिर वह उन प्रदेशों से होता हुआ और लोगों को बहुत से वचनों के द्वारा उत्साहित करता हुआ यूनान में आया।
3 He stayed three months; when the Jews plotted against him as he was about to sail for Syria, he decided to return through Macedonia. वहाँ तीन महीने बिताकर जब वह जहाज़ से सीरिया के लिए रवाना होने पर था, तो यहूदियों ने उसके विरुद्ध षड्यंत्र रचा; इसलिए उसने मकिदुनिया होकर लौट जाने का निश्‍चय किया।
4 Sopater son of Pyrrhus of Berea, Aristarchus and Secundus of Thessalonica, Gaius of Derbe, Timothy, and Tychicus and Trophimus of Asia accompanied him. बीरियावासी पुर्रुस का पुत्र सोपत्रुस, थिस्सलुनीकिया के अरिस्तर्खुस और सिकुंदुस, दिरबे का गयुस और तीमुथियुस, आसिया के तुखिकुस और त्रुफिमुस उसके साथ थे।
5 These went on ahead and were waiting for us at Troas. ये लोग पहले जाकर त्रोआस में हमारी प्रतीक्षा कर रहे थे।
6 We sailed from Philippi after the days of Unleavened Bread, reaching them at Troas in five days and staying there seven days. अख़मीरी रोटी के पर्व के दिनों के बाद हम फिलिप्पी से जहाज़ द्वारा निकले, और पाँच दिन में उनके पास त्रोआस में पहुँचे, जहाँ हम सात दिन रहे।
7 On the first day of the week, when we gathered to break bread, Paul talked with them; planning to leave the next day, he kept talking until midnight. सप्‍ताह के पहले दिन जब हम रोटी तोड़ने के लिए इकट्ठे हुए तो पौलुस उन्हें प्रवचन देने लगा; वह अगले दिन जाने वाला था, इसलिए आधी रात तक बातें करता रहा।
8 There were many lamps in the upper room where we were gathered. जिस अटारी पर हम इकट्ठे हुए थे, वहाँ बहुत से दीपक जल रहे थे।
9 A young man named Eutychus sat in the window, sinking into deep sleep as Paul kept talking. Overcome by sleep, he fell from the third story and was picked up dead. उस समय यूतुखुस नामक एक युवक खिड़की पर बैठा हुआ था, और जब पौलुस लंबे समय तक प्रवचन देता रहा तो उसे गहरी नींद के झोंके आने लगे; और नींद में वह तीसरी मंज़िल से नीचे गिर गया और मरा हुआ उठाया गया।
10 Paul went down, bent over him, and embracing him said, "Don't be alarmed; his life is in him." परंतु पौलुस नीचे उतरकर उस पर झुका और उसे गले लगाकर कहा, “घबराओ मत, क्योंकि इसका प्राण इसी में है।”
11 He went back up, broke bread, ate, and talked with them a long time, until daybreak, then left. फिर उसने ऊपर जाकर रोटी तोड़ी और खाई, और बहुत देर अर्थात् भोर तक बातचीत करता रहा; फिर वह चला गया।
12 And they brought the young man home alive, and were greatly comforted. तब वे उस लड़के को जीवित ले आए, और उन्हें बड़ी शांति मिली।
13 We went ahead by ship to Assos, planning to take Paul aboard; he had chosen to go by land. हम जहाज़ पर पहले जाकर अस्सुस के लिए रवाना हुए कि वहाँ से पौलुस को चढ़ा लें, क्योंकि उसने स्वयं ही पैदल जाने की इच्छा से ऐसा प्रबंध किया था।
14 And when he met us at Assos, we took him on board and came to Mitylene. जब वह हमें अस्सुस में मिला तो उसे लेकर हम मितुलेने में आए,
15 Sailing from there, we came opposite Chios the next day, put in at Samos the day after, and reached Miletus the following day. और वहाँ से हम जहाज़ द्वारा दूसरे दिन खियुस के सामने पहुँचे, और अगले दिन सामुस पहुँचे, फिर एक दिन बाद मिलेतुस में आए।
16 Paul had decided to sail past Ephesus, avoiding time in Asia; he was hurrying to reach Jerusalem, if possible, by Pentecost. पौलुस ने इफिसुस में जाए बिना आगे बढ़ने का निश्‍चय किया ताकि उसे आसिया में समय बिताना न पड़े। वह इसलिए जल्दी कर रहा था कि यदि संभव हो तो पिंतेकुस्त के दिन वह यरूशलेम में हो।
17 From Miletus he sent to Ephesus and called the elders of the church to come to him. उसने मिलेतुस से इफिसुस में संदेश भेजकर कलीसिया के प्रवरों को बुलवाया।
18 When they came, he said, "You know how I lived among you the whole time, from the first day I set foot in Asia, जब वे उसके पास आए तो उसने उनसे कहा, “तुम स्वयं जानते हो कि पहले दिन से जब मैंने आसिया में पैर रखा, मैं हर समय तुम्हारे साथ किस प्रकार रहा,
19 serving our Lord Jesus with complete humility, tears, and trials brought on by the Jews' plots against me, अर्थात् पूरी दीनता से और आँसू बहाते हुए और उन परीक्षाओं में जो यहूदियों के षड्यंत्रों के कारण मुझ पर आईं, मैं प्रभु की सेवा करता रहा;
20 how I held nothing back that would help you, but declared it and taught you publicly and house to house, और किस प्रकार जो-जो लाभ की बातें थीं उन्हें तुम्हें बताने, और सब के सामने तथा घर-घर तुम्हें सिखाने से मैं नहीं झिझका,
21 testifying to both Jews and Greeks: repentance toward our Father and faith in our Lord Jesus. और यहूदियों और यूनानियों, दोनों को परमेश्‍वर के प्रति पश्‍चात्ताप और हमारे प्रभु यीशु पर विश्‍वास करने के विषय में दृढ़तापूर्वक साक्षी देता रहा।
22 Now bound by the Spirit, I'm heading to Jerusalem, not knowing what awaits me there, अब देखो, मैं आत्मा में बँधा हुआ यरूशलेम को जा रहा हूँ, और नहीं जानता कि वहाँ मेरे साथ क्या होगा,
23 except the Holy Spirit tells me in every city that chains and sufferings await me. केवल यह जानता हूँ कि पवित्र आत्मा हर नगर में मुझे चेतावनी दे रहा है कि बंधन और क्लेश मेरी प्रतीक्षा में हैं।
24 But I place no value on my life, nor treasure it for myself, only that I finish my course and the ministry I received from our Lord Jesus, testifying to the gospel of our Father's grace. परंतु मैं अपने प्राण को अपने लिए मूल्यवान नहीं समझता, बल्कि यह कि मैं अपनी दौड़ को और उस सेवा को पूरा करूँ जो मुझे प्रभु यीशु से मिली है, अर्थात् मैं परमेश्‍वर के अनुग्रह के सुसमाचार की दृढ़तापूर्वक साक्षी दूँ।
25 And now I know none of you among whom I went preaching the kingdom of our Father will see my face again. “अब देखो, मैं जानता हूँ कि तुम सब जिनके बीच मैं राज्य का प्रचार करता फिरा, मेरा मुँह फिर नहीं देखोगे।
26 Therefore I testify to you this day that I am innocent of the blood of all, इसलिए आज के दिन मैं तुम्हारे सामने यह साक्षी देता हूँ कि मैं सब के लहू से निर्दोष हूँ,
27 for I did not shrink from declaring to you the whole purpose of our Father. क्योंकि मैं परमेश्‍वर की संपूर्ण इच्छा को तुम्हें बताने से नहीं झिझका।
28 Watch yourselves and all the flock the Holy Spirit made you overseers of, to shepherd our Father's church, which he purchased with the blood of his own Son. इसलिए अपना और अपने पूरे झुंड का ध्यान रखो, जिसका पवित्र आत्मा ने तुम्हें अध्यक्ष ठहराया है कि तुम परमेश्‍वर की उस कलीसिया की रखवाली करो, जिसे उसने अपने लहू से खरीदा है।
29 I know that after my departure fierce wolves will come in among you, not sparing the flock. मैं जानता हूँ कि मेरे जाने के बाद खूँखार भेड़िए तुम्हारे बीच में आएँगे, जो झुंड को नहीं छोड़ेंगे,
30 Men from among you will rise, speaking distorted things, to draw the disciples away after them. और तुम्हारे ही बीच में से कुछ ऐसे लोग उठ खड़े होंगे जो शिष्यों को अपने पीछे खींच लेने के लिए टेढ़ी-मेढ़ी बातें करेंगे।
31 So watch, remembering that for three years, night and day, I never stopped warning each one of you with tears. इसलिए जागृत रहो, और स्मरण करो कि मैंने तीन वर्ष तक रात और दिन आँसू बहाते हुए हर एक को चेतावनी देना नहीं छोड़ा।
32 Now I entrust you to our Father and to the word of his grace, able to build you up and give you the inheritance among all who are made holy. और अब मैं तुम्हें परमेश्‍वर और उसके अनुग्रह के उस वचन के हाथ सौंपता हूँ, जो तुम्हारी उन्‍नति कर सकता है और सब पवित्र किए गए लोगों के साथ तुम्हें उत्तराधिकार दे सकता है।
33 I coveted no one's silver or gold or clothing. मैंने कभी किसी की चाँदी या सोने या वस्‍त्र का लालच नहीं किया;
34 You yourselves know that these hands provided for my needs and for those who were with me. तुम स्वयं जानते हो कि मेरे इन्हीं हाथों ने मेरी और मेरे साथियों की आवश्यकताओं को पूरा किया है।
35 In everything I showed you that, working hard this way, we must help the weak, remembering the words of our Lord Jesus, that he himself said, It is more blessed to give than to receive." मैंने तुम्हें सब बातों में दिखाया कि इसी प्रकार परिश्रम करके निर्बलों को संभालना, और प्रभु यीशु के उन वचनों को स्मरण रखना अवश्य है, जो उसने स्वयं कहे :‘लेने से देना धन्य है।’ ”
36 And when he had said these things, he knelt down with them all and prayed. ये बातें कहकर उसने अपने घुटने टेके और उन सब के साथ प्रार्थना की।
37 They all wept; they embraced Paul and kissed him, तब वे सब बहुत रोए और पौलुस को गले लगाकर उसे चूमने लगे।
38 grieving most over his words—that they'd never see his face again—they walked him to the ship. वे विशेषकर इस बात से शोकित थे, जो उसने कही थी कि तुम मेरा मुँह फिर न देखोगे। तब उन्होंने उसे जहाज़ तक पहुँचाया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]