Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Acts 13 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 In the Antioch church were prophets and teachers: Barnabas, Simeon called Niger, Lucius of Cyrene, Manaen (a lifelong companion of Herod the tetrarch), and Saul. अब जो कलीसिया अंताकिया में थी उसमें कई भविष्यवक्‍ता और शिक्षक थे : बरनाबास, और शिमोन जो नीगर कहलाता था, और लूकियुस कुरेनी, और मनाहेम जिसका पालन-पोषण चौथाई देश के राजा हेरोदेस के साथ हुआ था, और शाऊल।
2 While they worshiped our Lord Jesus and fasted, the Holy Spirit said, "Set apart for me Barnabas and Saul, for the work I've called them to." जब वे उपवास के साथ प्रभु की उपासना कर रहे थे तो पवित्र आत्मा ने कहा, “मेरे लिए बरनाबास और शाऊल को उस कार्य के लिए अलग करो जिसके लिए मैंने उन्हें बुलाया है।”
3 Then, after fasting and praying, they laid their hands on them and sent them off. तब उन्होंने उपवास तथा प्रार्थना करके उन पर हाथ रखे और उन्हें विदा किया।
4 Sent by the Holy Spirit, they went down to Seleucia, then sailed to Cyprus. तब पवित्र आत्मा के द्वारा भेजे जाकर वे सिलूकिया को गए, और वहाँ से जहाज़ द्वारा साइप्रस को गए,
5 Arriving at Salamis, they proclaimed our Father's word in the Jewish synagogues. They had John as their helper. और सलमीस पहुँचकर यहूदियों के आराधनालयों में परमेश्‍वर के वचन का प्रचार करने लगे; और उनके पास सहायक के रूप में यूहन्‍ना भी था।
6 Having crossed the whole island to Paphos, they found a Jewish sorcerer and false prophet named Bar-Jesus, जब वे पूरे द्वीप में से होते हुए पाफुस तक पहुँचे तो वहाँ उन्हें बार-यीशु नामक एक यहूदी जादूगर मिला जो झूठा भविष्यवक्‍ता था।
7 who was with the proconsul, Sergius Paulus, an intelligent man. He summoned Barnabas and Saul, wanting to hear our Father's word. वह राज्यपाल सिरगियुस पौलुस के साथ था, जो एक समझदार पुरुष था। उसने बरनाबास और शाऊल को अपने पास बुलाकर परमेश्‍वर का वचन सुनना चाहा;
8 Elymas the magician—that's his name's meaning—opposed them, trying to turn the proconsul from the faith. परंतु इलीमास अर्थात् वह जादूगर (उसके नाम का यही अर्थ है) उनका विरोध करने लगा और उसने राज्यपाल को विश्‍वास करने से बहकाना चाहा।
9 But Saul, who was also called Paul, filled with the Holy Spirit, looked intently at him, परंतु शाऊल ने जो पौलुस भी कहलाता है, पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होकर उस पर दृष्‍टि गड़ाई
10 and said, "You son of the devil, enemy of all righteousness, full of every deceit and trickery—will you never stop twisting our Father's straight paths? और कहा, “हे सारे छल और सारी धूर्तता से भरे हुए शैतान की संतान, समस्त धार्मिकता के शत्रु! क्या तू प्रभु के सीधे मार्गों को टेढ़ा करना नहीं छोड़ेगा?
11 Now look: the hand of our Father is on you. You will be blind, unable to see the sun, for a time." Immediately mist and darkness fell on him; he felt his way around, seeking someone to lead him by the hand. अब देख प्रभु का हाथ तेरे विरुद्ध है, और तू अंधा हो जाएगा तथा कुछ समय तक सूर्य को न देखेगा।” तब तुरंत उस पर धुँधलापन और अंधकार छा गया, और वह इधर-उधर टटोलने लगा कि कोई हाथ पकड़कर उसे ले चले।
12 Seeing what happened, the proconsul believed, amazed at the teaching of our Lord Jesus. तब राज्यपाल ने जो हुआ उसे देखकर, और प्रभु के उपदेश से आश्‍चर्यचकित होकर विश्‍वास किया।
13 Paul and his companions sailed from Paphos to Perga in Pamphylia, but John left them and returned to Jerusalem. पौलुस और उसके साथी पाफुस से जहाज़ द्वारा रवाना होकर पंफूलिया के पिरगा में आए; परंतु यूहन्‍ना उन्हें छोड़कर यरूशलेम को लौट गया।
14 From Perga they went on to Antioch in Pisidia. On the Sabbath they entered the synagogue and sat down. वे पिरगा से निकलकर पिसिदिया के अंताकिया में पहुँचे, और सब्त के दिन आराधनालय में जाकर बैठ गए।
15 After the reading of the Law and the Prophets, the synagogue leaders sent word: "Brothers, if you have a word of encouragement for the people, speak." व्यवस्था और भविष्यवक्‍ताओं की पुस्तकों से पढ़ने के बाद आराधनालय के अधिकारियों ने उनके पास कहला भेजा, “भाइयो, यदि तुम्हारे पास लोगों के लिए प्रोत्साहन का कोई वचन है तो कहो।”
16 Paul stood, waved his hand, and said, "Men of Israel, and you who fear our Father, listen. तब पौलुस खड़ा हुआ और हाथ से संकेत करके कहने लगा, “हे इस्राएलियो और परमेश्‍वर का भय माननेवालो, सुनो।
17 Our Father, the Father of this people Israel, chose our ancestors, made them great during their stay in the land of Egypt, and led them out with a raised arm. इन इस्राएली लोगों के परमेश्‍वर ने हमारे पूर्वजों को चुन लिया, और मिस्र देश में उनके प्रवास के समय उन्हें बढ़ाया, और बलवंत भुजा से उन्हें वहाँ से बाहर निकाल लाया,
18 And for about forty years he put up with them in the wilderness. और लगभग चालीस वर्ष तक जंगल में उनकी सहता रहा।
19 After destroying seven nations in Canaan, he gave them their land as an inheritance. फिर कनान देश में सात जातियों का नाश करके उनकी भूमि को उत्तराधिकार के रूप में दे दिया,
20 This took about 450 years. Then he gave them judges until Samuel the prophet. जिसमें लगभग साढ़े चार सौ वर्ष लगे। इन बातों के बाद उसने शमूएल भविष्यवक्‍ता तक न्यायी दिए।
21 Then they asked for a king, and our Father gave them Saul son of Kish, a man from Benjamin's tribe, for forty years. तब उन्होंने एक राजा की माँग की, और परमेश्‍वर ने उन्हें बिन्यामीन के गोत्र में से एक मनुष्य, अर्थात् कीश के पुत्र शाऊल को चालीस वर्ष के लिए दे दिया।
22 After removing him, he raised up David as their king, testifying: 'I have found David son of Jesse, a man after my heart, who will do everything I want.' फिर उसे हटाकर उसने दाऊद को उनका राजा बनाया, जिसके विषय में साक्षी देते हुए उसने कहा, ‘मुझे यिशै का पुत्र दाऊद मिल गया है, ऐसा मनुष्य जो मेरे मन के अनुसार है, वही मेरी सारी इच्छाएँ पूरी करेगा।’
23 From this man's offspring our Father has brought to Israel a Savior, Jesus, just as he promised. इसी के वंश में से परमेश्‍वर ने अपनी प्रतिज्ञा के अनुसार इस्राएल के लिए एक उद्धारकर्ता अर्थात् यीशु को भेजा।
24 Before his coming, John had proclaimed a baptism of repentance to all the people of Israel. उसके आने से पहले यूहन्‍ना ने इस्राएल के सब लोगों में पश्‍चात्ताप के बपतिस्मा का प्रचार किया।
25 As John was completing his course, he said, 'What do you think I am? I am not he. But look, one is coming after me—I'm not worthy to untie the sandals on his feet.' जब यूहन्‍ना अपनी दौड़ पूरी करने पर था तो उसने कहा, ‘तुम मुझे क्या समझते हो? मैं वह नहीं हूँ! परंतु देखो, वह मेरे बाद आ रहा है, जिसके पैरों के जूते खोलने के भी योग्य मैं नहीं हूँ।’
26 "Brothers, sons of Abraham's family, and those among you who fear our Father: this salvation message was sent to us. “हे भाइयो, अब्राहम के घराने की संतानो और परमेश्‍वर का भय माननेवालो, हमारे लिए ही यह उद्धार का वचन भेजा गया है।
27 Jerusalem's people and their leaders didn't recognize him or grasp the prophets' words read each Sabbath—condemning him, they fulfilled those very words. क्योंकि यरूशलेम के रहनेवालों और उनके अधिकारियों ने उसे नहीं पहचाना और न ही भविष्यवक्‍ताओं की उन बातों को समझा जो हर सब्त के दिन पढ़ी जाती हैं, इसलिए उन्होंने उसे दोषी ठहराकर उन बातों को पूरा किया;
28 Though they found no cause for his death, they asked Pilate to have him executed. और मृत्युदंड का कोई कारण न मिलने पर भी उन्होंने पिलातुस से माँग की कि उसे मार डाला जाए।
29 After they finished everything written about him, they took him down from the tree and laid him in a tomb. जब उन्होंने उसके विषय में लिखी हुई सब बातें पूरी कीं, तो उसे क्रूस से उतारकर कब्र में रख दिया।
30 But our Father raised him from the dead, परंतु परमेश्‍वर ने उसे मृतकों में से जिलाया;
31 for many days he appeared to those who came up with him from Galilee to Jerusalem, now his witnesses to the people. और वह उनको जो गलील से यरूशलेम तक उसके साथ आए थे बहुत दिन तक दिखाई देता रहा। वे ही अब लोगों के सामने उसके साक्षी हैं।
32 And we bring you the good news that what our Father promised to our ancestors. “हम तुम्हें उस प्रतिज्ञा का सुसमाचार सुनाते हैं जो हमारे पूर्वजों से की गई थी;
33 He has fulfilled this for us, their children, by raising Jesus, as is also written in Psalm 2: 'You are my Son; today I have fathered you.' परमेश्‍वर ने यीशु को जिलाकर उनकी संतानों अर्थात् हमारे लिए उसी प्रतिज्ञा को पूरा किया, जैसा दूसरे भजन में भी लिखा है : तू मेरा पुत्र है, आज ही मैंने तुझे उत्पन्‍न‍ किया है।
34 And as for the fact that he raised him from the dead, never to decay again, he said, 'I will give you the holy and sure blessings promised to David.' “और उसने उसे मृतकों में से जिला उठाया कि वह कभी न सड़े। उसने इस प्रकार कहा : मैं तुम्हें दाऊद की पवित्र और अटल आशिष दूँगा।
35 Therefore he also says in another psalm: 'You will not let your Holy One see decay.' इसलिए उसने एक और भजन में भी कहा है : तू अपने पवित्र जन को सड़ने न देगा।
36 For David, after serving our Father's purpose in his own generation, fell asleep, was laid with his ancestors, and saw decay, क्योंकि दाऊद तो परमेश्‍वर की इच्छा के अनुसार अपनी पीढ़ी की सेवा करके सो गया और अपने पूर्वजों में जा मिला और सड़ गया,
37 but he whom our Father raised up did not see decay. परंतु जिसे परमेश्‍वर ने जिलाया वह न सड़ा।
38 So know this, brothers—through this man forgiveness of sins is proclaimed to you, इसलिए, हे भाइयो, तुम यह जान लो कि इसी के द्वारा तुम्हारे बीच पापों की क्षमा का प्रचार किया जाता है, और जिन बातों में तुम मूसा की व्यवस्था के द्वारा धर्मी नहीं ठहर सके,
39 through him, everyone who believes is freed from everything the law of Moses could not free you from. उन बातों में प्रत्येक विश्‍वास करनेवाला उसी के द्वारा धर्मी ठहरता है।
40 Be careful, then, that what is said in the Prophets does not happen to you: इसलिए सावधान रहो, कहीं ऐसा न हो कि भविष्यवक्‍ताओं के द्वारा कही गई बात तुम पर आ पड़े :
41 'Look, you scoffers, be astonished and perish; for I am doing a work in your days, a work that you will never believe, even if someone tells it to you.'" हे निंदा करनेवालो, देखो! आश्‍चर्य करो और मिट जाओ, क्योंकि मैं तुम्हारे दिनों में एक कार्य करने पर हूँ, ऐसा कार्य जिसका यदि कोई तुमसे वर्णन भी करे तो तुम कभी विश्‍वास न करोगे।”
42 As Paul and Barnabas left, the people urged them to speak again about these things next Sabbath. जब वे आराधनालय से बाहर निकल रहे थे तो लोग उनसे विनती करने लगे कि अगले सब्त के दिन भी ये बातें उन्हें सुनाई जाएँ।
43 When the synagogue meeting ended, many Jews and devout converts to Judaism followed Paul and Barnabas, who spoke with them and urged them to continue in the grace of our Father. जब सभा समाप्‍त हुई तो बहुत से यहूदी और यहूदी मत धारण करनेवाले भक्‍त पौलुस और बरनाबास के पीछे हो लिए। तब उन्होंने उनसे बातें करके उन्हें समझाया कि वे परमेश्‍वर के अनुग्रह में बने रहें।
44 The next Sabbath almost the whole city gathered to hear the word of our Lord Jesus. अगले सब्त के दिन लगभग सारा नगर प्रभु का वचन सुनने के लिए इकट्ठा हुआ।
45 When the Jews saw the crowds, jealousy filled them, and they contradicted Paul's words, insulting him. परंतु भीड़ को देखकर यहूदी ईर्ष्या से भर गए और निंदा करते हुए पौलुस द्वारा कही बातों का विरोध करने लगे।
46 Paul and Barnabas spoke boldly: "The word of our Father had to be spoken to you first. Since you reject it, judging yourselves unworthy of eternal life, look—we turn to the Gentiles." तब पौलुस और बरनाबास ने साहसपूर्वक कहा, “यह आवश्यक था कि परमेश्‍वर का वचन पहले तुम्हें सुनाया जाता; परंतु तुम उसे ठुकराते और अपने आपको अनंत जीवन के अयोग्य ठहराते हो। इसलिए देखो, हम गैरयहूदियों की ओर फिरते हैं।
47 For our Father has commanded us: "I have made you a light to the nations, to bring salvation to the ends of the earth." क्योंकि प्रभु ने हमें यह आज्ञा दी है : मैंने तुझे गैरयहूदियों के लिए ज्योति ठहराया है कि तू पृथ्वी के छोर तक उद्धार का कारण हो।”
48 Hearing this, the Gentiles rejoiced and glorified the word of our Lord Jesus; all appointed to eternal life believed. यह सुनकर गैरयहूदी आनंदित हुए और प्रभु के वचन की बड़ाई करने लगे, और जितने अनंत जीवन के लिए ठहराए गए थे, उन्होंने विश्‍वास किया;
49 And the word of our Lord Jesus spread throughout the whole region. और प्रभु का वचन उस संपूर्ण क्षेत्र में फैलता गया।
50 But the Jews stirred up the devout, prominent women and the city's leading men, roused persecution against Paul and Barnabas, and expelled them from their region. परंतु यहूदियों ने भक्‍त और कुलीन स्‍त्रियों तथा नगर के प्रमुख लोगों को उकसाया और पौलुस तथा बरनाबास के विरुद्ध उपद्रव करवाकर उन्हें अपनी सीमा से निकाल दिया।
51 So they shook the dust off their feet against them and went to Iconium. तब वे उनके सामने अपने पैरों की धूल झाड़कर इकुनियुम को चले गए;
52 And the disciples were filled with joy and with the Holy Spirit. और शिष्य आनंद और पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होते गए।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]