Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 14 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 In Iconium they entered the Jewish synagogue together and spoke so that a great number of both Jews and Greeks believed. फिर ऐसा हुआ कि वे साथ-साथ इकुनियुम में यहूदियों के आराधनालय में गए और इस प्रकार बातें कीं कि यहूदियों और यूनानियों दोनों में से बहुत लोगों ने विश्‍वास किया।
2 But the Jews who refused to believe stirred up and poisoned Gentile minds against the brothers. परंतु विश्‍वास न करनेवाले यहूदियों ने गैरयहूदियों को भड़काया और उनके मनों में भाइयों के विरुद्ध कटुता भर दी।
3 They stayed a long time, speaking boldly for the Lord, who confirmed his message of grace, doing signs and wonders through their hands. वे वहाँ लंबे समय तक रहे और निर्भीकता से प्रभु के विषय में प्रचार करते रहे; और प्रभु उनके हाथों से चिह्‍न दिखाकर और अद्भुत कार्य करवाकर अपने अनुग्रह के वचन की साक्षी देता रहा।
4 But the city split: some sided with the Jews, some with the apostles. परंतु नगर के लोगों में फूट पड़ गई, और कुछ यहूदियों के साथ और कुछ प्रेरितों के साथ हो गए।
5 When both the Gentiles and the Jews, together with their rulers, moved to mistreat and stone them, जब गैरयहूदियों और यहूदियों ने अपने अधिकारियों के साथ मिलकर उन्हें अपमानित करने और उन पर पथराव करने का प्रयास किया,
6 realizing this, they fled to the Lycaonian cities of Lystra and Derbe, and the surrounding region, तो यह जानकर वे लुकाउनिया के नगरों, लुस्‍त्रा और दिरबे तथा आस-पास के क्षेत्रों में भाग गए,
7 and there they kept preaching the gospel. और वहाँ सुसमाचार सुनाने लगे।
8 A man sat in Lystra, feet disabled, lame from birth, who had never walked. लुस्‍त्रा में एक व्यक्‍ति था। उसके पैर निर्बल थे और वह बैठा रहता था। वह जन्म से ही लंगड़ा था, और कभी नहीं चला था।
9 He was listening to Paul speak. Paul stared at him and saw he had faith to be healed, वह पौलुस को बातें करते हुए सुन रहा था। पौलुस ने उसकी ओर दृष्‍टि गड़ाई और यह देखकर कि उसमें अच्छा होने का विश्‍वास है,
10 said in a loud voice, "Stand upright on your feet." The man leaped up and began walking. ऊँची आवाज़ से कहा, “अपने पैरों पर सीधा खड़ा हो।” और वह उछलकर खड़ा हो गया और चलने-फिरने लगा।
11 When the crowds saw what Paul did, they shouted in Lycaonian, "The gods have come down to us in human form!" जब लोगों ने पौलुस का यह कार्य देखा तो वे लुकाउनिया की भाषा में ऊँची आवाज़ से कहने लगे, “मनुष्यों के रूप में देवता हमारे पास उतर आए हैं।”
12 Barnabas they called Zeus, and Paul they called Hermes, because he was the chief speaker. वे बरनाबास को ज़्यूस और पौलुस को हिर्मेस कहने लगे, क्योंकि पौलुस बात करने में प्रमुख था।
13 The priest of Zeus, whose temple stood before the city, brought bulls and garlands to the gates, wanting to sacrifice with the crowds. ज़्यूस के उस मंदिर के पुजारी ने, जो नगर के सामने था, फाटक पर बैलों और फूल-मालाओं को लाकर भीड़ के साथ बलिदान चढ़ाना चाहा।
14 But hearing this, the apostles Barnabas and Paul tore their clothes and ran into the crowd, shouting, परंतु जब प्रेरितों अर्थात् बरनाबास और पौलुस ने यह सुना तो अपने वस्‍त्र फाड़कर चिल्‍लाते हुए भीड़ में लपके
15 and saying, "Men, why are you doing this? We are humans too, with the same nature as you. We bring you good news: turn from these worthless things to the living Father, who made the heaven, the earth, the sea, and everything in them. और कहा, “हे लोगो, तुम ये क्यों कर रहे हो? हम भी तुम्हारे समान मनुष्य हैं, और तुम्हें सुसमाचार सुनाते हैं कि तुम इन व्यर्थ वस्तुओं को छोड़कर उस जीवित परमेश्‍वर की ओर फिरो जिसने आकाश और पृथ्वी और समुद्र और जो कुछ उनमें है सब को बनाया।
16 In past generations he let all the nations go their own way, उसने बीते समयों में सब जातियों को अपने-अपने मार्गों पर चलने दिया;
17 yet he did not leave himself without witness: doing good, giving you rains from heaven and fruitful seasons, filling your hearts with food and joy." फिर भी उसने अपने आपको बिना साक्षी के नहीं छोड़ा बल्कि भलाई करता रहा, और आकाश से वर्षा तथा फलदायक ऋतुओं को दे देकर तुम्हारे मनों को भोजन और आनंद से तृप्‍त करता रहा।”
18 Even with these words they barely restrained the crowds from sacrificing to them. ये बातें कहने पर भी उन्होंने बड़ी कठिनाई से लोगों को रोका कि उनके लिए बलिदान न चढ़ाएँ।
19 But Jews from Antioch and Iconium came, won over the crowds, stoned Paul, and dragged him out of the city, thinking him dead. तब कुछ यहूदी अंताकिया और इकुनियुम से आए और उन्होंने लोगों को अपनी ओर करके पौलुस पर पथराव किया और उसे मरा हुआ समझकर नगर के बाहर घसीट ले गए।
20 When the disciples surrounded him, he got up and went into the city. The next day he left for Derbe with Barnabas. परंतु जब शिष्य उसके चारों ओर आ खड़े हुए तो वह उठकर नगर में गया। अगले दिन वह बरनाबास के साथ दिरबे को चला गया।
21 After preaching the good news in that city and making many disciples, they returned to Lystra, Iconium, and Antioch, उस नगर में सुसमाचार सुनाकर और बहुत से शिष्य बनाकर, वे लुस्‍त्रा और इकुनियुम और अंताकिया को लौट गए,
22 strengthening the disciples' souls, urging them to remain in the faith: we must enter our Father's kingdom through many troubles. और शिष्यों के मनों को दृढ़ करते और यह कहकर विश्‍वास में बने रहने के लिए प्रोत्साहित करते रहे, “हमें बड़े क्लेश उठाकर परमेश्‍वर के राज्य में प्रवेश करना होगा।”
23 After appointing elders for them in each church, praying with fasting, they entrusted them to the Lord they had believed in. फिर उन्होंने प्रत्येक कलीसिया में उनके लिए प्रवर नियुक्‍त किए, और उपवास के साथ प्रार्थना करके उन्हें प्रभु को सौंप दिया, जिस पर उन्होंने विश्‍वास किया था।
24 Then they passed through Pisidia and came to Pamphylia. तब वे पिसिदिया से होते हुए पंफूलिया पहुँचे,
25 And when they had spoken the word in Perga, they went down to Attalia, और पिरगा में वचन सुनाकर वे अत्तलिया को चले गए।
26 from there they sailed to Antioch, where they'd been entrusted to our Father's grace for the work they had finished. वहाँ से वे जहाज़ द्वारा अंताकिया गए, जहाँ वे परमेश्‍वर के अनुग्रह में उस कार्य के लिए सौंपे गए थे, जिसे उन्होंने पूरा किया।
27 When they arrived, they gathered the church and reported all our Father had done with them, and how he opened a door of faith to the Gentiles. जब वे वहाँ पहुँचे तो कलीसिया को इकट्ठा कर जो कुछ परमेश्‍वर ने उनके साथ किया वह बताने लगे और यह भी कि कैसे उसने गैरयहूदियों के लिए विश्‍वास का द्वार खोल दिया।
28 And they stayed there with the disciples for a long time. फिर वे शिष्यों के साथ बहुत दिनों तक रहे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]